Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/07/death1577429973_1596774172.jpg Dainik BhaskarShow all
सुशांत की तरह ही इन 10 स्टार्स की आत्महत्या के बाद नहीं बरामद हुआ था सुसाइड नोट, 9 ने फांसी लगाकर दी थी जान; आज भी अनसुलझी है इनकी मौत की पहेली

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा के एक फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत बॉलीवुड के कई नामचीन लोगों पर आरोप लगे। सुशांत के पिता ने भी अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मुंबई और बिहार पुलिस ने जांच शुरू की और ईडी और सीबीआई के हाथ में केस आ गया है। अभिनेता की हत्या की बात भी सोशल मीडिया में जोर पर है।

फिल्मों की चकाचौंध दुनिया को अलविदा कहकर सुसाइड करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अकेले सितारे नहीं थे। उनसे पहले कई नामचीन हस्तियों ने अपने करियर के पीक पर होते हुए डिप्रेशन की वजह से जान दे दी थी। आज हम ऐसे ही कुछ टीवी और फिल्म के कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फंदे लगा कार जान दी और उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ।

जिया खान: 3 जून 2013 को जिया खान का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। उनके कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। इस हत्या या आत्महत्या के आरोप में एक्टर आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को गिरफ्तार भी किया गया था। मरने से पहले जिया खान ने आखिरी बार सूरज से ही बात की थी।

प्रत्यूषा बनर्जी: बालिका वधु फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। 24 साल की प्रत्युषा का शव उनके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला था। पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। प्रत्युषा की मौत में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का नाम घसीटा गया।

सिल्क स्मिता: बोल्ड किरदार की वजह से फेमस हुई साउथ की एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी वदलापति उर्फ सिल्क स्मिता भी 23 सितंबर 1996 में अपने घर में मृत मिली थीं। उस दौर में कहा गया कि सिल्क ने फिल्मों में काम नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की है। उनके घर से भी किसी तरह का कोई नोट बरामद हुआ था। इतने साल बीतने के बाद भी उनकी मौत की सही वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है।

नागा झांसी: यह तेलुगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। नागा झांसी ने हैदराबाद में मौजूद अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। इनके कमरे से भी कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ था। नागा की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार की शिकायत पर परिवार द्वारा झांसी की आत्महत्या के लिए उनके बॉयफ्रेंड सूर्या तेजा को जिम्मेदार ठहराया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

निरोशा: तेलुगू टीवी जगत का बड़ा नाम रही निरोशा ने 23 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। निरोशा के घर से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि, परिवार ने बाद में पुलिस को बताया था कि निरोश ने खराब तबियत की वजह से जान दी है।

कुशल पंजाबी: 42 वर्षीय अभिनेता ने 26 दिसंबर 2019 की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को भी जिम्मेदार ठहराया गया।

नफीसा जोसेफ: 29 जुलाई, 2004 को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी नफीसा जोसेफ ने मुंबई के वर्सोवा स्थित फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस दौरान वे सिर्फ 26 साल की थीं। नफीसा सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ में कैमियो रोल में भी नजर आई थीं। घर से किसी तरह का कोई नोट नहीं मिलने के बाद नफीसा की मौत में उनके बॉयफ्रेंड गौतम खंडूजा का नाम उछाला गया था।

उदय किरण: तेलुगू फिल्‍मों के अभिनेता उदय किरण ने 5 जनवरी 2014 को अपने घर पर पंखे से लटक कर जान दे दी थी। पत्नी के मुताबिक, वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे और मरने से पहले उन्होंने लोगों से मिलना जुलना छोड़ दिया था। उदय किरण को पहली तीन फिल्मों चित्रम, नुवू नेनू और मानासांता नुवी की सफलता से 'हैट्रिक हीरो' के रूप में जाना जाने लगा था। उदय किरण के घर से भी किसी तरह का कोई नोट नहीं मिला था।

कुणाल सिंह: अभिनेता कुणाल सिंह ने 7 फरवरी 2008, को मुंबई के ओशिवारा इलाके में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। उन्होंने फिल्म 'दिल ही दिल में' से करियर की शुरुआत की थी। घर से किसी तरह का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण यह एक आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश थी ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

समीर शर्मा: टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। गुरुवार को उनका शव रसोई के पंखे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 44 साल के समीर शर्मा की खुदकुशी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि समीर शर्मा की मौत को 2-3 दिन बीत चुके हैं। जिस वक्त पुलिस समीर के फ्लैट पर पहुंची तब एक्टर की बॉडी डिकंपोज होनी शुरू हो चुकी थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Sushant Singh Rajput | Actors Who Commits Suicide By Hanging To Death (Updated List); Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Silk Smitha To Jiah Khan

https://ift.tt/2XACy0Z