Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/new-project-2020-08-14t130533872-1_1597411699.jpg Dainik BhaskarShow all
डिप्रेशन की थ्योरी को गलत साबित करते हैं ये वीडियो, परिवार संग एन्जॉय करते, भजन गाते और कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं सुशांत

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के तकरीबन 2 महीने बाद शुक्रवार को उनके कई वीडियो सामने आये। इन वीडियो को देख कोई भी नहीं कह सकता है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वीडियो में सुशांत परिवार के साथ मस्ती करते, कार ड्राइव करते और भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं।

पहला वीडियो : आज सामने आये पहले वीडियो में सुशांत भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर भजन गा रहे हैं। वीडियो में सुशांत 'श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी' और 'अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं' गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

दूसरे वीडियो: इसमें सुशांत अपनी बहन मीतू सिंह के साथ एक कार में चंडीगढ़ के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। कार चलाने के दौरान दोनों एक गाने को गुनगुनाते हुए और कार की पिछली सीट पर संभवतः उनके जीजा बैठे नजर आ रहे हैं।

तीसरे वीडियो: अभिनेता सुशांत परिवार के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख कहीं से ऐसा नहीं लगता कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते खराब थे। वीडियो में वे अपनी बहनों और बहनोई के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। आईपीएस ओपी सिंह भी इसमें नजर आ रहे हैं।

परिवार ने रिलीज किए यह वीडियो

ये वीडियो इस साल जनवरी 2020 का बताया जा रहा है। सुशांत अपनी बहन के साथ जनवरी में पंचकुला गए थे। वहीं का ये वीडियो बताया जा रहा है। इन ताजा वीडियोज में सुशांत परिवार के साथ काफी खुश और मस्‍ती करते हुए नरज आ रहे हैं। आज सुशांत की मौत को 2 महीने पूरे हो गए जिसके चलते परिवार ने उनकी याद में ये वीडियो रिलीज किए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में लटकता हुआ मिला था। इसके 50 दिन बार पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक रूप से परेशान करने का केस दर्ज करवाया है। मुंबई और बिहार पुलिस के साथ सीबीआई और ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

सुशांत कार चलाते हुए(बाएं), भजन गाते हुए (बीच में) और परिवार संग मस्ती करते(दाएं) नजर आ रहे हैं।

https://ift.tt/3angJqK