Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/15/amitabh_1597468518.jpg Dainik BhaskarShow all
अमिताभ बच्चन ने कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर लिखा- आज से आजाद अपना देश फिर से, अक्षय कुमार ने की रेहड़ी वालों की मदद की अपील

देशभर में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर सभी एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं और आजादी दिलाने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के नाम अपने संदेश छोड़े हैं।

महानायक ने किया कोविड वॉरियर्स को सलाम

महानायक अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर एक कविता साझा की है और कोरोना वॉरियर्स के खिलाफ जंग लड़ रहे लोगों का आभार जताया है। बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, "कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सच्चे योद्धाओं को सलाम और आजादी के इस शुभ दिन पर शांति और समृद्धि की कामना है।" बिग बी ने कविता को 'आज से आजाद अपना देश फिर से' टाइटल दिया है।

अक्षय ने की जरूरतमंदों की मदद की अपील

अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे फुटपाथ पर रेहड़ी लगाने वालों, सब्जी-चाय की दुकान वालों, चौराहों पर छोटे-मोटे सामान बेचने वालों की मदद करने के लिए कह रहे हैं, जिनकी आजीविका कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई है।

##

अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, "हम इन सभी लोगों को जानते हैं, हम सभी की जिंदगी में इनकी अहम भूमिका है। इस स्वतंत्रता दिवस उनके लिए साथ आइए, देश के लिए साथ आइए, जिससे जितनी हो सके, उतनी मदद कीजिए। बस नजरअंदाज मत कीजिए। देखभाल का अपना तरीका साझा कीजिए। जय हिंद।"

अजय देवगन का 'तान्हाजी' सैल्यूट

अजय देवगन ने वीर जवानों को अपने अंदाज में सैल्यूट किया है। उन्होंने लिखा है, "74वें स्वतंत्रता दिवस पर हर एक वीर और अनसंग हीरो को तान्हाजी सलाम करते हैं।" इसके आगे उन्होंने अपनी फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन किया है, जो एक मूवी चैनल पर टेलीकास्ट हो रही है।

##

अनुपम ने की देश के फलने-फूलने की कामना

अनुपम खेर ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा है, "हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों साल तक फूले-फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय। जय हिंद। हम सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!"

##

लता मंगेशकर ने साझा किया गीत

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने गीत 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' की यूट्यूब लिंक साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, "नमस्कार, आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।"

##

इसी तरह विक्की कौशल, स्वरा भास्कर, सुनील ग्रोवर समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विक्की कौशल ने लिखा- 74वें स्वतंत्रता दिवस को शुभकामनाएं।

##

स्वरा भास्कर ने लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

 ##

सुनील ग्रोवर ने लिखा- स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

On Independence Day, Amitabh Bachchan salutes Covid Warriors, Akshay Kumar appeal to help the needy

https://ift.tt/3iIJzVI