Posts

मौत के बाद भी कई दिनों तक एक्टिव था सुशांत की पूर्व मैनेजर का फोन, सफाई में पुलिस ने कहा- हम डाटा कलेक्ट कर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लगातार हो रहे नए खुलासों के बीच उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के केस में भी सोमवार को एक नया खुलासा हुआ। दिशा की कॉल डिटेल्स से पता चला है कि उनका फोन उनकी मौत के कई दिनों बाद तक एक्टिव था। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि कुछ डाटा निकालने के लिए उन्होंने दिशा का फोन ऑन किया था। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ ने दिशा के मोबाइल की कॉल डाटा रिपोर्ट के आधार पर इस बात का खुलासा किया है कि दिशा की मौत के बाद भी उनके मोबाइल का इस्तेमाल किया गया था। इस दौरान 8 जून को उनके देहांत के बाद उसे 9, 10, 15 और 17 तारीख को उनका फोन एक्टिव हुआ था और इस दौरान उसमें इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उससे कई कॉल्स भी किए गए। पुलिस बोली- डाटा कलेक्शन के लिए फोन ऑन किया था इस मामले में पुलिस ने सफाई देते हुए इसे प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक डाटा कलेक्शन के लिए फोन को ऑन करना ही पड़ता है। इस दौरान कई मैसेजेस और फोन भी आए लेकिन उनका जवाब नहीं दिया गया और उन्हें जांच के लिए नोट कर लिया गया। पुलिस ने दी सफाई, लेकिन सीडीआर और कुछ कह रहा साथ ही पुलिस का ये भी कहना है कि फोन ऑन होने के बाद इंटरनेट अपने आप यूज होने लगता है। हालांकि पुलिस के दावे से उलट दिशा का सीडीआर बता रहा है कि 8 तारीख के बाद दिशा के फोन में जितना इंटरनेट यूज हुआ, वो दिशा के सामान्य इस्तेमाल से कहीं ज्यादा था। ## मौत के बाद जांच के लिए भेजना था फोन दिशा का शव मिलने के बाद मुंबई पुलिस को उनका फोन जब्त करते हुए उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजना चाहिए था। लेकिन इस मामले में कई दिनों तक ऐसा नहीं हुआ और कई दिनों बाद उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। अबतक उसकी जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है। पुलिस ने बयान जारी कर दी थी सफाई इससे कुछ दिन पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा का शव न्यूड मिलने और पोस्टमार्टम कराने में जानबूझकर देरी किए जाने का दावा किया गया था। जिसके बाद 9 अगस्त को मुंबई पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा था, 'दिशा सालियान की बॉडी न्यूड मिलने को लेकर चल रहीं सभी रिपोर्ट्स झूठी हैं। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और शव का पंचनामा किया था। उसके माता-पिता भी मौके पर थे।' पुलिस ने बताया 'दिशा ने आखिरी कॉल अपनी दोस्त अंकिता को किया था, जिसका बयान दर्ज किया जा चुका है। अब तक 20-25 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।' 8 जून को हुई थी दिशा की मौत बता दें कि दिशा सालियान की मौत 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। उनके पास कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। वहीं इसके ठीक हफ्तेभर बाद यानी 14 जून को सुशांत की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद से ही लोग इन दोनों की मौत के बीच कनेक्शन होने का आशंका जाहिर कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today https://ift.tt/2FRALi3

शादीशुदा होते हुए भी कैसे शुरू हुआ था परवीन बाबी से अफेयर, फिल्ममेकर महेश भट्ट ने खुद बताई कहानी फिल्ममेकर महेश भट्ट एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। यह स्क्रीनशॉट 8 जून के हैं जब रिया ने सुशांत का घर छोड़ दिया था। रिया ने भट्ट को इस बात की जानकारी मैसेज करके दी थी जिसके बाद महेश भट्ट ने उन्हें पीछे ना मुड़कर देखने की सलाह दी थी। इससे पहले भी खबरें थीं कि महेश भट्ट ही वो शख्स हैं जिन्होंने रिया से कहा था कि वो सुशांत से दूरी बना लें। रिया ने ऐसा ही किया और 8 जून को सुशांत से दूर हो गईं जिसके बाद 14 जून को रहस्यमयी हालत में सुशांत की मौत हो गई। वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब महेश भट्ट विवादों में फंसे हों। विवाद उनकी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। खासकर बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी से उनका रिश्ता भी कम विवादित नहीं था। करिश्मा उपाध्याय ने एक्ट्रेस पर एक किताब 'परवीन बाबी' लिखी है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस किताब में महेश भट्ट ने परवीन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। यूं जिंदगी में आईं परवीन महेश भट्ट ने इस किताब में बताया है कि परवीन बाबी उनके दोस्त कबीर बेदी की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था तब परवीन अपने करियर पर फोकस करने के लिए लंदन चली गई थीं। वहां से वापस आने पर परवीन ने उन्हें बातचीत करने के लिए घर बुलाया गया था। महेश भट्ट से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन में थीं परवीन। यहीं से परवीन से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। महेश भट्ट ने इस मुलाकात का जिक्र करते हुए किताब में कहा है, 'उस शाम दो दोस्तों की बातें गहराती गईं और फिर खामोशी में सुकून मिलने लगा। हमारे बीच का आकर्षण दिल छू लेने वाला था।' महेश और परवीन का रिश्ता तकरीबन दो साल चला था। दोनों लिव इन में रहा करते थे। महेश भट्ट अपनी पहली पत्नी लोरिएन (किरण भट्ट) और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन के पास गए थे। उन्हें इस बात का अपराध बोध था। यही वजह है कि परवीन को छोड़कर महेश भट्ट ने वापस बीवी और बेटी के पास लौटने की ठान ली। महेश भट्ट ने किताब में किस्सा सुनाते हुए कहा, 'जब मैंने यह फैसला किया और घर से निकलने लगा तो परवीन मुझे सी-ऑफ तक करने नहीं आईं। घर के दरवाजे तक पहुंचने पर उन्होंने मेरा नाम पुकारा। जब मैं बेडरूम के दरवाजे तक पहुंचा तो परवीन बेड पर लेटकर मेरा इंतजार कर रही थीं। कमरे में खामोशी थी और उस समय शब्दों की जरूरत ही नहीं थी।' सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं परवीन महेश भट्ट ने किताब में परवीन की मानसिक बीमारी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, एक बार परवीन कमरे की फ्लोर पर कोने में चिपककर लेटी हुई थीं। उन्होंने अपनी फिल्म का ही एक कॉस्टयूम पहना हुआ था। हाथ में चाकू पकड़ी हुई थीं जिसे वह अक्सर ब्रेकफास्ट बनाते वक्त उपयोग करती थीं। जब मैं उनकी तरफ बढ़ा तो परवीन बोलीं-वो लोग मुझे मार देंगे और उन्होंने अमिताभ बच्चन का नाम लिया और कहा-जानते हैं आप नादान इंसान हैं। वो लोग मेरे ऊपर झूमर गिरा देंगे। ये पहला वाक्या था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए। उन्होंने परवीन का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था। फिर अक्सर ही परवीन ऐसी हरकतें करने लगीं। डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। तमाम इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। उनके दिल में ये डर बैठ गया था कि कोई उन्हें मारना चाहता है। कुछ समय बाद तो परवीन को लगने लगा था कि उनकी कार में बम रखा है, वो एसी की आवाज तक से डर जाती थीं। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा। महेश ने अमेरिका तक में उनका इलाज करवाया, लेकिन वो ठीक नहीं हुईं। इससे परेशान होकर महेश ने परवीन को छोड़ दिया और पहली पत्नी किरण के पास वापस लौट आए। परवीन ने अपनी जिंदगी के अंतिम दिन अकेले ही काटे और जनवरी 22, 2005 को मौत की आगोश में चली गईं। तब उनकी डेड बॉडी क्लैम करने के लिए महेश भट्ट ही आगे आए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Mahesh Bhatt Reveals The Story Of His Affair With Parveen Babi https://ift.tt/2QjGmj9

अमेजन प्राइम ने 'मिर्जापुर 2' की रिलीज डेट की घोषणा की, 23 अक्‍टूबर से स्ट्रीम होगी ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो ने सोमवार को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। ये इस साल 23 अक्‍टूबर से स्‍ट्रीम होगी। मेकर्स का कहना है कि इस क्राइम ड्रामा सीरीज का 2018 में आया पहला सीजन दर्शकों को बंदूक, ड्रग्स और अराजकता की एक अंधेरी और जटिल दुनिया में ले गया था। सीजन-2 में इसका कुनबा बड़ा हो जाएगा, लेकिन उसके कुछ नियम हैं। पहले सीजन में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्यांन्दु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं इसके सीक्वल में विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्‍युली और ‘आर्टिकल 15’ वाली ईशा तलवार की एंट्री होंगी। शो को लेकर हम निश्चिंत हैं इस बारे में अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने बताया, 'मिर्जापुर हमारे लिए वास्तव में एक गेम-चेंजर टाइटल रहा है। शो ने भारतीय दर्शकों को कहानी बताने के लिए एक नया मुहावरा प्रसारित किया है और इसके पात्र लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन गए हैं। हम निश्चित हैं कि सीजन-2 की दिलचस्प कहानी एक बार फिर हमारे दर्शकों को पसंद आएगी।' मिर्जापुर को दुनियाभर में तारीफें मिलीं एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, 'एक्सेल एंटरटेनमेंट को लगातार नए विचारों के लिए असीम प्यार मिला है। 'मिर्जापुर' भी उसी दिशा में एक कदम था। यह केवल दर्शकों के लिए सोच की सीमाओं को तोड़ने के बारे में नहीं था, बल्कि कंटेंट निर्माताओं के रूप में खुद के लिए भी था।' 'प्रामाणिकता को खोए बिना भारत के भीतरी इलाकों से रोमांचकारी और अनकही कहानियों को लाना हमारी सबसे बड़ी जीत रही है। न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में मिर्जापुर सीजन-1 को प्रशंसा मिली है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन प्राइम वीडियो को शो के दूसरे सीजन को गति के साथ जारी रखने के लिए प्रेरित करता है।' पुनीत कृष्णा ने किया निर्देशन निर्माता पुनीत कृष्ण ने कहा 'शो को शुरुआत से ही प्यार और सराहना मिलती रही है। इसे एक और उच्च स्तर पर ले जाते हुए हम निश्चित हैं कि दर्शकों को अगली कड़ी में कुछ अलग देखने को मिलेगा। हम प्रशंसकों को मिर्जापुर की एक और गतिशील दुनिया में ले जाने के लिए रोमांचित हैं, जिसका वे बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।' इस सेकेंड पार्ट को एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amazon Prime Video announced release date of the second season of its much anticipated Series Mirzapur, Second season will launch on 23rd October 2020. https://ift.tt/31pX1bg

विशाल कीर्ति ने लिखा- प्लीज मुझसे कोई क्लेरीफिकेशन न मांगे, सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद मेरा उनसे सीधा संपर्क नहीं था सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति का कहना है कि अभिनेता की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने के बाद वे उनके संपर्क में नहीं थे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सुशांत की मौत के बारे में उनसे किसी तरह का क्लेरीफिकेशन न मांगा जाए। विशाल ने इसे लेकर ब्लॉग लिखा है और बताया है कि कई लोग उनसे सुशांत के पोस्टमॉर्टम के बारे में पूछ रहे हैं। साथ ही मामले से जुड़ी कुछ और बातें जानने की कोशिश कर रहे हैं। विशाल ने लिखा- मुझे भी ज्यादा जानकारी नहीं विशाल लिखते हैं- मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि मैं भी आप लोगों की तरह ज्यादा कुछ नहीं जानता हूं। मैं भारत में रह रहे परिवार से भी जानबूझकर ये सवाल नहीं कर रहा हूं। सभी लोग तनाव में हैं और मैं इसे और नहीं बढ़ाना चाहता। मैंने इस ब्लॉग में जो भी लिखा है, वह सुशांत के साथ अपने रिश्ते और केमिस्ट्री, एफआईआर, पब्लिक डोमेन और परिवार के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर लिखा। 2019 में सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद मेरा उनसे सीधा संपर्क नहीं था। अपनी शादी के बाद 12 साल तक मैं उनके लगातार संपर्क में रहा। 1997 से 2007 तक हम दोस्त रहे और 2007 में फैमिली मेंबर्स बन गए। 2007 से हम कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क में थे और 2019 तक ओकेजनली हमारी मुलाकात होती थी। शादी के वीडियो साझा किए विशाल ने ब्लॉग में अपनी शादी के कुछ वीडियो भी साझा किए हैं। उन्होंने लिखा है, "सुशांत उस वक्त 21 साल के थे। लेकिन तब भी उनकी बॉडी लैंग्वेज सेलिब्रिटी जैसी थी। इस अव्यवस्था के बीच कुछ सुखद यादें।" वीडियो में विशाल उनकी पत्नी श्वेता सिंह कीर्ति के अलावा सुशांत, उनके पिता केके सिंह और अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। सुशांत विशाल को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं और उनके गले भी मिल रहे हैं। ट्विटर पर साझा की ब्लॉग की लिंक विशाल ने अपने ब्लॉग की लिंक ट्विटर पर साझा की है और लिखा है, "मुझे खुद भी ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि सीबीआई इन्क्वायरी में हमें चीजें पता चल पाएंगी।" सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. रिया-सुशांत की कॉमन दोस्त का खुलासा:रिया ने भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर सुशांत के दिमाग में सुपर नैचुरल पावर भरा था, अभिनेता के फाइनेंस और करियर पर भी कर लिया था कंट्रोल 2. कहानी सुशांत की मौत से 6 दिन पहले की:हाउस कीपर नीरज का खुलासा- 8 जून की रात रिया मैम बहुत गुस्से में थीं, उन्होंने बैग पैक करवाया और बिना डिनर किए अपने भाई के साथ चली गईं 3. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विशाल कीर्ति ने ब्लॉग में लिखा है कि सुशांत केस में उन्हें भी ज्यादा जानकारी नहीं है। https://ift.tt/2Qm4Ubm

सुशांत ने जिस कुर्ते से फंदा लगाया था उसकी टेंसिल स्ट्रेंथ रिपोर्ट आई सामने: 200 किलो वजन उठाने की क्षमता रखता था गाउन, जबकि उनका वजन 80 किलो था कथित रूप से सुशांत ने जिस गाउन से फंदा लगाकर सुसाइड किया था। उसे मुंबई पुलिस ने टेंसिल स्ट्रेंथ टेस्ट के लिए भेजा था। अब उसकी रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें पता चला है कि वह कपड़ा 200 किलो तक का वजन उठा सकता है। मुंबई पुलिस को इसकी फॉरेन्सिक रिपोर्ट मिल गई है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार कपड़े के रेशे और सुशांत की गर्दन पर मिले रेशे एक ही जैसे हैं। हरे नाइटगाउन से लगाया था फंदा पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशांत के घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था। सुशांत ने 14 जून को अपने घर की सीलिंग में फंदा लगाकर जान दे दी थी। फंदा बनाने के लिए उन्होंने कॉटन से बने नाइटगाउन का इस्तेमाल किया था। सुशांत की मौत के बाद पुलिस जांच के दौरान स्पॉट से वायरल हुए वीडियोज में यह हरा नाइटगाउन दिखाई दिया था। 3 दिन में आनी थी रिपोर्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने यह नाइटगाउन 5 जुलाई को कैमिकल और फॉरेन्सिक जांच के लिए फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेट्री कलिना में भेजा था। कपड़े की टेन्सिल टेस्ट की रिपोर्ट सोमवार तक आनी थी। पुलिस ने बताया कि मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए, फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने सुशांत के गले के आसपास फंदा डालने से बने निशानों की जांच भी की थी। टेन्सिल टेस्ट की रिपोर्ट मुंबई पुलिस के पास 27 जुलाई को मिल गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Death Case| Tensile strength of kurta used for hanging by sushant singh rajput could bear weight upto 200 kg https://ift.tt/2CXbySi

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'खाली-पीली' का टीजर आउट, टैक्सी में जान बचाकर भागते नजर आ रहे दोनों स्टार्स ईशान खट्टर और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'खाली-पीली' का टीजर रिलीज हो गया है। डायरेक्टर मकबूल खान की इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में ईशान टैक्सी ड्राइवर बने नजर आ रहे हैं, जिसकी लाइफ आधी रात को उस वक्त बदल जाती है, जब अनन्या उसकी टैक्सी में आकर बैठती है। इस एक्शन पैक्ड मसाला फिल्म के टीजर में ईशान और अनन्या पुलिस और अन्य लोगों से बचकर भागते नजर आ रहे हैं। हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर और जी स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है। कलाकारों ने टीजर शेयर करते हुए बताए अपने किरदार फिल्म का टीजर शेयर करते अनन्या ने लिखा, 'चले तो तीखी छुरी, फटे तो धमाका, बोले तो बवाल है ये लड़की। बचके रहना नहीं तो #खालीपीली लफड़ा हो जाएगा।' वहीं ईशान ने लिखा, 'शाणों की बस्ती में आ रेला है इक डेढ़ शाणा, चल अब बत्ती बुझा, और देख #खालीपीली का गरमा गरम टीजर।' जयदीप अहलावत ने इसके साथ लिखा, 'सबका मीटर डाउन। जितने भी खाली-पीली शाने बन रेले हैं ना अभी, सबका मीटर डाउन करने आ रेला है ये देसी विलेन।' जून 2020 में रिलीज होने वाली थी फिल्म इससे पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 12 जून 2020 रखी गई थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो सका। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने में केवल दो दिन ही बचे थे कि तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई और सबकुछ बंद पड़ गया। विलेन के रोल में नजर आएंगे जयदीप अहलावत रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी और अगले कुछ महीनों में तेजी से पोस्ट प्रोडक्शन हो जाएगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के और लड़की के बारे में है जिनकी मुलाकात आधी रात को होती है। फिल्म में ईशान और अनन्या दोनों का किरदार टपोरी स्टाइल वाला होगा। वहीं जयदीप अहलावत मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ishaan Khatter and Ananya Panday film Khaali Peeli teaser out : Both stars are on the run in this action-packed thriller https://ift.tt/3j57n6j

14 जून को 11 से 12 बजे के बीच हुई थी सुशांत की मौत, हॉस्पिटल की ओर से जारी की गई सप्लीमेंट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखकर आलोचनाओं का शिकार हुए मुंबई के कूपर हॉस्पिटल की ओर से अब सप्लीमेंट्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत पोस्टमार्टम शुरू होने के 10-12 घंटे पहले हुई थी। बता दें कि सुशांत का पोस्टमार्टम 14 जून को देर रात 11 से 12.30 के बीच हुआ था। रिपोर्ट की माने तो इस हिसाब से सुशांत की मौत 11 से 12 बजे के बीच हुई है। हॉस्पिटल ने पहली रिपोर्ट में समय नहीं देने का कारण स्पष्ट नहीं किया इससे पहले सामने आई 7 पन्नों की ऑटॉप्सी रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखा था। हालांकि, हॉस्पिटल की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पहली रिपोर्ट में मौत का समय क्यों नहीं दिया गया था। बता दें कि इसी मामले में सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले 5 डॉक्टरों की टीम से मुंबई पुलिस और सीबीआई दोनों की टीमें पूछताछ कर चुकी हैं। कूपर हॉस्पिटल के इन पांच डॉक्टर्स ने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था, लेकिन किसी ने भी मौत का समय पहली रिपोर्ट में नहीं डाला था। सुशांत के पिता के वकील ने खड़े किए थे सवाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय नहीं देने पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सवाल खड़े किए थे। सिंह ने कहा था- जिन बातों का मौत के वक्त जिक्र किया गया था, उनकी डिटेल ऑटॉप्सी रिपोर्ट में क्यों नहीं है। ऑटॉप्सी रिपोर्ट में मौत का वक्त तक नहीं बताया गया। आखिर, ऐसा क्यों किया गया? विकास सिंह ने यह सवाल उठाया था दिशा सालियान का पोस्टमार्टम दो दिन बाद हुआ था तो सुशांत का पोस्टमार्टम में जल्दबाजी क्यों की गई? सुशांत के गले पर बने निशान और कपड़े में अंतर क्यों है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वक्त का जिक्र क्यों नहीं है? आमतौर पर शाम ढलने के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता लेकिन रात में पोस्टमार्टम क्यों हुआ? आखिरकार, मुंबई पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए इतनी जल्दबाजी क्यों थी? सुशांत की ऑटॉप्सी रिपोर्ट कुल सात पेज की है। इस पेज पर सुशांत के शरीर पर मिले निशानों का जिक्र है। सुशांत की ऑटॉप्सी रिपोर्ट के मुख्य प्वाइंट्स शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए। गले और सिर के आसपास कोई हड्डी टूटी हुई नहीं थी। इस रिपोर्ट में मौत के वक्त का जिक्र नहीं है। डेथ बॉडी का कोरोना टेस्‍ट भी नहीं किया गया था। अभिनेता की गर्दन की गोलाई (परिधि) 49.5 सेंटीमीटर थी। सुशांत के गले के नीचे 33 सेंटीमीटर का लंबा 'लिगेचर मार्क' मिला था। रस्सी का निशान ठुड्डी से 8 सेंटीमीटर नीचे था। गले के दाहिनी तरफ निशान की मोटाई 1 सेंटीमीटर थी। गले की बांई तरफ निशान की मोटाई 3.5 सेंटीमीटर थी। ऑटॉप्सी की फाइलों की जांच करेगी एम्स की टीम एम्स ने सुशांत की ऑटॉप्सी फाइल की जांच के लिए पांच एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया है। सीबीआई ने रिपोर्ट पर एम्स से राय देने को कहा था। एम्स के फॉरेंसिंक हेड डॉ. सुधीर गुप्ता इस टीम को लीड करेंगे। उन्होंने बताया, ''हम हत्या की आशंका के अलावा भी सभी एंगल से जांच करेंगे।" गुप्ता ने आगे कहा,“ डेथ बॉडी पर जो निशान मिले हैं, उनका उनका सबूतों से मिलान किया जाएगा। विसरा सुरक्षित है। इसकी जांच की जाएगी। डिप्रेशन दूर करने के लिए सुशांत को जो दवाएं दी जा रहीं थीं, उनका भी लैब टेस्ट किया जाएगा।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर 14 जून की दोपहर की है। मुंबई पुलिस के कुछ लोग और सुशांत के घर पर काम करने वाले उनके पार्थिव को लेकर हॉस्पिटल आए थे। https://ift.tt/2EcWAZ7

अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन रिलेशन के दौरान ही रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आ गए थे सुशांत सिंह राजपूत, दोनों ने छिपाया था रिश्ता 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई मुंबई में मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक सुशांत के स्टाफ से पूछताछ जारी है और जल्द ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में रिया की भूमिका काफी संदिग्ध मानी जा रही है। सुशांत के परिवार ने उनपर सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। रिया के साथ सुशांत तकरीबन डेढ़ साल से रिलेशन में थे। 8 जून को रिया सुशांत से झगड़कर उनका घर छोड़कर चली गई थीं। प्यार से तकरार तक का सफर कैसा रहा। रिया सुशांत से कैसे मिलीं और दोनों की लव स्टोरी कैसे आगे बढ़ी। आइए एक नजर डालते हैं… 2013 में हुई थी पहली मुलाकात रिया की सुशांत से पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। तब वह यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग कर रहे थे। इसी फिल्म के सेट के बाजू में यशराज फिल्म्स की एक और फिल्म मेरे डैड की मारुति की शूटिंग चल रही थी जिसमें रिया चक्रवर्ती हिस्सा ले रही थीं। आसपास शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। सुशांत रिया से अपना नंबर एक्सचेंज कर चुके थे और फिर दोनों की फोन पर बातचीत भी होने लगी थी। जब सुशांत की रिया से जान-पहचान बढ़ रही थी तो वह अंकिता लोखंडे के साथ लिव-इन रिलेशन में थे। 2016 में सुशांत का अंकिता से साथ छूट गया। दोनों का सात साल पुराना रिलेशनशिप खत्म हो गया। इस बीच सुशांत का नाम उनकी राबता को-स्टार कृति सैनन से जुड़ा। दोनों की बॉन्डिंग के किस्से भी काफी सुनने को मिले। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा। इसके बाद 2018 में आई केदारनाथ में को-स्टार सारा अली खान के साथ भी सुशांत का नाम जोड़ा गया। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद ही दोनों रोमांस के किस्से भी हवा हो गए। इस बीच सुशांत रिया के टच में थे। दोनों ने 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। हालांकि, इस बीच भी दोनों अपने रिलेशन को लेकर खुलकर सामने नहीं आए। दोनों ने छुपाया था रिश्ता अप्रैल 2020 में दिए इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के साथ रिलेशनशिप को लेकर कहा था, 'ना मैंने और ना ही सुशांत ने कभी यह बात स्वीकार की है तो यह बात सही नहीं है। मैं और सुशांत बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें आठ साल से जानती हूं। हम यशराज फिल्म्स में साथ थे और लंबे समय तक हमारे मैनेजर एक ही थे। हमारी दोस्ती कई सालों में मजबूत हुई है। मैं अपने दोस्तों से बहुत प्यार करती हूं और इसे छिपाती नहीं हूं। जहां तक सुशांत की बात है, वह बेहतरीन और कूल इंसान हैं। मैं नहीं जानती कि वो मेरे बारे में क्या सोचते हैं मगर मैं उन्हें बहुत ही क्यूट और आकर्षक मानती हूं।' इससे पहले जनवरी 2020 में दिए एक इंटरव्यू में रिया ने सुशांत के बारे में कहा था, 'हम दोनों सालों से बहुत अच्छे दोस्त हैं। हमारे मकसद एक जैसे हैं हमने अपना नया एनजीओ शुरू किया है, हम साथ में ट्रेवलिंग करते हैं। इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ है या नहीं, इसका खुलासा मैं नहीं करना चाहूंगी।' वहीं, सुशांत ने रिया के साथ अपने रिश्ते पर पिछले साल कहा था, 'मैं कुछ नहीं कह सकता, मुझे कुछ भी कहने की इजाजत नहीं है। कोई और मुझे कुछ बताने से नहीं रोक रहा लेकिन मैं खुद ही कुछ बताना नहीं चाहता।' सुशांत की मौत के बाद कबूला रिश्ता सुशांत के जीते जी उन्हें अपना दोस्त बताने वाली रिया ने उनकी मौत के एक महीने बीतने के बाद सोशल मीडिया पर खुद को उनकी गर्लफ्रेंड कहा था। रिया ने अमित शाह से सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput and rhea chakraborty's love story https://ift.tt/34toU3Y

रिया ने भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर सुशांत के दिमाग में सुपर नैचुरल पावर भरा था, अभिनेता के फाइनेंस और करियर पर भी कर लिया था कंट्रोल सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के साथ पार्टियों में शामिल होने वाली एक कॉमन फ्रेंड ने उनके रिलेशनशिप को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। इस महिला मित्र ने नाम उजागर न करने की शर्त पर एक न्यूज चैनल से कहा कि दोनों के रिश्ते में कोई तो अजीब बात थी। साथ ही यह दावा भी किया कि रिया सुशांत को भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उनके दिमाग में सुपर नैचुरल पावर भरा था और उन्होंने उनके फाइनेंस और करियर पर कंट्रोल कर लिया था। टाइम्स नाउ से बातचीत में सुशांत-रिया की दोस्त ने कहा- रिया सुशांत को भगवान और भूत-प्रेत की कहानियां सुनाती थीं। इसे लेकर एक बार मेरी रिया से बहस भी हुई थी। क्योंकि मैंने उससे सवाल किया था कि वह इन सब बातों पर यकीन क्यों करती है? वह कहती थी कि जहां हम जाते हैं, वहां की लाइट जलने-बुझने लगती है। तब मैंने उससे कहा कि मुंबई में इलेक्ट्रिसिटी की बहुत ज्यादा प्रॉब्लम है। इसकी वजह से ऐसा हो सकता है। मैं इन सब बातों पर यकीन नहीं रखती। लेकिन रिया बहस करने लगी। उसने मुझसे कहा कि मैं इन सब बातों में यकीन नहीं रखती और मुझे ये सब समझ नहीं आता। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा कुछ होता नहीं है। तबियत खराब हुई तो सुशांत के यहां जाना बंद करा दिया इस दोस्त ने बताया कि उन्होंने कभी किसी तरह के सुपर नैचुरल पावर को फील नहीं किया था। लेकिन उस वक्त उनकी तबियत बहुत बिगड़ गई थी। इतनी कि वे बेड से भी नहीं उठ पा रही थीं। इसके चलते कुछ समय के लिए उन्होंने सुशांत के अपार्टमेंट पर जाना बंद कर दिया था। रिया के पिता देते थे सुशांत को दवाई सुशांत- रिया की दोस्त ने बताया कि जब पहली बार अभिनेता की तबियत बिगड़ी तो रिया ने अपने पिता से ही उन्हें दवा देने को कहा। उन्होंने उन्हें बताया कि सुशांत को बहुत खांसी हो रही है, जो ठीक नहीं हो रही है। बकौल दोस्त- कई बार तो रिया ने सुशांत को दवा देने को कहा। हालांकि, सुशांत की हालत सुधर नहीं रही थी। यहां तक कि तेजी से उनकी दवाइयां बदली गईं, तब भी वे ठीक नहीं हो रहे थे। यह देखकर सभी लोग घबरा गए थे। सुशांत बहुत ज्यादा खांसता था। यह शायद वायरल की वजह से था या फिर उसे एलर्जी थी। उस घर में मुझे भी बहुत खांसी आती थी। क्योंकि मुझे धूल से एलर्जी है। दूसरी बात वह घर ओपन भी नहीं था। सुशांत को दवाओं को हैवी डोज दिया गया दोस्त ने बताया- सुशांत को जो दवा दी जाती थी, वह आमतौर पर वायरल में दी जाने वाली एंटीबायोटिक थी। लेकिन सुशांत के लिए इनका हैवी डोज दिया गया। जब मैंने बाद में यही दवा ली तो मुझे पता चला कि इनका असर कितना ज्यादा होता है और ये शरीर पर कितना बुरा प्रभाव डालती है। सुशांत की बहन ने भी लगाया था भूत-प्रेत की कहानी सुनाने का आरोप पटना पुलिस से पूछताछ में सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भी यह आरोप लगाया था कि रिया ने भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उनके भाई के मन में डर पैदा किया था और उनका घर बदलवा दिया था। सुशांत केस में भूत प्रेत के कनेक्शन की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सुशांत सुसाइड केस:हाउस कीपर नीरज सिंह का खुलासा- सुशांत सर के पुराने मकान में कुछ दिक्कत थी, वहां रात में लिफ्ट चलने और ड्रम बजने की आवाजें सुनाई देती थीं सुशांत की बहन का दावा:रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को पूरी तरह कंट्रोल कर लिया था, भूत-प्रेत की कहानियों से डराकर उनका घर तक बदलवा दिया था Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दोस्त ने यह दावा भी किया कि सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में उनकी तबियत बिगड़ गई थी, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए वहां जाना बंद कर दिया था। https://ift.tt/2EwlT7W

अभिनेता के दोस्त सुनील शुक्ला का दावा- उनकी हत्या की साजिश में दो डैडी शामिल, पहले रिया के पिता इंद्रजीत और दूसरे 'शुगर डैडी' महेश भट्ट सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में अब उनके दोस्त और जिम पार्टनर रहे सुनील शुक्ला ने नया दावा किया है। एक न्यूज चैनल से हुई बातचीत में शुक्ला ने दावा किया कि सुशांत की हत्या की साजिश में दो लोग शामिल रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने रिया के पिता इंद्रजीत और फिल्म मेकर महेश भट्ट का नाम लिया। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ से बातचीत के दौरान सुनील ने कहा, 'सुशांत की हत्या की साजिश दो डैडीज ने मिलकर रची थी। पहले रिया के जैविक पिता यानी मिस्टर चक्रवर्ती और दूसरे शुगर डैडी यानी महेश भट्ट।' अपने दावे के समर्थन के लिए सुनील ने दोनों का नार्को टेस्ट कराने के लिए भी कहा। सुनील ने आगे बताया, 'मि. चक्रवर्ती अपनी बेटी रिया के जरिए सुशांत को दवाएं दे रहे थे। 8 जून को जब रिया के उनका घर छोड़ दिया, तो इसके बाद घर में कोई तो सुशांत को दवाएं दे रहा था। वो संजय या नीरज या सिद्धार्थ हो सकते हैं। इनमें से कोई तो उन्हें दवाएं दे रहा था। ये सारी दवाएं वे भरोसे के आधार पर ले रहे थे।' सुनील ने कहा कि मेरा दोस्त कभी डिप्रेशन में नहीं गया। सुनील के मुताबिक सुशांत से उनकी मुलाकात अक्सर हुआ करती थी और वे जिम में साथ-साथ वर्कआउट करते थे। उन्होंने बताया कि सुशांत की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक थी और वे मल्टीविटामिन सप्लिमेंट्स ले रहे थे। इंडस्ट्री में प्रताड़ित होने का आरोप लगाया था कुछ दिन पहले सुनील ने कहा था कि सुशांत को इंडस्ट्री में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उनके फिल्मी करियर को खत्म करने के लिए कुछ लोग लगातार कोशिशें कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि किस तरह एक अवॉर्ड शो में शाहरुख ने उन्हें धोखे में रखकर बुलाया था और फिर उनका अपमान किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान और करण ने मिलकर उनका करियर बर्बाद करने के लिए साजिश रची थी। सुशांत के जिम पार्टनर रहे हैं सुनील सुनील के मुताबिक, वे जिम में सुशांत के पार्टनर थे, इस वजह से अक्सर दोनों के बीच बातें होती रहती थीं और सुशांत उनसे दिल की बातें शेयर किया करते थे। सुनील ने बताया था कि आईफा अवॉर्ड्स के दौरान शाहरुख ने किस तरह सुशांत को स्टेज पर बुलाकर उनका अपमान किया था। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि आईफा अवॉर्ड्स में सुशांत जब शाहरुख और शाहिद के साथ स्टेज शेयर करने वाले थे तो शो से पहले शाहरुख ने उनसे बात की थी और उनसे कहा था कि वो स्टेज पर उनसे फिल्म 'काय पो चे' के बारे में बात करेंगे। इसके लिए उन्हें एक सिग्नेचर स्टेप को प्रैक्टिस करने को कहा था। इसे लेकर सुशांत बहुत खुश थे। सुनील ने बताया था कि शाहरुख ने सुशांत से ये भी कहा था कि वे उनसे उनके करियर और स्ट्रगल की बात करेंगे। लेकिन स्टेज पर पहुंचते ही उन्होंने उनकी बेइज्जती करना शुरू कर दिया था। शाहरुख के इस बर्ताव से सुशांत बहुत आहत हुए थे। उन्होंने जिम में आकर कहा था कि भाई मैं वहां गया, मेरे साथ बहुत गलत हो गया, उन्होंने मेरी बेइज्जती कर दी। सलमान और करन ने की साजिश सुनील ने बताया कि करन जौहर ने सलमान के साथ मिलकर साजिश रची कि सुशांत को कोई फिल्म ना मिल सके। उन्होंने बताया कि करन ने सुशांत और जैकलीन को फिल्म 'ड्राइव' के लिए साइन किया था। लेकिन इस फिल्म के बीच में जैकलीन को रेस-3 में काम करने का मौका मिला। करन ने सुशांत को तो कोई और फिल्म साइन नहीं करने दी, लेकिन जैकलीन को सलमान की फिल्म में काम करने दिया, जिससे ड्राइव की शूटिंग में देर हो गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके फ्लैट में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। https://ift.tt/3hjN9oO

पेट पालने के लिए सड़क पर करतब दिखाती नजर आईं थी 85 साल की वॉरियर दादी, सोनू सूद ने खुलवाई उनकी मार्शल आर्ट अकादमी पुणे के हड़पसर में रहने वाली शांता पवार उर्फ वॉरियर दादी के लिए मार्शल आर्ट और सेल्फ-डिफेंस अकादमी खोलने के वादे को अभिनेता सोनू निगम ने पूरा कर दिया है। रविवार को दादी ने अपनी अकादमी में बच्चों और महिलाओं को ट्रेनिंग दी। जुलाई में 85 वर्षीय दादी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वे पेट पालने के लिए सड़क पर लाठी-काठी करतब दिखाती नजर आईं थीं। इसी वीडियो को देखकर अभिनेता सोनू सूद ने उनके लिए मार्शल आर्ट अकादमी खोलने का ऐलान किया था, जिसे अब पूरा किया है। दादी ने सोनू सूद के नाम पर खोली अकादमी वॉरियर दादी ने सोनू सूद के लिए आभार जताया और उन्हीं के नाम पर मार्शल आर्ट्स स्कूल का नाम रख दिया है। दादी ने सूद को धन्यवाद जताते हुए कहा, ‘‘नमस्कार सोनू सूद बेटे को...मेरा जो अरमान था इस लाठी-काठी के लिए बच्चों को सिखाने का, वो पूरा हो गया है और वो अरमान मेरा सोनू सूद बेटे ने पूरा किया है।.... और उसका नाम मैं रखने वाली हूं सोनू सूद। मैं बहुत ही खुश हूं....नमस्कार करती हूं....।’’ दादी ने अपनी अकादमी में महिलाओं और बच्चों को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है। मुझे लगा उन्हें एक प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए: सोनू सूद इससे पहले अभिनेता सोनू सूद ने कहा था,‘‘जब आप ऐसे टैलेंट को देखते हैं, आप चाहते हैं कि यह दूसरे लोगों तक भी पहुंचे। इस उम्र में वह महिला इतने लोगों को प्रेरित कर सकती है, जिसमें लोग यह कहते सुने जाते हैं कि मेरी तो उमर हो गई है, मुझे कुछ नहीं करना। मैंने सोचा कि उन्हें एक प्लेटफॉर्म मिलना चाहिए और इस टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल से बेहतर क्या हो सकता है।’’ पुणे के हड़पसर में दादी इसी झोपड़ी में रहती हैं। मैं चाहता था दादी के नाम पर हो स्कूल: सूद अकादमी का नाम सोनू सूद रखे जाने पर अभिनेता ने कहा- मैं चाहता था कि स्कूल का नाम उनके (दादी) नाम पर हो, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह इसे सोनू सूद मार्शल आर्ट्स स्कूल कहेंगी। जब मैंने पहली बार उनको इसका आइडिया दिया तो वो बहुत ही उत्साहित होकर कहने लगीं कि वह हमेशा अपना एक ट्रेनिंग स्कूल खोलना चाहती थीं। इसलिए हम लोग उसका खर्च उठा रहे हैं और दादी अपने स्टूडेंट से मामूली फीस लेकर कमाई कर सकती हैं और अपनी जिंदगी गुजार सकती हैं। वह चाहती थीं कि ओपनिंग के लिए मैं जाऊं। वो मुझे बेटा कहती हैं। मैंने उनसे वीडियो कॉल से संपर्क किया था। मुझे मुंबई में बहुत सारा काम था। और खुलकर कहता हूं कि यह उनका स्कूल है और मैं उनके बड़े दिन पर पहुंचकर उनसे यह अटेंशन नहीं लेना चाहता था। पुणे के हड़पसर आकर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दादी को आर्थिक मदद दी थी। गृह मंत्री देशमुख ने साड़ी के साथ दी 1 लाख रु की आर्थिक मदद शांता पवार का वायरल वीडियो गृह मंत्री अनिल देशमुख तक भी पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने पुणे आकर शांता को एक साड़ी और 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दी थी। महिला ने यहां गृह मंत्री अनिल देशमुख को कुछ करतब करके भी दिखाए। इस बारे में गृहमंत्री ने कहा था- इनका सोशल मीडिया में वायरल वीडियो मेरे पास तक पहुंचा था और मेरे मन में इनसे मिलने की इच्छा थी, इसलिए मैं आज इनसे मिलने इनके घर तक आया हूं। रितेश देशमुख ने दादी का वीडियो शेयर कर उन्हें मदद देने की बात कही थी .. ## कई लोग कर चुके हैं मदद का ऐलान शांता बाई पवार सीता-गीता और शेरनी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल, वे पुणे के एक झोपड़ी में रहकर अपना पेट पाल रही हैं। रातों-रात वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड समेत पुणे के पुलिस कमिश्नर से भी खूब सराहना मिली। अभिनेता रितेश देशमुख की टीम ने भी उनकी मदद की। इसके अलावा कई लोग दादी को आर्थिक मदद पहुंचा चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दादी ने यह अकादमी अभिनेता सोनू सूद को समर्पित करते हुए इसे उनका नाम दिया है। https://ift.tt/34tjUwq