Posts

Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/18/arik-rampal_1595066277.jpg Dainik Bhaskar

अर्जुन रामपाल और गर्लफ्रेंंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स ने बेटे अरिक के जन्मदिन पर दिया फैंस को तोहफा, पहली बार दिखाई नन्हें रामपाल की झलक अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड के बेटे अरीक आज पूरे एक साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने पहली बार अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है। इससे पहले भी अर्जुन और गेब्रिएला अरिक की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं लेकिन उनका चेहरा किसी भी तस्वीर में नहीं दिखाया गया था। ऐसे में अरीक के फैंस को उनके पहले जन्मदिन पर दोनों ने खास तौहफा दिया है। अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अरिक की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ एक्टर ने लिखा, 'अरिक के पहले जन्मदिन पर अब समय है उसका प्यार इंस्टा फैमिली के साथ शेयर करने का। शुक्रिया इतना धेर्य रखने और हमे इतना प्यार देना के लिए। मिलिए नन्हें रामपाल से। अरिक। हैप्पी बर्थडे मायब्वॉय'। अर्जुन कपूर ने इसके अलावा अपनी बड़ी बेटी माहिका द्वारा बनाया हुआ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें नन्हें अरिक के चलने, खेलने और हंसने की खूबसूरत झलक शामिल हैं। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, मेरे बच्चे, थैंक्यू मेरी सुपर टैलेंटेड माहिका रामपाल इस खूबसूरत वीडियो के लिए। ## साल 2018 में हुई थी गेब्रिएला से मुलाकात अर्जुन रामपाल की मुलाकातसाउथ अफ्रिकन मॉडल गेब्रिएला से साल 2018 में हुई थी। कुछ दिनों बाद ही दोनों रिलेशनशिप में आने के बाद लिव इन में रहने लगे। गेब्रिएला ने साल 2019 में बेटे अरिक को जन्म दिया था। बिना शादी के बच्चा होने के बाद अर्जुन काफी सुर्खियों में आ गए थे। इससे पहले अर्जुन ने मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। 20 साल चली शादी के बाद 28 मई 2018 में दोनों अलग हो गए थे। पहली पत्नी से अलग होने के बावजूद अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के काफी क्लोज हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Arjun Rampal and girlfriend Gabriella Demetriades shares first glipmse of son arik on his first birthday https://ift.tt/2OBNeaK