Posts
Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/2020-07-23_1595566851.jpg Dainik Bhaskar
शादी का झांसा देकर एक एक्ट्रेस संग रेप का आरोप, एक कॉन्ट्रैक्टर पर केस हुआ दर्ज सांताक्रूज इलाके में एक्ट्रेस से शादी का वादा कर कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस की ओर से सुदीप कुमार शाह नाम के शख्स के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में एक्ट्रेस ने कहा है कि वह ओशीवारा इलाके में रहती है और वह सुदीप कुमार शाह को 2016 से जानती है। शाह ने उससे शादी करने का वादा किया था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन अभी पीड़िता को पता चला कि शाह पहले से शादीशुदा है। आरोपी ने एक्ट्रेस से घर खरीदने के लिए पैसे भी लिए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप भी लगाया है कि सुदीप शाह ने एक अपार्टमेंट खरीदने के लिए उससे पैसे उधार लिए थे। आरोपी सुदीप कुमार शाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सांताक्रूज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है-फाइल फोटो। https://ift.tt/2ZTaaZq
- Get link
- X
- Other Apps