Posts
Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/27/pcnick_1595834107.jpg Dainik Bhaskar
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया डोनेशन प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर मुसीबत में फंसे लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका और निक ने असम में आई बाढ़ के लिए काम कर रहीं संस्थाओं को डोनेशन दिया है। दोनों ने अपने फैन्स से भी अपील की है कि वे भी हरसंभव मदद करें। भारत पहले ही कोरोना वायरस महामारी के कारण संकट में फंसा हुआ है। और अब बिहार के बाद असम भी बाढ़ की चपेट में है। ट्वीट पर शेयर की जानकारी प्रियंका ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा-"हम सभी अभी महामारी से जूझ रहे हैं। असम बाढ़ से तबाह हो गया है। लाखों लोगों का जीवन संकट में है। लोगों की जान, जमीन और संपत्ति सब कुछ नष्ट हो रहा है। तेजी से बढ़ते जल स्तर ने दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क को भी डुबो दिया है। वे आगे लिखती हैं- उन्हें हमारी मदद की जरूरत है। मैं कुछ भरोसेमंद संगठनों की डीटेल शेयर कर रही हूं जो असम में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। निक और मैंने इन्हें डोनेशन दिया है। आप सब भी उनकी मदद करें ताकि वे ज़रूरतमंदों को जरूरी चीजें पहुंचाते रहें। ## असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर हैं प्रियंका प्रियंका असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर हैं। 2016 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी जिसके बाद वे राज्य के कई कैम्पेन्स का हिस्सा रहीं। वहीं बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में उन्होंने अमेजन स्टूडियो के साथ दो साल का मल्टीमिलियन फर्स्ट-लुक टीवी डील साइन है। इसके अलावा दो नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन 'वी कैन बी हीरोज' और 'द व्हाइट टाइगर' भी रिलीज के इंतजार में हैं। पीसी मिंडी केलिंग के साथ वेडिंग कॉमेडी और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी काम कर रही हैं। इनके अलावा कीनू रीव्स 'द मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Priyanka Chopra-Nick Jonas extended help and donate to flood-hit Assam https://ift.tt/2P2iorO
- Get link
- X
- Other Apps