Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/05/rhea-priyanka_1596609049.jpg Dainik BhaskarShow all
सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा- एक्ट्रेस ने सुशांत की बहन प्रियंका पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, जो भाई-बहन के बीच झगड़े की वजह बना था

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उनके फैमिली वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उनके मुताबिक, रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर उनका फायदा उठाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसकी वजह से दोनों भाई-बहन में जमकर बहस हुई थी। विकास सिंह की मानें तो रिया ने यह आरोप सुशांत और उनकी बहनों के बीच फूट डालने के इरादे से लगाया था।

14 अप्रैल 2019 को पहली बार मिले थे सुशांत-रिया

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में विकास सिंह ने घटना के बारे में विस्तार से बताया। उनके मुताबिक, रिया और सुशांत पहली बार 14 अप्रैल 2019 को एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। 15 अप्रैल को रिया सुशांत के घर आईं। तब वहां प्रियंका सिंह और उनके पति भी मौजूद थे, जो पावना फार्महाउस पर जाने की प्लानिंग कर रहे थे।

बकौल सिंह- "रिया ने सबसे मुलाकात की और वे भी उनके साथ पावना चली गईं और रात में वहीं रुकीं। अगले दिन दोपहर सुशांत ने उन्हें मुंबई छोड़ा और वापस फार्महाउस पर लौट गए। 18-19 अप्रैल की मध्य रात्रि उन्होंने सुशांत के कैपरी हाइट्स स्थित घर आने की जिद की और रात करीब 1 बजे वहां पहुंच गईं। फिर वे शराब पीने की जिद करने लगीं। उन्होंने बाकी लोगों से भी इसमें शामिल होने के लिए कहा। काफी देर तक सब लोग वहीं बैठे रहे और फिर अपने-अपने कमरे में चले गए। रिया ने सुशांत के कमरे में रात बिताई थी।"

20 अप्रैल को झूठ बोलकर प्रियंका को पार्टी में ले गईं रिया

विकास कहते हैं, "19 अप्रैल को प्रियंका और उनके पति दिल्ली जाने वाले थे। लेकिन सुशांत की रिक्वेस्ट पर प्रियंका कुछ दिन के लिए और रुक गईं। उनका टिकट कैंसिल करा दिया गया और उनके पति अकेले ही दिल्ली रवाना हो गए। अगले दिन 20 अप्रैल की शाम रिया ने सुशांत और प्रियंका को उनके भाई शोविक की बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया। चूंकि उस समय रात के 10 या 12 बज रहे थे और सुशांत-प्रियंका दोनों ही थके हुए थे। इसलिए सुशांत पार्टी में जाने की बजाय सोने चले गए।

इसके बाद रिया ने प्रियंका को अकेले ही पार्टी में चलने को कहा और उनका मेकअप भी खुद ही किया। जब वे वेन्यू पर पहुंचे और प्रियंका ने शोविक को बर्थडे विश किया तो उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नहीं है। बल्कि वे तो ऐसे ही नाइट सेलिब्रेशन कर रहे हैं। प्रियंका को अहसास हो गया कि रिया पार्टी के लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती हैं।

पार्टी से लौटने के बाद रिया ने प्रियंका पर आरोप लगाया

बकौल विकास, "पार्टी से लौटने के बाद प्रियंका सोने चली गईं और रिया सुशांत से बातें करती रहीं। अगली सुबह(21 अप्रैल को) जो हुआ, उससे घर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जब प्रियंका सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि रिया वहां नहीं थीं और सुशांत काफी गुस्से में थे।

दरअसल, रिया ने रात में सुशांत को बताया था कि उनकी बहन प्रियंका ने 18-19 की मध्यरात्रि को उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की थी। सुशांत ने रिया की बातों पर भरोसा किया और उनका प्रियंका से खूब झगड़ा हुआ। प्रियंका को यकीन नहीं हो रहा था कि सुशांत इस तरह से हेराफेरी में फंस सकते हैं।

फिर भी उन्होंने सुलह करने की कोशिश की और अपार्टमेंट खाली कर दिया। जब वे दिल्ली पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को इस बारे में बताया। उनके पति ने कहा कि जो भी कहा जा रहा है, वह सही नहीं है, क्योंकि 18-19 की मध्यरात्रि वे खुद भी मुंबई में ही उनके साथ थे। उन्होंने सुशांत को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए यह सब बताया, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे।"

कई महीनों तक सुशांत-प्रियंका ने बात नहीं की

विकास की मानें तो सुशांत और प्रियंका एक-दूसरे के काफी करीब थे। लेकिन इस घटना के बाद कई महीनों तक उनकी बात नहीं हुई। नवंबर 2019 में सुशांत ने प्रियंका को फोन किया और माफी मांगी। उन्हें मुंबई आने के लिए भी कहा। यही वह समय था, जब उन्होंने अपनी रानी दीदी को एसओएस भेजा। अगले दिन तीनों बहनें (रानी, प्रियंका और मीतू) उन्हें चंडीगढ़ ले जाने के लिए मुंबई पहुंचीं।

तब सुशांत ने रिया से पूछा कि उन्होंने उनकी बहन पर आरोप क्यों लगाया? जब उनकी बहन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था तो क्यों वे जोर डालकर उन्हें अपने भाई की पार्टी में लेकर गई थीं? और आखिर क्यों दो दिन तक उन्होंने इस घटना के बारे में उनसे बात नहीं की? सुशांत को अपनी गलती का अहसास हुआ और प्रियंका से माफी मांगकर झगड़ा खत्म कर लिया। सुशांत समझ गए थे कि रिया ने माइंड गेम खेलकर ऐसे दो भाई-बहनों को तोड़ने की कोशिश की थी, जो भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ मजबूरी से जुड़े हुए थे।

सुशांत-रिया केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

सुशांत के फार्महाउस मैनेजर का खुलासा:रिया ने परिवार के साथ की थी यहां पूजा, अभिनेता ने हर महीने के करीब 3 लाख रुपए के हिसाब से अगस्त तक का किराया एडवांस में दिया था

सुशांत सुसाइड केस:सिद्धार्थ पिठानी ने शेयर किए सुशांत के जीजा के भेजे हुए मैसेज के स्क्रीनशॉट, एक्टर से कहा था-'अपनी परेशानियों से मेरी पत्नी को दूर रखो'

सुशांत सुसाइड केस:बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश तो रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- उन्होंने यह गलत तरीका निकाला है

सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की?

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

विकास सिंह की मानें तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर छेड़छाड़ का आरोप भाई-बहन के बीच फूट डालने के इरादे से लगाया था।

https://ift.tt/2Dl67wC