Posts

Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/24/sonu-sood_1600938934.jpg Dainik Bhaskar

सोनू सूद इलाज इंडिया के जरिए 18 साल तक के मरीजों की पीडियाट्रिक हार्ट सर्जरी में करेंगे मदद, जारी किया टोल फ्री नंबर सोनू सूद, मदद का दूसरा नाम बन चुके हैं। इसी महीने सोनू ने मदद की लिस्ट में तीसरा बड़ा काम जोड़ लिया है। सोनू अब पीडियाट्रिक हार्ट सर्जरी के लिए इलाज इंडिया इनीशिएटिव शुरू कर चुके हैं। यह सर्विस लोगों को आसानी से मिल सके इसके लिए उन्होंने टोल फ्री नंबर भी अपने ट्विटर पर जारी किया है। सोनू ने इस खास सेवा को इलाज इंडिया.. समर्थ भारत स्वस्थ भारत नाम दिया है। टोल फ्री नंबर से पहुंचेगी मदद सोनू के पास पिछले कई महीनों से इस तरह के केसेस की जानकारी पहुंच रही थी। तब भी, जब वे प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में व्यस्त थे। ऐसे में सोनू का यह कदम उन सभी पैरेंट्स के लिए आशा की नई किरण बन गया है जिनके पास 0-18 साल के बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। साथ ही 02067083686 नंबर पर इलाज से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे। इस काम में रोटरी सोनू का सहयोग करेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonu Sood lands new attempt and support for children's heart surgery with Ilaaj India https://ift.tt/366npcK