Posts
Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/17/1jasraj_1597672310.jpg Dainik Bhaskar
पंडित जसराज ने चार दिन पहले ही की थी बंदिश बैंडिट्स की तारीफ, कहा था- अच्छा लगा शास्त्रीय संगीत के ऊपर कुछ आया है पंडित जसराज नहीं रहे। चार दिन पहले ही उन्होंने बंदिश बैंडिट्स की तारीफ में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। अक्षत पारिख ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में पंडितजी कह रहे थे.. तुम्हारे द्वारा भगवान ने बहुत अच्छा काम करवाया, सभी ने बहुत अच्छा काम किया, मुझे बहुत आनंद आया। तुम जानते हो मैं किस लिए कह रहा हूं... मैं बंदिश बैंडिट्स के लिए कह रहा हूं। बंदिश बैंडिट्स में अक्षत ने दिया है म्यूजिक सिंगर अक्षत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “संगीत मार्तंड पद्मविभूषण पंडित जसराज जी की ओर से आशीर्वाद। यह मेरे और ‘बंदिश बैंडिट्स’ की पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। स्वयं एक दिग्गज संगीत मार्तंड की तरफ से सराहना के इन शब्दों को सुनकर खुद को बेहद आभारी महसूस कर रहा हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद गुरुजी दादा। यह आपका आशीर्वाद है। दंडवत प्रणाम। शास्त्रीय संगीत पर बनी है सीरीज बंदिश बैंडिट्स एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें किस्मत मिलवाती है। ये म्यूजिक के चलते जुड़ते हैं और एक बेस्ट बैंड बनाते हैं, लेकिन उनकी विरासत उन्हें अलग कर देती है। यह सीरीज 10 पार्ट में है। जिसमें ऋत्विक भौमिक, श्रेया चौधरी, नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों ने काम किया है। इस म्यूजिकल ड्रामा का प्रोडक्शन अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने और डायरेक्शन आनंद तिवारी ने किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Pandit Jasraj had praised the bandish bandits four days earlier before his death https://ift.tt/3h4paKn
- Get link
- X
- Other Apps