Posts
Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/18/sushantcommitssuicide4daysafterhisex-manager_1597720674.jpg Dainik Bhaskar
अप्रैल में भी सुशांत के टच में थीं दिशा, दोनों के बीच वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर रहीं दिशा सलियान की जून महीने में एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई थी। सुशांत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर पंखे से लटका मिला था, वहीं दिशा ने मलाड में एक फ्लैट से कूदकर जान दे दी थी। अब दिशा और सुशांत का बीच वॉट्सऐप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जो यह साबित करते हैं कि दोनों अप्रैल में एक-दूसरे के संपर्क में थे। दिशा और सुशांत बीच 2 और 7 अप्रैल के बीच बातचीत हुई थी। चैट से पता चलता है कि दिशा सुशांत के पीआर को देख रही थी और वे नए प्रोजेक्ट्स के संबंध में लगातार संपर्क में थे। इसके अलावा, चैट से यह भी पता चलता है कि सुशांत को अप्रैल में टेलीविजन विज्ञापनों के लिए भी प्रस्ताव मिल रहे थे। 7 और 10 अप्रैल के बीच दिशा और सुशांत के बीच बातचीत। 10 दिन में 4 बार दोनों के बीच हुई चैट चैट के जो हिस्से सामने आए हैं उनमें दिशा और सुशांत एक ब्रांड के साथ जुड़ने और उसके द्वारा दिए जा रहे ऑफर पर चर्चा कर रहे हैं। दिशा ने इसके लिए एक ऑनलाइन इंटरएक्टिव सेशन का भी आयोजन किया था। इस चैट के दौरान सिद्धार्थ पिठानी का नाम भी ‘सिड’ के रूप में सामने आया। दिशा और सुशांत के बीच 2, 7, 10 और 11 अप्रैल को यह बातचीत हुई है। 10 अप्रैल को हुई दिशा और सुशांत के बीच की बातचीत। पहले दिशा से सिर्फ एक बार मिलने का दावा किया गया था इससे पहले दिशा के परिवार और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे और सुशांत सिर्फ एक बार मिले हैं। वॉट्सऐप के यह स्क्रीनशॉट उस दावे को गलत साबित करते हैं। इसमें दोनों प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लंबी बात कर रहे हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में दिशा की मां वसंती सालियान ने कहा था- दिशा हमेशा अपने काम से जुड़ी डिटेल्स शेयर करती थी। किसके साथ वो काम कर रही है, क्या काम कर रही है सबकुछ। मैंने कभी सुशांत के बारे में नहीं सुना। इस सबसे पहले मैं सुशांत को ज्यादा जानती भी नहीं थी। एक घड़ी के प्रोजेक्ट पर सुशांत के साथ काम किया था दिशा सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं। वे जूते और घड़ी के ऐड में सुशांत के लिए काम कर रही थीं। उस प्रोजेक्ट के साथ सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से वो कभी शुरू नहीं हो पाया। दिशा सालियान का करियर दिशा सालियान मुंबई में ही अपने परिवार संग दादर वाले फ्लैट में रहती थीं। एक अखबार से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दिशा साल 2013 में आईपीएएन नाम की कंपनी के साथ जुड़ीं। दिशा ने साल 2015 में ऐश्वर्या राय को फिल्म जज्बा के वक्त मैनेज किया था। तब वे स्मिथ पीआर कंपनी के साथ काम कर रही थीं। दिशा ने छिछोरे फिल्म के वक्त एक्टर वरुण शर्मा के लिए काम किया था। तब वे ‘क्वान एंटरटेनमेंट और मार्केटिंग सलूशन’ के साथ जुड़ी हुई थीं। बताया जाता है उसी वक्त उनकी सुशांत से मुलाकात हुई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिशा सालियान (दाएं) की मौत 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। उनके पास कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ था। https://ift.tt/2E20aFb
- Get link
- X
- Other Apps