Posts

Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/tribute4_1595597008.jpg Dainik Bhaskar

दिल बेचारा का प्रीमियर शाम 7.30 बजे होगा, ट्विटर पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा #DilBecharaDay सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रीमियर अब से थोड़ी देर बाद शाम 7.30 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। सुशांत की आखिरी फिल्म होने की वजह से फैन्स में इसे लेकर बड़ा उत्साह है और वे इसके रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसे लेकर इतना ज्यादा क्रेज है किट्विटर पर शाम से ही #DilBecharaDay ट्रेंड कर रहा है। यह फिल्म कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म है, साथ ही इसी फिल्म से रॉकस्टारफेम संजना सांघी भीबतौर हीरोइन डेब्यू कर रही हैं। सुशांत को ट्रिब्यूट देते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेइस फिल्म को सभी तरह के दर्शकों (सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स) के लिए फ्री उपलब्ध कराने का फैसला किया है। मतलब इसे सिर्फ एप डाउनलोड करके देखा जा सकता है। रजनीकांत के फैन के रूप में दिखेंगे सुशांत इस फिल्म में सुशांत के कैरेक्टर का नाम मैनी होगा, जो कि रजनीकांत सर का बहुत बड़ा फैन है। वहीं संजना किजी नाम की एक ऐसी लड़की के किरदार में दिखेंगी, जो जानलेवा कैंसर की बीमारी से जूझ रही है और सुशांत आकर उसे जीने के लिए प्रेरित करते हैं। यह फिल्म पहलेकिजी और मैनीनाम से बनाई जा रही थी, लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर दिल बेचारा कर दिया गया। यह फिल्म साल 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर बेस्ड है, जिस पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म में एआर रहमान का संगीत है। सुशांत को याद करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'आप हमारी नजरों से दूर जा सकते हैं, लेकिन आप कभी हमारे दिल से दूर नहीं जा सकते। #DilBecharaDay' ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dil Bechara premiere on Disney+ Hotstar in India and on Hotstar in USA, UK and Canada for Subscribers and Non-Subscribers at 7:30 PM (IST) https://ift.tt/3g2hRCg