Posts

Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/aa_1595337740.png Dainik Bhaskar

कंगना ने इंटरव्यू में विदेशी अभिनेत्रियों पर कसा था तंज, जैकलिन फर्नांडीज ने इशारों में जवाब देते हुए कहा-जिसे जो सोचना है सोचे कंगना रनोट ने हाल ही में अर्नब गोस्वामी को दिए इंटरव्यू में कई बॉलीवुड सेलेब्स पर हमला बोला। उनके निशाने पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियांरहीं जिनमें तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर,ऋचा चड्ढा, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और जैकलिन फर्नांडीज आदि के नाम शामिल हैं। इस इंटरव्यू के बाद तापसी और स्वरा की तो कंगना से सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है लेकिन जैकलिन फर्नाडीज ने भी इशारों-इशारों में कंगना की बातों पर अपना रिएक्शन देने की कोशिश की है। विदेशी अभिनेत्रियों पर भड़की थीं कंगना: कंगना ने अर्नब को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम कर रही विदेशी अभिनेत्रियों पर तंज कसते हुए कहा था, भारतीय दर्शक स्टॉकहोम सिंड्रोम से जूझती आ रही है और इन्हें इंडिया के टैलेंट में दिलचस्पी नहीं होती है। कुछ ऐसे फैन्स होते हैं जो हमेशा विदेश से आई अभिनेत्रियों की तारीफ करते हैं। फिर चाहे वो आलिया भट्ट, कटरीना कैफ या जैकलिन फर्नांडीज क्यों ना हों... इन फैन्स को अपना रंग और अपनी भाषा पसंद नहीं। यहां दशकों से खानों का राज रहा है और मुझे दर्शकों से कोई उम्मीद भी नहीं है। जैकलिन ने दिया जवाब: कंगना की इस बात पर जैकलिन खुलकर तो सामने नहीं आईं लेकिन उन्होंने इशारों में जरूर इस बात का जवाब दिया। जैकलिन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, पहले मैं ऐसी परिस्थिति में अपना नाम बचानाचाहती थी, लेकिन अब मैं अपनी शांति बचानाचाहती हूं। जिसे जो सोचना है वो सोचे। जैकलिन की इंस्टाग्राम स्टोरी आलिया ने भी इशारों में दिया था जवाब: इससे पहले आलिया भट्ट भी जैकलिन की तरह इशारों में कंगना के आरोपों पर बोली थीं। अर्नब के इंटरव्यू में कंगना ने आलिया को लेकर कई सारी बातें कही थीं। कंगना ने यहां तक कहा था कि जब उन्होंने महेश भट्ट की एक फिल्म को करने से इनकार कर दिया था तो वह उन्हें पीटने के लिए आने वाले थे। कंगना की बातों का सीधे जवाब ना देते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा था, सच-सच होता है, भले ही कोई उसपर यकीन ना करे, जबकि झूठ-झूठ होता है, भले ही उसपर सब यकीन करें। आलिया की इंस्टाग्राम स्टोरी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actress Jacqueline Fernandez posts cryptic message after Kangana Ranaut’s jibe https://ift.tt/2WJC0pb