Posts
रिया के वकील सतीश मनेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा- चाहे मामले की जांच कोई भी एजेंसी करे, सच्चाई वही रहेगी सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। जिसके बाद लगातार परिवार, आरोपियों और फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मनेशिंदे ने भी इस फैसले पर कहा है कि रिया का कहना है कि चाहे मामले की जांच कोई भी एजेंसी करे, सच वही रहेगा। रिया ने अब तक सबको सपोर्ट किया है-मनेशिंदे सतीश ने अपने बयान में यह भी कहा कि सीबीआई जांच की मांग खुद रिया ने की थी। माननीय न्यायालय ने यह भी देखा कि दोनों राज्यों के द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप और आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया कि मामला सीबीआई को सौंपना सही होगा। अदालत ने सीबीआई को भारत के संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत जांच हैंडओवर कर दी है। अब रिया सीबीआई जांच का सामना करेंगी। जैसा कि उसने पहले मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय ईडी के साथ सपोर्ट किया है। क्योंकि रिया का कहना है कि सच्चाई वही रहेगी भले ही कोई भी इस मामले की जांच करे। इस बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा है कि वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही आगे कुछ एक्शन लिया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rhea Chakraborty's lawyer Satish Maneshinde said She maintains that truth will remain the same whichever agency investigates the case https://ift.tt/326eAMr
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बोलीं स्वरा भास्कर, 'लोग ये बात मानने को तैयार क्यों नहीं होते कि वो डिप्रेशन में थे'? 65 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी सुशांत की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 14 जून को उनकी मौत के बाद के कई थ्योरी सामने आ रही हैं। सुशांत की डेथ के बाद कहा गया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स में कहा गया कि सुशांत कुछ समय से डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे लेकिन उनके परिवार और करीबियों ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया। सुशांत के डिप्रेशन से जूझने की बात को नकारे जाने पर स्वरा भास्कर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह बात स्वीकार करने में दिक्कत क्यों है कि सुशांत डिप्रेस्ड हो सकते थे? मैं एक आर्टिकल पढ़ रही थी जिसमें एक व्यक्ति कह रहा था कि वो डिप्रेस्ड नहीं लगते थे, यह क्या बात हुई? कोई किसी को देखकर कैसे बता सकता है कि वो डिप्रेशन में होगा या नहीं? अगर कोई फेमस है तो इसका मतलब ये नहीं कि चीजें गलत नहीं हो सकतीं। हमें एक समाज के तौर पर मेंटल हेल्थ को ज्यादा तवज्जो देना चाहिए।’ मीडिया कवरेज पर उठाए सवाल इससे पहले नसीरुद्दीन शाह ने सुशांत की मौत पर हो रहे मीडिया कवरेज को घटिया बताया था। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'जांच का जिम्मा ऑथोरिटी का होना चाहिए। अभी जो कवरेज हो रहा है वो बेहद घटिया है। मैं इसे नहीं देखता। जब सुशांत की मौत हुई तो मुझे बेहद दुख हुआ। मैं उन्हें नहीं जानता था लेकिन उनका भविष्य बेहद उज्जवल था।' स्वरा ने इसपर सहमति जताते हुए कहा, 'मैं नसीर सर की बातों से सहमत हूं। मैं भी यह बात कब से कह रही हूं। आप सोशल मीडिया और कई मीडिया हाउस द्वारा चलाई गई खबरें देखिए, वहां कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी दिखा कर पब्लिक को बेवकूफ बनाया जा रहा है।' स्वरा ने किया था रिया का सपोर्ट इससे पहले सुशांत मामले में स्वरा रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'रिया एक अजीबो-ग़रीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए।' सीबीआई जांच का रास्ता साफ इसी बीच रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुशांत मामले की जांच सीबीआई के हाथ में सौंप दिया है। रिया ने सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में दर्ज कराए गए केस को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद सीबीआई की टीम गुरुवार को मुंबई पहुंच सकती है। सबसे पहले वह मुंबई पुलिस की अब तक की गई तफ्तीश की रिपोर्ट अपने हाथ में लेगी। इसके बाद इस मामले में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए 7 लोगों का बयान एक-एक करके दर्ज किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Swara Bhaskar said on Sushant Singh Rajput's death, 'Why are people not ready to believe that he was in depression'? https://ift.tt/3iVmKy8
- Get link
- X
- Other Apps
कोर्ट के फैसले के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई; अक्षय कुमार ने लिखा- सच की हमेशा जीत होती है, कंगना ने कहा- मानवता की जीत हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से CBI जांच को हरी झंडी मिलने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी कलाकारों ने भी खुशी जताई है। अदालत के फैसले के बाद कंगना रनोट, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, कृति सेनन, अशोक पंडित, रणवीर शौरी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट करते हुए फैसले का समर्थन किया। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई को जांच का निर्देश दिया है। सत्य की जीत हमेशा होती है।' वहीं अनुपम खेर ने लिखा, 'जय हो.. जय हो.. जय हो.. #CBIForSSR #justiceforSushanthSinghRajput' अनुपम खेर की प्रतिक्रिया ## कंगना ने लिखा- मानवता की जीत हुई कंगना ने फैसले पर खुशी जताते हुए लिखा, 'मानवता की जीत हुई, SSR योद्धाओं में से हर एक को बधाई, पहली बार मुझे सामूहिक चेतना की ऐसी प्रबल शक्ति महसूस हुई है, अद्भुत।# CBITakesOver' ## फिल्म मेकर अशोक पंडित ## कृति ने फैसले को उम्मीद की किरण बताया ## सोनल चौहान ## परिणीति चोपड़ा ## रकुलप्रीत सिंह संजीदा शेख ## रेसलर गीता फोगाट ने भी फैसले पर खुशी जताई ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood celebs cheered after court verdict; Akshay Kumar writes - May the truth always prevail, Kangana said - Humanity wins, congratulations to each one of SSR warriors https://ift.tt/3hc4P5A
- Get link
- X
- Other Apps
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक्टर की बहन श्वेता ने लिखा- भगवान आपका धन्यवाद, कंगना ने कहा- मानवता की जीत हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला देते हुए साफ कर दिया कि इस मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। अभिनेता की मौत के बाद से ही उनके परिजन और फैन्स इस बात की मांग कर रहे थे। कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत की बहन श्वेता और मीतू ने ट्वीट करते हुए भगवान का शुक्रिया किया। अदालत के फैसले के बाद श्वेता ने दो ट्वीट किए, जिसमें से पहले में उन्होंने लिखा, 'हम वहां पहुंच गए, CBI For SSR (सुशांत सिंह राजपूत) #CBITakesOver' भगवान ने हमारी प्रार्थनाएं सुन लीं इसके बाद अपने अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भगवान आपका धन्यवाद। आपने हमारी प्रार्थनाओं को सुन लिया। लेकिन ये तो बस शुरुआत है... सच्चाई की ओर पहला कदम। CBI पर पूरा भरोसा है। #भरोसे की जीत#GlobalPrayersForSSR #Wearefamily #CBITakesOver' ## एक्टेंडेड फैमिली को बधाई दी अपने तीसरे ट्वीट में श्वेता ने लिखा, 'मेरे विस्तारित परिवार को बधाइयां। बहुत खुश हूं... जीत और निष्पक्ष जांच की दिशा में बढ़ा पहला कदम। #JusticeforSushantSingRajput #OurfullfaithonCBI' ## मीतू ने SSRians और समर्थकों को धन्यवाद वहीं सुशांत की एक और बहन मीतू सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम आगे बढ़े। आखिरकार सुशांत मामले की जांच सीबीआई को मिली। #CBIForSSR !! #CBITakesOver सभी SSRians और समर्थकों को धन्यवाद।' ## कंगना ने भी ट्वीट करते हुए खुशी जताई वकील ने इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश भी दिया है कि इस मामले में कोई और एफआईआर दर्ज होती है तो, उसकी जांच भी सीबीआई करेगी। हमें बहुत जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सुशांत का परिवार खुश है।' इससे पहले सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई ट्रांसफर करने की अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस मामले में कोर्ट ने 11 अगस्त को फैसला रिजर्व रखते हुए सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा था। सीबीआई जांच को लेकर रिया ने क्या कहा था? रिया ने कहा था कि बिहार में की जा रही जांच को आधार मानते हुए सीबीआई को केस ट्रांसफर करना गैर-कानूनी है। अगर कोर्ट खुद सीबीआई से जांच करवाने का फैसला लेता है, तो फिर कोई आपत्ति नहीं होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत की बहन श्वेता ने लिखा, 'भगवान आपका धन्यवाद। आपने हमारी प्रार्थनाओं को सुन लिया। लेकिन ये तो बस शुरुआत है।' https://ift.tt/3h9eFp6
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत के बैंक अकाउंट की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट आई सामने, रिया के अकाउंट में नहीं दिखा पैसे का कोई लेन-देन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है। 65 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी सुशांत की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 14 जून को उनकी मौत के बाद के कई थ्योरी सामने आ रही हैं। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। परिवार ने रिया पर यह भी आरोप लगाए हैं कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रु. निकाले हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशालय रिया और उनके परिवार से लगातार पूछताछ कर रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस को सुशांत के बैंक अकाउंट की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट मिली है। सुशांत-रिया के खातों के बीच कोई लेन-देन नहीं टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में सुशांत के पिछले पांच साल के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच की गई। रिपोर्ट में रिया और सुशांत के बैंक अकाउंट के बीच कोई बड़ा ट्रांजेक्शन देखने को नहीं मिला है। सुशांत के अकाउंट से जो भी पैसा निकाला गया है वो घरेलू खर्चों और वेकेशन ट्रिप्स पर खर्च किया गया है। इससे पहले सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा है कि ईडी ने सुशांत के पिता केके सिंह का स्टेटमेंट दर्ज किया। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने केके सिंह से सुशांत के बैंक अकाउंट से किए गए ट्रांजेक्शन को लेकर सवाल किए। साथ ही सुशांत के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर भी उनसे जानकारी ली। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Forensic audit report of Sushant's bank account came out, no money transaction was shown from Rhea's account https://ift.tt/31aLZGo
- Get link
- X
- Other Apps
हाथ से गई फिल्मकार लोम हर्ष की फिल्म, सुशांत के पिता ने लगाये हैं धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप सुशांत सिंह राजपूत केस में पिता के.के सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किए जाने का असर अब उनके करियर पर भी पड़ने लगा है। फिल्मकार लोम हर्ष अपनी आगामी फिल्म में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगे। उनका ऐसा मानना है कि मौजूदा परिस्थिति में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को कास्ट करने से अभिनेता के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। छवि खराब होने की वजह से फिल्म में नहीं लेने का फैसला लिया लोम हर्ष ने आईएएनएस को बताया, "यह मेरी दूसरी फीचर फिल्म है और हम रिया चक्रवर्ती को इसमें शामिल करने की योजना बना रहे थे। साल 2018 से फिल्म को लेकर बात चल रही थी। इस साल हम शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी आ गई, इसलिए इसे टाल दिया गया। यह फिल्म फिलहाल शीर्षक हीन है जिसमें मुख्य अभिनेत्रियों में से एक के लिए रिया के बारे में सोचा गया था। हमने फिल्म से जुड़े प्री-प्रोडक्शन के काम को निपटा लिया है और जल्द ही शूटिंग शुरू करने की हमारी योजना है। कास्टिंग टीम और निर्माताओं ने रिया के बारे में सोचा था, लेकिन सुशांत की मौत और मौजूदा हालात को देखते हुए हमने अब रिया को फिल्म में नहीं लेने का फैसला लिया है।" इस निर्णय के बारे में उन्होंने कहा, "हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां के लोगों में धार्मिक मूल्य और संवेदनाएं कूट-कूटकर भरी हैं। आज उनकी भावनाएं सुशांत संग जुड़ी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमें जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। हम किसी की भी भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं इसलिए हमने रिया को फिल्म में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है।" सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अपनी एफआईआर में रिया और उनके परिवार पर यह 7 आरोप लगाए हैं- 2019 से पहले जब मेरे बेटे सुशांत सिंह कोई भी दिमागी परेशानी नहीं थी तो रिया के सम्पर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ? सुशांत सिंह को दिमागी रूप से क्या परेशानी हो गई इसकी जांच की जाए? यदि उसका दिमागी इलाज चल रहा था तो इस संबंध में हमसे कोई लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई। क्योंकि जब कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार होता है तो उसके सारे अधिकार उसके परिवार के ही पास होते हैं, इसकी जांच करवाई जाए? इस दौरान जिन-जिन डॉक्टरों ने रिया के कहने से मेरे बेटे सुशांत सिंह का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डाक्टर भी रिया के साथ इस सारे षड्यंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया था? कौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दी थी? जब रिया को पता चला कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक चल रही है तो इस स्थिति मे उसका ठीक तरीके से इलाज न करवाना, उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले जाना, मेरे बेटे को उस नाजुक हालात मे अकेला छोड़ देना और उससे हर तरह के संपर्क तोड़ लेने के कारण मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह फिल्म लाइन को छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। जब उसका दोस्त गणेश उसके साथ केरल जाने के लिए तैयार था तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं पर नहीं जाओगे। अगर मेरी बात नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और बता दूंगी की तुम पागल हो गए हो। जब रिया को लगा कि सुशांत सिंह उसकी इस बात को नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम रहा गया है। इस पर रिया ने सोचा कि अब सुशांत सिंह उसके किसी काम का नही रहा है, तो रिया जो कि सुशान्त के घर पर रह रही थी। उसके घर से लेपटॉप, कैश, जेवर, क्रेडिट कार्ड, इलाज के दस्तावेज, पिन नंबर, पासवर्ड साथ लेकर चली गई, इस प्रकरण की जांच की जाए। इस प्रकरण से पहले सुशांत का अभिनय जगत में पूरा नाम था जो ऐसा क्या कारण रहा कि रिया के आने के बाद सुशांत सिंह को फिल्म एकदम से कम हो गई इसकी जांच की जाए। अपने पुत्र के एक बैंक खाते की स्टेटमेंट से पता चला कि पिछले 1 साल में लगभग 17 करोड़ रुपए मेरे बेटे के इस में जमा हुए थे। इस खाते से इस दौरान करीब 15 करोड़ रुपए निकाले गए हैं। जिन जगहों पर यह पैसे ट्रांसफर हुए उनका मेरे बेटे से कोई लेना-देना नहीं था। मेरे बेटे के सभी खातों की जांच की जाएगी इन बैंक खातों के क्रेडिट कार्ड से कितना पैसा रिया ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ धोखेबाजी एवं षड्यंत्र से ठगा है इसकी जांच भी होनी चाहिए? मेरे बेटे से नहीं मिलने देते थे रिया और उसके परिवार के लोग आरोप में पिता ने यह भी कहा था,"मैंने अपने घर पटना में रहते हुए, बहुत बार अपने बेटे सुशांत से बात करने की कोशिश की, लेकिन रिया और उसके परिजन व सहयोगियों ने हमेशा मेरी सारी कोशिशों को नाकाम कर दिया और ना ही उसे मेरे पास पटना मे आने दिया। मैं बजुर्ग आदमी हूं, मेरी उम्र 74 साल हैं। मैं अपने बेटे के निधन के चलते शोक मे हूं, करीब 40 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन मुंबई पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना करके जिन लोगों की इस प्रकरण मे कम भूमिका रही है उनके उन पर जांच करती जा रही है।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुशांत की मौत से पहले तक उनके साथ बांद्रा स्थित घर पर ही रह रही थीं। https://ift.tt/2YgP4mu
- Get link
- X
- Other Apps
Hollywood: असल जिंदगी में उबाऊ हूं मैं, विदेश नीति पढ़ने में बिताती हूं समय - एंजेलिना जोली https://ift.tt/2Q2T71m
- Get link
- X
- Other Apps
63 साल के अनिल कपूर ने बनाई जबरदस्त बॉडी, 60 पार सन्नी-जैकी सहित ये बॉलीवुड स्टार्स भी हैं बेहद फिट 63 साल के अनिल कपूर ने लॉकडाउन के खाली समय का इस्तेमाल करते हुए जबरदस्त बॉडी बनाई है। इसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिसमें वह अपने बाईसेप्स दिखाते नजर आ रहे हैं। अनिल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, जब आपकी मसल्स चेहरे से ज्यादा बेहतर दिखाई देती हैं। अनिल उन सेलेब्स में से हैं जो कि बढ़ती उम्र के बावजूद बेहद फिट नजर आते हैं। साथ ही अपनी फिटनेस पर भी जमकर फोकस करते हैं। अनिल के अलावा और बॉलीवुड एक्टर्स पर नजर डालते हैं जो 50 की उम्र पार हो जाने के बाद भी बेहद फिट और डैशिंग नजर आते हैं। 1) शाहरुख खान-उम्र 54 साल बॉलीवुड में बादशाह और किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने अपने पूरे फिल्मी करियर में जबरदस्त फिट बॉडी बनाई रखी। उन्होंने अपनी इमेज बॉडी बिल्डर जैसी तो नहीं बनाई लेकिन ओम शांति ओम में उन्होंने सिक्स पैक एब्स बनाकर जरूर सबको चौंका दिया था। इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर में भी उनके सिक्स पैक एब्स नजर आए। 54 साल की उम्र में भी शाहरुख की बेहतरीन फिटनेस बरकरार है। 2) सलमान खान-54 साल 50 पार सलमान की फिट बॉडी पर भी फैन्स फिदा रहते हैं। सलमान अक्सर वर्कआउट करते हुए अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। सलमान बिजी होने के बावजूद वर्कआउट मिस नहीं करते और अगर उन्हें रात दो बजे वक्त मिले तो उस वक्त भी जिम में एक्सरसाइज करने पहुंच जाते हैं। 3) आमिर खान-उम्र 55 साल बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी देखकर नहीं लगता कि वह 55 साल के हो चुके हैं। आमिर अपनी फिल्मों के जरिए अपनी बेहतरीन फिटनेस दर्शाते आए हैं। गजनी में उन्होंने सिक्स-पैक दिखाकर सबको चौंका दिया था तो दंगल में फैट दिखने के बाद उन्होंने फिर से खुद को कुछ महीनों में फिट बना लिया था। 4) जावेद जाफरी- उम्र 56 साल अपनी एक्टिंग, कॉमेडी और बेहतरीन डांसिंग के बल पर फैन्स के दिलों में राज करने वाले 56 साल के जावेद जाफरी भी फिटनेस प्रेमी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने शर्टलेस फोटो शेयर कर सबको चौंका दिया था जिसमें उनकी फिट बॉडी नजर आ रही थी। 5) सुनील शेट्टी- उम्र 59 साल सुनील को इंडिया का अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर कहा जाता है। 59 साल की उम्र में भी सुनील बेहद फिट हैं। सुनील अक्सर अपने जिम सेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद सुनील इंटेंस वर्कआउट से नहीं चूकते। उन्हें घंटों जिम में पसीना बहाना पसंद है। 6) सन्नी देओल- उम्र 63 साल बॉलीवुड के एक्शन किंग सन्नी अपनी दमदार फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्शन हीरोज में गिना जाता है। बढ़ती उम्र के बावजूद सन्नी को बुढ़ापा छू नहीं पाया है और वो आज भी उतने ही फिट नजर आते हैं जितने कि पहले दिखते थे। सन्नी अपनी फिटनेस को बेहद अहम मानते हैं। वह रोजाना एक से दो घंटे वर्कआउट करते हैं। 7) जैकी श्रॉफ-63 साल ## बढ़ती उम्र में भी जैकी की बेहतरीन फिटनेस को देखकर आज की जनरेशन को जलन हो सकती है। कुछ सालों पहले फिट बॉडी शो करते हुए जैकी की एक फोटो उनके बेटे टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसे शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा था , मैं उम्मीद करता हूं कि जब मैं 60 साल का हो जाऊंगा तो अपने हीरो की तरह दिखूंगा। इस इमेज के कैप्शन में उन्होंने दाल-चावल डाइट और रियल बागी लिखा था। यह फोटो बेहद वायरल हुई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood actors who are fit at 50 plus https://ift.tt/3kTEjk1
- Get link
- X
- Other Apps
आज तय होगा पटना में दर्ज केस मुंबई ट्रांसफर होगा या सीबीआई के पास रहेगा; सुबह 11 बजे अदालत सुना सकती है फैसला अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उस याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकता है, जिसमें सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में दर्ज कराए गए मामले को मुंबई स्थानांतरित करने की अपील की गई है। इसी के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी या सीबीआई। रिया की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान और बिहार सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह पैरवी कर रहे हैं। वहीं, सुशांत के पिता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह और महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर रहे हैं। इस मामले में सीबीआई, केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और बिहार सरकार भी पक्षकार हैं। सभी ने 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल किया है। न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय सुबह 11 बजे यह फैसला सुनाएंगे। रिया द्वारा मामले को स्थानांतरित करने के लिए दायर की गई याचिका का बिहार सरकार और सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह विरोध कर रहे हैं। बिहार सरकार ने यह कहा बिहार सरकार ने इस मामले में शीर्ष अदालत से कहा था कि 'राजनीतिक प्रभाव' की वजह से मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत के मामले में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की है और इसके साथ ही उसने इस मामले में बिहार पुलिस को भी कोई सहयोग नहीं दिया है। केंद्र सरकार का पक्ष केंद्र ने सीबीआई और ईडी से मामले की जांच के लिए शीर्ष अदालत की मंजूरी मांगी है। केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि बिहार सरकार द्वारा किए गए अनुरोध पर सीबीआई ने पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का पक्ष रिया ने लिखित तौर पर में सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि पटना एफआईआर को एक जीरो एफआईआर माना जाना चाहिए और इसे मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर देना चाहिए। इसके साथ ही रिया ने जोर देकर कहा है कि राजपूत के पिता ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के उदाहरण में अधिक से अधिक जो किया जा सकता है, वह यह है कि 'जीरो एफआईआर' के तौर पर दर्ज मामले को अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस स्टेशन को भेज दिया जाना चाहिए। रिया का यह भी कहना है कि बिहार में जांच पूरी तरह से अवैध है और इस तरह की अवैध कार्यवाही को सीबीआई को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। सुशांत के पिता की ओर से दलील सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि रिया ने पहले ही मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और सीबीआई जांच पर भी यू-टर्न ले लिया है। के. के. सिंह के वकील ने दलील दी है कि रिया भी इस मामले की सीबीआई जांच चाहती थी, फिर वह अब इसके खिलाफ क्यों हैं? केंद्र ने कहा-सीबीआई जांच के लिए उपयुक्त मामला केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी है कि यह सीबीआई जांच के लिए एक बिल्कुल उपयुक्त मामला है। मेहता ने सवाल किया कि मुंबई पुलिस ने 56 लोगों को कैसे बुलाया और उनके बयान दर्ज किए, क्योंकि वे पूछताछ की कार्यवाही के तहत ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने अदालत से कहा कि मुंबई पुलिस ने कभी भी जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की। मेहता ने जोर देकर कहा कि ईडी ने पहले ही जांच शुरू कर दी है और एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा मामला दर्ज करने के बाद दूसरी केंद्रीय एजेंसी (सीबीआई) भी मामले में शामिल होनी चाहिए। फैसले से पहले बहन ने यह कहा आज के फैसले से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने गीता के एक श्लोक के साथ महाभारत की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसपर लिखा है,‘अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो!' सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब तक हुआ ये 14 जून को सुशांत सिंह ने अपने बांद्रा स्थित माउंट ब्लॉक के अपार्टमेंट में कथित रूप से फांसी लगा ली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस काे सुसाइड केस बताकर जांच शुरू की थी। 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की मौत के 38 दिन बाद पटना के राजीवनगर थाने में रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी। जिन पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने और 15 करोड़ के हेर-फेर का आरोप था। 29 जुलाई को हुई इस एफआईआर के जवाब में रिया चक्रवर्ती ने वकील सतीश मानशिंदे को हायर किया और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जिसमें कहा था कि पटना में दायर केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। 2 अगस्त को पटना एसपी विनय तिवारी जांच के लिए मुंबई पहुंचे। उनकी 4 मेंम्बर्स की टीम पहले ही पहुंच चुकी थी। लेकिन एसपी तिवारी को क्वारैंटाइन के नाम पर हिरासत में ले लिया गया था। बाद में टीम को भी जांच रोककर वापस आना पड़ा। 7 अगस्त को रिया चक्रवर्ती ईडी के दफ्तर पहुंची। टीम ने सोमवार को रिया, भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से 10 घंटे पूछताछ की। 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रिया की याचिका पर सुनवाई की थी। इसके पहले रिया ने मीडिया ट्रायल को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका भी लगाई थी। 13 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों (बिहार पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, सीबीआई और ईडी) को अपनी दलीलों पर लिखित नोट जमा करवाने का आदेश दिया था और फैसला सुरक्षित रख लिया था। दो अन्य याचिकाएं खारिज कर चुका है सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के केस की जांच के संबंध में दो याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। इनमें एक याचिका अलका प्रिया नाम की महिला ने लगाई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए कहा था- यह अधिकार क्षेत्र का मामला है, आप बॉम्बे हाईकोर्ट जा सकती हैं। वहीं एक लॉ स्टूडेंट की सीबीआई और एनआईए की मांग वाली याचिका पर सीजेआई एसए बोबडे ने पूछा था कि तुम कौन हो? बेंच ने कहा कि तुम एक अजनबी हो, जो इस मामले में बेवजह दखल दे रहा है। इस केस को सुशांत के पिता लड़ रहे हैं। हम तुम्हारी याचिका खारिज करते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में मीडिया ट्रायल रोकने को लेकर भी एक याचिका दायरा की है, जिसपर 21 अगस्त को सुनवाई होनी है। https://ift.tt/3h9ENAd
- Get link
- X
- Other Apps
फिल्म के सेट पर जाने के लिए आयुष्मान खुराना हैं बेकरार, बोले- ऐसा लगता है हम पिछले जन्म में फिल्में बना रहे थे फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि लॉकडाउन के माहौल के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री में नए सिरे से कामकाज शुरू हो जाना चाहिए। क्योंकि अगर लोग काम पर आने लगेंगे तो इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाएगा। खुराना के मुताबिक कोरोना के दौर में जीने के नए तरीकों के साथ तालमेल बैठाना जरूरी हो गया है। आयुष्मान हाल ही में तीन एंडोर्समेंट कैंपेन की शूटिंग के लिए अपने होमटाउन चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'अपने होमटाउन में रहते हुए मैंने कई चीजों की शूटिंग की है और मजे की बात तो यह है कि क्रू मेंबर्स भी चंडीगढ़ में ही रहते हैं, इसलिए उनके साथ शूटिंग करना बेहद आसान हो गया।' दिलो-दिमाग तरोंताजा हो गया उन्होंने कहा, 'इतने महीनों बाद सेट पर काम करके दिलो-दिमाग तरोंताजा हो गया। अपने मन से इस वायरस के डर को बाहर निकालने और इसके साथ रहने की आदत डालने में कुछ समय लगा, लेकिन सच कहूं तो अब मैं सुरक्षा के सभी आवश्यक उपायों के साथ अपना काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।' जरूरी कदम उठाकर काम शुरू किया जा सकता है आयुष्मान का कहना है कि सभी जरूरी कदम उठाकर नए सिरे से कामकाज शुरू किया जा सकता है। वे कहते हैं 'अगर पूरी प्रोडक्शन टीम सुरक्षा के लिए जरूरी उपायों को अपनाए और सावधानी बरते, तो इससे बीमारी फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। फिल्म इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी ओर से एक कोशिश की है।' अक्टूबर में शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग आयुष्मान के मुताबिक वे अक्टूबर में अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अक्टूबर में अभिषेक कपूर के साथ प्रोग्रेसिव लव स्टोरी पर आधारित फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाला हूं और एकबार फिर से फिल्म के सेट पर जाने के लिए उत्साहित हूं।' उन्होंने कहा, 'अगली फिल्म की शूटिंग का अनुभव एक सपने की तरह ही होगा। ऐसा लगता है कि मानो हम सभी पिछले जन्म में फिल्में बना रहे थे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आयुष्मान खुराना अक्टूबर में अभिषेक कपूर की फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। https://ift.tt/3aB7bbQ
- Get link
- X
- Other Apps