Posts
ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर का नाम आने से हैरान हुए उनके फैंस, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में सारा अली खान के बाद अब श्रद्धा कपूर का नाम भी आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने इन दोनों एक्ट्रेस का नाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को दिए अपने बयान में लिया है। जिसके बाद एनसीबी जल्दी ही उन्हें समन भेज सकती है। ड्रग्स मामले में श्रद्धा का नाम आने से उनके फैंस हैरान रह गए। इसी वजह से सोमवार को उनका नाम सोशल मीडिया ट्रेंड करने लगा। इस दौरान यूजर्स ने उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए। जहां कुछ यूजर्स ने उनको सपोर्ट किया तो कुछ ने फनी कमेंट्स के जरिए उनका मजाक उड़ाया। एक यूजर ने फिल्म 'दंगल' में आमिर के डायलॉग की तर्ज पर शक्ति कपूर का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'म्हारी छोरियों, छोरों से कम है के'। 'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी के लिए गई थीं श्रद्धा पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सुशांत के फार्महाउस के केयर टेकर रहे रईस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म 'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी के लिए श्रद्धा कपूर सुशांत के फार्महाउस पर गई थीं। श्रद्धा के अलावा फिल्म के बाकी एक्टर्स भी लोनावला में पावना लेक के किनारे स्थित इस फार्महाउस पर गए थे। श्रद्धा रात 8 बजे तक वहां रुकी थीं। जबकि बाकी एक्टर्स रात 11 बजे वहां से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है एक यूजर ने श्रद्धा पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ड्रग मामले में श्रद्धा का नाम सामने आने से लोग बेहद हैरान हैं। लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए... वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Social Media reactions after Shraddha Kapoor name surfaces in drugs case. Surprised users says on social media - Wo Stri hai kuchh bhi kar sakti hai https://ift.tt/3hPhZVY
- Get link
- X
- Other Apps
मामले में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज ऋचा चड्ढा, पायल घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की अनुराग कश्यप मामले में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज ऋचा चड्ढा ने पायल घोष पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि 2014-15 में उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया कि विरोध करने के बाद अनुराग ने उनसे कहा था कि कि ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और माही गिल समेत कई एक्ट्रेस उनके साथ सहज हैं। ऋचा के वकील ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट ऋचा चड्ढा की ओर से उनकी वकील सवीना बेदी सचर ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- हमारी क्लाइंट ऋचा चड्ढा हाल ही में किसी तीसरे पक्ष द्वारा उठाए गए विवाद और आरोपों में अपमानजनक तरीके से अपना नाम घसीटे जाने की निंदा करती हैं। हालांकि, हमारी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए। ऐसे कानून हैं, जो सुनिश्चित करते हैं कि महिलाएं काम की जगह पर समान रूप से खड़ी हों और यह भी सुनिश्चित करते हैं कि यह एक सौहार्दपूर्ण कार्यस्थल हो, जहां उनकी गरिमा और स्वाभिमान सुरक्षित रहे। किसी भी महिला द्वारा उसकी आजादी का इस्तेमाल दूसरी महिलाओं के खिलाफ निराधार, गैर-वजूद, झूठे और आधारहीन आरोप लगाने के लिए नहीं किया जा सकता। हमारी क्लाइंट ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनके हित में कानूनी अधिकारों और उपचारों पर सलाह ली जाएगी।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पायल घोष और ऋचा चड्ढा। ऋचा ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'दास देव' (2018) में काम किया है। https://ift.tt/3kGGTZL
- Get link
- X
- Other Apps
रोजगार के बाद अब एजुकेशन को सोनू सूद का सपोर्ट, लॉन्च किया स्कॉलिफाइ ऐप जिसमें यूजर जीत सकेंगे स्कॉलरशिप प्रवासी मजदूरों, बेरोजगारों के लिए रोजगार और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाने वाले सोनू सूद अब बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर रहे हैं। सोनू ने अपना स्कॉलरशिप ऐप स्कॉलिफाइ लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की लॉन्चिंग की खबर उन्होंने ट्विटर के जरिए दी। जहां उन्होंने बताया है कि इस ऐप के जरिए यूजर्स स्कॉलरशिप जीत सकते हैं। जुलाई में किया रोजगार ऐप लाए थे इसके पहले सोनू ने जुलाई के आखिरी हफ्ते के दौरान ‘प्रवासी रोजगार ऐप’ लॉन्च किया था। यह प्रवासियों को नौकरी खोजने के लिए जरूरी जानकारी और सही लिंक मुहैया कराएगा।इस ऐप के जरिए 500 से ज्यादा कंपनियों में नौकरी के अवसर बताए गए हैं। जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से हुई। इसके लिए चौबीस घंटे हेल्पलाइन के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोयम्बटूर, अहमदाबाद और तिरुअनंतपुरम सहित 7 शहरों में माइग्रेशन सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today sonu sood introduced his scholarship app Scholify on twitter https://ift.tt/35SYE3A
- Get link
- X
- Other Apps
मीटू के आरोप झेल रहे अनुराग कश्यप खुद रह चुके 11 साल तक यौन शोषण के शिकार, असफल रहीं दो शादियां, बिग बी से पंगा लेने से भी नहीं चूके फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने मीटू के आरोप लगाए हैं। अनुराग ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है लेकिन वह अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल अनुराग हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अनुराग की विवादित लाइफ पर... अनुराग ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘पांच’ से की थी, लेकिन ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। इसके बाद वो ब्लैक फ्राई डे (2004), नो स्मोकिंग (2007), देव डी (2009), गुलाल (2009), द गर्ल इन येलो बूट्स (2011), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) जैसी अलग तरह की फिल्में बना चुके हैं। अनुराग की फिल्मों में ज्यादातर सामाजिक मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, जिसमें ड्रग, स्मोक एडिक्टशन, चाइल्ड अब्यूज, डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं उठाई जाती हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि अनुराग खुद इन्ही समस्याओं से गुजरे हैं, इसीलिए वो ऐसे विषयों को चुनते हैं। बचपन में हुए यौन शोषण का शिकार कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वो बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए हैं। अनुराग के अनुसार, "मैं करीब 11 साल तक शोषित होता रहा। हालांकि, मैंने अब उस पुरुष को माफ कर दिया है। जब उसने मेरा शोषण किया तो वो 22 साल का था। कई सालों बाद उससे मिला तो उसे भी इस बात का पछतावा था। लेकिन मेरे लिए ये भूलना आसान नहीं रहा। तनाव, फ्रस्टेशन और गुस्से में ही मैं मुंबई आया था। यहां भी शुरुआती सालों में संघर्ष किया, लेकिन डिप्रेशन से बाहर आने में कल्कि ने मेरी बहुत मदद की।" दो शादियां रहीं असफल अनुराग की पहली शादी आरती बजाज से हुई। दोनों की एक 19 साल की बेटी आलिया है। अनुराग ने पहली शादी आरती बजाज से 1997 में थी लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी आलिया है जो कि 19 साल की है। बाद में अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी (2011) की। लेकिन ये शादी भी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए। 26 साल की शुभ्रा को डेट कर रहे अनुराग। 47 साल के अनुराग पिछले दो सालों से अपने से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। 27 साल की शुभ्रा ने 2014 में मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। फिलहाल, वे अनुराग की प्रोडक्शन कपंनी फैंटम फिल्म्स में काम कर रही हैं। हाल ही में आई अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित वेबसीरीज चोक्ड की स्क्रिप्ट भी शुभ्रा ने ही लिखी है। बिग बी को भी नहीं बख्शा अनुराग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी नहीं बख्शते। 2012 में अनुराग ने बिग बी पर आरोप लगाए थे कि अपने बेटे अभिषेक की फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ के प्रचार को बढ़ावा दने के लिए अपने औहदे की मदद से फिल्म ‘चटगांव’ की रिलीज में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इसके बाद बड़े मामलों पर बिग बी की चुप्पी भी अनुराग को नागवार गुजरती है। दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर चुप्पी साधे रहने के बाद जब अमिताभ जब दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए थे और लिखा था, ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है , बस ...19-20 ( उन्नीस बीस ) का ही फर्क है। तो अनुराग ने उन्हें रिप्लाई देते हुए तंज कसते हुए लिखा था, “इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है। फ़िलहाल आप कृपया अपनी सेहत का ख़याल रखें। अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था , तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहे हैं। इस बार सामने गब्बर हो या LION या फिर शाकाल ...हम भी देखेंगे। अक्षय कुमार को भी ले चुके आड़े हाथ कुछ महीने पहले अक्षय कुमार से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट से जुड़ा एक ट्वीट अनजाने में लाइक हो गया था। इस ट्वीट के साथ एक वीडियो था, जिसमें दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मजाक उड़ाया गया था। बाद में अक्षय ने इसे अनलाइक कर दिया। लेकिन वे ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने अक्षय को बिना रीढ़ की हड्डी वाला इंसान तक कह डाला, जिसका समर्थन डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया था। ट्विटर यूजर ने अक्षय पर निशाना साधते हुए लिखा था, "मैं अक्षय कुमार का बेहद सम्मान करता हूं। रीढ़ की हड्डी के बगैर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने में बहुत दिक्कत हुई होगी।" ट्विटर यूजर का सपोर्ट करते हुए अनुराग ने लिखा, "बिल्कुल सही।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today controversial life of filmmaker Anurag Kashyap https://ift.tt/33SENiG
- Get link
- X
- Other Apps
एक अंग्रेजी साइट की खबर पर बोलीं - श्रीकृष्ण की नारायणी सेना की तरह पप्पू की चंपू सेना, जो सिर्फ अफवाहों के दम पर लड़ना जानती है कंगना रनोट ने एक न्यूज वेबसाइट की खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने एग्री मार्केटिंग बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा है। एक्ट्रेस ने अपना ओरिजिनल ट्वीट साझा करते हुए चुनौती दी है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने किसानों को आतंकवादी कहा है तो वे ट्विटर छोड़ने को तैयार हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में 'पप्पू की चंपू सेना' का इस्तेमाल किया है। हालांकि, उन्होंने यह किसके लिए लिखा है, वह तो स्पष्ट नहीं। लेकिन ट्विटर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए पप्पू शब्द का यूज किया है। न्यूज वेबसाइट पर झूठ फैलाने का आरोप कंगना ने अपने एक अन्य ट्वीट में न्यूज वेबसाइट पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, "जो लोग सीएए के बारे में झूठ फैला रहे थे, जो दंगों का कारण बने। वही लोग अब किसान बिल के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं और देश में आतंक की वजह बन रहे हैं। वे टेररिस्ट हैं। आप बखूबी जानते हैं कि मैंने क्या कहा था। लेकिन झूठ फैलाने में आपको खुशी मिलती है।" इधर, महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, "इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क-क कंगना कर रही है। अगर वे मेरे साथ पागल होना बंद कर दें तो उन्हें पता चले कि पूरा प्रदेश कैसे ढह रहा है।" ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut Hits Back A News Website which Claims That Actress call Terrorist To Farmers https://ift.tt/2RY6b9r
- Get link
- X
- Other Apps
तेलंगाना हाईकोर्ट ने लगाया अमिताभ बच्चन स्टारर 'झुंड' की रिलीज पर स्टे, देश-विदेश और डिजीटल प्लेटफॉर्म पर भी नहीं हो सकेगी रिलीज अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म झुंड की ऑल इंडिया रिलीज पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने स्टे ऑर्डर दिया है। याचिकाकर्ता हैदराबाद के रहने वाले फिल्म मेकर नंदी चिन्नी कुमार हैं, जिनका दावा है कि उनके पास फुटबॉलर अखिलेश पॉल की लाइफ पर फिल्म बनाने के एक्सक्लूसिव राइट्स हैं। लेकिन इसके बावजूद झुंड का प्रोडक्शन किया गया। याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश पॉल ने उनसे धोखा किया है। नंदी का आरोप- मुकर गए थे अखिलेश नंदी का कहना है अखिलेश ने उन्हें कहा था कि उन्होंने राइट्स केवल डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए बेचे थे, फिल्म बनाने के लिए नहीं। नंदी ने यह भी कहा था कि झुंड के मेकर्स ने उन्हें टेलीफोन के जरिए इस बात की जानकारी दी थी उन्होंने अखिलेश से ही उनकी फिल्म बनाने के राइट्स खरीदे हैं। लेकिन मेकर्स ने उनसे कोई भी लिखित डॉक्यूमेंट शेयर नहीं किया था। कोच-प्लेयर की कहानी पर इसलिए विवाद हुआ झुंड में अमिताभ बच्चन कोच विजय बर्से का रोल करते नजर आएंगे। जो फिल्म में एनजीओ सॉकर स्लम के फाउंडर की भूमिका में होंगे। विजय स्लम के बच्चों को फुटबॉल सिखाते हैं ताकि वे बुरी संगत से दूर रहें। फिल्म में अखिलेश पॉल की भी अहम भूमिका होगी जो गैंगस्टर से सॉकर प्लेयर बन जाता है। मई 2020 में होनी थी रिलीज फिल्म में सैराट की जोड़ी रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर भी होंगे। इस स्पोर्ट्स ड्रामा का प्रोडक्शन भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हीरेमथ, सविता राज और नागराज मिलकर कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली थी। झुंड का डायरेक्शन सैराट फेम नागराज मंजुले कर रहे हैं। यह नागराज का हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू हे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today over copyright infringement Telangana High Court put complete stay on release of amitabh bachchan starrer Jhund https://ift.tt/35QBXNH
- Get link
- X
- Other Apps
राधिका आप्टे बोलीं- आपके साथ खुद को सुरक्षित महसूस किया, मंदाना करीमी ने कहा- महिलाएं ताकत का दुरुपयोग कर रहीं; पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन ने दिया साथ फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियां उनके बचाव में सामने आई हैं। एक्ट्रेस राधिका आप्टे, कल्कि कोचलिन और मंदाना करीमी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कश्यप का बचाव किया। इससे पहले तापसी पन्नू और अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज भी उनका बचाव कर चुकी हैैं। राधिका ने अनुराग का बचाव करते हुए लिखा कि जिस दिन से मैं आपको जानती हूं, मैंने आपकी उपस्थिति में हमेशा खुद को बेहद सुरक्षित महसूस किया है। कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि ने उनके बचाव में लिखा कि आपने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है और मजबूती से अपने स्थान पर खड़े रहो। राधिका बोलीं- आपके साथ खुद को सुरक्षित महसूस किया एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अनुराग के लिए लिखी अपनी पोस्ट में लिखा, 'अनुराग कश्यप आप मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक रहे हो। आपने मुझे प्रेरित किया और हमेशा मेरा समर्थन किया है। आपने हमेशा मुझे एक समान माना है और एक-दूसरे के प्रति ये आपसी प्यार और सम्मान को मुझे भी पसंद है। जिस दिन से मैं आपको जानती हूं, मैंने आपकी उपस्थिति में हमेशा खुद को बेहद सुरक्षित महसूस किया है। आप हमेशा से मेरे भरोसेमंद दोस्त रहे हैं और आगे भी रहेंगे। आपको प्यार।' कल्कि ने लिखा- आपने महिलाओं की लड़ाई लड़ी है अनुराग की दूसरी पत्नी रह चुकीं कल्कि कोचलिन ने लिखा, 'प्रिय अनुराग, इस सोशल मीडिया सर्कस को अपने तक मत पहुंचने दो। आपने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। आपने अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ अपने निजी जीवन में भी उनकी ईमानदारी का बचाव किया है। मैं इसकी गवाह रही हूं। अपने निजी और पेशेवर जीवन दोनों में आपने हमेशा मुझे अपने बराबर माना है, यहां तक कि तलाक के बाद भी आप मेरे लिए खड़े रहे हैं और आपने तब भी आपने मेरा समर्थन किया, जब काम के माहौल में मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी और तब तो हमारी शादी भी नहीं हुई थी।' 'आप जो करते आए हैं वहीं करते रहे' आगे उन्होंने लिखा, 'ऐसे अजीब समय में जहां हर कोई एक-दूसरे को गाली देता है और बिना किसी हमले के झूठे दावे करता है, ये बेहद खतरनाक और घिनौना है। ये परिवारों, दोस्तों और देशों को नष्ट कर रहा है। लेकिन गरिमा का एक स्थान भी मौजूद है, जो इस आभासी रक्तपात से परे है। ऐसी जगह जहां आपके आसपास के उन लोगों पर ध्यान दिया जाता है जो जरूरतमंद हैं, एक ऐसी जगह जहां कोई नहीं देखता फिर भी आप दयालु हैं, और मैं जानती हूं कि आप उस जगह से बहुत अच्छे से परिचित हैं। उस स्थान पर गरिमा के साथ मजबूती से बने रहें और जो काम आप करते हैं, उसे करते रहें। पूर्व पत्नी की ओर से प्यार।' अनुराग और कल्कि की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी। ये दोनों नवंबर 2013 में अलग हो गए थे। ये अनुराग की दूसरी शादी थी। ## मंदाना ने लिखा- आप रक्षक बनकर आए थे ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने लिखा, 'प्रिय अनुराग कश्यप आपने मुझे एक ऐसा पक्ष दिखाया, जिसे मैं कभी नहीं देख सकती थी। आप उस वक्त रक्षक बनकर आए थे, जब मैंने लोगों से उम्मीद खो दी थी। मैंने ये सोचकर इंडस्ट्री छोड़ दी थी कि जो सशक्त महिलाएं सुरक्षित और सम्मानजनक काम के माहौल की तलाश में है, ये इंडस्ट्री उनके लिए नहीं है। फिर आप अभिभावक के रूप में देवदूत की तरह आए, आपने मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाया, मुझे आगे का रास्ता दिखाया।' 'आपने मुझे इंसानों में फर्क करना सिखाया' आपने मुझे काम नहीं दिया, बल्कि मुझे ये सिखाया कि अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के माध्यम से काम कैसे पाना है। मैंने एक सच्चे पुरुष और किसी ऐसे व्यक्ति के बीच अंतर करना सीखा जो मेरी स्थिति का फायदा उठाना चाहता है, और मैंने इसे कठिन तरीके से सीखा। मैं #Metoo आंदोलन का एक हिस्सा थी और आज मीडिया मुझसे आपके खिलाफ बातें करने के लिए कह रहा है। क्या वे जानते भी हैं कि आप कौन हैं?' 'महिलाएं अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहीं हैं' मंदाना ने आगे लिखा, 'महिलाएं उस शक्ति का दुरुपयोग कर रही हैं, जिसके लिए हम लड़े थे। इस तरह की दुनिया से कोई कैसे उम्मीद रखेगा? जहां हम अपने नायकों को सलाखों के पीछे चाहते हैं। मैं आपके लिए लड़ना चाहती हूं, मैं इस लड़ाई में मैं आपके बगल में खड़े रहना चाहती हूं, लेकिन एकबार फिर मैंने लोगों से उम्मीद खो दी है। लेकिन मुझे आप में अब भी विश्वास है और मुझे पता है कि आप इस लड़ाई को और जीवन में आने वाली हर दूसरी चुनौती से जीतेंगे। क्योंकि आप एक प्रकाश हैं।' बता दें कि करीमी रॉय, भाग जॉनी, मैं और चार्ल्स, क्या कूल हैं हम 3 समेत कुछ अन्य फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ## तापसी पन्नू ने भी किया था बचाव इससे पहले रविवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए तापसी पन्नू भी अनुराग का बचाव कर चुकी हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'आपके लिए मेरे दोस्त, जो कि सबसे बड़े नारीवादी हैं, जिन्हें मैं जानती हूं। जल्द ही आपको सेट्स पर कला का एक और टुकड़ा बनाते हुए देखेंगे, जो बताएगा कि आपके द्वारा बनाई गई दुनिया में महिलाएं कितनी शक्तिशाली और महत्वपूर्ण होती हैं।' ## पहली पत्नी ने भी किया अनुराग का बचाव अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज भी अपने पूर्व पति के सपोर्ट में आ गई हैं। पायल के आरोप पर आरती ने भी रविवार को एक पोस्ट लिखी। जिसमें उन्होंने बताया कि लगता है ईमानदारी पूरी तरह खत्म हो गई है। दुनिया हारे हुए लोगों से भरी है, दिमाग नहीं बचे हैं, और लोग आवाज उठाने वाले के खून के प्यासे हैं। ये मैंने अब तक का सबसे सस्ता स्टंट देखा है। पहले तो उन्हें इन आरोपों पर गुस्सा आया लेकिन बाद में बहुत हंसी आई। क्योंकि इससे ज्यादा किसी को फंसाने का कोई और तरीका नहीं है। अनुराग और आरती 12 साल साथ रहने के बाद 2009 में अलग हो गए थे। ## पायल घोष ने लगाए थे अनुराग पर आरोप अनुराग पर हाल ही में पायल घोष नाम की एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक साल 2014-15 के दौरान जब वे अनुराग के यारी रोड स्थित घर पर गई थीं, तो उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी। उस वक्त अनुराग अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' बना रहे थे। हालांकि फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Radhika Apte, Mandana Karimi and Kalki comes out to defend Anurag Kashyap on Payal Ghosh MeToo Allegations, Radhika says, ‘I have always felt immensely secure in your presence’ https://ift.tt/33JkKD2
- Get link
- X
- Other Apps
केयर टेकर का दावा- सुशांत के फार्महाउस पर श्रद्धा कपूर ने की थी पार्टी, 2018 में सारा अली खान भी अक्सर वहां पार्टी करती थीं सारा अली खान के बाद अब श्रद्धा कपूर का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने दोनों एक्ट्रेस का नाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को दिए अपने बयान में लिया है। जल्दी ही उन्हें समन भेजा जा सकता है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सुशांत के फार्महाउस के केयर टेकर रहे रईस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म 'छिछोरे' की सक्सेस पार्टी के लिए श्रद्धा कपूर सुशांत के फार्महाउस पर गई थीं। रात 8 बजे तक फार्महाउस पर रुकी थीं श्रद्धा रईस के मुताबिक, श्रद्धा के अलावा फिल्म के बाकी एक्टर्स भी लोनावला में पावना लेक के किनारे स्थित इस फार्महाउस पर गए थे। सभी ने वहीं पास में मौजूद आइलैंड पर पार्टी की थी। श्रद्धा रात 8 बजे तक वहां रुकी थीं। जबकि बाकी एक्टर्स रात 11 बजे वहां से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। 2018 में सारा अक्सर फार्महाउस पर जाती थीं रईस के मुताबिक, 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज के आसपास सारा अली खान अक्सर सुशांत के साथ फार्महाउस पर जाती थीं और पार्टी करती थीं। रईस ने एक इंटरव्यू में बताया था- सारा ने 2018 में सुशांत सर के साथ फार्महाउस पर आना शुरू किया था। वे जब भी आते थे, तीन से चार दिन रुकते थे। दिसंबर 2018 में अपनी थाइलैंड ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत सर और सारा मैम एयरपोर्ट से सीधे फार्महाउस आए थे। उस वक्त रात के करीब 10 या 11 बज रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त भी थे। फरवरी 2019 में हुआ सारा-सुशांत का ब्रेकअप रईस के मुताबिक, सुशांत सारा को प्रपोज करना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए पहले दमन और फिर केरल की ट्रिप प्लान की थी। लेकिन किसी वजह से ये दोनों ही ट्रिप कैंसिल हो गईं। बकौल रईस- 2019 की फरवरी या मार्च में मैंने सुना कि उनका ब्रेकअप हो गया। सारा मैम जनवरी 2019 के बाद कभी फार्महाउस पर नहीं आईं। ड्रग्स केस में रिया समेत 20 लोग गिरफ्तार ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती 8 सितंबर को गिरफ्तार हुई थीं। उसके बाद से वे मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। 2 बार उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। रिया पर आरोप हैं कि वे सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करती थीं। दावा है कि रिया ने करीब 25 बॉलीवुड सेलेब्स का नाम एनसीबी के सामने लिया है, जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। एनसीबी ने इस मामले में अब तक रिया और उनके भाई शोविक समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुशांत के स्टाफ के लोग और कुछ ड्रग्स पैडलर भी शामिल हैं। सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा रिया के वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद हुआ था। चैट में ड्रग्स खरीदने की बातचीत पता चली थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज 'छिछोरे' की लीड एक्ट्रेस हैं। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के हीरो सुशांत सिंह राजपूत थे। https://ift.tt/3679O5d
- Get link
- X
- Other Apps
बॉलीवुड की एक फ्लॉप फिल्म में ही नजर आई है पायल घोष, पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर रखा था फिल्म इंडस्ट्री में कदम अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाकर अभिनेत्री पायल घोष सुर्खियों में हैं। पायल घोष ने ट्विटर पर अपना इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, 'उन्होंने काफी बुरी तरह खुद को मुझ पर फोर्स किया और बेहद बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपा हुआ राक्षस दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें'। उनके इन दावों को अनुराग कश्यप ने खारिज कर दिया है। इस मामले के सामने आते ही हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर पायल घोष कौन हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ फैक्ट्स... पायल का जन्म 13 नवंबर, 1989 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स किया। उन्होंने सीन बीन स्टारर ब्रिटिश टीवी मूवी 'शार्प्स पेरिल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें इस मूवी में छोटा सा रोल मिला था और इसके ऑडिशन में वह अपने दोस्त का साथ देने के लिए गई थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक गांव की लड़की का रोल निभाया था जो कि बंगाली फ्रीडम फाइटर की बेटी रहती है। इसके बाद वह कई तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं जिनमें 'प्रायनम', 'वर्षाधारे' और 'मिस्टर रास्कल' शामिल हैं। पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर फिल्म इंडस्ट्री में आईं पायल रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायल के माता-पिता उनके फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के फैसले से खुश नहीं थे लेकिन एक्ट्रेस उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर कोलकाता छोड़कर मुंबई आ गई थीं। पायल ने 2016 में टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। वह लोकप्रिय डेली सोप 'साथ निभाना साथिया' में नजर आई थीं। पायल ने 2017 में रोमांटिक-कॉमेडी 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास और प्रेम चोपड़ा भी नजर आए थे। संजय छेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पायल ने परेश रावल की बेटी का रोल निभाया था। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Who is Payal Ghosh, the actress who has accused filmmaker Anurag Kashyap of abuse? https://ift.tt/3hOnu7f
- Get link
- X
- Other Apps
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा- मुझे हरामखोर बोला गया, इसलिए मैंने यह कहा था, लेकिन मुझे सीरिया कहना चाहिए था मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने वाले बयान पर कंगना रनोट आज भी कायम है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे हरामखोर कहा गया। इसलिए मैंने कहा था कि यह मुंबई जैसा नहीं दिखता, पीओके जैसा दिखता है। फिर उन्होंने इसका फायदा उठाने की कोशिश की। भीड़ जमा की और मुझे लिंच किया। मैंने पीओके कहा था। लेकिन मुझे सीरिया कहना चाहिए था।" राहुल गांधी पर निशाना साधा कंगना रनोट ने अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें इंडिया सीरिया जैसा दिखता है तो कोई उन्हें लिंच नही करता या उनका घर तोड़ने नहीं जाता। इन लोगों को दिक्कत क्या है?" जून 2018 में राहुल गांधी ने भारत में महिलाओं के रेप और हिंसा को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि भारत इस मामले में अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से आगे निकल गया है। कंगना ने 18 दिन पहले दिया था विवादित बयान कंगना रनोट ने 3 सितंबर को अपने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उन्होंने लिखा था, "शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझे मुंबई न आने के लिए कहा है। मुंबई मुझे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रही है।" इस ट्वीट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कंगना की आलोचना की थी। यहां तक कि उन्हें सपोर्ट करने वाली भाजपा की महाराष्ट्र विंग ने भी उनके इस बयान से किनारा कर लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर हैं। https://ift.tt/32QgVwO
- Get link
- X
- Other Apps
अनुराग कश्यप की ओर से उनकी वकील ने स्टेटमेंट जारी किया, बोलीं- झूठे और गलत नीयत से लगाए गए आरोपों से गहरे दुख में हैं मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप पर लगे सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोपों के बाद उनकी वकील प्रियंका खिमानी ने उनकी ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें इन सभी आरोपों को झूठा और दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए कहा गया है कि इससे मेरे क्लाइंट को गहरा सद्मा पहुंचा है। फिल्ममेकर ने अपनी वकील के इस बयान को सोशल मीडिया पर शेयर किया। स्टेटमेंट शेयर करते हुए अनुराग ने लिखा, 'ये मेरी तरफ से मेरी वकील प्रियंका खिमानी का बयान है... धन्यवाद।' चरित्र हत्या के लिए आंदोलन का इस्तेमाल हो रहा बयान में कहा गया है... 'मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप को हाल ही में उन पर लगे यौन दुर्व्यवहार के झूठे आरोपों से गहरा दुख पहुंचा है। ये आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और कपट वाले हैं। ये दुखद है कि एक #metoo आंदोलन जितने महत्वपूर्ण सामाजिक आंदोलन को निहित स्वार्थों द्वारा अपनाकर उसे चरित्र हत्या के एक उपकरण मात्र के तौर पर सीमित कर दिया गया है।' आंदोलन को खोखला कर देते हैं ऐसे आरोप 'इस तरह के काल्पनिक आरोप गंभीर रूप से आंदोलन को खोखला कर देते हैं और अनजाने में ही यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के वास्तविक पीड़ितों के दर्द और आघात पर व्यापार करने की कोशिश करते हैं। मेरे मुवक्किल को कानून के तहत जरूरी अधिकार और उपचार मिले हुए हैं, और उन्हें अधिकतम रूप से आगे बढ़ाने का इरादा है।' पायल घोष ने लगाए थे अनुराग पर आरोप अनुराग पर हाल ही में पायल घोष नाम की एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक साल 2014-15 के दौरान जब वे अनुराग के यारी रोड स्थित घर पर गई थीं, तो उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की थी, उस वक्त वे अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' में बना रहे थे। हालांकि फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था। ## अनुराग ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था अनुराग ने शनिवार देर रात कई ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अनुराग पर हाल ही में पायल घोष नाम की एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। https://ift.tt/32O4ilV
- Get link
- X
- Other Apps