Posts

टॉप एक्ट्रेसेस के बाद अब चार मेल एक्टर्स एनसीबी की राडार पर, टैलेंट मैनेजर जया साहा ने पूछताछ में लिया इनका नाम सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में अब 4 मेल एक्टर्स एनसीबी की राडार पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान की पार्टनर जया साहा ने बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में इन एक्टर्स का नाम लिया है। आज हो सकता है नाम का खुलासा टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को जया साहा से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान उन्होंने जिन चार एक्टर्स का नाम लिया, उनमें से एक खासतौर पर सफल अभिनेता है। आज इनके नाम का खुलासा हो सकता है। एनसीबी एक सप्ताह के अंदर इन अभिनेताओं को समन भेज सकती है। कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका इस मामले में अब तक एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा और नम्रता शिरोडकर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और प्रोड्यूसर मधु मंतेना का नाम सामने आ चुका है। बुधवार को मधु मंतेना से एनसीबी ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान जया साहा से उनकी ड्रग्स चैट को लेकर दोनों का आमना सामना भी कराया गया। एक्ट्रेसेस को भेजा जा चुका समन एनसीबी ने बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी कर दिया। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, गोवा में शूटिंग कर रहीं दीपिका को पूछताछ के लिए 25 सितंबर को बुलाया जाएगा। रकुल प्रीत सिंह को 24 सितंबर, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को पेश होना होगा। एनसीबी की टीम ने श्रद्धा और सारा अली को घर जाकर समन दे दिया है। सुशांत के दोस्त का दावा- जया सिर्फ एजेंट हैं सुशांत के दोस्त युवराज ने रिपब्लिक भारत से बातचीत में कहा कि क्वान बहुत बड़ी एजेंसी है। इसका मतलब है कि इस मामले (ड्रग्स) में कई A- लिस्टर्स शामिल हैं। वे कहते हैं, "मैंने सुना था कि ये सभी सितारे कोकीन और ड्रग्स लेते हैं। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है।" युवराज ने आगे कहा, "जया साहा सिर्फ एजेंट हैं। सुपरस्टार उन्हें जो कहते हैं, वे वह करती हैं। सुपरस्टार उन्हें कहते हैं कि मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए। आखिर क्यों एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ड्रग्स सप्लाई में एक्टिव होना चाहिए? क्या वे ड्रग डीलर हैं? किसको पता है, हो सकता है कि वे इससे पैसा कमा रहे हों।" युवराज ने दावा किया है कि जांच में 15-20 टॉप एक्टर्स के नाम सामने आ सकते हैं। उनकी मानें तो दीपिका की जिंदगी में शामिल खास शख्स भी इसमें इन्वॉल्व है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एनसीबी ने बुधवार को जया साहा से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। https://ift.tt/361jm1m

जमानत पर सुनवाई से पहले रिया के वकील सतीश मानशिंदे बोले- रिया ने ड्रग केस में किसी का नाम नहीं लिया, एनसीबी के सारे दावे झूठे सुशांत केस में जब से ड्रग एंगल सामने आया है तब से केवल यही चर्चा है कि रिया ने पूछताछ के दौरान एनसीबी को बॉलीवुड के बड़े सितारों के नाम बताए हैं। जो ड्रग्स लेते हैं। लेकिन रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने इस बात को खारिज कर दिया है। सतीश ने कहा है कि ड्रग केस में रिया ने किसी का नाम लिया था। एनसीबी के सारे दावे झूठे हैं। एनसीबी पाकिस्तान जाकर पकड़े सीएनएन न्यूज 18 की खबर के अनुसार सतीश ने कहा है कि अगर एनसीबी ऐसा कोई दावा करती है कि रिया ने नामों का खुलासा किया है तो यह सरासर झूठ है। रिया ने एनसीबी के सामने कोई नाम नहीं लिया है। सतीश ने यह भी कहा कि एनसीबी को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जाकर ड्रग पैडलर्स को पकड़ना चाहिए। वे कहते हैं कि एनसीबी ने अब तक जो भी जांच की है, वे उसे रिया चक्रवर्ती से नहीं जोड़ पाए हैं। एनसीबी ध्यान खींचने समन भेज रही सतीश ने यह दावा किया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को रिया की तरफ किसी भी तरह के गलत काम का कोई सबूत नहीं मिला। एनसीबी के पास रिया को ड्रग सिंडिकेट से जोड़ने के लिए कोई सबूत नहीं है। चर्चा के दौरान सतीश ने कहा कि रिया सिर्फ सुशांत के घर में रहती थी, इसके लिए उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। बॉलीवुड एक्टर्स को समन देना इस महामारी के दौर में सिर्फ ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Before the bail hearing, Rhe chakraborty's lawyer Satish Manashinde said - Rhea did not name anyone in the drug case https://ift.tt/32TwOm2

दीपिका, दीया, सारा और रकुल के बाद अब कौन सा बड़ा नाम सामने आएगा? तीन लेयर में पैडलर्स कनेक्शन ने बॉलीवुड के ग्लैमर का नशा उतार दिया बीते 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में पंखे से लटके मिले थे। उनकी मौत को लेकर सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब को कोई फाउल प्ले नहीं मिला है। बांद्रा स्थित फ्लैट में क्राइम सीन के रिक्रिएशन के बाद एजेंसी ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। कुल मिलाकर अब केस में ड्रग एंगल आने के बाद पूरा केस ड्रग माफिया के बॉलीवुड कनेक्शन की तरफ घूम गया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया और उसके भाई शोविक से हुई पूछताछ से निकले ड्रग माफिया के लिंक दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान जैसी ए-लिस्टर्स से जुड़ रहे हैं। इस खोजबीन में बहुत तेजी से नए खुलासे हो रहे हैं और उतने ही बड़े नाम भी एक-एक करके जुड़ते जा रहे हैं। बुधवार को एनसीबी ने इस मामले में दीपिका, श्रद्धा, सारा और रकुल प्रीत को पूछताछ के लिए समन भी जारी कर दिया है। दूसरी ओर पैडलर्स की लीड पर बेंगलुरु में पुलिस ने 3.3 करोड़ और सूरत में 1.4 करोड़ रुपए की अलग-अलग तरह की ड्रग्स पकड़ी है। एनसीबी हर दिन कुछ नई गुत्थी सुलझा रही सुशांत को केंद्र में रखकर जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) बॉलीवुड में ड्रग पैडलर्स की गहरी जड़ों को देखकर खुद हैरान है। कनेक्शन इतने जटिल और इतने गहरे हैं कि उन्हें दिल्ली से एक और टीम बुलानी पड़ रही है। एनसीबी ने अब तक एक दर्जन ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है। बीते 23 दिनों में एनसीबी ने सेलेब–पैडलर्स कनेक्शन में बिचौलियों की भूमिका पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसी कारण अब बड़े सेलेब के नाम सामने आ रहे। एक तेजतर्रार अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हर दिन के हिसाब से रणनीति बना रहे है और एक साथ बड़े नाम लाने की बजाय एक-एक करके क्लू दे रहे हैं। अब तक सब मिलाकर 28 से ज्यादा किरदार करीब चार हफ्तों की बहुत खोजबीन के बाद एनसीबी को बॉलीवुड ड्रग माफिया में अब साफ तौर पर तीन लेयर पर करीब 28 मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं। पहली लेयर: इनमें सबसे ऊपर सबसे पहले हुए खुलासे के हिसाब से सुशांत, रिया, शोविक, सुशांत का हाउस कीपर सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी, जया साहा और सुशांत के स्टाफ के तीन लोग हैं। दूसरी लेयर: बीच वाली लेयर में सुशांत, रिया और जया साहा के सीधे कनेक्शन वाले 7 बड़े सेलेब हैं। सबसे बड़ा नाम दीपिका पादुकोण का है जो जया साहा और अपनी मैनेजेर करिश्मा प्रकाश के लिंक के कारण फंसी हैं। तीसरी लेयर: यह सबसे नीचे वाली और ग्राउंड लेयर है। बिना चेहरे वाले 12 से ज्यादा पैडलर्स इसी में शामिल हैं। ये वही लोग हैं जो सेलेब को माल की सप्लाय करते थे। बताया जा रहा है कि सुशांत के हाउस कीपर सैमुअल मिरांडा और पैडलर सोहेल के बीच सीधे डील के सबूत मिल रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा पैडलर हिरासत में बॉलीवुड और ड्रग सप्लायर के मायाजाल में घिरे अभी कई बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल 10 से 15 ड्रग पैडलर एनसीबी की हिरासत में हैं और सभी से पूछताछ जारी है। बता दें, इन्हीं में से एक ड्रग पैडलर ने सोमवार की शाम दीया मिर्जा के नाम का खुलासा किया था। ये सभी ड्रग पैडलर ऐसे शातिर अपराधी हैं जिनका बॉलीवुड के बड़े सेलेब की पार्टियों में आना-जाना लगा रहता था। बीतें दिनों एक ऐसे ही पैडलर ने टीवी चैनल को बताया था कि ड्रग्स की बात आप लोगों को खास और अजीब लग रही है,लेकिन बॉलीवुड में तो वह बहुत आम है। मशहूर और ए-लिस्टर सेलेब पार्टियों में ड्रग्स लेते हैं और आप देख सकते हैं कि वे कैसे झूमते हुए निकलते हैं। रिया-शोविक की चैट सबसे बड़ा सुराग सुशांत और उनसे जुड़े ड्रग्स मामले की जांच देश की सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी टॉप एजेंसियां कर रही हैं। इसी के चलते नित नए खुलासे हो रहे हैं। रिया और उनके भाई शोविक की चैट में ड्रग्स की बात सामने आने के बाद से तो लगभग पूरे बॉलीवुड का ही ड्रग्स कनेक्शन से सीधा मामला जुड़ गया है। एनसीबी की रिया से पूछताछ में ही श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के अलावा ड्रग पैडलर अब्दुल बासित, जैद विलात्रा के नाम सामने आए थे। अब पेज-3 और फन पार्टियों के शौकीन कई बड़े नामों का खुलासा होने के भी संकेत मिल रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के अलावा अन्य क्षेत्रों की सेलिब्रिटीज के नाम भी शामिल हो सकते हैं। जया साहा पैडलर्स और सेलेब के बीच की कड़ी रिया और सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा की ड्रग चैट सामने आने के बाद हर उस बड़े सेलेब की नींद हराम हो गई जो जया के संपर्क में रहा है। जया की ड्रग चैट में कई सेलेब्स को डिप्रेशन दूर करने के ड्रग नुस्खे बताने की बात सामने आ रही है। बॉलीवुड की दिग्गज क्वान मैनेजमेंट कंपनी में काम करने वाली जया साहा की ड्रग चैट में फिलहाल श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, करिश्मा प्रकाश, नम्रता शिरोडकर, मधु मंटेना के नाम भी सामने आ चुके हैं। इन सबमें दीपिका का फंसना हैरान करता है क्योंकि कहीं न कहीं उनके डिप्रेशन को भी ड्रग एडिक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से उनके करीबी रिश्ते जगजाहिर हैं और करिश्मा का जया साहा से कनेक्शन दीपिका को परेशानी में डाल सकता है। दीपिका ने गोवा में करन जौहर की फिल्म की शूटिंग रोकी ड्रग चैट वायरल होने के बाद से दीपिका चुप हैं। हाल ही में वे करन जौहर के प्रोडक्शन वाली अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची थीं। लेकिन, अब अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। दीपिका ने पिछले हफ्ते सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म का डायरेक्शन शकुन बत्रा कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले करन जौहर भी मां और बच्चों के साथ गोवा पहुंचे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After Deepika, Diya, Sara and Rakul, whose name will come now? The link of the paddlers opened the bolt of Bollywood https://ift.tt/3hRt0WI

‘टू स्‍टेट्स’ के बाद सुशांत की एक और फिल्‍म जा रही अर्जुन कपूर के पास, SSR की जगह रिया कर रही थी प्रोडक्शन हाउस से मूवी की डील सुशांत सिंह राजपूत मामले में इतिहास फिर से खुद को दोहरा रहा है। एक फिल्म जिसमें उन्हें लेने की बातें चल रही थीं, अब वो फिल्म अर्जुन कपूर के पास जा रही है। इससे पहले सुशांत ने जब '2 स्‍टेट्स' छोड़ी थी तो वो भी अर्जुन को ही मिली थी। नई फिल्म 'टू नाइसमैन' प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनेगी। फिल्म को लेकर मार्च महीने में मेकर्स की बातें रिया चक्रवर्ती से हुई थीं, जो सुशांत सिंह राजपूत के बिहाफ पर बात कर रही थीं। ‘टू नाइसमैन मीडिया वर्क्‍स’ के सूत्रों ने बताया, 'सुशांत खुद भी उस प्रोजेक्‍ट को लेकर दिलचस्‍पी दिखा रहे थे। हालांकि अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं, तो मेकर्स अर्जुन कपूर को लेकर फिल्‍म बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि अर्जुन के लिए भी उन्‍हें इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि कोरोना होने की वजह से अर्जुन फिलहाल घर पर ही हैं।' रिया ने बताया था सुशांत रिहैब सेशल ले रहे हैं प्रोडक्‍शन हाऊस के सूत्रों ने बताया, 'फिल्‍म की राइटिंग कंप्‍लीट हो गई थी। कास्टिंग पर बात चल रही थी। सुशांत की ओर से दिलचस्‍पी भी जाहिर हुई थी। उनकी जगह पर रिया चक्रवर्ती बात कर रही थीं। उन्‍होंने बताया था कि सुशांत रिहैब सेशन ले रहे हैं। लिहाजा वो उनके एंड से प्रोजेक्‍ट फाइनल करेंगी। मगर इससे पहले ही लॉकडाउन लग गया और फिर सुशांत के निधन की खबर आ गई। आज तक हमलोग भी इस झटके से ऊबर नहीं पाए हैं।' मेकर्स को सुशांत के रिहैब से दिक्कत नहीं थी आगे उसने कहा, 'प्रोडक्‍शन हाउस के लिए इंडस्‍ट्री के एक बड़े कास्टिंग डायरेक्‍टर बातें कर रहे थे। उनको रिया ने बताया था कि सुशांत रिहैब सेशन ले रहे हैं। मेकर्स को इससे प्रॉब्‍लम नहीं थी, क्‍योंकि और भी सेलेब्‍स को एंग्जाइटी इश्‍यू रहे हैं। फिर भी वो काम करते रहे हैं।' रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में सुशांत को बनना था रिपोर्टर सूत्र ने ये भी बताया, 'ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म थी। जिसमें सुशांत को एक रिपोर्टर का रोल करना था। जो कि नॉर्थ इंडिया के एक छोटे शहर का फायरब्रांड टीवी रिपोर्टर का था। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर मार्च में रिया से आधा दर्जन बार बातें हो गई थीं। तब उन्होंने ऐसी कोई डिमांड तो नहीं रखी थी कि एक्‍ट्रेस का रोल उन्‍हें ही मिलना चाहिए।' 'फिलहाल ये प्रोजेक्‍ट ठंडे बस्‍ते में रहा है। मगर अब इसे फिर से अर्जुन कपूर के साथ बनाने की तैयारी चल रही है। उनके पूरी तरह दुरूस्‍त होने का इंतजार किया जा रहा है।' सुशांत सक्सेस पार्टी में शामिल होने वाले थे सूत्र ने आगे बताया, 'हम लोगों के प्रोडक्‍शन से एमएक्‍स प्‍लेयर पर वेब शो ‘पति पत्‍नी और वो’ रिलीज हुई थी। उसकी सक्‍सेस पार्टी 17 जून को करने वाले थे। उसमें सुशांत सिंह राजपूत भी आमंत्रित थे, मगर 14 जून को ही दुखद खबर आ गई।' कमल जैन अपनी फिल्म के लिए वरुण से कर रहे बात उधर कमल जैन भी सुशांत को लेकर साउथ की एक फिल्म का रीमेक बनाने वाले थे। अब वो वरुण धवन को लेकर फिल्‍म बनाने वाले हैं। ठीक इसी तरह एक अन्य प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्म 'रायफलमैन' में सुशांत को लेना चाहता था, पर अब उसके प्रमुख विक्रम मल्‍होत्रा वरुण धवन को कंसिडर कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After 'Two States' another Sushant Singh Rajputs film going to Arjun Kapoor, Rhea Chakraborty was dealing for it with makers https://ift.tt/2RQDfjx

दीपिका, श्रद्धा, सारा को समन मिला तो कंगना ने कहा- पहली बार बुलीवुड माफिया सोच रहा होगा काश सुशांत न मारा जाता कंगना इन दिनों हर मुद्दे पर मुखर हैं। आज भी चुप नहीं रहीं। बॉलीवुड की ए-लिस्टर्स में शुमार एक्ट्रेस के ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजा। इस खबर के वायरल होते ही कंगना ने जोरदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया है- आज बुलीवुड माफिया पहली बार ये सोच रहा होगा कि काश सुशांत न मारा जाता। कंगना ने किया कुछ इशारा कंगना इतने पर ही नहीं थमीं। उन्होंने आगे अपने लिए भी लिखा है। वे लिखती हैं- काश कंगना को दीवारों के पार न धकेला जाता। पहली बार उन्हें अपनी क्रूरता, दुख और चुप्पी पर पछतावा हो रहा है। पहली बार वे चाह रहे हैं कि वे बीता हुआ समय वापस ला सकें। हमें वापस ला सकें। आखिरी लाइन में कंगना ने अपने लिए जो बात लिखी है कि हमें वापस ला सकें। उससे यह अंदेशा हो रहा है कि बॉलीवुड में उनकी वापसी होगी भी या नहीं। हालांकि कंगना की आने वाली फिल्मों में थलाइवी, धाकड़, तेजस जैसे नाम शामिल हैं। 25 सितंबर को पूछताछ करेगी एनसीबी दीपिका पादुकोण को अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से हशीश, वीड जैसे ड्रग के बारे में चैट पर पूछने के लिए समन भेजा गया है। चैट जया साहा से पूछताछ के दौरान सामने आई थी। जिसमें कोड नेम डी और के लिखा था। इसके बाद एनसीबी ने दीपिका को 25 सितंबर को बुलाया है। वहीं दीपिका इन दिनों गोवा में हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut reaction after Deepika, Shraddha, Sara got summons by NCB https://ift.tt/3hX6rjx

सूत्र का दावा- सीएफएसएल रिपोर्ट में नहीं मिले हत्या के सुराग, अभिनेता द्वारा दोनों हाथ का इस्तेमाल कर फांसी लगाने के मिले सबूत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब सुलझती हुई नजर आ रही है। सीएफएसएल यानी सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब के सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता की मौत में किसी तरह का कोई फाउल प्ले नहीं मिला है। बांद्रा स्थित फ्लैट में क्राइम सीन के रिक्रिएशन के बाद सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीएफएसएल ने सीबीआई टीम को यह रिपोर्ट दे दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि एक से दो दिन में जांच एजेंसी की और से की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक 'पार्शियल हैंगिंग' रिपोर्ट में इसे 'पार्शियल हैंगिंग' यानी ये पूर्ण फांसी नहीं कहा गया है। इसे अर्ध फांसी की स्थिति कहा जाता है। आत्महत्या के ज्यादातर मामलों में पार्शियल हैंगिंग पाई जाती है। बांद्रा स्थित फ्लैट में क्राइम सीन के रिक्रिएशन और पंखे से लटके कपड़े की स्ट्रेंथ टेस्टिंग के बाद सीएफएसएल ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है। अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल कर सुशांत ने लगाई फांसी सूत्रों की माने तो सीएफएसएल विश्लेषण रिपोर्ट में पाया गया है कि सुशांत ने एम्बीडेक्सट्रस यानी दोनों हाथ का इस्तेमाल कर फांसी लगाई होगी। उसने अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल खुद को लटकाने के लिए किया था। गले पर पड़े लिगेचर मार्क की गांठ की स्थिति का भी एनालिसिस रिपोर्ट में जिक्र है। राइट हैंडर ही इस तरह से फांसी लगा सकता है।​​​​​ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनके कमरे से बरामद कपड़े का इस्तेमाल फांसी लगाने के लिए किया गया है। इन पॉइंट्स को सीएफएसएल ने अपनी रिपोर्ट में जोड़ा है एप्लाइड फोर्स की मात्रा ड्यूरेशन ऑफ अप्लाइड फोर्स एरिया ऑफ अप्लाइड फोर्स फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन का एनालिसिस Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Death Case Investigation Update: CFSL Report On Murder Evidence https://ift.tt/362nkqy

लंग कैंसर से जूझ रहे एक्टर भूपेश पंड्या का निधन, इलाज के लिए 25 लाख की जरूरत थी एक दिन पहले ही फैन्स ने कैम्पेन के जरिए जुटाए थे रुपए विकी डोनर, हजारों ख्वाहिशें ऐसी और दिल्ली क्राइम जैसी फिल्मों में काम कर चुके भूपेश कुमार पंड्या नहीं रहे। पैसों की तंगी के चलते उनका इलाज नहीं हो पा रहा था। लंग कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे भूपेश के लिए एक दिन पहले ही ऑनलाइन कैम्पेन के जरिए 21 लाख रुपए जुटाए गए थे। भूपेश का इलाज अहमदाबाद में चल रहा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actor Bhupesh Kumar Pandya passed away due to lung cancer https://ift.tt/32W6Myp

कल तक गोवा में चल रही थी दीपिका पादुकोण की फिल्म की शूटिंग, ड्रग चैट वायरल होने के बाद रोक दी गई ड्रग्स केस में चैट वायरल होने के बाद दीपिका पादुकोण की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में वे करन जौहर के प्रोडक्शन वाली अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा पहुंची थीं। लेकिन अब अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। दीपिका ने पिछले हफ्ते सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शूटिंग शुरू की थी। कल शाम तक हो रही थी शूटिंग इस फिल्म का डायरेक्शन शकुन बत्रा कर रही हैं। कुछ दिनों पहले करन जौहर भी मां और बच्चों के साथ गोवा गए थे। ड्रग चैट वायरल होने के बाद से दीपिका चुप हैं। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग कल रात तक हुई। सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेकर्स ने बुधवार सुबह पैकअप कर दिया। लोकेशन के पास मौजूद चश्मदीद के अनुसार मेकर्स ने कल शाम 7 बजे तक शूटिंग की और आज सुबह से सेट पर कोई नहीं दिखाई दिया। सिद्धांत ने शेयर किया था वीडियो यह सेट 15 दिन पहले तैयार किया गया थ। दीपिका करीब 4-5 बार यहां नजर आईं थीं। सिद्धांत ने भी एक दिन पहले ही लोकेशन का एक वीडियो शेयर किया था। दीपिका का नाम तब सामने आया जब एनसीबी ने रिया की टैलेंट मैनेजर जया साहा की वॉट्सऐप चैट एक्सेस की। इस चैट में दीपिका करिश्मा प्रकाश से माल के बारे में पूछ रही थीं। इतना ही नहीं उन्होंने हशीश के बारे में भी पूछा था। दीपिका को 3 दिन में हाजिर होने का समन मिला इस बीच दीपिका की मैनेजर करिश्मा को एनसीबी से पूछताछ में राहत मिल गई है। वे बीमार हैं। जबकि दीपिका, सारा, रकुल प्रीत, श्रद्धा सहित 7 लोगों को एनसीबी ने समन भेज दिया है। जिन्हें तीन दिन के भीतर एनसीबी के सामने हाजिर होना हैं। इसके अलावा एनसीबी ने बुधवार को जया से तीसरे दिन भी पूछताछ की। जया के अलावा पूछताछ के लिए मधु मंतेना, एबिगेल पांडे, सनम जौहर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Deepika Padukone's untitled next was packed up today after drug chats of the actress emerged https://ift.tt/3mKBlPB

संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन हुईं कोरोना संक्रमित, बहन फराह अली ने जानकारी देते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां और वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में सुजैन की बहन फराह खान अली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। फराह ने अपने ट्वीट में मां के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरी मां आज कोविड पॉजिटिव निकली हैं और उनकी हालत ठीक है। फिलहाल वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। कृपया अपने मास्क जरूर पहनें।' बता दें कि जरीन खुद भी एक्टर भी रही हैं। उन्होंने साल 1963 में आई देव आनंद की फिल्म 'तेरे घर के सामने' में एक अहम रोल किया था। कई सेलेब्स ने ठीक होने की दुआएं मांगी फराह के ट्वीट के बाद जिनिलिया देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, सोनी राजदान, सोफी चौधरी, ज्वाला गुट्टा समेत कई अन्य सेलेब्स ने जरीन खान के जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी। फराह ने सबको जवाब भी दिया। जिनिलिया देशमुख ने फराह की मां के लिए ढेर सारा प्यार भेजा। उर्मिला मातोंडकर ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी। आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी ओर से प्यार और दुआएं भेजीं। स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी। वीजे और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी अपनी ओर से दुआएं भेजीं। मां जरीन के साथ फराह खान अली ## सुजैन ने इस साल 12 जुलाई को मां के जन्मदिन पर ये वीडियो शेयर किया था... ## कई अन्य सेलेब्स भी हो चुके संक्रमित इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जिनिलिया देशमुख, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कुछ अन्य सितारे भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि ये सभी अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मां जरीन और पिता संजय खान के साथ सुजैन। https://ift.tt/3kKNPFd

रिया ने सुशांत के लिए कम मात्रा में ड्रग्स खरीदने की बात मानी, एक्ट्रेस ने कहा-ड्रग्स पीने के बाद सभी सबूत मिटा देते थे राजपूत निचली अदालत से दो बार जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया गया है। हालांकि, मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण आज हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई गुरुवार तक के लिए टल गई है। वकील सतीश मानशिंदे की ओर से दायर याचिका में एक्ट्रेस ने तीन केंद्रीय एजेंसियों पर 'विचहंटिंग' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। रिया ने याचिका में यह आरोप भी लगाया कि एजेंसियों के पास रिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत ने 'अपनी ड्रग की आदत को बनाए रखने के लिए अपने निकट रहने वाले लोगों का लाभ उठाया।' याचिका में रिया चक्रवर्ती की ओर से पहली बार यह स्वीकार किया गया है कि उन्होंने सुशांत के लिए कभी-कभी, कम मात्रा में ड्रग्स खरीदारी की थी। एक्ट्रेस ने सुशांत पर यह भी आरोप लगाया है कि वे ड्रग्स पीने या खरीदने के सबूत मिटा दिया करते थे। सतीश मानशिंदे द्वारा जस्टिस सारंग कोतवाल की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दायर याचिका में इन 10 मुख्य पॉइंट्स को रखा गया है.. सुशांत को रिया से मिलने से पहले गांजे के साथ सिगरेट पीने की आदत थी और उन्हें इसकी लत केदारनाथ मूवी की शूटिंग के दौरान लगी थी। रिया ने यह स्पष्ट किया कि सिर्फ सुशांत ही ड्रग्स का राजपूत केवल वही थे जो ड्रग्स का सेवन करते थे और वह अपने स्टाफ मेंबर्स से इसकी खरीद फरोख्त के लिए कहते थे। कभी-कभी रिया बहुत कम मात्रा में सुशांत लिए ड्रग्स खरीदती थी और कभी-कभी उनका भुगतान भी करती थीं। रिया किसी भी तरह से किसी भी ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा नहीं थी। अगर सुशांत आज जिन्दा होते तो उन पर कम मात्रा में ड्रग इस्तेमाल करने का आरोप लगता जो 1 साल के कारावास के साथ जमानती सजा होती है। रिया ने दलील दी है कि 'यह बहुत ही असंगत बात है कि ड्रग्स का सेवन करने वाले व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा एक साल की सजा होगी, वहीं कुछ मौकों पर ड्रग्स के लिए पैसे देने वाले को 20 साल तक की सजा की बात की जा रही है।' सुशांत सिंह राजपूत ने उनके भाई, उनको और अपने घरेलू कर्मचारियों को अपने ड्रग्स की आदत को आसान बनाने के लिए इस्तेमाल किया। सुशांत ड्रग्स लेने के कोई सबूत नहीं छोड़ते थे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इसमें उनकी भूमिका किसी भी तरह के पेपर ट्रेल या फिर इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस में न सामने आए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी नशीली दवाओं की आदत को बनाए रखने के लिए अपने सबसे करीबी लोगों का फायदा उठाया। तीन केंद्रीय एजेंसीज और मीडिया ट्रायल से 28 वर्षीय रिया मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। आगे अगर उन्हें कस्टडी पर भेजा गया तो उनकी मानसिक स्थिति और बिगड़ सकती है। रिया ने अपनी 47 पेज लंबी जमानत याचिका में फिर आरोप लगाए हैं कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते खराब हो गए थे और उनकी बहनों ने 'उन्हें उनके डिप्रेशन के चरम हालत' में छोड़ दिया था। रिया ने यह भी मुद्दा उठाया है कि कैसे जांच में अभियोजन पक्ष की ओर से सुशांत राजपूत का कोई वॉट्सऐप चैट, ईमेल या कोई मैसेज शामिल नहीं किया है, जिससे ड्रग्स वगैरह हासिल करने में उनकी खुद की भूमिका सामने आ सके। सुशांत की मौत के बाद बॉक्स से गायब था गांजा रिया ने कहा कि पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सुशांत ने अपनी मौत से तीन पहले अपने कुक नीरज से 'गांजे के जॉइंट्स बनाकर अपने बेडरूम में रखने' को कहा था। नीरज ने सीबीआई और मुंबई पुलिस को यह बताई थी कि उसने जॉइंट्स बनाकर एक बॉक्स में रखकर उन्हें सुशांत के बेडरूम में रखा था और 'जब सुशांत की मौत सामने आई तो उसने साफ किया कि जॉइंट्स का सेवन कर लिया गया था और बॉक्स खाली था।' रिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक रिया पर आरोप हैं कि वे ड्रग्स पैडलर्स के कॉन्टैक्ट में थीं, सुशांत के लिए ड्रग्स भी अरेंज करती थीं। भायखला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को रिया की पेशी हुई थी। स्पेशल कोर्ट ने उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी। ऐसे में अब रिया को हाईकोर्ट से उम्मीद है। रिया के साथ उनके भाई शोविक की ने भी हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। ड्रग्स केस में 20 लोग गिरफ्तार रिया और शोविक के साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, हेल्पर दीपेश सांवत और कई ड्रग्स पैडलर समेत 20 लोगों को NCB ने गिरफ्तार किया है। मिरांडा, सावंत और ड्रग्स पैडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत अर्जियां स्पेशल कोर्ट से खारिज होने के बाद इन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। इनकी अर्जियों पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 29 सितंबर को है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर रिया चक्रवर्ती के मुंबई के एनसीबी ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान की है। https://ift.tt/347zDzt

परिवार वाले नहीं आए तो को-स्टार अलका ने किया आशालता वाबगांवकर का अंतिम संस्कार, बोलीं-उन्होंने कहा था, स्थिति बिगड़ जाए तो तुम ही मेरा अंतिम संस्कार कर देना मराठी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस आशालता वाबगांवकर का 22 सितंबर को 83 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से महाराष्ट्र के सातारा में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। आशा का परिवार मुंबई में रहता है जो कि सातारा नहीं पहुंच सका इसलिए एक्ट्रेस की को-स्टार अलका कुबल ने उनका अंतिम संस्कार किया। अलका ने इस बारे में मुंबई मिरर से बातचीत की है। अलका ने कहा, आशालता नहीं चाहती थीं कि उनकी सेहत के बारे में उनके परिवार को पता चले और उन्होंने कहा था कि अगर स्थिति बहुत बिगड़ जाए तो तुम ही मेरा अंतिम संस्कार कर देना। आशा की तबियत मंगलवार तक भी ठीक थी और लग रहा था कि वह जल्द ही ठीक भी हो जाएंगी लेकिन फिर अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 22 सितंबर की सुबह 4.45 बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना महामारी के चलते उनका परिवार मुंबई से सातारा नहीं आ पाया और उनके परिवार ने कहा कि उनकी बॉडी मुंबई ना लाई जाए जिसके बाद मैंने ही उनका अंतिम संस्कार सातारा में कर दिया। मैं खुश हूं कि मैं उनकी आखिरी इच्छा पूरी कर पाई क्योंकि वह मेरी मां समान थीं। शूटिंग करते हुए हुआ था कोरोना अलका ने आगे बताया, पिछले एक महीने से आशालता हमारे साथ मराठी टीवी सीरियल आई माजी कालुबाई की शूटिंग कर रही थीं। सेट पर सारी सावधानियां बरतने के बाद भी एक हफ्ते पहले 22 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव निकले। आशा जी भी संक्रमित हो गईं। कई लोग ठीक हो गए लेकिन आशा जी के केस में उम्र ने साथ नहीं दिया। 83 साल की होने के बावजूद वह इंडिपेंडेंट थीं। वह सीनियर सिटीजन थीं तो जब वह शूटिंग पर आईं तो उन्हें मेकर्स को लिखित में यह देना पड़ा था कि वह अपनी इच्छा से शूटिंग पर आ रही हैं क्योंकि 65 प्लस वाले एक्टर्स के शूट करने पर मनाही थी। बॉलीवुड में आशालता का सफर आशालता ने 100 से ज्यादा हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में पहली बार वे बासु चटर्जी की फिल्म 'अपने पराए' में नजर आईं। इसके लिए उन्हें 'बंगाल क्रिटिक्स अवार्ड' और बेस्ट सह कलाकार का फिल्मफेयर मिला था। फिल्म 'जंजीर' में उन्होंने अमिताभ बच्चन की सौतेली मां का किरदार निभाया था। आशालता ने अंकुश, अपने पराए, आहिस्ता आहिस्ता, शौकीन, वो सात दिन, नमक हलाल और यादों की कसम समेत कई शानदार हिन्दी फिल्मों में काम किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आशालता और अलका मराठी टीवी सीरियल आई माजी कालुबाई की शूटिंग साथ ही कर रही थीं। https://ift.tt/2RNsbUi