Posts
रोते हुए सुशांत का वीडियो शेयर कर इमोशनल हुई बहन श्वेता, कहा-मैंने अपना भाई खो दिया, सच सामने आने में और कितना वक्त लगेगा सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तकरीबन 80 दिन से ज्यादा बीतने को हैं लेकिन इस दौरान ऐसा एक भी दिन नहीं रहा जब उनके परिवार और फैन्स ने उन्हें याद ना किया हो। उनका परिवार सोशल मीडिया के जरिए लगातार सुशांत को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा है। खासकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति जोर-शोर से भाई को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठा रही हैं। वह आए दिन सुशांत फोटो और वीडियो के रूप में सुशांत से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत रोते हुए नजर आते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में सुशांत की ही हिट फिल्म एमएस धोनी का डायलॉग माही, पक्का ना, बहुत टाइम है ना हमारे पास इस्तेमाल किया गया है। इस डायलॉग में माही को भाई शब्द से रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही वीडियो में कैप्शन लिखा हुआ है-दीदी उन्होंने मुझे मार डाला, मुझे न्याय चाहिए। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, मैंने अपना भाई खो दिया और मेरा दिल हर दिन रोता है। सच सामने आने में और कितना समय लगेगा। कब हम क्लोजर पाने में कामयाब होंगे??#JusticeForSushantSinghRajput #Warriors4SRR #GlobalPrayers4SSR #StayUnited" भाई को कहा था रेयर जीनियस इससे पहले श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए सुशांत को रेयर जीनियस कहा था। वीडियो में सुशांत दोनों हाथ से एक साथ ‘Nothing is impossible’ लिखते दिखाई दिए थे। उनके पास यह अनोखी प्रतिभा थी। श्वेता ने इसके कैप्शन में लिखा, रेयर जीनियस।।। एम्बीडेक्सटेरिटी-मिरर राइटिंग, दुनिया की 1% से कम आबादी ऐसा करने में कामयाब हो पाती है। #MyBrotherTheBest #JusticeForSushantSinghRajput #GlobalPrayersForSSR ## पहले भी शेयर कर चुकीं भाई की यादें इससे पहले श्वेता ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें सुशांत रांची के दृष्टिहीन बच्चों के स्कूल में बेहद खुश नजर आ रहे थे। श्वेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ये था मेरा भाई। !!#MyBrotherTheBest ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput sister Shweta Shares An Emotional Video With A Helpless Message, 'How Long Will It Take To Find The Truth' https://ift.tt/2QJ7058
- Get link
- X
- Other Apps
रिया ने कहा था सुशांत पेरिस में तीन दिन तक बाहर नहीं निकले थे, अब डिज्नीलैंड वाले वीडियो को लेकर एक्ट्रेस के वकील ने दी सफाई हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा था कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत सिंह राजपूत तीन दिनों तक पेरिस की होटल से बाहर नहीं निकले थे। फिर सुशांत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पेरिस के डिज्नीलैंड में एन्जॉय करते दिखे थे। इसके बाद से ही रिया के उस दावे पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया की बात को सही बताया है। क्विंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान जब मानशिंदे से रिया के दावे और सुशांत के उस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिया ने ये कभी नहीं कहा कि वो होटल से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकले थे। बल्कि उन्होंने ये कहा था कि सुशांत तीन दिन तक बाहर नहीं निकले थे। तीन दिनों बाद वो निकले थे और वो वीडियो तब का ही है। वकील बोले- रिया ने गलत नहीं कहा था मानशिंदे ने कहा, 'रिया ने जो कुछ भी कहा था वो बिल्कुल सही था। सुशांत और रिया करीब छह दिनों के लिए पेरिस में थे और उन्होंने पूरा एक दिन डिज्नीलैंड में बिताया था। रिया ने बताया था कि सुशांत बायपोलर थे, और कोई भी मेडिकल एक्सपर्ट बता देगा कि ऐसे लोगों को मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है।' एक्ट्रेस और सुशांत के परिवार पर भी बात की रिया के वकील ने एक्ट्रेस और सुशांत के परिवार के बीच के रिश्तों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'अप्रैल 2019 में रिया एक पार्टी में गई थी और वहां सुशांत भी मौजूद थे। यहां तक कि सुशांत कि बहनें भी उस पार्टी में आईं थीं, उनमें से एक (प्रियंका) नशे में थी और गलत व्यवहार कर रही थी। पार्टी से वापस आने के बाद, सुशांत और उनकी बहन ने पीना जारी रखा और रिया सोने चली गई। जैसा कि रिया ने अपने बयान में भी कहा है, कि उस रात प्रियंका ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद जब रिया ने इस बारे में सुशांत को बताया था, तो उन्होंने अपने भाई-बहनों के सामने ये मामला उठाया था और उसकी चैट रिया को भी फॉरवर्ड की थीं।' अपने परिवार के बहुत करीब थे सुशांत साथ ही मानशिंदे ने ये भी कहा कि सुशांत अपनी बहनों के बहुत करीब थे, लेकिन परिवार को रिया जरा भी पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'सुशांत अपनी बहनों के बहुत करीब थे। किसी ना किसी स्तर पर संबंध जरूर तनावपूर्ण रहे होंगे। जब रिया उनके जीवन में आईं तो परिवार ने उससे अच्छा व्यवहार नहीं किया और तब से रिश्तों में कड़वाहट आती चली गई। जब कभी परिवार मुंबई आता था, तो रिया को घर से जाने के लिए कहा जाता था। लेकिन परिवार के साथ सुशांत का संबंध काफी मजबूत था, जो कि आप कई वीडियोज में देख ही चुके होंगे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि पेरिस में सुशांत तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले थे। जिसके बाद सुशांत का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे पेरिस के डिज्नीलैंड में चिल करते नजर आए थे। https://ift.tt/3lIKRlS
- Get link
- X
- Other Apps
लाल सिंह चड्ढा के सेट पर करीना कपूर के लिए खास इंतजाम, प्रेग्नेंसी के कारण बेबो से मिलने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाना कम्पलसरी आमिर खान और करीना कपूर खान ने पिछले बुधवार से मुंबई में अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर दी है। अब फिल्म के शूटिंग सेट से कुछ रोमांचक बातें सामने आ रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सेट पर आमिर या करीना से मिलने वालों को पहले कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। तभी वे इन दोनों से मिल सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में सैफीना ने यह बात कन्फर्म की है कि करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। करीना के लिए ये खास सुविधाएं मेकर्स जल्द से जल्द करीना के हिस्से की शूटिंग पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। भले ही अभी करीना का बेबी बंप नहीं दिख रहा है, लेकिन फिर भी मेकर्स उनके लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल करेंगे। अभी भी करीना के हिस्से की 25 दिन की शूटिंग बाकी है। अपने किरदार के लिए वे महीनों से प्रिपरेशन कर रही हैं। आमिर खान ने भी करीना कपूर की सुरक्षा के लिए कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। जिसके तहत करीना के निकट संपर्क में रहने वाले हर क्रू मेम्बर और एक्टर को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। ## वीकेंड पर मीटिंग ले रहे आमिर फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते हुए कोई-मोई ने लिखा है कि आमिर खान अगले हफ्ते की प्लानिंग पर चर्चा करने के लिए वीकेंड पर पूरे कलाकारों और क्रू के साथ मीटिंग करते हैं। सेट पर कोरोना संक्रमण का जोखिम कम से कम हो इसके लिए वे सभी जरूरी सावधानियां भी बरत रहे हैं। कोरोना काल में शूट कैसे दोबारा शुरू करना चाहिए। आमिर खान, करीना कपूर खान और लाल सिंह चड्ढा की पूरी टीम इसे लेकर ही कुछ स्टैंडर्ड सेट कर रही है। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Corona Test Compulsory to meet Kareena Kapoor on the sets of Laal Singh Chaddha https://ift.tt/3hUKBOq
- Get link
- X
- Other Apps
एंजाइटी से जूझ चुकी हैं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, उबरने के लिए लेना पड़ा था थेरेपी का सहारा अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एंजाइटी से जूझ चुकी हैं और इससे उबरने के लिए वह थेरेपी का सहारा भी ले चुकी हैं। इसका खुलासा उन्होंने एक वीडियो में किया है। दरअसल, नव्या ने मेंटल हेल्थ पर बातचीत को बढ़ावा देने के लिए एक ऑर्गेनाइजेशन आरा हेल्थ शुरू किया है। मंगलवार को इसी ऑर्गेनाइजेशन के इंस्टाग्राम पेज पर नव्या बाकी को-फाउंडर्स के साथ नजर आईं और उन्होंने एंजाइटी से अपने स्ट्रगल और थेरेपी लेने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की। थेरेपी के बारे में बात करने में नहीं थीं कंफर्टेबल नव्या ने बताया कि शुरुआत में वह थेरेपी लेने की बात किसी को बताने में कंफर्टेबल नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए नया था। मैं इसके बारे में बात करने से पहले इसका अनुभव लेना चाहती थी। जाहिर तौर पर मेरे परिवार को इसके बारे में पता था लेकिन मेरे दोस्त इसके बारे में नहीं जानते थे। मुझे नहीं पता कि मैं अभी भी उन्हें जाकर इसके बारे में बता पाऊंगी।' एंजाइटी से जूझने पर नव्या ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं कई बार यह महसूस कर चुकी हूं कि अब इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता और मुझे यह भी नहीं पता था कि क्यों। मुझे लगा कि ठीक है, किसी चीज को बदलना जरूरी है और मुझे इस पर बात करने की आवश्यकता है। अब हफ्ते में एक बार मैं इस रुटीन में हूं और मुझे नहीं लगता कि अब स्थिति उतनी बेकार है, क्योंकि सारी चीजें नियंत्रण में है। अब मुझे पता है कि क्या चीज है जो बार-बार परेशान कर रही थी। कई बार लोग यही समझने में देर कर देते हैं कि उन्हें कब मदद चाहिए।' नकारात्मकता होने लगी थी हावी नव्या ने आगे कहा, 'मेरी जिंदगी में एक समय था जब मैं सकारात्मक लोगों से नहीं घिरी थी। मैंने देखा कि कैसे जो मैं सोचती हूं नकारात्मकता उसे प्रभावित करती है। केवल अपने बारे में ही नहीं, बल्कि दुनिया के बारे में भी। मैंने उन लोगों से सीखा, जो मेरे आसपास थे और जिन्होंने मुझे खुश रहने में मदद की।' नव्या का यह वीडियो देखकर उनकी मां श्वेता बच्चन नंदा ने कमेंट करते हुए लिखा, ब्रावो। डिजिटल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट हैं नव्या 23 साल की नव्या न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट हैं। इसी साल उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी मुंबई में उनके घर पर हुई थी क्योंकि लॉकडाउन के चलते वह न्यूयॉर्क नहीं जा पाई थीं। नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं। नव्या की शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ अच्छी ट्यूनिंग है लेकिन उनका नाम पिछले कुछ समय से जावेद जाफरी के बेटे मीजान से जोड़ा जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं। https://ift.tt/34VQerR
- Get link
- X
- Other Apps
अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पैराग्लाइडिंग करते हुए सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो, लिखा-उड़ते रहो अंकिता लोखंडे ने एक पुराना वीडियो री-पोस्ट किया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दोनों की कॉमन फ्रेंड नताशा शर्मा रेडिज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए नताशा का आभार जताया और लिखा, सुशांत तुम हम सबके द्वारा और अपने फैन्स के द्वारा हमेशा मिस किए जाओगे। #keepflying यानी उड़ते रहो। अंकिता ने बताया कि यह वीडियो तब का है जब वह सुशांत के साथ वेकेशन पर गई थीं। सुशांत पर लिखी कविता की तारीफ की अंकिता ने इसके साथ नताशा की एक कविता की भी तारीफ की जो उन्होंने खासतौर पर सुशांत के लिए लिखकर पोस्ट की थी। नताशा ने लिखा, काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे ,या फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार , क्योंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर। इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे ये उड़ान भरने ही ना देते हम यार। क्योंकि जब तू यहां ज़मीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक-दूसरे को सुनाते भी थे। क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनो को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोएगा फिर कभी ना जिएगा बस सोएगा। उसकी इस नींद को सुकून दे या रब। रिया के दावों को किया था खारिज इससे पहले भी अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती के उन दावों को झुठला दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत को 'क्लस्ट्रोफोबिया' था और उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता था। जिसके बाद अंकिता ने 1 मिनट 56 सेकंड का जो वीडियो शेयर किया उसमें सुशांत प्लेन के कॉकपिट में पायलट सीट पर बैठकर प्लेन को उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ अंकिता ने लिखा, 'क्या ये है #क्लस्ट्रोफोबिया? आप हमेशा उड़ना चाहते थे और आपने यही किया। और हम सभी को आप पर गर्व है।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ankita Lokhande shares an old video of Sushant Singh Rajput enjoying paragliding, says ‘keep flying’ https://ift.tt/3bheK85
- Get link
- X
- Other Apps
अपमानजनक ट्वीट को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर पर भड़कीं कंगना, जब विभाग ने बचाव किया तो बोलीं- लगता है पीड़ित को अपराधी साबित करना आपका पुराना धंधा है एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए अपमानजनक ट्वीट को लाइक करने पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह को निशाने पर लिया है। कंगना ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि जब पुलिस प्रमुख ही इस तरह बदमाशी और अपराध को बढ़ावा देंगे तो मुंबई में मेरी सुरक्षा को लेकर कौन जिम्मेदार होगा? वहीं जब मुंबई पुलिस ने कमिश्नर का बचाव किया तो कंगना ने उन्हें फोर्स के नाम पर धब्बा बता दिया। कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'उन लोगों के खिलाफ किए गए अपमानजनक ट्विट्स को लाइक करना, जो सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों को खिलाफ लड़ रहे हैं, सार्वजनिक रूप से परेशान करने वालों और धमकाने वालों की निंदा करने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं, मुंबई पुलिस अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है... शर्मनाक।'
- Get link
- X
- Other Apps
रिया चक्रवर्ती और एक बिलियर्ड्स खिलाड़ी के बीच ड्रग्स को लेकर हुई बातचीत, भाई शोविक के ड्रग्स पैडलर से रिश्ते आये सामने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नया एंगल सामने आ रहा हैं। आत्महत्या से शुरू हुई यह पहेली हत्या और अब ड्रग्स की ओर मुड़ चुकी है। इस बीच ड्रग्स एंगल में मुंबई से दो लोगों को एनसीबी की टीम ने पकड़ा है। इनमें से एक को आज मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी मामले में ऋषभ टक्कर नाम के एक खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टक्कर और रिया के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई है। इसी को आधार बनाकर ईडी की टीम ने ऋषभ से मंगलवार को 8 घंटे की पूछताछ की है। मुंबई के जुहू में रहने वाले ऋषभ टक्कर बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे खेलों के नेशनल लेवल प्लेयर रह चुके हैं। जो चैट सामने आये हैं उनमें ऋषभ, रिया से 'डूबीज' को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। चैट में वे एक शख्स से पैसे देने और कॉन्ट्राबैंड ले जाने की बात कर रहे हैं। अब ऋषभ के बॉलीवुड फ्रेंड सर्किल पर भी शिकंजा कसा जा सकता है और ये जानने की कोशिश हो रही है कि क्या रिया ने ऋषभ से कभी कोई कॉन्ट्राबैंड खरीदा तो नहीं है। 2 नेता और एक फिल्म निर्माता के शामिल होने का अंदेशा सुशांत केस में ड्रग्स के एंगल पर जांच करते हुए 2 ड्रग पैडलर्स पर एनसीबी ने कस्टडी में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स के इस केस में एनसीबी के राडार पर दो राजनेता, एक अभिनेता और एक फिल्म निर्माता शामिल हैं। एनसीबी प्रमुख राकेश अस्थाना भी मुंबई में एनसीबी के महानिदेशक राकेश अस्थाना भी मुंबई में हैं और इस केस को बारीकी से जांच रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की धाराओं 20, 27 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। ये धारा अवैध ड्रग्स की खरीद और खपत में आपराधिक साजिश से संबंधित है। हालांकि अभी तक इन धाराओं में किसी को नहीं बुलाया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रिया को पहले बुलाया जा सकता है। रिया के भाई के ड्रग पैडलर से संबंध का हुआ खुलासा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती का ड्रग पैडलर जैद विलात्रा के बीच संबंध था। जैद को मंगलवार को एनसीबी टीम ने मुंबई के बांद्रा इलाके से पकड़ा है। उससे पूछताछ में पता चला कि वो बासित परिहार और सूर्यदीप मल्होत्रा नाम के दो लोगों के टच में था। ईडी के पास इन दोनों और शोविक के बीच हुई बातचीत का चैट मौजूद है। शोविक ने मिरांडा को दिया था जैद का नंबर 17 मार्च, 2020 को शौविक ने सैमुअल मिरांडा को जैद का मोबाइल नंबर भेजा और 5 ग्राम ड्रग्स के 10 हजार रुपए देने को कहा था। इसके बाद सैमुअल मिरांडा ने पहली बार जैद से संपर्क किया। सैमुअल ने बासित का हवाला देकर 3 बार जैद को फोन किया। जैद ने पूछताछ में बताया कि उसने 10 हजार रुपए लिए और 5 ग्राम ड्रग्स उन दो लोगों को सौंप दिया जो ड्रग्स लेने आए थे। इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए जांच की गई तो मोबाइल लोकेशन से पता चला कि जैद और सैमुअल मिरांडा 17 मार्च, 2020 को एक ही लोकेशन पर थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सीबीआई की टीम शोविक से तकरीबन 45 घंटे की और रिया से 35 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। https://ift.tt/3gXBBH2
- Get link
- X
- Other Apps
रिया के माता-पिता से आज दूसरे राउंड की पूछताछ, शोविक पर पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप; एक ड्रग डीलर भी एनसीबी के हत्थे चढ़ा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के माता-पिता को सीबीआई पूछताछ के लिए बुला सकती है। मंगलवार को सीबीआई ने दोनों से तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ की है। आज सुशांत के घर काम करने वाले और रिया के माता-पिता को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब कर सकती है सीबीआई की टीम। केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। अंधेरी इलाके से पकड़ा गया ड्रग पैडलर मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ड्रग डीलर को पकड़ा है। इसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके संबंध रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से हैं। यह भी माना जा रहा है कि आज शोविक से एनसीबी की टीम पूछताछ कर सकती है। एनसीबी की टीम ने ड्रग्स पैडलर को मुंबई के अंधेरी इलाके से देर रात हिरासत में लिया था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का शोविक पर आरोप टाइम्स नाऊ के मुताबिक शौविक चक्रवर्ती और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था। कथित तौर पर, चैट से पता चलता है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था। यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग लेते थे। सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से खासतौर पर इस चैट के बारे में पूछा था। पूछताछ के दौरान हुई बहस सीबीआई ने रिया के पिता इंद्रजीत से इस चैट को लेकर पूछताछ की, तो वह इसका उचित जवाब नहीं दे सके और उनसे बहस करने लगे। वह मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे सीबीआई के सामने पेश हुए थे। सीबीआई ने रिया के भाई शौविक से भी ड्रग लिंक के बारे में पूछताछ की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर मंगलवार की है। जब रिया चक्रवर्ती के माता-पिता पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। https://ift.tt/32Rj8GQ
- Get link
- X
- Other Apps
'बेल बॉटल' की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड गईं वाणी कपूर, बोलीं- फ्लाइट पकड़ते वक्त लग रहा था दोबारा नई जिंदगी शुरू कर रही हूं अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। जो कि फिल्म की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड पहुंच चुकी हैं। इंडस्ट्री के अन्य स्टार्स की तरह ही पिछले पांच महीनों से वाणी भी शूटिंग शुरू करने को बेताब थीं, मगर लॉकडाउन के चलते ऐसा हो नहीं सका। हालांकि इस दौरान दो फिल्में उनकी झोली में जरूर आईं। वाणी ने कहा, 'मैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही हूं। यह बहुत अद्भुत अहसास है। सेट पर वापसी का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही थी। अब मैं फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उतावली हो रही हूं। मैं पांच महीनों के बाद मुंबई से बाहर जा रही हूं। मैं काम शुरू करने के लिए फ्लाइट पकड़ रही हूं। ऐसा लगता है कि मुझे एक नई जिंदगी मिली है और मैं दोबारा ये सब कर रही हूं।' वाणी को इस बात की बेहद खुशी है कि कोरोना महामारी के कारण बहुत मुश्किल समय गुजारने के बाद फिल्म उद्योग फिर से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हम सभी के लिए यह परीक्षा का साल था। लेकिन मुझे खुशी है कि अब सामान्य जनजीवन फिर से शुरू हो रहा है क्योंकि हम नई जीवनशैली में ढल चुके हैं।' अक्षय के साथ अपने शूटिंग के अनुभव के लिए भी वाणी बेहद उत्साहित है। उन्होंने बताया, 'मैं अक्षय सर के साथ पहली बार काम कर रही हूं। मैं जानती हूं कि यह अनुभव बहुत खास होगा। मैं जानती हूं कि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वो जिस उत्साह व समर्पण के साथ अपना काम करते हैं, वो उल्लेखनीय है। वो हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। उम्मीद है कि लोगों को हमारी जोड़ी पसंद आएगी।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today It seemed like I was starting a new life again while catching a flight to Scotland for shooting : Vani Kapoor https://ift.tt/3lEX2A3
- Get link
- X
- Other Apps
जब अजय देवगन ने 'फूल और कांटे' में अक्षय को किया था रिप्लेस, सुपरस्टार ने खुद सुनाई थी पूरी कहानी सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन ने एक ही साल में बतौर हीरो बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह साल था 1991। लीड एक्टर के तौर पर अक्षय की पहली फिल्म 'सौगंध' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अजय देवगन को उनकी पहली फिल, 'फूल और कांटे' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'फूल और कांटे' अजय से पहले अक्षय कुमार को ऑफर हुई थी? खुद अक्षय ने किया था यह खुलासा अक्षय और अजय रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा 'सूर्यवंशी' में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसी साल मार्च में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय ने बताया था 'फूल और कांटे' में अजय ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। अक्षय ने कहा था, "हम दोनों ने अपना कॅरियर साथ में शुरू किया था। ऐसा शुरू किया था कि एक ही फिल्म के लिए दोनों लड़े थे। इसकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' में पहले मैं था। फिर इसने मुझे धक्का मार दिया।" ऐसी है रिप्लेस किए जाने की कहानी अक्षय ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "जी हां, मैं 'फूल और कांटे' में था। मैं सनी सुपर साउंड (रिकॉर्डिंग स्टूडियो) में नदीम-श्रवण के साथ म्यूजिक सेशन में बैठा था। उन दिनों हर गाने में 30-40 वायलिन बजने वाले होते थे। एक सेपरेट ऑर्केस्ट्रा। अब तो हम एक पल में सबकुछ खत्म कर देते हैं। रात को मैं पहले दिन के लिए शूट के लिए तैयार हो रहा था। और फिर मुझे एक कॉल आया कि भैया आप मत आना, कोई और आ रहा है।" किस्सा यह भी: एक शाम को बदली थी जिंदगी अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता बनने से पहले मॉडल थे और उस शाम भी वे मॉडलिंग के एक सिलसिले में बैंगलोर (अब बेंगलुरु) जा रहे थे। तभी मेकअप मैन प्रमोद चक्रवर्ती की कंपनी ने उनसे पूछा कि क्या वे एक्टर बनना चाहता हैं? तब अक्षय ने उन्हें अपना पोर्टफोलियो दिखाया और तुरंत उन्हें तीन फिल्मों का ऑफर मिल गया। अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं हैरान था। उन्होंने (प्रमोद चक्रवर्ती) मुझे तुरंत तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। पहली फिल्म के लिए उन्होंने मुझे 5 हजार, दूसरी के लिए 50 हजार और तीसरी फिल्म के लिए 1.50 लाख रुपए का चैक दिया था। जिस वक्त उन्होंने मुझे ये चैक दिए, तब शाम के 6 बज रहे थे। अगर मैं बैंगलोर चला गया होता तो यह मेरे लिए किसी आपदा से कम नहीं होता। आज मैं कहीं एक रिटायर्ड मॉडल के रूप में होता। इसलिए जो होता है, अच्छे के लिए होता है।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अक्षय कुमार ने 'सौगंध' से डेब्यू करने से पहले महेश भट्ट की फिल्म 'आज' (1987) में छोटी सी भूमिका निभाई थी। (फोटो: अजय देवगन और अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान। ) https://ift.tt/3gN7xNV
- Get link
- X
- Other Apps
Why ‘Flesh and Bone’s’ Bold Storytelling Got Ignored https://ift.tt/2GlnY7R
- Get link
- X
- Other Apps