Posts

‘खाली पीली’ की रिलीज से होगा फिल्म देखने की नई डिजिटल व्यवस्था का आगाज, दर्शकों को मूवी देखने के लिए हर बार चुकानी होगी कीमत अनन्या पांडे और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘खाली-पीली’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर ZEE 5 और जी-प्‍लेक्‍स पर रिलीज होगी और इसके साथ ही डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर प्राइसिंग की एक नई परंपरा का आगाज हो जाएगा। जी-प्लेक्स एक 'Pay-Per-View' प्लेटफॉर्म है, जिसमें हर बार किसी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को जेब ढीली करना होगी। इससे पहले तक ZEE5 या अन्य डिजिटल प्‍लेटफॉर्म अपनी सब्‍स‍क्रिप्‍शन फीस में ही दर्शकों को नई फिल्‍में दिखाते रहे हैं। लेकिन आगे से ऐसा नहीं होगा। ‘खाली पीली’ को जी स्‍टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और इस बारे में कंपनी के सीईओ शारिक पटेल ने दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अपनी रणनीति के बारे में बताया। Q- हर फिल्‍म के लिए कितनी कीमत अदा करनी होगी? शारिक- 'जैसे टाटा स्‍काई पर शोकेस है, जहां 99 रूपए में आप नई पिक्‍चर देख पाते हैं, वैसे ही यहां भी होगा। वो कीमत अभी हम लोग डिसाइड कर रहे हैं। उसकी अनाउंसमेंट होगी। मगर वो कीमत यकीनन एक इंसान के मल्‍टीप्‍लेक्‍स में जाकर फिल्‍म देखने का जो औसत खर्च है, उसके बराबर होगी। यहां उतने में पूरी फैमिली फिल्‍म का मजा लेगी।' Q- ट्रैवेलिंग, फूड, बेवरेज मिलाकर ना? शारिक- 'जी, घर से नजदीकी मल्‍टीप्‍लेक्‍स जाने और इंटरवल में खाने वाने का जो भी खर्च है, उसका औसत। मान लीजिए कि टिकट 150 रुपए और जो बेवरेज मिलाकर 1000 रुपए खर्च आता है, उतना तो नहीं, मगर एवरेज प्राइसिंग रहेगी। हम रिलीज के नजदीक उसे बताएंगे।' Q- रिलीज डेट गांधी जयंती पर ही क्‍यों? शारिक- 'एक तो यह कि फिल्‍म का थोड़ा बहुत पैच वर्क हो रहा था। दूसरा यह कि जीटीवी खुद नब्‍बे के दशक में 2 अक्‍टूबर को लॉन्‍च हुआ था। तो हमने इस नई सर्विस को लाने के लिए यही डेट फाइनल की है। साथ में ये बड़ा हॉलिडे भी है। जो लोग अनलॉक फेज में भी काम पर जा रहे होंगे, वो भी 2 अक्‍टूबर को छुट्टी वाले दिन इसे देख सकेंगे। हम इसे बिल्कुल उसी तरह रिलीज करेंगे, जैसे किसी फिल्‍म की ओटीटी पर रिलीज होती रही है।' Q- क्‍या आप लोग भी वासु भगनानी की तरह सिनेमाघर वालों का वेट कर रहे थे? फ्री हैंड चाह रहे थे? शारिक- 'नहीं। हम लोगों का यह स्‍टैंड अलोन फैसला था। सिनेमाघर जब खुलेंगे तब देखेंगे। तब तक हम लोग हर महीने काफी हिंदी और रीजनल पिक्‍चरें इस प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। थिएटर्स चालू हों या न हो।' Q- हालांकि नेटफ्ल‍िक्‍स और अमेजन वाले तो अलग से पैसा नहीं ले रहे हैं नई फिल्‍मों के लिए? शारिक- 'वो उनका मॉडल है। यह हमारा पैटर्न है। हमने भी जब ‘गुंजन सक्‍सेना’ नेटफ्लि‍क्‍स वालों को बेची थी तो वो पैकेज डील में थी। अब हम नया मॉडल लेकर आए हैं। अब सब्‍सक्राइबर तय करेंगे कि छुट्टियों पर लोग एक नॉमिनल प्राइस पर नया कंटेंट देखना चाहते हैं कि नहीं।' Q- स्‍टार किड्स के प्रति नफरत के इस माहौल में रिलीज करना कितना सही है? ‘सड़क 2’ को ट्रोलर्स ने आईएमडीबी पर 1.2 की रेटिंग तक पहुंचा दिया? शारिक- 'जिनको ट्रोल करना है, वो तो ट्रोल करेंगे ही। ट्रोल के डर से हम अपनी जिंदगी के फैसले लेने लगें तो हमें घर दुबक कर ही बैठ जाना होगा। ट्रोलिंग अब न्‍यू नॉर्मल हो चुका है। यह बात ईशान और अनन्‍या भी जानते हैं। अमिताभ बच्‍चन तक को लोग ट्रोल कर देते हैं। मैं चिंतित नहीं हूं। फिल्‍म को मेरिट पर देखिए। जिनको हेट करना है वो करे। हेटर्स को अपना काम करने दें।' Q- यानी अनन्‍या और ईशान बाहर निकल मीडिया को फेस करेंगे? शारिक- 'वही तैयारियां चल रही हैं। जो जूम इंटरव्‍यूज होने हैं आप लोगों के साथ वो होंगे। हालांकि ये नॉर्मल दिनों के मुकाबले जरा सीमित होंगे। हमने कदम उठाया है। देखते हैं अब पब्ल‍िक कैसे रिएक्‍टर करती है।' फिल्म के एक गाने में दिखेंगे 12 तरह के डांस फॉर्म सोमवार को फिल्‍म की रिलीज डेट तो अनाउंस हुई ही, साथ में इसका गाना ‘बियॉन्‍से शर्मा जाएगी’ भी रिलीज हुआ। इसे कुमार और राजशेखर ने लिखा है। इसमें 12 तरह के डांस फॉर्म शामिल किए गए हैं। वो लॉकिंग, पॉपिंग, हिप-हॉप, बैले, हाउज, कलरी, कत्‍थक, रिंग, फायर जगलिंग, बी-बॉयिंग, कलरीपयट्ट प्रमुख हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today inauguration of new tradition of pricing with 'khaali-peeli', 'trollers & trolling' have now been considered as 'new normal' from Ishaan-Ananya https://ift.tt/3jTp1u6

‘मुंबई में का बा’ गाने में दिखेगा प्रवासी मजदूरों का दर्द, अगले 2 सालों में 50 भोजपुरी गाने बनाएंगे अनुभव सिन्‍हा और टी-सीरिज हाल ही में अनुभव सिन्‍हा और मनोज बाजपेयी ने भोजपुरी रैप ‘मुंबई में का बा’ का टीजर लॉन्च किया था। जिसका पूरा गाना बुधवार को जारी होगा। इसे जेएनयू के स्‍टूडेंट रहे डॉक्‍टर सागर ने लिखा है और मनोज बाजपेयी ने आवाज दी है। गाने की मेकिंग को लेकर इसके लेखक ने दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत करते हुए कई जानकारियां साझा कीं। सागर ने बताया, 'अनुभव सर एक भोजपुरी के राइटर की तलाश में थे। उन्‍हें साहित्‍य जगत के जानकार लेखक विमल चंद्र पांडे ने मेरा नाम सजेस्‍ट किया। उनका यही मानना था कि पंजाब छोटा सा स्‍टेट है और पंजाबी बोलने वाले उतने नहीं हैं, जितने भोजपुरी बोलने वाले हैं। फिर भी वहां के रैपर पूरी दुनिया में भरे पडे हैं। दूसरा वो भोजपुरी गानों की अश्‍लीलता और फूहड़पन से भी बहुत दुखी थे। लिहाजा भोजपुरी की छवि को बेहतर करने के लिए वो रैप और बाकी विधा के गानों को लाने में लगे हैं।' गाने में दिखेगी यूपी-बिहार के माइग्रेंट्स की पीड़ा 'रैप को बागी तेवर माना जाता है। लॉकडाउन में माइग्रेंट्स को जो कुछ झेलना पड़ा, उस पर वो बगावती सुर में कुछ कहना चाहते थे। वो मैंने लिखा है। उन्‍होंने ट्रैक भी मुझे सुझाया। वो अंग्रेजी वाला ट्रैक था। उस पर वो गाने की वर्डिंग्‍स चाहते थे। अनुभव सर इस गाने में यूपी, बिहार की पीड़ा और दुख को पिरोना चाहते थे। यूपी और बिहार में अगर काम होता तो माइग्रेंट्स क्‍यों मुंबई में मरने के लिए आते।' मनोज बाजपेयी से पहले दो सिंगर्स की आवाजें भी टेस्ट हुईं 'इसे मनोज बाजपेयी जी ने गाया है, लेकिन उनसे पहले दो और सिंगर्स की आवाजें अटेंम्‍प्‍ट हुईं थीं। पर बाद में अनुभव सर ने कहा कि मनोज की आवाज भी ट्राई करते हैं। यह सब 3 जुलाई की बात है, उस दिन मेरा बर्थडे था। उन्‍होंने कहा भी कि डॉ सागर आप पहले लिरिसिस्‍ट हैं, जिन्‍हें पहली बार में पास किया।' पहले दिन अपनी आवाज से संतुष्ट नहीं थे बाजपेयी पहले दिन मनोज बाजपेयी अपने गाने से संतुष्ट नहीं थे। एक और दिन के लिए स्टूडियो बुक किया गया। फिर म्यूजिक डायरेक्‍टर अनुराग सैकिया ने म्यूजिक तैयार किया। मीटर और बहर की आजादी से गाना तैयार हुआ। अनुराग सैकिया को अनुभव सिन्‍हा ने अंग्रेजी वाला ट्रैक नहीं दिया था।' अंग्रेजी में भी हैं गाने के सब टाइटल 'गानों की सब टाइटलिंग अंग्रेजी में भी हुई है। अनुभवी पत्रकार डॉक्‍टर संकर्षण ठाकुर ने इसे अंग्रेजी में सब टाइटल किया है। वो टेलीग्राफ में हैं। भोजपुरी में भी अच्छी पकड़ है उनकी। कमालिस्तान स्टूडियो में इस गाने की शूटिंग हुई। बनती हुई बिल्डिंगें और पास काम करते हुए मजदूरों के बैकड्रॉप में संभवत: गाने की शूटिंग हुई है।' ये गाना टी-सीरीज द्वारा लॉन्च किया जा रहा है और कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने अगले दो सालों में 50 भोजपुरी गाने कंपोज करने की तैयारी की है। 'मुंबई में का बा’ समेत आने वाले सभी भोजपुरी गानों को कंपनी आम जनता के हाथों रिलीज करवाने वाली है। आम जनता से तात्‍पर्य साहित्‍य और संगीत जगत के जानकार लोगों से है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अनुभर सिन्हा और मनोज बाजपेयी के साथ डॉक्टर सागर (बीच में) https://ift.tt/2F03VM1

आशा भोसले का 88वां जन्मदिन, बोलीं- ये पूरा महीना हमारे लिए खास, आशीर्वाद लेने के लिए लता दीदी को फोन करूंगी फेमस सिंगर आशा भोसले मंगलवार को 87 साल की हो गईं। उनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। इस खास मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए अपने बर्थडे से जुड़ी यादों और इस बार की तैयारियों से जुड़ी बातें शेयर कीं। आशा भोसले ने कहा, 'बर्थडे पर लोगों का बहुत प्यार मिलता है। जन्मदिन वगैरह तो चलता रहता है, पर मैं काम करती रहती हूं। इस उम्र में चलती-फिरती हूं, काम करती हूं, गाती हूं, प्रोग्राम भी करती हूं। इस सबके लिए भगवान का धन्यवाद करती हूं।' 'लोगों का प्यार लौटाना चाहती हूं' 'लोगों का बहुत सारा प्यार मिला है, उसे लौटाना चाहती हूं। दुनिया भर में बीबी, मां, बच्चियां हैं और वे गाना चाहती हैं। उनके लिए कुछ करना चाहती हूं। मैंने लोगों से उनके गाने के वीडियो मंगवाने शुरू कर दिए हैं। जिस दिन मैंने लोगों से रिक्वेस्ट की थी, उसी दिन 150 लोगों के वीडियो आ गए थे। उसके बाद तो यह संख्या बढ़ती ही चली गई। इसे सुनने और छांटने में मेरी बहू मदद करती है। 27 सितंबर को है फाइनल 'हम इसे कैटेगरी में छांट कर रख रहे हैं। 27 सितंबर को फाइनल है। फाइनलिस्ट को अपनी तरफ से एक लाख रुपए इनाम दूंगी। भगवान ने जो दिया है, उसे बहुत ज्यादा हजार लोगों को सिखाती। लेकिन इंटरनेट के जरिए देश दुनिया भर के लोगों को बताती हूं।' पूरे महीने चलता है सेलिब्रेशन आशा भोसने ने बताया '7 सितंबर को मेरी बड़ी बहन मीना ताई का बर्थडे है, 8 सितंबर को मेरा बर्थडे है और 28 सितंबर को लता दीदी का बर्थडे है। इस तरह से यह पूरा महीना हमारा है।' दीदी को फोन करके आशीर्वाद लूंगी अपने जन्मदिन की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, 'इस बार मेरे जन्मदिन के अवसर पर एक दिन पहले से ही मेरी ग्रांड डॉटर ने कहा कि आज शाम से बिल्कुल कुछ मत करना, खाना मत पकाना, बहुत अच्छी साड़ी पहनना आदि-आदि। अब पता नहीं मेरे बर्थडे पर वो क्या करने वाली है। बर्थडे पर सबका फोन आता है। लता दीदी से बात होती रहती है। उनका भी फोन आता है। जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने के लिए दीदी को फोन करूंगी।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। https://ift.tt/3jTnvbp

संजय दत्त ने सोमवार से शुरू की शमशेरा की शूटिंग; संजू की बीमारी को देखते हुए सेट पर कड़ी सुरक्षा, हर किसी का हुआ कोरोना टेस्ट दैनिक भास्‍कर ने रविवार को न्‍यूज ब्रेक की थी कि संजय दत्त सोमवार से शमशेरा की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। यशराज स्‍टूडियो के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। इसी बीच शमशेरा के सेट से संजय की एक्‍सक्‍लूसिव फोटो भी सामने आई है। कोरोना वायरस संक्रमण और संजय दत्त की बीमारी को देखते हुए सेट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। संजय ने इस पोस्ट के जरिए खुद के मेडिकल ब्रेक पर जाने की पुष्टि की थी क्रू के हर मेम्बर का कोरोना टेस्ट हुआ सूत्रों ने बताया कि शमशेरा के सेट पर संजू के लिए ही खास इंतजाम किए गए थे। सेट पर बेहद कम लोग ही मौजूद थे। जो भी लोग थे उनका पहले से कोरोना टेस्ट करवाया जा चुका है और वे सभी निगेटिव टेस्‍टेड हैं। सबने काफी एहतियात के साथ शूट को अंजाम दिया। इस बीच दो दिन का पैच वर्क पूरी तरह कंप्‍लीट किया गया। 8 अगस्त से लेकर अब तक का सफर 8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में परेशानी हुई थी। जिसके बाद वे हॉस्पिटल में भर्ती हुए। इस दौरान उनकी वाइफ मान्यता और बच्चे दुबई में ही थे। 4 दिन बाद वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज तो हो गए लेकिन 11 अगस्त काे उनको लंग कैंसर होने की खबर सामने आई। जिसके बाद उनके विदेश में इलाज के लिए जाने के कयास लगाए जाने लगे। फिलहाल डॉ. जलील पारकर मुंबई में ही उनका इलाज कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Exclusive; Sanjay Dutt starts shooting for Shamshera from Monday; Tight security on the set due to Sanju's illness https://ift.tt/2FcqUmA

अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत 12 शॉर्ट फिल्मों का निर्माण करेंगे विपुल अमृतलाल शाह, युवा प्रतिभाओं को देंगे मौका जाने-माने निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने एक नई शुरुआत करते हुए 12 शॉर्ट फिल्मों का निर्माण करने का फैसला लिया है। जिसे वे अपने प्रोडक्शन बैनर सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत बनाएंगे। इन्हें बनाने के पीछे उनका मकसद एकबार फिर अपनी जड़ों की ओर रुख करना है। शॉर्ट फिल्मों के पीछे छिपी अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए, विपुल शाह ने बताया, 'मैंने डेली सोप्स में लगभग 1000 एपिसोड किए हैं और फिल्में भी बनाई हैं, लेकिन ऐसी कुछ अद्भुत कहानियां होती हैं जिन्हें केवल 15-20 मिनट की अवधि में बताया जा सकता हैं। यह एक अलग और रोमांचक फॉर्मेट है और ऐसा कुछ है जो मैंने अब तक नहीं किया है।' कई कहानियों को बड़े फॉर्मेट में नहीं बता सकते 'ऐसे कई आइडिया और कहानियां हैं जो एक फीचर फिल्म या ओटीटी वेब शो फॉर्मेट में फिट नहीं हो सकती हैं, लेकिन फिर भी इन कहानियों को बताने की आवश्यकता है और आज शॉर्ट फिल्म का फॉर्मेट उपलब्ध है। यह एक रोमांचक कहानी, रोमांचक कंटेंट और कहानी कहने का रोमांचक तरीका है।' नई प्रतिभाओं के साथ काम करना रोमांचक होता है अपनी शॉर्ट फिल्मों के लिए युवा, महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं के साथ अपने सहयोग पर विपुल कहते हैं, 'नई प्रतिभाओं के साथ काम करना हमेशा रोमांचक होता है। ये नए लेखक, जिनके साथ हम काम करना चाह रहे हैं, वे हमारे उस समय से कहीं आगे के हैं जब हमने लिखना शुरू किया था।' वो बेहद तैयार और जानकार हैं आगे उनकी तारीफ करते हुए शाह ने कहा, 'वे इतने अद्भुत, अच्छी तरह से तैयार और जानकार हैं कि आप उनके साथ काम करना चाहेंगे। हम इस काम के सभी फॉर्मेट्स में बहुत सारे नए लेखकों के साथ काम करेंगे जो हम करना चाहते हैं। हम कुछ नई और स्थापित प्रतिभाओं से मिलते रहना और अच्छी कहानियां पढ़ना जारी रखेंगे।' हम विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स का भी रुख करेंगे शॉर्ट फिल्मों को रिलीज करने की अपनी योजना पर विपुल कहते हैं, 'इन्हें रिलीज करने की कोई जल्दी नहीं है। हम रिलीज करने से पहले विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स का भी रुख करेंगे। यह मेरे और मेरी टीम के लिए भी एक नया क्षेत्र है और हम इन्हें ठीक तरीके से रिलीज करना चाहते हैं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह। https://ift.tt/3i7Iy9P

बैंगलुरु कोर्ट ने 5 दिन और बढ़ाई रागिनी द्विवेदी की कस्टडी, अब तक 12 में से 6 आरोपी हुए अरेस्ट कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ड्रग्स रैकेट कनेक्शन में पिछले दिनों यानी 4 सितंबर को अरेस्ट की गईं रागिनी की कस्टडी 5 दिन और बढ़ा दी गई है। यह निर्णय सोमवार को बैंगलुरु कोर्ट ने लिया। सेंट्रल क्राइम ब्रांच की रिक्वेस्ट पर लिएगए इस डिसीजन के बाद रागिनी सहित 5 और लोगों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। वकीलों ने वापस ली एप्लिकेशन रागिनी ने गिरफ्तारी वाले दिन ही अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, लेकिन बाद में उनके वकीलों ने इसे वापस ले लिया था। सैंडलवुड ड्रग कनेक्शन में करीब 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एडीशनल कमिश्नर संदीप पाटिल ने इस केस के बारे बताया कि उन्होंने एक और आरोपी नियाज को भी पकड़ा है। नियाज केरल से है, लेकिन वह बैंगलुरु में पिछले 5 साल से रह रहा है। 12 में से 6 आरोपियों की धरपकड़ कुल मिलाकर सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 12 आरोपियों में से अब तक 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जिनमें रागिनी के अलावा नियाज, रवि शंकर, राहुल, वीरेन खन्ना और अफ्रीकन पैडलर भी शामिल है। इसके पहले बैंगलुरु पुलिस ने ड्रग केस में एक आरोपी प्रशांत रांका को अरेस्ट किया था। प्रशांत पर बैंगलुरु के बाहर ड्रग्स सपलाई करने के आरोप हैं। ड्रग कनेक्शन की महीने भर से पड़ताल जारी बैंगलुरु पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया था कि वे पिछले एक महीने से ड्रग रैकेट की पड़ताल कर रहे हैं। एक लीड के आधार पर उन्होंने अगस्त के आखिरी हफ्ते में जयनगर आरटीओ कार्यालय में एक क्लर्क रवि शंकर को गिरफ्तार किया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 21 अगस्त को शहर के कई ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें पता चला कि ये पैडलर्स बड़े व्यवसायी, एक्टर्स और म्यूजिशियन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kannada actress Ragini Dwivedi police custody has been extended five days by Bengaluru Court https://ift.tt/3lSncPQ

प्रभास ने पिता यूवीएस राजू गुरु के नाम पर 1650 एकड़ का काजीपल्ली रिजर्व फॉरेस्ट ब्लॉक अडॉप्ट किया, डेवलपमेंट के लिए दो करोड़ डोनेट किए बाहुबली प्रभास की दरियादिली कई बार सामने आ चुकी है। इस बार उन्होंने नेचर से अपने प्यार को एक नई पहचान दी है। प्रभास ने तेलंगाना स्टेट में डुंडीगल काजीपल्ली अर्बन फॉरेस्ट ब्लॉक को अडॉप्ट किया है। इस अर्बन इको पार्क को प्रभास के पिता यूवीएस राजू गुरु का नाम दिया गया है। प्रभास ने इस ब्लॉक के लिए करीब दो करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो प्रभास ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि वे आगे जरूरत पड़ने पर विकास के लिए डोनेशन देते रहेंगे। प्रभास ने लिखा- मैं हमेशा से नेचर लवर रहा हूं। मेरा मानना है कि यह जगह शहर के लिए एक एडीशनल फेफड़े का काम करेगी। मैं राज्यसभा सांसद संतोष कुमार का आभारी हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं तेलंगाना सरकार और वन विभाग को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले दिनों गिफ्ट की एसयूवी यह पहला मौका नहीं है जब प्रभास ने कोई ऐसा काम किया है, जिससे सब हैरान हों। पिछले दिनों उन्होंने अपने जिम ट्रेनर गणेश रेड्‌डी की 89 लाख की रेंज रोवर वेलर गिफ्ट की है। इसकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लॉकडाउन के दौरान भी साउथ इंडियन सिनेमा के डेली वेज अर्नर्स के लिए प्रभास ने डोनेशन दिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Prabhas Adopted 1650-acre Kazipalli Reserve Forest Blaock and donated ₹ 2 Crore for development https://ift.tt/2DB4par

एक्टर विष्णु विशाल ने स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा के साथ उनके बर्थडे पर सगाई की, आधी रात को अंगूठी का जुगाड़ करने के लिए दोस्त को शुक्रिया कहा तमिल फिल्मों के एक्टर और प्रोड्यूसर विष्णु विशाल ने सोमवार को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा को उनके जन्मदिन पर बेहद खास तोहफा देते हुए उनके साथ सगाई कर ली। जिसकी जानकारी इन दोनों स्टार्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। इस बारे में बताते हुए विष्णु ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला गुट्टा। जीवन की नई शुरुआत... चलो सकारात्मक रहें और आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आसपास के लोगों के बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। दोस्तों आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है... #newbeginnings' इसके आगे विष्णु ने लिखा, 'बसंत जैन आधी रात को अंगूठी का इंतजाम करने के लिए आपका धन्यवाद #एंगेजमेंट रिंग का जुगाड़' गुट्टा ने लिखा- ये कितना खूबसूरत सरप्राइज था ज्वाला गुट्टा ने मंगेतर के साथ अपने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और ये कल रात को हो ही गया और ये कितना सुंदर सरप्राइज था। आज जब मैं अपने जीवन के बारे में सोचती हूं, क्या यात्रा रही है ये और आज मुझे अहसास हुआ कि आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। हमारे परिवार, आर्यन, दोस्तों और काम के बारे में। मुझे यकीन है ये एक और शानदार यात्रा साबित होने वाली है।' ## साउथ के सुपरस्टार हैं विष्णु विशाल विष्णु विशाल तमिल फिल्मों के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर हैं साथ ही खेल से भी उनका नाता रहा है। फिल्मों में आने से पहले विशाल क्रिकेटर रहे हैं। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने फिल्मों में करियर शुरू किया। वे ज्वाला गुट्टा से 10 महीने 10 दिन छोटे हैं। पहली शादी से है विष्णु का एक बेटा विष्णु विशाल ने इससे पहले दिसंबर 2010 में रजनी नटराजन से शादी की थी, जिनसे जनवरी 2017 में उनके बेटे आर्यन का जन्म हुआ। लेकिन नवंबर 2018 में अज्ञात कारणों से दोनों का तलाक हो गया। कपल ने अपने ट्वीट्स में आर्यन का ही जिक्र किया है। गुट्टा भी हैं तलाकशुदा ज्वाला गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा शहर में हुआ था और वे तेलंगाना के हैदराबाद में पली बढ़ीं। उनके पिता तेलुगू मूल और मां चीनी मूल की हैं। गुट्टा की पहली शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ जुलाई 2005 में हुई थी, लेकिन जून 2011 इन दोनों का भी तलाक हो गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विष्णु विशाल का पहली शादी से तीन साल का एक बेटा भी है। https://ift.tt/3h9hmGh

32 दिन बाद सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, बेटे चरण ने वीडियो जारी कर कहा- वो अभी भी वेंटिलेटर पर हैं सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम (एसपीबी) के बेटे एसपी चरण ने सोमवार को बताया कि उनके पिता की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। लेकिन वे अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। चरण ने वीडियो में बताया कि एसपीबी के फेफड़ों में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से हटा लिया जाएगा। गौरतलब है कि एसपी बाला सुब्रमण्यम पिछले महीने 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तभी से चेन्नई के निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। 13 अगस्त को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था। क्रिकेट और टेनिस देख रहे हैं एसपीबी चरण ने बताया कि एसपीबी अपने आईपैड पर टेनिस और क्रिकेट देख रहे हैं और इसी तरह से उन्होंने लगातार खुद को व्यस्त रखा है। अस्पताल में ही एसपीबी और उनकी पत्नी सावित्री की वेडिंग एनिवर्सरी भी मनाई गई थी। एसपीबी डॉक्टरों और नर्सों से भी अपने थॉट्स शेयर कर रहे हैं और इसके लिए वो पन्ने पर लिखकर उन्हें अपनी बात बताते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today after 32 days being hospitalized Singer SP Balasubrahmanyam tested corona negative but still on ventilator https://ift.tt/3lZ7SkA

सुशांत के 50 सपनों की लिस्ट में से एक को पूरा करेंगी उनकी बहन श्वेता और एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे, फैन्स से भी की पौधा लगाने की अपील सुशांत सिंह राजपूत के 50 सपने थे, जो अब शायद ही कभी पूरे हो पाएं। लेकिन फिर भी उनकी एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे और बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के 50 में से 11वें नंबर के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया है। इसे नाम दिया है #PLANT4SSR। इसे पूरा करने की तैयारी के लिए अंकिता अपनी मां के साथ रविवार को पौधे खरीदने पहुंची थीं। पौधे की फोटो के साथ परिवार को टैग करने कहा सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि यह सुशांत का सपना थ हम उसे पूरा कर सकते हैं। 1000 पौधे लगाने हैं। आपको इतना करना है पौधा लगाएं उसका फोटो सोशल मीडिया पर #PLANT4SSR हैशटैग के साथ हमारे परिवार के लोगों को टैग करते हुए शेयर करें। 90 दिन पहले होने से पहले रोपेंगे पौधे सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। श्वेता ने पौधे रोपने के लिए 13 सितंबर की तारीख रखी है। यानी 14 सितंबर को सुशांत की मौत के 90 दिन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में तीन महीने का समय होने पर सुशांत का एक सपना पूरा हो सकेगा। इसके लिए सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक समय रखा गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today To Fulfil Sushant Singh Rajput's Dream of Planting 1000 Trees sister Shweta singh and ex girlfriend ankita lokhande going to plant for ssr https://ift.tt/35bKR7V

प्रियंका ने सुशांत को गैरकानूनी तरीके से दवाओं का पर्चा भेजा था, इसके 5 दिन बाद उनकी मौत हो गई रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह, दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. तरुण कुमार व अन्य के खिलाफ जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस-2020 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। रिया ने यह एफआईआर 8 जून को प्रियंका द्वारा सुशांत को वॉट्सऐप पर भेजे गए दवाओं के पर्चे को लेकर की है। उनका आरोप है कि यह पर्चा मिलने के 5 दिन बाद सुशांत की मौत हो गई। बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे सुशांत: रिया रिया ने एफआईआर में लिखा है कि सुशांत कई तरह की मानसिक बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके मुताबिक, कई मशहूर डॉक्टर्स ने उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर होने की बात कही थी। रिया का आरोप है कि सुशांत दवाएं लेने के मामले में अनुशासन का पालन नहीं करते थे और कभी भी इन्हें बंद कर देते थे। 'प्रियंका के मैसेज देखकर मैं हैरान रह गई थी' एक्ट्रेस के मुताबिक, दिसंबर 2019 से 8 जून 2020 तक वे सुशांत के साथ रह रहीं। वे लिखती हैं- 8 जून की सुबह जब मैं उठी तो देखा कि मृतक लगातार फोन पर व्यस्त थे। मैंने चैक किया तो उन्होंने वो मैसेज दिखाए, जो उन्होंने अपनी बहन प्रियंका के साथ एक्सचेंज किए थे। मैं हैरान थी कि प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक लिस्ट भेजी थी। मैंने मृतक को समझाया कि बीमारी की गंभीरता और पहले से डॉक्टर्स द्वारा दी गई दवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरी दवाएं नहीं लेना चाहिए। खासकर वो दवाएं न लें, जो उनकी बहन ने बताई हैं। क्योंकि उनके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है। लेकिन वे मेरी बात से सहमत नहीं हुए। उन्होंने बहन की बताई हुई दवाएं लेने का फैसला लिया। इसके बाद मृतक ने मुझे घर से जाने के लिए कह दिया, क्योंकि उनकी एक अन्य बहन मीतू सिंह वहां आने वाली थीं। इस वजह से मैं बांद्रा के माउंट ब्लैंक स्थित अपने घर आ गई। मैंने मृतक को आखिरी बार उसी दिन (8 जून को) देखा था। डॉ. तरुण कुमार ने गैरकानूनी तरीके से दवा लिखीं रिया के मुताबिक, सुशांत ने अपनी बहन से कहा था कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं नहीं ले सकते। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनकी बहन ने उसी दिन डॉ. राममनोहर लोहिया के एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ. तरुण कुमार का पर्चा भेज दिया। बिना कंसलटेशन के दवा देना जालसाजी रिया ने लिखा है कि हाल ही में 8 जून 2020 को प्रियंका और सुशांत के बीच एक्सचेंज हुए कुछ वॉट्सऐप मैसेज सामने आए, जो बहुत डिस्टर्बिंग है और कई तरह के अपराधों का खुलासा करते हैं। रिया के मुताबिक, किसी मरीज को बिना कंसलटेशन के दवा प्रिस्क्राइब करना एनडीपीएस एक्ट-1985 के तहत जालसाजी है। साथ ही जो दवाएं डॉ. कुमार ने लिखी हैं, वो 25 मार्च 2020 को जारी कि गई टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस के तहत प्रतिबंधित हैं। पर्चा मिलने के पांच दिन बाद सुशांत की मौत हुई रिया ने अपनी एफआईआर के 16वें पॉइंट में लिखा है कि प्रियंका द्वारा भेजा गया डॉक्टर का पर्चा मिलने के 5 दिन बाद सुशांत की मौत हो गई। इस पर्च में डॉ. कुमार ने उनकी बहन के कहने पर गैरकानूनी रूप से साइकोट्रोपिक दवाइयां लिखी थीं। रिया ने मृतक की मौत और इसके आसपास की परिस्थितियों के साथ प्रियंका, डॉ. तरुण कुमार और अन्य जाने-अनजाने लोगों और किसी भी तरह की साजिश की जांच की मांग की है। राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में जांच शुरू रिया की शिकायत के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। खबरों की मानें तो 17 सितंबर को इसकी रिपोर्ट सामने आएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती के मुताबिक, 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने अपने भाई को गैरकानूनी तरीके से दवाएं लेने की सलाह दी थी। https://ift.tt/2ZfYnUq