Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/22/1_1598079679.jpg Dainik BhaskarShow all
सलमान के घर 19 साल पहले अर्पिता के कहने पर शुरू हुआ था गणेश उत्सव, आरके स्टूडियो बिकते ही कपूर खानदान ने बंद कर दी 70 साल पुरानी परंपरा

देश में 10 दिन के गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। यह त्यौहार बॉलीवुड में भी धूमधाम से मनाया जाता है। कई सेलेब्स के घर गणेश जी की स्थापना होती है। इनमें फैन्स की नजर सबसे ज्यादा किसी सेलेब के गणपति पर रहती है तो वो हैं सलमान खान। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर यह उत्सव हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सलमान के घर बहुत धूमधाम से गणेश उत्सव नहीं मनाया जाएगा। फिर भी खान परिवार के बीच इस उत्सव को लेकर उत्साह हर बार की तरह ही बरकरार है।

सलमान के घर पर इस उत्सव का इतिहास भी कम दिलचस्प नहीं है। उनके घर पर इसकी शुरुआत आज से 19 साल पहले 2001 में हुई थी। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए सलमान की मां सलमा खान ने कुछ सालों पहले बताया था, ''हम अर्पिता के कहने पर भगवान गणेश को घर पर लेकर आए थे। वह हर साल इस उत्सव को लेकर बेहद उत्साहित रहती हैं और सारी तैयारियां भी खुद ही करती हैं। 2001 से लगातार हमारे घर में गणेश जी विराज रहे हैं।''

गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणेश उत्सव के दौरान कई सेलेब्स भी पहुंचते हैं।

सलीम खान की गोद ली बेटी हैं अर्पिता

अर्पिता खान सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। 1981 में हेलन से शादी के बाद सलीम खान ने उन्हें बहुत कम उम्र में गोद लिया था। क्योंकि दोनों की कोई संतान नहीं थी। सलीम खान के बच्चों में सबसे बड़े सलमान खान, फिर अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान और सबसे छोटी अर्पिता हैं।

आरके स्टूडियो बिकते ही बंद हो गया गणेश उत्सव

बॉलीवुड में खान खानदान के अलावा आरके स्टूडियो के गणपति की भी खासी चर्चा हुआ करती थी। आरके स्टूडियो में 70 सालों तक गणपति उत्सव मनाया जाता रहा। हर साल पूरी कपूर फैमिली गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां पहुंचती थी और पूजा करती थी। बाद में यहीं से गणपति विसर्जन का जुलूस भी निकलता था, जिसमें कपूर फैमिली के रणधीर, ऋषि, राजीव, रणबीर कपूर सभी शामिल होते थे लेकिन 2018 में आरके स्टूडियो बिकते ही 70 साल पुरानी इस परंपरा का अंत हो गया।

2018 में आरके स्टूडियो में अंतिम बार गणेश उत्सव मनाते रणधीर कपूर-राजीव कपूर।

2017 में मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित आरके स्टूडियो में भीषण आग लग गई थी जिसकी वजह से यह पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। इसके बाद 2018 में कपूर खानदान ने इसे बेचने का फैसला किया। कहा जाता है कि इसे 250 करोड़ में बेचा गया।

1948 में आरके स्टूडियो की नींव रखी गई थी।

इस स्टूडियो में 1948 में पहली फिल्म आग शूट की गई थी। इसके अलावा बरसात, आवारा और श्री 420 इस स्टूडियो में शूट की गई पहली फिल्मों में से एक हैं। शो-मैन राज कपूर ने 70 साल पहले 1948 में आरके स्टूडियो की नींव रखी थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

bollywood celebs ganesh utsav latest news and facts

https://ift.tt/34oH07m