Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/18/sushant-rhea123_1597738409.jpg Dainik BhaskarShow all
एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए नया और हैरान करने वाला दावा किया है। एक अंग्रेजी मैगजीन से हुई मानशिंदे की बातचीत के मुताबिक, मौत से पहले सुशांत बहुत परेशान थे। वे लगातार रो रहे थे और अपने परिवार को साथ रहने के लिए बुला रहे थे। 8 जून को जब उनकी बड़ी बहन मीतू साथ आकर रहने के लिए तैयार हो गईं तो अभिनेता ने रिया को उनके घर भेज दिया था।

'सुशांत अपने परिवार को मुंबई बुला रहे थे'

इंडिया टुडे से बातचीत में मानशिंदे ने कहा- सुशांत अपने परिवार को मुंबई बुला रहे थे, ताकि यह बता सकें कि उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने उनसे मिलने की रिक्वेस्ट की। सुशांत कई दिन तक उन्हें कॉल करते रहे और फोन पर लगातार रोते रहे। तब कहीं जाकर उनकी बहन मीतू 8 जून को उनके पास आने को तैयार हुईं।

इसके बाद सुशांत ने रिया से आग्रह किया कि वे कुछ समय के लिए अपने पैरेंट्स के पास जाकर रहें। रिया एंग्जाइटी और पैनिक अटैक से जूझ रही थीं, जिसे सुशांत के व्यवहार ने और बढ़ा दिया था। भले ही रिया अपने परिवार के पास जाना चाहती थीं, लेकिन वे सुशांत को छोड़ने में बिल्कुल सहज नहीं थीं।

सुशांत की बहन प्रियंका पर रिया के साथ बदसलूकी का आरोप

मानशिंदे ने इस इंटरव्यू में सुशांत की बहन प्रियंका पर रिया के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- अप्रैल 2019 की एक रात रिया और प्रियंका एक पार्टी में गई थीं। प्रियंका ने इस दौरान शराब पी और आदमियों के साथ-साथ महिलाओं के साथ भी अनुचित व्यवहार करने लगीं। इसलिए रिया ने वापस घर लौटने के लिए कहा। घर आने के बाद सुशांत और उनकी बहन ने खूब शराब पी। जबकि थकान के कारण रिया सोने चली गईं। क्योंकि उन्हें अगली सुबह शूट के लिए जाना था।

रिया सुशांत के कमरे में सो रही थीं। लेकिन तब उनकी अचानक से नींद खुल गई, जब प्रियंका उसी बिस्तर में आईं और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगीं। रिया एकदम हैरान थीं। वे तुरंत ही कमरे से बाहर निकल गईं। इसके बाद वे सुशांत का घर छोड़कर चली गईं। बाद में उन्होंने सुशांत को उनकी बहन के दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। इस घटना के बाद सुशांत के परिवार और रिया के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे।

सुशांत के फैमिली वकील ने किया खंडन

सतीश मानशिंदे के आरोप का सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, "मेरा लिमिटेड रिस्पॉन्स यह है कि रिया गलत आरोप लगा रही हैं। सुशांत ने इस घटना के लिए बाद में अपनी बहन से माफी मांगी थी। पूरा परिवार जानता था कि यह गलत आरोप है।"

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी करने का आरोप भी लगाया है।

https://ift.tt/3haiqKP