Posts

Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/07/kangana_1599473885.jpg Dainik Bhaskar

कंगना के मुंबई स्टूडियो पहुंची बीएमसी की टीम, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया- वो कह रहे थे मैडम की जो करतूत है उसका परिणाम सबको भरना होगा एक्ट्रेस कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच चल रहा विवाद एक नए स्तर पर पहुंच गया है। कंगना ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि उनके मुंबई स्थित स्टूडियो में बीएमसी (बृहन्नमुंबई महानगरपालिका) की टीम पहुंची थी। जिन्होंने कहा कि मैडम की करतूत का परिणाम सबको भरना होगा और वे कल आकर तोड़फोड़ करने की बात कहकर गए हैं। कंगना ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मेरे पास सभी पेपर्स हैं, बीएमसी की अनुमति है जिसके मुताबिक मेरी संपत्ति में कुछ भी अवैध नहीं है, बीएमसी को एक नोटिस के साथ अवैध निर्माण को दिखाने वाला एक स्ट्रक्चर प्लान भेजना चाहिए, आज उन्होंने मेरे ऑफिस में छापा मारा था और बिना कोई नोटिस के वे कल आकर मेरे पूरे स्ट्रक्चर को तोड़ देंगे।' परिणाम भुगतने की धमकी दी अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'उन्होंने जबरदस्ती मेरे पूरे ऑफिस का नाप लिया, साथ ही मेरे पड़ोसियों को भी परेशान किया, जब उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों को जवाब देने की कोशिश की तो उन्होंने कहा, वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। मुझे बताया गया है कि कल वे मेरी संपत्ति को तोड़ने वाले हैं।' मेरा सपना टूटन का वक्त आ गया है अपने तीसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत करके कमाया है, मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The BMC team reached Kangana's Mumbai studio, the actress shared the video and told- they were saying that the result of Madam's handiwork will have to be filled up by everyone https://ift.tt/327SRFk