Posts

अपने खिलाफ अफवाहें और झूठी खबरें फैलाने वालों पर मानहानि का मुकदमा करने वाले हैं संदीप सिंह सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त कहे जाने वाले करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर संदीप सिंह लंबे अरसे बाद खबरों में वापस आए हैं। संदीप अपने खिलाफ फैल रही अ‌फवाहों से काफी खफा हैं और अब वो ऐसी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अवमानना का केस करेंगे। उनके मीडिया मैनेजर दीपक साहू ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि संदीप अब अफवाहें फैलाने वालों पर एक्शन लेने वाले हैं। अचानक एक्टिव होने पर मीडिया ने उठाए थे सवाल दरअसल, संदीप 10 महीने से सुशांत के संपर्क में नहीं थे, लेकिन 14 जून को उन्हें सुशांत की मौत के बाद उनके घर के बाहर देखा गया। उन्हें मॉर्चुरी में भी देखा गया, जहां पर वो पुलिसवालों से बातचीत कर रहे थे। इतने लंबे समय तक सुशांत से कोई कॉन्टैक्ट ना होने और उनकी मौत के बात अचानक एक्टिव हो जाने वाले संदीप पर जब मीडिया ने सवाल उठाए तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और गायब हो गए। सुशांत के परिवार वाले भी नहीं जानते, संदीप कौन है रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदीप की कॉल रिकॉर्ड से ये बात सामने आई है कि सुशांत की बॉडी को ले जाने वाले एंबुलेंस ड्राइवर से भी संदीप की बात हुई थी। यही नहीं सुशांत के अंतिम संस्कार के बाद भी संदीप मुंबई के इन्वेस्टिगेटिव अफसर से बात करते रहे थे। सुशांत के परिवार वालों से भी संदीप के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने साफ कह दिया था कि संदीप कौन है, यह उन्हें नहीं मालूम। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sandip singh to file defamation case against those who spreading rumors and false allegations https://ift.tt/2QJHoFj

13 साल बाद फिर साथ आएगी सांवरिया की एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी, रणबीर कपूर निभाएंगे संजय लीला भंसाली की फिल्म में बैजू बावरा का रोल पिछले साल निर्देशक संजय लीला भंसाली ने घोषणा की थी कि वो एक के बाद एक दो फिल्मों को डायरेक्ट करेंगे। इनमें से एक गंगूबाई काठियावाड़ी पर काम शुरू हो गया है। हालांकि, कोविड की वजह से इसमें थोड़ी रुकावट आई है। इसके अलावा भंसाली क्लासिक बैजू बावरा का भी रीमेक बना रहे हैं। बॉलीवुड से बड़ी खबर ये आ रही है कि इस फिल्म में मुख्य किरदार रनवीर सिंह नहीं रणबीर कपूर निभाने जा रहे हैं। भंसाली की फिल्म में दो लीड किरदार पिंकविला की खबर के अनुसार फिल्म से जुड़े सूत्रों ने यह दावा किया गया है कि पहले भंसाली की बैजू बावरा में मेन लीड के लिए रनवीर सिंह से बातचीत चल रही थी। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। अब भंसाली एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में दो लीड किरदार हैं। एक बैजू बावरा और दूसरा तानसेन का किरदार। 13 साल बाद भंसाली के साथ काम करेंगे रणबीर रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैजू बावरा का किरदार रणबीर निभाएंगे। हाल ही में रणबीर ने भंसाली से उनके दफ्तर में जाकर मुलाकात की और फिल्म में काम करने के लिए हामी भी भरी। सांवरिया के करीब 13 साल बाद रणबीर कपूर एक बार फिर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी एक्टर ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स फिक्स नहीं की हैं, क्योंकि बाकी एक्टर्स से भी डेट्स ली जानी बाकी हैं। ये फिल्म 2021 के दूसरे हाफ यानी दीवाली तक दर्शकों के सामने आएगी। भंसाली पहले गंगूबाई काठियावाड़ी का काम पूरा करेंगे और फिर बैजू बावरा पर काम शुरू होगा। उधर, रणबीर के पास भी अभी दो फिल्में हैं। एक लव रंजन की और दूसरी संदीप रेड्‌डी वेंगा की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After 13 years Sanwaria pair will be together again as Ranbir Kapoor to play the lead in Sanjay Leela Bhansali's Baiju Bawra https://ift.tt/3lDmIgr

श्रुति मोदी के वकील ने कहा-सुशांत की बहनों की थी उनकी प्रॉपर्टी पर नजर, बॉलीवुड में 'इम्तियाज' करता है ड्रग्स की सप्लाई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। उनकी पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी के वकील आशोक साराओगी ने फिर इस मामले में एक खुलासा करते हुए कहा, "सुशांत की बहनें उन्हें कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें।" साराओगी ने यह खुलासा कुछ न्यूज चैनलों को दिए इंटरव्यू में किया है। आज तक को दिए इंटरव्यू में अशोक साराओगी ने कहा, "सुशांत की बहनें सुशांत को कंट्रोल में रखती थीं ताकि उसकी प्रॉपर्टी हासिल कर सकें। 25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। उनकी बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर आना चाहती थीं और सुशांत के सारे स्टाफ को निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत सिंह राजपूत का मैनेजर था, उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। प्रियंका सुशांत के पैसों से महंगे गहने खरीदती थीं। जब सुशांत अपनी बहनों के साथ थे, तब उन्हें रिया से उनकी बहनें नहीं मिलने देती थीं। मगर किसी तरह रिया कुछ सेकंड्स के लिए सुशांत से मिल पाई थी।" सुशांत को बहनों की मंशा का पता लग गया था उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के एक स्टाफ मेंबर ने सुशांत की तीन बहनों को बात करते हुए सुना था कि सुशांत को उनके साथ आने तो दो। फिर पूरी प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी। ये बात सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंच गई। इसके बाद से सुशांत ने अपनी बहनों के साथ ना जाने का फैसला किया। उनकी बिजनेस क्लास का टिकट कैंसिल कर दिया गया। 'इम्तियाज खत्री' नाम का शख्स करता था ड्रग्स सप्लाई अशोक साराओगी ने कथित ड्रग सप्लाई करने को लेकर 'इम्तियाज खत्री' नाम के एक शख्स की चर्चा की। अशोक के मुताबिक, इम्तियाज एक बिल्डर का बेटा है। वह बॉलीवुड पार्टी में शामिल होता है। अशोक साराओगी ने बताया, "ड्रग्स फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सामान्य चीज है। बॉलीवुड में ड्रग्स की सप्लाई पुलिस की जानकारी में रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि कल को मुझे भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है कि इम्तियाज खत्री का बड़े लोगों के संबंध है। उसका न सिर्फ बॉलीवुड में कनेक्शन है बल्कि राजनीतिक पार्टियों के साथ अच्छे संबंध हैं। ड्रग्स के ट्रेड में सप्लाई करने वालों में सबसे ऊपर इम्तियाज खत्री हैं।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अशोक साराओगी (दाएं) सुशांत की मैनेजर रही श्रुति मोदी के वकील हैं। https://ift.tt/2QLw7UQ

सलमान खान के फैंस पर फिर भड़के अमाल मलिक, उन्हें जाहिल और गटर का चूहा बताते हुए बोले- मुझसे डरकर चुप रहने की उम्मीद मत करना फेमस म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक एकबार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे सलमान खान के फैन्स पर भड़क गए हैं। अमाल ने उनके लिए अनपढ़, नाली के चूहे और भाईटार्ड्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक बड़ी सी पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर की। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ ने मुझे आत्महत्या करने के लिए कहा, साथ ही मेरे परिजनों और करीबियों के लिए भी वे अपशब्दों और गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमाल ने चार पेज की अपनी पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने विचारों को यहां लिखना पसंद करता हूं, ताकि मीडिया कोई भी सनसनीखेज शीर्षक नहीं बना सके और ना ही तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर सके। (मुझे पता है फिर भी ये होने वाला है)। PS: अगर आप बॉलीवुड में अपने करियर की बहुत चिंता करते हैं तो कृपया मेरी पोस्ट को शेयर ना करें।' अमाल से शाहरुख का नाम सुन भड़के भाईटार्ड्स सलमान के फैंस तब से अमाल से चिढ़े हुए हैं, जब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया था। अमाल ने सलमान की फिल्म 'जय हो' से ही सिंगिंग डेब्यू किया था और अमाल के मुंह से शाहरुख का नाम सुनकर सलमान के फैंस भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। वे लगातार उनके और उनके करीबियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर गाली गलोज कर रहे हैं। अमाल मलिक की पोस्ट.... 'प्रिय जाहिलों, आप मेरी प्रोफाइल पर आते हैं और लगातार मुझे गालियां देते रहते हैं क्योंकि आपका मानना है कि मैं सलमान खान का सम्मान नहीं करता, वैसे जो बात मैं कह रहा हूं उसे मैं पहले भी कह चुका हूं, कि मैं अपनी शुरुआत के लिए उनका आभारी हूं और इसके लिए हमेशा उनका ऋणी रहूंगा। वे एक सुपरस्टार हैं और इंडस्ट्री के सबसे अच्छे एंटरटेनर्स में से एक हैं।' 'लेकिन क्या मैं जान सकता हूं कि अगर बचपन से ही मेरे पसंदीदा एक्टर शाहरुख खान हैं तो इसमें क्या गलत है? वो तो कोई भी हो सकता है और मेरा मानना है कि एक राय का सम्मान किया जाना चाहिए।' कौन सा स्टार इससे खुश होगा? दूसरे पेज में उन्होंने लिखा, 'क्या इससे किसी को भी व्यक्तिगत होने का अधिकार मिल जाता है, और इसे मौका मानकर मुझ पर या मेरे परिवार पर निचले स्तर के हमले करने का और उन्हें निशाना बनाने का अधिकार मिल जाता है? मैं ये जानना चाहता हूं कि कौन सा स्टार ये जानकर खुश होगा कि उसके फैन्स अन्य लोगों को मौत और रेप की धमकियां देते हैं? मुझे यकीन है कि कोई भी इसे एक शर्मनाक कृत्य के रूप में ही देखेगा।' कुछ ने मुझे आत्महत्या करने के लिए कहा तीसरे पेज पर उन्होंने लिखा, 'ये देखना बेहद चौंकाने वाले है कि किसी की शांति से खिलवाड़ करने के लिए लोग किस स्तर तक जाकर उसे अपमानित कर सकते हैं। इनमें से कुछ अनपढ़ भाईटार्ड्स ने मुझे आत्महत्या करने और इसके लिए सलमान खान पर दोष डालने के लिए कहा। सच में? क्या आप अपने पसंदीदा सुपरस्टार का समर्थन इस तरह करते हैं?' 'क्या वो इंसान भी है? और कौन है जो इस तरह के विरोध पर अपनी शांति नहीं खो देगा? अगर कोई मेरे परिवार और मेरे प्यारे फैंस को धमकियां देता है तो मुझसे डरकर चुप रहने की उम्मीद ना रखें।' नाली के चूहों को नुकसान नहीं पहुंचाने दूंगा 'अगर हर तरह की गलत भाषा का इस्तेमाल करने से इन गंदे लोगों को उनकी जगह दिख रही है तो मैं अपने स्तर और क्लास में गिरावट करके ज्यादा खुश हूं। इसमें मेरा कुछ नहीं लगेगा। लगता है उन्हें स्पष्ट भाषा समझ ही नहीं आती है। बलात्कार और मौत की धमकियां वे लोग नहीं दे सकते जो प्यार को समझते हैं और इसलिए कुछ उपायों को सही तरीके से लिया जाना चाहिए।' 'मैं नाली के इन चूहों को अपने करीबियों को नुकसान नहीं पहुंचाने दूंगा। मैं किसी को भी किसी भी रूप में अपने परिवार और प्रशंसकों से दुर्व्यवहार नहीं करने दूंगा।' उम्मीद है सभी अनपढ़ों तक ये संदेश पहुंचेगा आखिरी लाइन में उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है कि ये आप सभी अनपढ़ों तक पहुंचेगा, जो ये सोचते हैं कि वो मेरी निजी राय और निर्णयों को तय करेंगे। एक जीवन को प्राप्त करें और नकली बॉट प्रोफाइल्स के पीछे छुपने की बजाय अपने असली चेहरे वाली डिस्प्ले पिक्चर लगाएं।' कुछ दिन पहले भी लगाई थी भाईटार्ड्स की क्लास ये दूसरा मौका है, जब अमाल ने सलमान खान के जाहिल फैंस की क्लास लगाई है। हफ्तेभर पहले भी उन्होंने एक ट्वीट ऐसा किया था। तब उन्होंने लिखा था, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है, ये सब मेरे इतना कहने से शुरू हुआ कि शाहरुख खान मेरे फेवरेट एक्टर हैं और ये सारे बेवकूफ पागल हो गए। मैं सलमान खान की इज्जत करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे लॉन्च किया, मगर इसका मतलब ये नहीं कि मैं उनके फैन्स या किसी और की बकवास सहूंगा'। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शाहरुख खान को अपना पसंदीदा कलाकार बताए जाने के बाद से ही सलमान खान के सोशल मीडिया फैंस अमाल मलिक को ट्रोल करते हुए उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। https://ift.tt/2DmM7d4

तापसी पन्नू के बाद रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरीं विद्या बालन, कहा- रिया के लिए सुनाई दे रही घटिया बातों पर मेरा दिल टूट जाता है सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। सीबीआई लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच सुशांत के फैन्स, दोस्त और परिवार वाले लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मीडिया ट्रायल झेल रहीं रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में भी कुछ सेलेब्स उतर आए हैं। इनमें विद्या बालन का भी नाम शामिल हो गया है। तापसी पन्नू की तरह विद्या ने भी एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू की तारीफ की है जिन्होंने रिया की मीडिया ट्रायल को गलत बताते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखी थी। विद्या ने किया रिया को सपोर्ट विद्या ने लक्ष्मी मांचू की लिखी पोस्ट को री-ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, इस बात को सबके सामने रखने के लिए गॉड ब्लेस यू लक्ष्मी मांचू। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्यारे और यंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत अब मीडिया सर्कस बन चुकी है। एक महिला होने के नाते रिया चक्रवर्ती के लिए सुनाई दे रही घटिया बातों पर मेरा दिल टूट जाता है। क्या वो तब तक निर्दोष नहीं है जब तक कि दोषी साबित न हो जाए? या फिर वो निर्दोष साबित होने तक दोषी है? आइए किसी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें। क्या लिखा लक्ष्मी ने? लक्ष्मी ने लिखा, 'मैंने राजदीप सरदेसाई के साथ रिया चक्रवर्ती का पूरा इंटरव्यू देखा। मैं सच्चाई नहीं जानती और सच्चाई जानना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि सच ईमानदार रूप में सामने आए। मेरा न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। लेकिन इस बीच हमें तथ्यों को जाने बिना किसी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ बुरा और क्रूर व्यवहार करके लिंचिंग नहीं करनी चाहिए। मैं मीडिया ट्रायल से इस परिवार को होने वाले दर्द को समझ सकती हूं। अगर मेरे साथ कुछ ऐसा होता तो मैं चाहती कि मेरे कलीग्स मेरे साथ खड़े होते। मैं अपने कलीग के साथ खड़ी हूं।' तापसी ने भी किया था सपोर्ट लक्ष्मी की बातें सुनकर तापसी पन्नू भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने लक्ष्मी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं सुशांत को पर्सनली नहीं जानती थी और न ही मैं रिया को जानती हूं, लेकिन मैं यह जानती हूं कि एक इंसान होने के नाते अदालत को धता बताकर इस तरह किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है। कानून पर भरोसा कीजिए। अपनी पवित्रता और मृतक की पवित्रता के लिए ही सही।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vidya Balan came in support of Riya Chakraborty after Taapsee Pannu https://ift.tt/31OpHKU

फिल्में बनाने वाले करन जौहर ने बच्चों की परवरिश पर लिख डाली किताब, नाम दिया- द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव करन जौहर ने एक खुशखबरी शेयर की है। सोशल मीडिया पर। लम्बे समय से ट्रोलर्स के निशाने पर बने हुए करन जौहर अब राइटर बन गए हैं। दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके जुड़वां बच्चे रूही और यश के वे वीडियोज नजर आ रहे हैं, जो उन्होंने लॉकडाउन के दौरान बनाए थे। इसी वीडियो के जरिए करन ने बच्चों पर लिखी अपनी पहली किताब 'द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव' का अनाउंसमेंट किया है। करन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं आप सबके साथ कुछ खास शेयर करते हुए बहुत एक्साइटेड हूं। बच्चों के लिए मेरी पहली पिक्चर बुक। द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव, जल्द आ रही है। ट्विंकल आपका धन्यवाद, जो आपने मुझे जगरनॉट बुक्स से मिलवाया, वे इस बुक को पब्लिश कर रहे हैं। 45 वीडियो की सीरीज चलाई थी करन जौहर ने पिछले 75 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर एक सीरीज चलाई थी- लॉकडाउन विद द जौहर्स। जिसमें उन्होंने अपने बच्चों यश और रूही के मजेदार वीडियोज शेयर किए थे। इस पूरी सीरीज में बच्चों ने करन का कई बार मजाक भी उड़ाया था। हालांकि करन के इन वीडियोज को उनके फॉलोअर्स और बॉलीवुड सेलेब्स ने बेहद पसंद किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan Johar Announced His First Ever Book On Children titled The Big Thoughts Of Little LUV https://ift.tt/2EOnhn5

दोनों हाथों से एक साथ लिख लेते थे सुशांत, दुनिया में 1% से कम लोगों के पास होता है ये हुनर, बहन ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, रेयर जीनियस सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए एक और वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने सुशांत को रेयर जीनियस करार दिया। वीडियो में सुशांत दोनों हाथ से एक साथ ‘Nothing is impossible’ लिखते देखे जा सकते हैं। उनके पास यह अनोखी प्रतिभा थी। श्वेता ने इसके कैप्शन में लिखा, रेयर जीनियस... एम्बीडेक्सटेरिटी-मिरर राइटिंग, दुनिया की 1% से कम आबादी ऐसा करने में कामयाब हो पाती है। #MyBrotherTheBest #JusticeForSushantSinghRajput #GlobalPrayersForSSR पहले भी शेयर कर चुकीं भाई की यादें इससे पहले श्वेता ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें सुशांत रांची के दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल में बेहद खुश नजर आ रहे थे। श्वेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ये था मेरा भाई। !!#MyBrotherTheBest ## श्वेता अक्सर अपने भाई से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो कोलाज भी शेयर किया था जिसके कैप्शन में लिखा था, 2014 में मैं और भाई, रानी दी और जीजू की शादी की 20वीं सालगिरह पर हम दोनों तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त की धुन पर डांस करते हुए। इस कैप्शन के साथ श्वेता ने मिस यू भाई और माय ब्रदर इज बेस्ट जैसे हैशटैग यूज किए। इस फोटो में श्वेता-सुशांत डांस करने के अलावा अपनी बाकी बहनों रानी, प्रियंका और मीतू के साथ नजर आ रहे हैं। ## बिजनेसवुमेन हैं श्वेता 10 नवंबर 1987 को श्वेता का जन्म बिहार के मलडीहा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णकांत सिंह और मां का नाम उषा सिंह है। पिता सरकारी कर्मचारी तो मां एक हाउसवाइफ थीं जिनका अब देहांत हो चुका है। सुशांत श्वेता के इकलौते भाई थे। वहीं उनकी तीन बहनें हैं जिनके नाम रानी, प्रियंका और मीतू हैं। श्वेता ने अपनी प्रारंभिक स्कूलिंग सेंट करेन हाई स्कूल, पटना से की। मौजूदा समय में श्वेता खुद एक बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं। उन्होंने बच्चों के लिए लिवरमोर, कैलिफोर्निया में एक नर्सरी स्कूल भी खोला है जिसका नाम 'दमारा किड्स' है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shweta Singh Kirti shares video of Sushant writing with both hands, calls him a ‘rare genius’ https://ift.tt/34YvLTr

अभिनेता की मौत से 6 दिन पहले बहन प्रियंका ने वॉट्सऐप पर दी थी दवा लेने की सलाह, रिया का दावा- इस चैट के बाद सुशांत से बहस हुई और वे वहां से चली गई थीं सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की सीबीआई जांच के बीच अभिनेता और उनकी बहन प्रियंका के बीच हुई एक वॉट्सऐप चैट वायरल हो रही है। यह चैट सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की है। प्रियंका और सुशांत के बीच हुई इस बातचीत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार अभिनेता की मेंटल हेल्थ के बारे में पहले से जानता था। दरअसल, प्रियंका ने सुशांत को तीन तरह की दवाएं लेने के लिए कहा था, जो कि डिप्रेशन और एंग्जाइटी होने की स्थिति में ली जाती हैं। झूठा साबित हो रहा परिवार का वह दावा इस चैट के सामने आने के बाद सुशांत के परिवार का वह दावा झूठा साबित हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अभिनेता की मेंटल हेल्थ के बारे में नहीं जानते थे। चैट में प्रियंका ने सुशांत से यह भी कहा था कि वे उनका संपर्क मुंबई के सबसे अच्छे डॉक्टर्स से कराएंगी और सबकुछ गुप्त रखा जाएगा। दोनों के बीच हुई बातचीत इस प्रकार है:- प्रियंका: सबसे पहले एक सप्ताह तक लिब्रियम लो, उसके बाद हर दिन ब्रेकफास्ट के बाद नेक्सिटो 10 एमजी लेना शुरू करो। अपने पास लोनाजेप रखो और इसे एंग्जाइटी अटैक की स्थिति में लो। सुशांत : ओके सोनू दी। सुशांत : बिना डॉक्टर के पर्चे के कोई नहीं देगा। प्रियंका: रुको मैं देखती हूं कुछ मैनेज होता है तो। (इसके बाद प्रियंका का एक मिस्ड वॉयस कॉल है।) प्रियंका : बाबू मुझे कॉल करो। मुझे तुम्हे डॉक्टर का पर्चा भेजना है। प्रियंका : यहां मेरी एक दोस्त जानी-मानी डॉक्टर है। वह तुम्हे मुंबई के सबसे अच्छे डॉक्टर से कनेक्ट करा देगी। सब कुछ गुप्त रहेगा। इसलिए चिंता मत करो। प्रियंका : जस्ट कॉल। प्रियंका : एक अटैचमेंट भेजा है। प्रियंका : बाबू यह डॉक्टर का पर्चा है। प्रियंका : यह दिल्ली का है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अगर कुछ होता है तो कह सकते हैं कि यह ऑनलाइन कंसल्टेशन था। सुशांत : ओके। थैंक यू सो मच सोना दी। डॉक्टर का वह पर्चा, जो प्रियंका ने सुशांत को वॉट्सऐप पर भेजा था। इसी चैट के बाद रिया ने छोड़ दिया था सुशांत का घर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे की मानें तो प्रियंका से सुशांत की इसी चैट के बाद रिया उनका घर छोड़कर चली गई थीं। बकौल मानशिंदे, "रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई को अपने बयान में कहा है कि 8 जून को प्रियंका ने सुशांत से चैट की थी। उन्होंने सुशांत को बिना डॉक्टर के पर्चे के तीन अलग-अलग तरह की दवाएं लेने को कहा था। रिया ने इसका विरोध किया था और कहा था कि वे उन्हें पहले से ही डॉक्टर्स के परामर्श के अनुसार दवा दे रही हैं। इसे लेकर सुशांत और रिया के बीच बहस हुई थी और सुशांत ने उन्हें घर से चले जाने को कहा था। इसके बाद रिया ने अपने भाई शोविक को फोन किया और अपने घर चली गई थीं।" तीनों दवाओं का इस्तेमाल क्या है? जानकारी जुटाने के बाद पता चलता है कि लिब्रियम का इस्तेमाल एंग्जाइटी, इनसोमनिया जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। नेक्सिटो 10 एमजी डिप्रेशन के इलाज और एंग्जाइटी डिसऑर्डर को जनरलाइज करने में इस्तेमाल की जाती है। लोनाजेप का उपयोग पैनिक अटैक में किया जाता है। एक अन्य बहन के वॉट्सऐप चैट भी वायरल इससे पहले सुशांत की एक अन्य बहन मीतू की वॉट्सऐप चैट भी वायरल हुई थी, जिसमें वे अभिनेता की मैनेज श्रुति मोदी से दवाओं के पर्चे मांग रही थीं। दोनों की बातचीत पर एक नजर:- श्रुति : हाय। इस ओर श्रुति है। मैं बाहर रहूंगी। मीतू : हाय श्रुति। प्लीज डॉक्टर्स के सभी पर्चे मुझे भेज दो। श्रुति : हां। मुझे कुछ मिनट का समय दो। भेज रही हूं? मीतू : घर आने वाले डॉक्टर से मिलना चाहूंगी। श्रुति : बिल्कुल। मीतू : मुझे बताओ, वह किस समय आ सकता है। श्रुति : मैं चैक करके बताती हूं। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में यह दावा किया था कि वे उनके बेटे की मेंटल हेल्थ के बारे में नहीं जानते थे। सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि वे परिवार की जानकारी के बगैर सुशांत का इलाज करा रही थीं। हालांकि, दोनों बहनों की वॉट्सऐप चैट से यह स्पष्ट हो रहा है कि वे सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में पहले से जानती थीं। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत की मौत का मामला:अभिनेता के परिवार के खिलाफ एक्शन लेंगी रिया, वकील ने कहा- वे सुशांत के डिप्रेशन के बारे में जानते थे, फिर भी कोर्ट और ईडी से झूठ बोले 2. सुशांत के पुराने साथी का खुलासा:कोरियोग्राफर गणेश हेवरकर ने कहा- रिया ने प्रियंका दीदी को इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो सुशांत के बिजनेस डिसीजंस लेती थीं, वो उनकी नॉमिनी थीं 3. सुशांत की मौत मामला:सुशांत की मेंटल कंडीशन के बारे में जानता था परिवार!, वायरल चैट देखकर स्वरा भास्कर बोलीं, क्या रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today प्रियंका और सुशांत सिंह राजपूत की वॉट्सऐप में जिन दवाओं का नाम, वे डिप्रेशन और एंग्जाइटी में जाती हैं। रिया चक्रवर्ती के मुताबिक, वे डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा के पक्ष में बिल्कुल नहीं थीं। https://ift.tt/34OENSR

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएगी सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी, इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी फिल्म कुछ वक्त पहले डायरेक्टर पवन कृपलानी की फिल्म 'भूत पुलिस' का अनाउंसमेंट किया गया था। मंगलवार को इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट आया कि ये फिल्‍म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी और इसमें सैफ अली खान और अर्जुन कपूर प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। इससे पहले पिछले साल जब फॉक्स स्टार स्टूडियो ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था तो उसमें सैफ के अलावा अली फजल और फातिमा सना शेख भी थे। हालांकि अब मेकर्स ने इन दोनों के बारे में कुछ बताया नहीं गया है। लेकिन ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्‍म में अब ये दोनों स्टार्स नहीं हैं। डायरेक्टर बोले- अभी व्यस्त हूं बाद में बात करेंगे दैनिक भास्‍कर ने उन दोनों के न होने की पड़ताल करते हुए मौजूदा प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, डायरेक्‍टर पवन कृपलानी और खुद अली फजल व फातिमा की टीम से संपर्क किया। लेकिन किसी ने भी मैसेजेज का जवाब नहीं किया। डायरेक्‍टर पवन कृपलानी ने कहा कि मैं व्‍यस्‍त हूं और इस मसले पर कुछ दिनों बाद बताएंगे। अली फजल ने बदली थी अपनी टैलेंट एजेंसी अभिनेता अली फजल ने भी आधिकारिक तौर पर तो इस मसले पर कुछ नहीं कहा, मगर अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि, 'छह से आठ महीने पहले उन्होंने अपनी टैलेंट एजेंसी ‘KRI’ को बदल दिया था। अब उनका काम अतुल कास्बेकर की कंपनी ‘ब्लिंग’ देख रही है। उनकी पुरानी टैलेंट एजेंसी के को-पार्टनर श्‍वेत कौल और जाहिद खान हैं।' फजल ने एजेंसी में बदलाव की कीमत चुकाई 'जाहिद इससे पहले सैफ व करीना के मैनेजर रह चुके हैं और शायद उन्‍होंने ही पिछले साल अली की एंट्री ‘भूत पुलिस’ में करवाई थी। अब चूंकि अली फजल उनकी कंपनी छोड़ चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से अली को इस फिल्म में भी जगह नहीं मिली।' फॉक्स स्टार ने बंद कर दी थी फिल्म ट्रेड पंडितों ने एक और वजह की शंका जाहिर की है। उनके मुताबिक पिछली बार ‘भूत पुलिस’ को फॉक्‍स स्टार इंडिया प्रोड्यूस करने वाला था और तब उसके प्रमुख विजय सिंह थे। मगर उनके कार्यकाल के दौरान बनी ‘जोया फैक्‍टर’ और ‘इंडियाज मोस्‍ट वांटेड’ जैसी फिल्‍में फ्लॉप हो गईं, जिसके बाद इस फिल्म का रास्ता मुश्किल हो गया। इसी दौरान फॉक्‍स स्टार इंडिया को डिज्‍नी वर्ल्‍ड वाइड ने खरीद भी लिया। ऐसे में तब प्रोडक्शन हाउस ने अपनी इस फिल्म को शेल्व कर दिया था। सैफ ने फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स को मनाया हालांकि सैफ अली खान का भरोसा फिल्‍म में कायम रहा और उन्‍होंने अपनी फिल्म ‘रेस’ के पुराने साथी और पार्टनर रमेश तौरानी को इस फिल्‍म को प्रोड्यूस करने के लिए राजी कर लिया। इसके साथ ही एक और सहनिर्माता अक्षय पुरी को बोर्ड पर लाया और अर्जुन कपूर की फिल्‍म में एंट्री हुई। अब सब किसी नए स्‍टूडियो की तलाश कर रहे हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Saif again made 'ghost police' alive, but the names of Ali Fazal and Fatima disappeared The old producing partner 'Fox Star Studio' pulled hands, the film was shelved https://ift.tt/2ESOhl6

रिया चक्रवर्ती के सपोर्टर्स पर भड़कीं सुशांत सिंह राजपूत की भांजी, कहा-अचानक लोगों को परिवार का दर्द और कलीग के सपोर्ट में खड़े होने की बातें याद आने लगीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को शक की निगाह से देखा जा रहा है। मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है। इसी बीच रिया ने पिछले हफ्ते अपना पक्ष रखने के लिए कुछ मीडिया इंटरव्यू दिए। इन इंटरव्यू को देखकर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनके पक्ष में भी खड़े नजर आने लगे हैं। एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू भी उन्हीं में से एक है जिन्हें इस मामले में आरोपी बने चक्रवर्ती परिवार पर दया आ रही है। चक्रवर्ती परिवार को मिल रही सहानुभूति सुशांत की भांजी मल्लिका को रास नहीं आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं हैरान हूं, अचानक कुछ लोगों को परिवार का दर्द दिखाई देने लगा और लोगों को अपने कलीग के सपोर्ट में खड़े होने की बातें याद आने लगी हैं। उनकी इस बात को सुशांत की बहन श्वेता ने सपोर्ट करते हुए लिखा, सही कहा। मल्लिका की इंस्टाग्राम स्टोरी क्या लिखा था लक्ष्मी ने? लक्ष्मी ने लिखा, 'मैंने राजदीप सरदेसाई के साथ रिया चक्रवर्ती का पूरा इंटरव्यू देखा। मैं सच्चाई नहीं जानती और सच्चाई जानना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि सच ईमानदार रूप में सामने आए। मेरा न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। लेकिन इस बीच हमें तथ्यों को जाने बिना किसी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ बुरा और क्रूर व्यवहार करके लिंचिंग नहीं करनी चाहिए। मैं मीडिया ट्रायल से इस परिवार को होने वाले दर्द को समझ सकती हूं। अगर मेरे साथ कुछ ऐसा होता तो मैं चाहती कि मेरे कलीग्स मेरे साथ खड़े होते। मैं अपने कलीग के साथ खड़ी हूं।' तापसी ने किया था सपोर्ट लक्ष्मी की बातें सुनकर तापसी पन्नू भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने लक्ष्मी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं सुशांत को पर्सनली नहीं जानती थी और न ही मैं रिया को जानती हूं, लेकिन मैं यह जानती हूं कि एक इंसान होने के नाते अदालत को धता बताकर इस तरह किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है। कानून पर भरोसा कीजिए। अपनी पवित्रता और मृतक की पवित्रता के लिए ही सही।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput’s niece takes a dig at Rhea Chakraborty’s supporters https://ift.tt/32D4Ide

26 दिन से हॉस्पिटल में कोरोना से जूझ रहे सिंगर बालू की सेहत में सुधार, वेंटिलेटर सपोर्ट पर लेकिन फिजियोथैरेपी में एक्टिव हैं 5 अगस्त से चेन्नई के हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की सेहत अब पहले से बेहतर हो गई। एमजीएम हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि वे पूरी तरह से होश में हैं और फिजियोथैरेपी में एक्टिवली सपोर्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी उन्हें वेंटिलेटर से हटाया नहीं गया है। इस बारे में उनके बेटे चरन एसपी ने वीडियो पोस्ट करते हुए जानकारी दी। वीडियो में चरन ने भी दिया अपडेट एमजीएम हेल्थकेयर की मेडिकल सर्विस असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अनुराधा भास्करन ने बताया कि एसपी की हालत स्थिर है। वे होश में हैं और हर बात का रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इसके अलावा हॉस्पिटल की टीम उनकी खास देखरेख कर रही है। वहीं वीडियो में चरन ने कहा है कि उनके फेफड़ों में सुधार है, वे ठीक हो रहे हैं। रिकवरी के लक्षण उनमें दिखने लगे हैं। मां की हेल्थ अपडेट भी दी चरन ने आगे कहा कि एसपी ने कम्युनिकेट करने और लिखने की कोशिश की लेकिन उन्हें पेन को पकड़ना मुश्किल लगा। लेकिन इस पूरे हफ्ते वे मेरे साथ बात करते रहेंगे। मैंने हॉस्पिटल स्टाफ से कहा है कि वे उनके लिए न्यूजपेपर पढ़ें। मैंने पापा से पूछा कि क्या यह ठीक है तब उन्होंने हां कहा। वह संगीत भी सुन रहे हैं और संगीत का दोहन भी कर रहे हैं और गाने की कोशिश भी कर रहे हैं। ये ठीक होने के बहुत अच्छे संकेत हैं। इसके अलावा उन्होंने मां की सेहत की जानकारी भी दी कि वे ठीक हैं और घर पर आराम कर रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today SP Balasubrahmanyam health update: Balu is fully awake responsive and actively participating in physiotherapy https://ift.tt/3hO7EKE