Posts
Showing posts with the label https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/rhea-diary_1596872025.jpg Dainik Bhaskar
एक्ट्रेस ने पेज जारी किया, दावा- सुशांत ने जताया था लीलू, बेबू, सर और मैम का आभार, अपने हाथों से लिखा था उनकी डायरी में यह नोट सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में अभिनेता की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक डायरी का पेज जारी किया है। इसमें रिया और उनके परिवार के प्रति कुछ लाइन लिखी हुई हैं। एक्ट्रेस की मानें तो खुद सुशांत ने अपने हाथों से उनकी डायरी में ये लाइन लिखी थीं। रिया ने यह पेज अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए रिलीज किया है। इसमें सबसे ऊपर ग्रेटीट्यूड लिस्ट (आभार सूची) लिखा हुआ है। नीचे 7 पॉइंट्स में यह बताया गया है कि सुशांत किस-किसके प्रति आभारी थे। वे 7 पॉइंट्स इस प्रकार हैं:- 1. मैं अपनी जिंदगी के प्रति आभारी हूं। 2.मैं अपनी जिंदगी में लीलू के प्रति आभारी हूं। 3.मैं अपनी जिंदगी में बेबू के प्रति आभारी हूं। 4.मैं अपनी जिंदगी में सर के प्रति आभारी हूं। 5. मैं अपनी जिंदगी में मैम के प्रति आभारी हूं। 6. मैं अपनी जिंदगी में फज के प्रति आभारी हूं। 7. मैं अपनी जिंदगी में सभी तरह के प्यार के प्रति आभारी हूं। रिया की मानें तो इस नोट में लीलू उनके भाई शोविक के लिए लिखा गया है। बेबू रिया खुद हैं। सर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के लिए इस्तेमाल किया गया और मैम उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के लिए लिखा गया है। फज सुशांत के पालतू कुत्ते का नाम है। डायरी का वह पेज, जो रिया ने साझा किया। रिया के पास सुशांत की एकमात्र संपत्ति रिया ने एक सिपर के बारे में भी बताया है। उनके मुताबिक, उनके पास सुशांत की संपत्ति के रूप में यह ब्लैक कलर का सिपर मात्र है। इस सिपर पर अभिनेता की बड़े पर्दे पर रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'छिछोरे' का नाम लिखा हुआ है। उन्होंने इसकी झलक मीडिया के साथ साझा की है। रिया का इस तरह डायरी का पेज और शिपर मीडिया को दिखाना सवाल खड़ा करता है कि वे यह सब क्यों दिखा रही हैं? क्या वे लोगों के मन में यह परसेप्शन पैदा करना चाहती हैं कि वे और सुशांत एक-दूसरे के काफी करीब थे। रिया की मानें तो उनके पास सुशांत यह सिपर मात्र है। रिया से ईडी ने साढ़े आठ घंटे पूछताछ की रिया और उनके परिवार पर सुशांत की फैमिली ने 15 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। इस सिलसिले में शुक्रवार को उनसे साढ़े आठ घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान उनकी संपत्ति, आय, खर्च, बैंक खातों की डिटेल समेत फाइनेंशियल एंगल से कई सवाल पूछे गए। सूत्रों की मानें तो रिया मुंबई के पॉश इलाके में स्थित अपने दो फ्लैट्स के बारे में जानकारी नहीं दे सकीं। इनमें से एक फ्लैट खुद रिया और दूसरा उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के नाम पर रजिस्टर्ड है।इसके अलावा वे अपनी आय और खर्चों पर भी ठीक-ठीक जवाब नहीं दे पाईं।सोमवार को उनसे दोबारा पूछताछ की जाएगी। रिया के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं: वकील अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे की मानें तो उन्होंने ईडी से कुछ नहीं छुपाया है। वे जांच में बराबर सहयोग कर रही हैं। पिंकविला से बातचीत में मानशिंदे ने कहा, "रिया ने पिता और भाई के साथ अपना बयान दर्ज करा दिया है। उनके पास इनकम टैक्स समेत हर चीज से जुड़े डॉक्युमेंट हैं। वे पुलिस और ईडी की पूछताछ में हमेशा सहयोग करेंगी। उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्हें दोबारा बुलाया गया है, तय समय पर वे पूछताछ के लिए हाजिर हो जाएंगी।" सुशांत केस में रिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सुशांत केस में ईडी की जांच:साढ़े आठ घंटे की पूछताछ में अपने दो फ्लैट्स, आय और खर्चों पर ठीक-ठीक जवाब नहीं दे सकीं रिया चक्रवर्ती, प्रवर्तन निदेशालय दोबारा करेगा पूछताछ रिया की कॉल डिटेल से खुलासा:रिया ने सुशांत से दोगुने ज्यादा फोन उनके हाउस मैनेजर सैमुअल को किए, बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी चार बार बातचीत हुई सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी डायरी में मैसेज लिखा था। https://ift.tt/2XESuzj
- Get link
- X
- Other Apps