Posts

Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/mouni_1594653957.jpg Dainik Bhaskar

चार महीनों से अबुधाबी में फंसी थीं मौनी राॅय, शूटिंग प्रोजेक्ट के लिए लंदन हुईं रवाना कोरोनावायरस के कारण देश दुनिया में लॉकडाउन लगा है। ऐसे में कई लोग महीनों से घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से ही एक हैं रॉय मौनी रॉय, जो पिछले चार महीनों से अपनी दोस्त के घर अबुधाबी में फंसी हुई थीं। हालांकि वे इंडिया वापस नहीं आ रही हैं। सोमवार को उनको काम के लिए लंदन की फ्लाइट मिली। जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जो वीडियो मौनी ने शेयर किया है उसमें वे फेस शील्ड पहने नजर आ रही हैं। कुकिंग में हो गईं एक्सपर्ट पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा था कि वह अपना समय कुकिंग करके बिता रही हैं ताकि वे ट्रेडीशनल बंगाली रेसिपी बनाना सीख सकें। एक समय था जब वे किचन में जाने से भी चिढ़ जाती थीं, लेकिन अब वे एक बेहतर कुक बन गई हैं। बात अगर मौनी के अगले प्रोजेक्ट की करें तो वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट भी होंगे। मैगजीन शूट के लिए गईं थीं वहां चार दिन के लिए एक मैगजीन शूट के सिलसिले में गई थीं लेकिन तभी लॉकडाउन घोषित हो गया और मौनी के वहां से इंडिया आने के रास्ते बंद हो गए। एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया था- 'शूट खत्म होने के बाद, मैंने दो हफ्तों तक अबू धाबी में रहने का फैसला लिया था क्योंकि वहीं मेरा अगला प्रोजेक्ट 15 अप्रैल को शूट होना था। मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन हो जाएगा। मैं अबू धाबी में केवल चार दिन के कपड़ों के साथ फंस गई।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mouni Roy Finally Boarded Plane After Being Stuck in Abu Dhabi for Four Months https://ift.tt/2Ww3wqb