Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/14/sushant-rhea1596800385_1597400640.jpg Dainik BhaskarShow all
मौत वाले दिन रिया ने राधिका नाम की महिला से की थी एक घंटे तक बात, एक अंजान नंबर से भी आया था कॉल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत वाले दिन को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। सुशांत के निधन से पहले अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने राधिका नाम की महिला से तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक बात की थी। राधिका ने रिया को एक बार और रिया ने उसे दो बार कॉल किया। दैनिक भास्कर के हाथ रिया की 14 तारीख की पूरी कॉल डिटेल लगी है। इसके अनुसार रिया ने एक अनजान शख्स से भी बात की है।

14 जून को राधिका मेहता से कब-कब बात हुई

सुशांत की मौत वाले दिन सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर राधिका मेहता नाम की महिला ने रिया को कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच 30 मिनट 55 सेकेंड लंबी बात हुई।

इसके बाद रिया ने फिर 8 बजकर 8 सेकेंड पर राधिका मेहता को कॉल किया और इस दौरान दोनों के बीच फिर 30 मिनट लंबी बातचीत हुई।

रिया ने फिर तीसरी बार राधिका को 8 बजकर 38 मिनट पर कॉल किया और इस बार दोनों के बीच 5 मिनट 41 सेकेंड बात हुई। सुशांत की मौत वाले दिन रिया ने राधिका मेहता नाम की महिला से 1 घंटा 36 सेकेंड बात की।

एक साल के बीच राधिका और रिया में हुई 280 बार हुई बातचीत

दैनिक भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि जिस राधिका मेहता से रिया ने 14 जून को बात की थी उससे वह पहले भी बात करती रही हैं। 1 अगस्त 2019 से 14 जून 2020 तक रिया और राधिका के बीच 280 से ज्यादा बार बात हुई है।

देखिए 14 जून की रिया की पूरी कॉल डिटेल्स (अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नंबर 96 से शुरू हो रहा है। सुशांत की मौत के दिन रिया को 7 कॉल्स और 25 मैसेज आए। वहीं रिया ने 9 कॉल्स की)

सीरियल नंबर

इस नंबर से कॉल की गई

इस नंबर पर कॉल/मैसेज आए

तारीख

समय

अवधि(सेकेंड)

कॉल का प्रकार

13234

96XXXXXXXX(रिया)

राधिका मेहता

14-06-2020

7:38:01

1855

OUT

13235

BG-SMSALT

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

8:06:21

1

SMS_INC

13236

रिया चक्रवर्ती

राधिका मेहता

14-06-2020

8:08:56

1800

OUT

13237

रिया चक्रवर्ती

राधिका मेहता

14-06-2020

8:38:56

341

OUT

13242

मिलन

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

10:14:24

10

INC

13243

मिलन

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

10:14:53

85

INC

13250

शतभिषा चौधरी

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

12:45:21

1

SMS_INC

13254

फहीम रूहानी

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

13:16:30

1

SMS_INC

13256

रिया चक्रवर्ती

फहीम रूहानी

14-06-2020

13:46:08

64

OUT

13258

निधि पी

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

14:21:33

36

INC

13259

मेघना सी

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

14:28:30

8

INC

13260

रिया चक्रवर्ती

रूपा सी

14-06-2020

14:29:25

8

OUT

13261

रूमी जाफरी

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

14:30:02

17

INC

13262

98xxxxxxxxxx

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

14:30:45

18

INC

13263

रिया चक्रवर्ती

96xxxxxxxx

14-06-2020

14:31:20

10

OUT

13264

रिया चक्रवर्ती

96xxxxxxxx

14-06-2020

14:31:43

16

OUT

13265

रिया चक्रवर्ती

90xxxxxxxx

14-06-2020

14:34:25

39

OUT

13266

रिया चक्रवर्ती

96xxxxxxxx

14-06-2020

14:43:51

56

OUT

13267

96XXXXXXX

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

14:57:01

144

INC

13269

98XXXXXXXX

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

16:04:38

1

SMS_INC

13271

75XXXXXXXX

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

16:23:30

1

SMS_INC

13274

98XXXXXXX

रिया चक्रवर्ती

14-06-2020

19:37:26

1

SMS_INC

कॉल डिटेल की जांच करके सामने आया है कि सुशांत की मौत वाले दिन रिया चक्रवर्ती ने राधिका मेहता से तीन बार, मिलन से दो बार, शतभिषा चौधरी से एक बार, फहीम रूहानी दो बार और रूमी जाफरी से एक बार बात की है। इसके अलावा कई लोगों ने रिया को मैसेज भी भेजे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस रिया को कॉल करने वाले लगभग सभी लोगों की पड़ताल कर चुकी है।

रिया की सुशांत को 3 सेकंड के लिए कॉल
कॉल डिटेल में सामने आया है कि रिया और सुशांत की आखिरी बार बात 5 जून को हुई थी। रिया के मुताबिक, उस वक्त तक रिया ने सुशांत का घर नहीं छोड़ा था। 5 जून को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर सुशांत ने रिया को फोन किया। दोनों के बीच करीब 2 मिनट बात हुई। इसके बाद रिया ने 10 बजे के आसपास सुशांत को फोन किया था। यह कॉल सिर्फ 3 सेकंड की थी। यह उन दोनों की आखिरी बातचीत थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

सुशांत और रिया ने पहली बार सितंबर 2019 में ही अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी।

https://ift.tt/2E7r51R