Posts
Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/21/rhea-chakraborty_1597991195.jpg Dainik Bhaskar
हॉस्पिटल की मोर्चरी में सुशांत की डेड बॉडी के साथ 45 मिनट तक रही थीं रिया चक्रवर्ती, सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पूछा- क्या वे सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? सीबीआई ने मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इसे लेकर नए-नए दावे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में उनकी डेड बॉडी के पास करीब 45 मिनट तक रही थीं। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में रिया के साथ तीन अन्य लोग भी दिखे टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके हाथ रिया का एक वीडियो लगा है, जिसमें वे अस्पताल की मोर्चरी में जा रही हैं और वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें रिया के साथ दो लड़के और एक लड़की भी नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनमें जो लड़की है, वह श्रुति मोदी है। जबकि दोनों लड़कों में एक रिया का भाई शोविक और दूसरा सुशांत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा है। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि रिया को मोर्चरी में जाने की इजाजत कैसे मिली? क्योंकि मोर्चरी प्रतिबंधित क्षेत्र होता है, जिसके अंदर बिना पुलिस और मृतक के फैमिली मेंबर्स की इजाजत के कोई भी नहीं जा सकता? वह भी तब, जबकि कोरोना वायरस के चलते सरकार और प्रशासन द्वारा तमाम तरह के एहतियात बरतने पर जोर दिया जा है। सुब्रह्मण्यम स्वामी का सवाल- क्या सबूतों से छेड़छाड़ की? वायरल वीडियो देखने के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "जब आर. सी. कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब रिया वहां 45 मिनट के लिए लिव-इन-गर्ल थी। क्या जब पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वह रूम के अंदर थी और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थी? उसका निकनेम फेमी फेटल (मैन-ईटर या खलनायिका) कर देना चाहिए।" ## सीबीआई ने पूछताछ के लिए कुक को हिरासत में लिया इधर, सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नीरज वह शख्स हैं, जिन्होंने दावा किया था कि 14 जून की सुबह उन्होंने सुशांत को जूस दिया था। सीबीआई की एक टीम जानकारी जुटाने बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के ऑफिस पहुंची। क्या मुंबई पुलिस पर सीबीआई को नहीं भरोसा? रिपोर्ट की मानें तो सीबीआई के 15 सदस्य मुंबई पहुंचे हैं। उन्हें डिफेन्स मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले कलीना के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। दावा किया जा रहा है कि सीबीआई के अफसरों को महाराष्ट्र सरकार और वहां की पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने किसी होटल या राज्य सरकार के गेस्ट हाउस की बजाय डिफेन्स मिनिस्ट्री के गेस्टहाउस में ठहरने का फैसला लिया है। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना 2. रिया चक्रवर्ती का नया दावा:एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया 3. सुशांत की मौत का मामला:जिम पार्टनर का दावा- शाहरुख ने धोखे में रखकर अवॉर्ड शो में बुलाया और अपमानित किया था, सलमान -करण ने भी बर्बाद करने की साजिश रची Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती 15 जून की सुबह तीन अन्य लोगों के साथ कूपर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखी सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी के पास पहुंची थीं। https://ift.tt/32iqJya
- Get link
- X
- Other Apps