Posts
रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ हो सकती है; सुशांत के साथ रिश्तों से लेकर कमाई और खर्चों से जुड़े सवाल भी होंगे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई आज सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। रिया से परिवार के लोगों से भी सवाल-जवाब हो सकते हैं। सीबीआई रिया से इन 10 पॉइंट पर सवाल-जवाब कर सकती है- 1. सुशांत से मुलाकात कैसे हुई और रिश्ता आगे कैसे बढ़ा? क्या आप दोनों शादी करने वाले थे? 2. आठ जून को ऐसा क्या हुआ कि आपको सुशांत का घर छोड़ना पड़ा और उनके नंबर को भी ब्लॉक करना पड़ा? 3. सुशांत के डिप्रेशन में होने की थ्योरी क्या है? आपने सुशांत के साथ रहने के दौरान उनके लिए क्या किया? 4. सुशांत के परिवार के साथ आपके रिश्ते कैसे थे, उन्होंने जो आरोप लगाए हैं, उनके बारे में क्या कहेंगी? 5. सुशांत से आखिरी बातचीत क्या हुई थी, क्या आपको लगता था कि सुशांत सुसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं? 6. सुशांत की कंपनियों में आपकी क्या हिस्सेदारी थी और आपका रोल किस तरह का था? क्या कंपनी के सभी फैसले आप ही लेती थीं? 7. सुशांत के घर, उनके अकाउंट और घर पर काम करने वालों पर क्या आपका कंट्रोल था? 8. यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था? सिद्धार्थ और नीरज ने बताया कि वहां से आने के बाद सुशांत परेशान रहने लगे थे। 9. फिल्मों से हुई कमाई और उनके खर्च को लेकर भी सवाल किए जाने के आसार हैं। 10. कॉल डिटेल्स सामने रखकर रिया से कुछ सवाल पूछे जा सकते हैं? सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अफसर 8 जून से 14 जून तक की पूरी घटना की पड़ताल कर रहे हैं। वे जानने की कोशिश कर रहे हैं कि सुशांत की मानसिक स्थिति कैसी थी, खासकर रिया से आखिरी बार मुलाकात के बाद। सीबीआई यह भी पता लगाना चाहती है कि रिया के जाने के बाद सुशांत ने किस-किस से बात की और 12 जून तक बहन के साथ रहने पर उनका व्यवहार कैसा था? पिठानी, नीरज और दीपेश के बयानों में फर्क सीबीआई ने रविवार को लगातार दूसरे दिन सुशांत के फ्लैट पर जाकर 14 जून का सीन री-क्रिएट किया। सीबीआई वहां 3 घंटे रुकी। जांच एजेंसी सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश सावंत को भी साथ ले गई थी। इससे पहले तीनों से अलग-अलग और एक साथ बिठाकर सवाल-जवाब किए गए थे। उनके बयानों में अंतर आने की वजह से सीबीआई उन्हें सुशांत के फ्लैट पर ले गई। सूत्रों के मुताबिक, तीनों ने बेड और पंखे की ऊंचाई को लेकर अलग-अलग बयान दिए। सुशांत की लाश नीचे कैसे उतारी गई, इस बारे में नीरज का जवाब बाकी दोनों लोगों से अलग था। नीरज ने यह भी बताया कि 13 जून की रात सुशांत को एक खास सिगरेट नहीं मिली। दीपेश, जो कि रिया का सबसे करीबी बताया जा रहा है, वह सीबीआई को गुमराह कर रहा है। सिद्धार्थ और नीरज ने क्राइम सीन सीक्वेंस के बारे में पूछे गए सवालों के अलग-अलग जवाब दिए। 13 और 14 जून की घटनाओं के बारे में सिद्धार्थ और नीरज ने अलग-अलग जानकारियां दीं। 8 जून की रात सुशांत और रिया के बीच क्या हुआ था? इस पर भी सिद्धार्थ का बयान अलग था। सुशांत के फ्लैट मालिक से आज भी पूछताछ हो सकती है सीबीआई की टीम ने सुशांत के फ्लैट मालिक संजय लालवानी से रविवार को पूछताछ की थी। उनसे रेंट एग्रीमेंट की कॉपी लेकर कुछ और जानकारी मांगी है। इसलिए आज फिर पूछताछ की जा सकती है। बांद्रा के मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट के छठे और सातवें फ्लोर के 4 फ्लैट्स को सुशांत ने 3 साल की लीज पर लिया था। हर महीने का किराया 4.50 लाख रुपए था। हर साल 10% किराया बढ़ाने का एग्रीमेंट था। 9 दिसंबर 2019 को ये डुप्लेक्स फ्लैट लीज पर लिया था जो 2022 तक के लिए था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो 10 अगस्त की है, रिया चक्रवर्ती उस प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस पहुंचीं थीं। सुशांत केस में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। https://ift.tt/3aOTO89
- Get link
- X
- Other Apps
5 महीने में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हुआ 10 हजार करोड़ का नुकसान, अकेले बॉक्स ऑफिस का करीब पौने 4 हजार करोड़ का घाटा कोरोना और लॉकडाउन के चलते इंडस्ट्री का काम काज ठप है। हालांकि, अब शूटिंग की इजाजत मिल गई है। लेकिन पिछले पांच से छह महीनों में इंडस्ट्री को तकरीबन 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह कहना है फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा का जिन्हें बॉलीवुड का ऑथेंटिक इनसाइडर कहा जाता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि सिर्फ एक साल में बॉक्स ऑफिस से 5500 करोड़ से 6000 करोड़ रुपए का टर्नओवर आता है। वहीं, सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स से 8000-9000 करोड़ मिलते हैं। जबकि 300-400 करोड़ की हिस्सेदारी म्यूजिक वर्ल्ड की रहती है। नाहटा ने फिल्म इंडस्ट्री के नुकसान को विस्तार से समझाया। उन्होंने जो कहा, उसी पर एक हिसाब-किताब:- बॉक्स ऑफिस पर 3000-4000 करोड़ का नुकसान मार्च से अब तक सिनेमाघर बंद हैं। इसके चलते इंडस्ट्री को सिनेमाघरों की टिकट खिड़की यानी बॉक्स ऑफिस पर 3000 से 4000 करोड़ का नुकसान है। फिल्में डायरेक्ट ओटीटी पर जा रही हैं। ऐसे में सैटेलाइट वाले उन मेकर्स को कम रकम दे रहे हैं, जो अपनी फिल्में ओटीटी पर ला रहे हैं। उनका तर्क है कि फिल्में सिनेमाघरों में तो रिलीज हुईं नहीं। ऐसे में इन्हें लेकर पब्लिक में बज नहीं है। लिहाजा, अपने प्लेटफॉर्म पर सैटेलाइट वालों को फिल्मों का प्रमोशन खुद करना होगा। ऐसे में सैटेलाइट वालों ने डायरेक्ट ओटीटी पर जाने वाले मेकर्स के अकाउंट से प्रमोशन खर्च की रकम काट ली है। वैसे भी अभी ढेर सारे प्रोड्यूसर्स की फिल्में ओटीटी पर नहीं आई हैं। सब इंतजार कर रहे हैं। इस तरह सैटेलाइट और ओटीटी की गुत्थम- गुत्थी के चलते पौने चार हजार करोड़ का नुकसान है। इरफान खान, करीना कपूर और राधिका मदान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' लॉकडाउन से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई आखिरी फिल्म थी, जिसने महज 9.36 करोड़ रुपए की कमाई की। ओटीटी पर भी अब तक कुल 15 से 20 फिल्मों की ही डील हुई है। उनमें से 'गुलाबो सिताबो', 'दिल बेचारा', 'शकुंतला देवी', 'रात अकेली है', 'लूटकेस', 'यारा', 'मी रक़सम', आदि रिलीज हो चुकी हैं। आगे 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'भुज:प्राइड ऑफ इंडिया', 'सड़क2' और अन्य फिल्में आनी बाकी हैं। नए लॉट की बात करें तो बड़े बजट में ‘कुली नंबर1’ की डील ओटीटी के लिए हुई है। 45 फिल्में अनाउंस हुईं, लेकिन बन नहीं सकीं दुखद बात यह रही कि कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सके, जिनसे इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें थीं। मसलन, ‘किक2’, ‘दोस्ताना2’, ‘तख्त’, सुशांत सिंह राजपूत की रूमी जाफरी के साथ वाली फिल्म और हिरानी की शाहरुख के साथ वाला प्रोजेक्ट। इतना ही नहीं बड़े बजट की लीग में अप्रैल में 'सूर्यवंशी' रिलीज करने के बाद रोहित शेट्टी अपनी ‘गोलमाल5’ या ‘राम लखन’ शुरू कर चुके होते। मीडियम और छोटे बजट की फिल्मों को भी शामिल किया जाए तो करीबन 45 से 50 फिल्में अनाउंस होकर भी फ्लोर पर नहीं जा सकीं। रोहित शेट्टी की अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट दो बार बदली जा चुकी है। पहले यह 22 मई 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की 'राधे' का टकराव टालने के लिए इसे प्री-पोंड कर 12 मार्च पर शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते यह रिलीज नहीं हो सकी। अब चर्चा है कि फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। आगे के हालात भी धुंधले धीरे धीरे सब कुछ अनलॉक हो रहा है। अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे एक्टर्स ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन ज्यादातर स्टार्स हालात सामान्य होने के बाद भी दो से चार महीने और रुकेंगे। वह इसलिए भी इनमें से कइयों की स्क्रिप्ट हार्ट-लैंड में सेट है। वहां जल्दी शूटिंग शुरू होना मुश्किल लग रहा है। तारीखें आगे खिसकती रहेंगी ‘राधे’, सूर्यवंशी, ‘83’, ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘मैदान’, ‘गंगूबाई’ समेत बाकी बड़े बजट वाली फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसकती रहेंगी। ‘राधे’ को लेकर बड़ी संभावना है कि वह अगली ईद पर आए। एक चीज गौर करने वाली है। वह यह कि जो फिल्में डायरेक्ट ओटीटी पर गई हैं, उनके चलते सिनेमाघरों का कुल बीस हफ्ते का बिजनेस खत्म हो चुका है। वह भी तब जब 15 से 20 फिल्में डायरेक्ट ओटीटी पर गई हैं। यह भयावह है। कई सिनेमाघर तो स्थाई तौर पर बंद हो गए हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी अजय देवगन स्टारर 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' इस साल की इकलौती ऐसी फिल्म है, जो 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर सकी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 279 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दो फिल्मों पर इंटरेस्ट रेट 35-35 करोड़ अकेले ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ की बात करें तो दोनों फिल्मों की लागत 200 करोड़ की है। इन दोनों फिल्मों के मेकर्स को दो फीसदी रेट के हिसाब से मार्च-अप्रैल से अब तक का 35-35 करोड़ रुपए ज्यादा इंटरेस्ट भरना होगा। इन दो फिल्मों की तरह इस साल आने वाली बाकी फिल्मों पर भी इंटरेस्ट रेट का मीटर चालू है। समझा जा सकता है कि रकम कितनी बड़ी है। सरकार को राहत पैकेज देना होगा कोरोना और लॉकडाउन के चलते प्रोडक्शन और एग्जीबिशन सेक्टर वालों का घाटा तो हुआ ही है। ज्यादातर प्रोजेक्ट पर काम बंद रहने के चलते एक्टर्स, टेक्नीशियन, गरीब जूनियर आर्टिस्ट और डांसर्स आदि को भी भारी नुकसान हुआ है। इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के यहां खाने तक के लाले हैं। अकेले पीवीआर की बात करूं तो सारे पीवीआर चेन को ऑपरेट करने के लिए मंथली 15 करोड़ रुपए का खर्च आता है। ऐसे में पिछले पांच महीनों में कुल 75 करोड़ रुपए का बोझ तो अकेले पीवीआर सिने चेन पर है। इस तरह का खर्च सिंगल स्क्रीन वालों का भी है। ऐसे में सरकार को इस इंडस्ट्री के लिए राहत पैकेज लाना ही होगा। वरना 20 फीसदी सिनेमाघर तो कभी खुल ही नहीं पाएंगे। रेपुटेशन का लॉस हजारों करोड़ों में आखिर में मैं यह कहना चाहूंगा कि मॉनीटरी लॉस तो इंडस्ट्री का है ही। सुशांत मामले के बाद इंडस्ट्री की रेपुटेशन का लॉस हजारों करोड़ में है। चंद इनसाइडर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के कथित ट्रोलर के चलते इंडस्ट्री की रेपुटेशन पर जो दाग लगा है, उसे मिटाने में बड़ी मुश्किल आने वाली है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे डिप्रेशन के कारण खुदकुशी माना गया था। इसके बाद कंगना रनोट समेत कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी मौत के लिए बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद और खेमेबाजी को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, बाद में सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। लोगों के मन में इंडस्ट्री की गंदी इमेज बन रही है कि यहां तो अंडरवर्ल्ड का पैसा है। स्टार्स और मेकर्स फिल्में बनाने के लिए काफी जोड़तोड़ करते हैं। इससे इंडस्ट्री के प्रति नेगेटिव माहौल बन रहा है। मैंने इंडस्ट्री की इतनी बुरी सिचुएशन अपने अब तक के करियर में कभी नहीं देखी।रेपुटेशन बनने में दशकों, सैकड़ों साल लगते हैं। पर बिखरने में चंद मिनट भी नहीं। आज महज कुछ इनसाइडर और सोशल मीडिया ट्रोलर्स के चलते इंडस्ट्री बिखरने की कगार पर है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Corona, Lockdown and Sushant Singh Rajput Death Controversy Affects : Entertainment industry loss of 10 thousand crores in 5-6 months https://ift.tt/34E5LfZ
- Get link
- X
- Other Apps
संजय कपूर ने कहा- कोरोना पर बेस्ड है ये थ्रिलर वेब सीरीज, बोले- हम सभी ने इसके लिए अपने-अपने घरों में रहकर शूटिंग की वेब सीरीज 'द गोन गेम' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम हुई है। इस सीरीज में संजय कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत करते हुए उन्होंने ना केवल इस सीरीज से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया, साथ ही अन्य चीजों को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए। सवाल- इस वेब सीरीज 'द गोन गेम' को साइन करनी की वजह? संजय कपूर- 'मैं हमेशा अलग-अलग स्टोरीज की तलाश में रहता हूं और जब डायरेक्टर निखिल भट्ट ने मुझे यह स्टोरी सुनाई तो मुझे बहुत पसंद आई। यह अपने आप में यूनिक बात है कि जिस कोरोना से सारी दुनिया लड़ रही है ये थ्रिलर वेब सीरीज उसी पर आधारित है। हम सभी ने अपने-अपने घरों में रहकर शूट किया है। मुझे मेरा रोल काफी चैलेंजिंग लगा। एक नया अनुभव था इसीलिए मैंने हामी भर दी।' सवाल- इस लॉक डाउन से क्या सीखा और इस मुश्किल समय को कैसे बिताया? संजय कपूर- 'लॉकडाउन के पहले कुछ दिन तो परिवार के साथ समय व्यतीत किया। साथ बैठकर फिल्में देखीं, लेकिन उसके बाद यह समझ में आ गया कि कहीं ना कहीं हम सबको धैर्य रखना होगा क्योंकि यह एक मुश्किल घड़ी है। मैं अपने वर्कआउट रूटीन को जारी रखता था। हम लोग हमेशा वीडियो कॉल पर अपनी फैमिली के साथ बात करते थे।' सवाल- शूट करते वक्त कौन-कौन सी तकनीकी समस्याएं आईं? संजय कपूर- 'जब मुझे यह स्क्रिप्ट बताई गई तो मुझे बहुत इंटरेस्टिंग लगी लेकिन मन में शंका तो थी कि कैसे शूट करेंगे? पर जब डायरेक्टर ने लंबी बात की, तब मुझे समझ में आया कि वो क्या विजन रखते हैं। घर पर रहकर शूटिंग करने का यह एक नया अनुभव था। आमतौर पर सेट पर सह कलाकार मौजूद होते हैं जो सीन करने में बहुत मददगार होते हैं लेकिन जब आप अपने घर में बैठे-बैठे शूटिंग कर रहे हैं तो आपको सभी के डायलॉग पता होने चाहिए उसी के बाद आप वैसा रिएक्शन दे पाते हैं। मुझे तो अपने बच्चे को रिश्वत देनी पड़ेगी वो अपने रूम से निकलकर मेरे कुछ सीन शूट कर दे।' सवाल- आपने बॉलीवुड में अपने करियर के 25 साल पूरे कर लिए है, इस सिल्वर जुबली के मौके पर न्यूकमर्स को क्या टिप देना चाहेंगे? संजय कपूर- 'बस यही कहना चाहूंगा कि हर किसी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन बिना मेहनत किए आप अपना मुकाम नहीं बना सकते। जब हालात खराब हों तो धैर्य रखिए और निरंतर मेहनत करते जाइए। इसी से आप अपनी मंजिल को पा सकते हैं और एक और बात जो मैं सबसे कहना चाहूंगा कि मेरे पिताजी हमेशा मुझसे कहा करते थे कि अगर एक रेस में 100 लोग हैं और तुम्हारे आगे 10 लोग हैं तो कभी इस बात का दुख या ईर्ष्या मत करो कि तुम्हारे आगे 10 लोग हैं। यह भी तो देखो कि तुम्हारे पीछे 90 लोग हैं जो तुम्हारी जगह पाना चाहते हैं। इस बात की तसल्ली रखो और बस मेहनत करो।' सवाल- आपका खुद का भी एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसमें फिल्म 'तेवर' को प्रोड्यूस करे 5 साल हो गए हैं आगे कोई और फिल्म प्रोड्यूस ना करने की वजह? संजय कपूर- 'मैं किसी फिल्म को सिर्फ तभी प्रोड्यूस करना चाहूंगा जब मैं अपना पूरा समय उस फिल्म को दे पाऊं, सेट पर मौजूद होने से लेकर हर मीटिंग में अपना सहयोग दे पाऊं। सिर्फ प्रोड्यूस करने के लिए मैं फिल्म नहीं बनाना चाहता। 'तेवर' को प्रोड्यूस करने के बाद ही मैं फिल्मों में व्यस्त हो गया और फिर उसके बाद टीवी शो में बिजी था। जिस वजह से मैं प्रोडक्शन हाउस को समय नहीं दे पाया। हालांकि जब फिल्मों से थोड़ा समय मिलेगा तो कोई फिल्म जरूर बनाऊंगा।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today संजय कपूर का कहना है कि उन्हें अपने अपने बच्चे को रिश्वत देनी पड़ेगी कि वो अपने रूम से निकलकर मेरे कुछ सीन शूट कर दे। https://ift.tt/34qZiET
- Get link
- X
- Other Apps
रिया चक्रवर्ती से सोमवार को पूछताछ कर सकती है एसआईटी, सुशांत और एक्ट्रेस के बीच कॉल डिटेल भी खंगाले जाएंगे सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने लगातार तीसरे दिन इन्वेस्टिगेशन जारी रखा। रविवार को सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हेल्पर दीपेश और कुक नीरज सिंह को लेकर एसआईटी सुशांत के फ्लैट पर गई। यहां तीनों से सवाल जवाब किए गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को सीबीआई की टीम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।टीम सुशांत, रिया और इस केस से जुड़े दूसरे लोगों की कॉल डिटेल भी खंगालेगी। रिया और सिद्धार्थ के रिश्तों पर शक की सुई सुशांत की मौत के बाद सिद्धार्थ और रिया की संदिग्ध भूमिका से उनके बीच रिश्तों पर भी शक की सुई घूम रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर दो ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिन्हें रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन पोस्ट्स में खास बात यह थी कि ये दोनों वीडियो सुशांत के फ्लैट में ही शूट किए गए थे। लेकिन रिया ने इन्हें शूट करने का क्रेडिट सुशांत की जगह सिद्धार्थ पिठानी को दिया था। रिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ये वीडियो 25 मार्च और 3 अप्रैल के हैं। यह वो टाइम था जब देश टोटल लॉकडाउन हो चुका था, और रिया अपना घर छोड़कर सुशांत के घर रहने आ गई थीं। सिद्धार्थ पिठानी के द्वारा क्लिक किया गया रिया चक्रवर्ती का दूसरा वीडियो। ## सुशांत के फ्लैट, रिसॉर्ट में गई टीम; घर के मालिक से भी पूछताछ की सीबीआई की टीम सोमवार को सुशांत के फ्लैट पर उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, हेल्पर दीपेश और कुक नीरज सिंह को लेकर पहुंची। यहां करीब 3 घंटे तक तीनों लोगों से 13 और 14 जून की घटना के बारे में सवाल किए गए। यहां पर क्राइम सीन को री-क्रिएट भी किया गया। सूत्रों का कहना है कि क्राइम सीन सीक्वेंस, लाश उतारने और 13-14 जून की घटना के बारे में तीनों के बयान विरोधाभासी हैं। सुशांत के फ्लैट के मालिक से भी रविवार को पूछताछ की गई। वे संजय लालवानी के फ्लैट में रहते थे। सुशांत ने बांद्रा वेस्ट माउंट ब्लॉक बिल्डिंग की 6वीं और 7वीं पर 4 फ्लैट्स को 3 साल के लीज पर लिया था। जिसका हर महीने का किराया 4.50 लाख रुपए था। यह हर साल 10 परसेंट के रेशो से बढ़ता था। 9 दिसंबर 2019 को सुशांत ने ये ड्यूप्लेक्स फ्लैट लीज पर लिया था जिसकी मियाद 2022 तक थी। सीबीआई की टीम फ़्लैट के एग्रीमेंट कॉपी लेकर लालवानी परिवार के पास पहुंची थी। सुशांत ने यह फ्लैट किस तरह हायर किया था, टीम ने इसकी जांच की है। इसी बीच सीबीआई की एक टीम रविवार को उस वाटर स्टोन रिसॉर्ट में भी गई, जहां सुशांत ने 2 महीने गुजारे थे। टीम रिसॉर्ट में 2 घंटे रुकी। स्टाफ से यह पता किया कि जब सुशांत वहां रुके थे, तो उनका व्यवहार कैसा था। इससे पहले सीबीआई की टीम ने सुशांत के फ्लैट ओनर संजय लालवानी से पूछताछ की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Death Case: Rhea Chakraborty may be questioned on Monday by CBI https://ift.tt/3lbqltP
- Get link
- X
- Other Apps
भाई सोहेल खान के घर गणेश विसर्जन में पहुंचे सलमान, यूलिया, जैकलीन और डेजी शाह भी आईं नजर गणेशोत्सव पूरे मुंबई में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच खान फैमिली ने गणेश विसर्जन का आयोजन किया। यह आयोजन सोहेल खान के घर पर हुआ, जहां डेढ़ दिन के गणेशजी की स्थापना की गई थी। इस विसर्जन में सलमान खान, यूलिया वंतूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडीज भी पहुंची। ढोल की थाप पर थिरके सलमान सलमान भांजे आहिल के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आए। वे उन्हें गोद में उठाकर नाचते दिखे। इस दौरा बहन अर्पिता ने सोहेल के घर पर स्थापित किए गए गणेश जी का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन सोहेल और आयुष शर्मा के घरों में स्थापित प्रतिमाओं का किया गया। जिसमें खान फैमिली से हेलन, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, सलमा भी नजर आईं। ## अर्पिता ने अपने घर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया। आयुष के घर हुई थी आरती गणेश चतुर्थी यानी स्थापना वाले दिन आयुष शर्मा के घर हुई आरती में भी सलमान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जहां अरबाज, अतुल, अलवीरा भी मौजूद थे। इस बीच सलमान ने भांजे आहिल के साथ गणेश जी की आरती की थी। सलमान खान के भाईयों और बहनों के घर हर साल गणेशोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है। रविवार रात हुए विसर्जन में भी परिवार मौजूद रहा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Salman Khan with his rumoured girlfriend Iulia Vantur and other family members were spotted Sohail Khan’s residence on Sunday evening for ganesh visarjan https://ift.tt/2QjavPv
- Get link
- X
- Other Apps
अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल बोले- बाबरी मस्जिद के फैसले पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी ऐसा मामला नहीं जो कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट जैसा अपराध हो अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू करने के लिए अपनी सहमति से इनकार कर दिया है। स्वरा पर यह मामला राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय बयानों के कारण दर्ज किया गया था। इसलिए बच गईं स्वरा वकील अनुज सक्सेना ने स्वरा के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल की सहमति मांगी थी। गौरतलब है कि स्वरा ने ये बयान 1 फरवरी 2020 को मुंबई कलेक्टिव द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में दिए थे। और किसी व्यक्ति के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट्स एक्ट 1971 की धारा 15 के तहत अटॉर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल की सहमति जरूरी होती है। अटॉर्नी जनरल ने इसलिए खारिज किया वेणुगोपाल ने 21 अगस्त को सक्सेना को लिखे पत्र में कहा कि स्वरा का बयान, जो दो पैराग्राफ में है केवल केवल फैक्चुअल है और यह वक्ता के तौर पर उनकी धारणा है। वेणुगोपाल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा मामला है जिसमें अदालत का अपमान हुआ है या अदालत के अधिकार को कम करने का अपराध साबित होगा। इसलिए, मैंने स्वरा भास्कर के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने के लिए असहमति व्यक्त की।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Attorney General KK Venugopal refused his consent for initiating criminal contempt of court proceedings against Swara Bhaskar https://ift.tt/3hnKbQh
- Get link
- X
- Other Apps
नीरज ने कहा- घर में हर सप्ताह होने वाली पार्टी में मारिजुआना लेते थे सुशांत, उनकी मौत से तीन दिन पहले मैंने बनाकर दी थीं सिगरेट सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उनके हाउस कीपर रहे नीरज सिंह ने हैरान करने वाला दावा किया है। नीरज की मानें तो सुशांत हर सप्ताह घर में होने वाली पार्टी में मारिजुआना का नशा करते थे। हाउस कीपर ने यह दावा मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में किया था, जो अब मीडिया में वायरल हो रहा है। नीरज के मुताबिक, सुशांत की मौत के तीन दिन पहले भी उन्होंने उनके लिए मारिजुआना की कुछ सिगरेट रोल की थीं, जिनका बॉक्स उनकी मौत के बाद खाली मिला था। काम छोड़ा तो सैमुअल मिरांडा ने वापस बुलाया इंडिया टुडे ने मुंबई पुलिस के सूत्रों के हवाले से नीरज के बयान के बारे में विस्तार से बताया है। नीरज ने कहा था, "अप्रैल 2019 से मैं हाउस कीपिंग स्टाफ का हिस्सा था। मैं सुशांत सर के ही परिचित एक अन्य शख्स के रिफरेंस से यहां आया था। मुझे जॉब मिल गया। जब मैं बीमार पड़ा तो मैंने काम छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद मैंने फिर उनके यहां ज्वॉइन कर लिया। मई 2019 में सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने मुझसे संपर्क किया और काम पर वापस बुलाया था।" कैपरी हाइट्स वाले घर में नीरज ने ज्वॉइन किया था नीरज ने आगे कहा था, "मैंने पाली मार्केट स्थित कैपरी हाइट्स वाले निवास पर काम शुरू कर दिया था। मेरा काम घर की साफ-सफाई करना, कुत्तों को घुमाना, खाना और चाय सर्व करने का था। सुशांत से जुड़ी अन्य चीजों का ध्यान भी रखता था। जब मैंने काम शुरू किया, तब रजत मेवाती, सिद्धार्थ पिठानी, आयुष, सैमुअल मिरांडा, आनंदी, सैमुअल होकिप, अशोक खासू और केशव सुशांत के लिए काम करते थे। दिसंबर 2019 में सुशांत बांद्रा के जॉगर्स पार्क के माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए।" सप्ताह में एक - दो बार मारिजुआना पार्टी होती थी बकौल नीरज, "सुशांत सर हर सप्ताह एक या दो बार आनंदी, रिया और आयुष के साथ घर में पार्टी करते थे। वे इन पार्टियों में शराब पीते थे और मारिजुआना भी लेते थे। सैमुअल होकिप सुशांत सर के लिए मारिजुआना की सिगरेट बनाता था। कभी-कभी मैं इन्हें रोल किया करता था। सुशांत के सुसाइड करने से तीन दिन पहले मैंने उनके लिए सिगरेट रोल की थीं और बॉक्स में रख दी थीं। उनके सुसाइड के बाद मैंने देखा तो वह बॉक्स पूरी तरह खाली था।" आखिर क्यों किसी को नहीं मिलीं बेडरूम की चाबियां नीरज के मुताबिक, सुशांत का बेडरूम हर दिन वे ही साफ करते थे। वे कहते हैं, "जब हम कैपरी हाइट्स वाले घर में रहते थे, तब वे अपना बेडरूम मुंबई से बाहर जाते समय लॉक करते थे और चाबी किचन में रख दिया करते थे। लेकिन माउंट ब्लैंक में डोर तभी लॉक होता था, जब सुशांत सर चेंज कर रहे होते थे या फिर रिया मैम अंदर होती थीं। बाकी पूरे टाइम कभी भी यह लॉक नहीं होता था। यही वजह है कि मुझे यह पता नहीं था कि बेडरूम की चाबियां कहां थीं।" गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत की मौत के समय उनका बेडरूम अंदर से लॉक था। सिद्धार्थ पिठानी ने चाबी बनाने वाले को बुलाकर ताला तुड़वाया था। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. कहानी सुशांत की मौत से 6 दिन पहले की:हाउस कीपर नीरज का खुलासा- 8 जून की रात रिया मैम बहुत गुस्से में थीं, उन्होंने बैग पैक करवाया और बिना डिनर किए अपने भाई के साथ चली गईं 2. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना 3. महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती के नए वॉट्सऐप चैट:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने लिखा था- आपने मुझे फिर बचा लिया; जब एक्टर की मौत हुई तो भट्ट ने रिया को कॉल करने को कहा था Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हाउस कीपर नीरज की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत सप्ताह में एक या दो बार पार्टी करते थे, जिसमें शराब पीते थे और मारिजुआना भी लेते थे। https://ift.tt/3gknzik
- Get link
- X
- Other Apps
हाउसकीपर नीरज सिंह का खुलासा- सुशांत सर के पुराने मकान में कुछ दिक्कत थी, वहां रात में लिफ्ट चलने और ड्रम बजने की आवाजें सुनाई देती थीं सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में कुछ वक्त पहले मुंबई पुलिस ने उनके हाउसकीपर रहे नीरज सिंह से पूछताछ की थी। अपने बयान में नीरज ने अभिनेता से जुड़े कई खुलासे किए थे। उसने बताया था कि पार्टिंयों के दौरान सुशांत सिगरेट के साथ मारिजुआना पीते थे। साथ ही उसने बताया था कि अभिनेता का पुराना मकान डरावना था और रात को वहां अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं। न्यूज चैनल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अपने तीन पेज के बयान में नीरज ने पुलिस से कहा, 'अप्रैल 2019 में मैंने हाउसकीपिंग स्टाफ के हिस्से के तौर पर काम किया। मुझे सुशांत सर के एक अन्य परिचित व्यक्ति के कहने पर वहां काम मिला था। काम मिलने के कुछ ही दिन बाद मैं बीमार पड़ गया और मैंने काम छोड़ दिया। फिर मई 2019 में सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने मुझसे संपर्क किया और मुझे वापस काम पर बुला लिया और मैं वापस काम पर आ गया।' खाना परोसना और साफ-सफाई था नीरज का काम नीरज ने आगे कहा, 'मैंने सुशांत सर के घर पर तब काम करना शुरू किया था, जब वे पाली बाजार में कैप्री हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे। मेरा काम सफाई करना, कुत्तों को घूमाना, चाय और खाने के अलावा सुशांत सर को अन्य चीजें परोसने का था।' 'जब मैं काम पर लगा था, तब वहां रजत मेवाती, सिद्धार्थ पिठानी, आयुष, सैमुअल मिरांडा, आनंदी, सैमुअल हाओकिप, अशोक खासु और केशव पहले से काम कर रहे थे। दिसंबर 2019 में सुशांत सर कैप्री हाइट्स को छोड़कर बांद्रा के जॉगर्स पार्क स्थित माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए।' रात को किसी ने कहा- लाइट्स बंद कर दो नीरज के मुताबिक 'जब हम कैप्री हाइट्स पाली बाजार वाले फ्लैट में रहते थे, तब हमें संपर्क में रहने के लिए वॉकी-टॉकी सेट्स दिए गए थे। उनकी मदद से सुशांत सर हमें काम को लेकर निर्देश देते थे। एक रात जब मैं सो रहा था, तो मुझे वॉकी पर आवाज सुनाई दी- नीरज लाइट्स बंद कर दो।' 'इसके बाद मैं सर के बेडरूम की तरफ गया तो देखा कि वे सो रहे थे और वहां की लाइट्स बंद थीं। कुछ वक्त बाद, मैंने फिर से ऐसी ही आवाज सुनी और चेक करने चला गया। मैंने पाया कि लाइट्स बंद थीं और सुशांत सर सो रहे थे।' लिफ्ट ऊपर-नीचे जाने की आवाजें आती थीं 'मैं बहुत डर गया और उस रात सो नहीं सका। जब हम वहां थे, हम लिफ्ट के ऊपर-नीचे जाने की आवाज सुन सकते थे और यहां तक कि कभी-कभी हमें ड्रम बीट्स की आवाजें भी सुनाई देती थीं। यही कारण है कि सुशांत सर कुछ दिनों के लिए कैप्री हाइट्स से वाटरस्टोन्स क्लब में शिफ्ट हो गए थे।' चाबी के बारे में नहीं पता होने की वजह बताई सुशांत की मौत के बाद उनके कमरे की चाबी के बारे में कुछ पता नहीं होने को लेकर नीरज ने कहा, 'पहले जब हम कैप्री हाइट्स में रहते थे, तो मुंबई से बाहर जाते समय वे हमेशा अपना कमरा लॉक कर देते थे, और चाबी किचन में रख कर जाते थे। लेकिन माउंट ब्लैंक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद सुशांत सर के कमरे का दरवाजा सिर्फ तभी लॉक रहता था, जब वे कपड़े बदलते थे या रिया मैम कमरे के अंदर होती थीं। बाकी समय कमरा कभी बंद नहीं रहता था। यही कारण है कि मुझे नहीं पता था कि बेडरूम की चाबियां कहां रखी थीं।' सिगरेट के साथ कभी-कभी मारिजुआना लेते थे सुशांत नीरज ने पुलिस को बताते हुए कहा था कि 'सुशांत सर हफ्ते में एक या दो बार घर पर आनंदी, रिया और आयुष के साथ पार्टी करते थे। उन पार्टियों के दौरान वे शराब और मारिजुआना सिगरेट का सेवन भी करते थे। सैमुअल जैकब सुशांत सर के लिए ज्वाइंट्स रोल करते थे। कभी-कभी मैं भी उनके लिए सिगरेट्स बनाता था।' 'सुशांत सर के सुसाइड करने से तीन दिन पहले से मैंने उनके लिए मारिजुआना सिगरेट बनाई थी। जिसे सीढ़ी के पास रखी अलमारी में एक डिब्बे के अंदर रखा था। सुशांत सर की आत्महत्या के बाद मैंने देखा कि वो डिब्बा खाली था।' यूरोप टूर से आने के बाद कमजोर दिखने लगे थे सुशांत की बीमारी को लेकर नीरज ने कहा, 'सुशांत सर अक्टूबर 2019 में रिया मैम के साथ यूरोप टूर गए थे। जब वे वहां से वापस आए तो रिया मैम के घर गए और वहां दिवाली भी मनाई। बाद में, वे कैप्री हाइट्स वाले घर आ गए और बहुत कमजोर थे। वे तब काफी कमजोर दिख रहे थे और एक नए घर की तलाश में थे। ये उसी समय की बात है जब सर रिया के घर पर रहने के लिए गए थे। ये वही वक्त है जब सैमुअल ने मुझे बताया था कि सर को अस्पताल में भर्ती किया गया है।' 'डेढ़ महीने बद दिसंबर 2019 में माउंट ब्लैंक वाला घर किराए पर लिया था और इस बीच हम पावना फार्म हाउस में रह रहे थे। माउंट ब्लैंक में शिफ्ट होने से पहले सर रिया मैम के घर पर रह रहे थे। जब मैंने उन्हें देखा वे बहुत कमजोर दिख रहे थे। तब उन्होंने मुझे बताया था कि मैं ठीक नहीं हूं और इलाज करवा रहा हूं। तब सर ज्यादातर वक्त घर पर ही बिताते थे। वे केवल जिम के लिए ताज लैंड्स एंड तक ही जाते थे।' सुशांत की बहन ने रिया पर लगाए थे आरोप बीते महीने के अंत में सुशांत की बड़ी बहन मीतू ने पटना पुलिस को बताया था कि रिया ने सुशांत को भूत-प्रेत कहानियां सुनाईं और उनके अंदर डर पैदा कर उनका घर बदलवा दिया था। वहीं इससे पहले जून महीने में हुई पुलिस पूछताछ के दौरान सुशांत के पुराना घर छोड़ने के सवाल पर रिया ने बताया कि वह घर मुझे डरावना लगता था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। वे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फंदे पर लटके पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि सुशांत के परिवार ने इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। https://ift.tt/3gme569
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की मौत के 68 दिन बाद करन का ट्वीट- भगवान गणेश की शक्ति आपको दुष्टों से बचाए, ट्रोलर्स ने उन्हें दो मुंह वाला राक्षस कहा सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच रफ्तार पकड़ चुकी है। पर, सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस इस बात को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं कि एक्टर ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ है। अपनी इस धारणा को लेकर उनका गुस्सा भी बढ़ता ही जा रहा है, जो अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ जाता है। बॉलीवुड में नेपोटिज्म के आरोपों में घिरे डायरेक्टर प्रोड्यूस करन जौहर लंबे अरसे बाद ट्विटर पर लौटे। लेकिन, वापसी के साथ ही उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। करन ने 14 जून के बाद पहला ट्वीट किया था करन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर ट्वीट किया- "भगवान गणेश की शक्ति आपको और आपके चाहने वालों को दानवों से बचाए। ये शक्ति सकारात्मकता को बढ़ाए और केवल प्यार फैलाए। कृपया सुरक्षित रहिए।' सुशांत की मौत के बाद से सोशल मीडिया से दूर हुए करन ने 14 जून के बाद यह पहला ट्वीट किया था। पर उन्हें सुशांत के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा। ## यूजर्स बोले- देखो! कौन प्यार फैलाने की बात कर रहा है इस ट्वीट के बाद करण ट्रोल होने लगे। एक यूजर ने लिखा- देखो, प्यार और सकारात्मकता फैलाने के बारे में कौन बोल रहा है। कॉफी विद करण शो का मकसद ही नकारात्मकता, नफरत और दादागिरी को फैलाना है। दो चेहरों वाला राक्षस। तुम्हें तुम्हारे कर्मों की कीमत चुकानी होगी। ## ## ## ## करन समेत 8 पर दर्ज है केस, फिर से होगी सुनवाई सुशांत की मौत के मामले में सलमान खान, आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, एकता कपूर समेत आठ सिने स्टार के विरुद्ध खारिज परिवाद पर फिर से सुनवाई होगी। अधिवक्ता सुधीर ओझा के रिवीजन वाद को मुजफ्फरपुर जिला जज अनिल कुमार सिन्हा ने मंगलवार काे मंजूर कर लिया। कोर्ट ने रिवीजन पिटिशन पर सुनवाई की तिथि 17 सितंबर तय की है। दरअसल सुधीर ओझा ने सुशांत सिंह सुसाइड मामले में सीजेएम काेर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। इसे सीजेएम ने घटनास्थल अधिकार क्षेत्र से बाहर होने के आधार पर खारिज कर दिया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए याची अधिवक्ता ने जिला जज के काेर्ट में रिवीजन दायर किया था। उन्होंने 4 अलग-अलग तथ्य पेश किए। ## 8 दिन पहले इंस्टाग्राम पर हुए हैं एक्टिव इसके पहले करन ने इंस्टाग्राम पर भी वापसी की है। जिसमें 15 अगस्त के दिन तिरंगा पोस्ट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। इसके बाद उन्हें इंस्टाग्राम यूजर्स ने भी बुरी तरह ट्रोल किया था। करन ने कैप्शन में लिखा था- "हमारे महान देश के लिए, जो संस्कृति, विरासत और इतिहास का खजाना है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।" करन की पोस्ट को दो घंटे के अंदर 61 हजार से ज्यादा व्यू मिले। हालांकि, कमेंट चुनिंदा लोगों के ही आए थे। क्योंकि उन्होंने अपने कमेंट सेक्शन को लिमिटेड कर रखा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today after 68 days from sushant singh rajput death Karan johar returned on Twitter but fans trolled him brutally https://ift.tt/3aQFWKy
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत और दिशा केस में नाम जुड़ने से परेशान सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम से पूरी पोस्ट्स डिलीट कीं, मैसेज लिखा- उस दिन मिलूंगा, जब दुनिया एक बेहतर जगह पर होगी सूरज पंचोली दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपना नाम जुड़ने के कारण इंस्टाग्राम छोड़ दिया। सूरज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- उन्हें घुटन महसूस हो रही है। सूरज ने एक पोस्ट छोड़कर अपने सभी फोटोज हटा दिए हैं। गौरतलब है कि सूरज का नाम जिया खान सुसाइड केस में भी जुड़ा था। सुशांत केस की जांच सीबीआई के हाथ आने के बाद सूरज को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। सूरज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है- फिर मिलते हैं इंस्टाग्राम, उम्मीद करता हूं तुमसे तब दोबारा मिलना होगा, जब दुनिया एक बेहतर जगह हो जाएगी। मुझे सांस लेने की जरूरत है, क्योंकि मुझे घुटन हो रही है। पोस्ट्स डिलीट करने से पहले दी थी सफाई सूरज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुई थी, जिसमें एक लड़की को दिशा सालियान बताया गया था। इस बारे में सूरज ने वही फोटो शेयर करते हुए लिखा था- सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर असली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ये फोटो 2016 में ली गई थी। जिस लड़की दिशा सालियान बताया जा रहा है वह मेरी दोस्त अनुश्री गौर है। जो भारत में रहती तक नहीं है। प्लीज लोगों के दिमाग से खेलना बंद कीजिए। प्लीज मेरा शोषण मत कीजिए। मुझे इस मामले में मत खींचिए। मैंने पहले भी कहा है और फिर से कह रहा हूं कि मैं दिशा से अपनी लाइफ में कभी नहीं मिला न बात की है। दो साल पुरानी सिर्फ एक पोस्ट छोड़ी सूरज ने जो इकलौती पोस्ट इंस्टाग्राम पर छोड़ी है। उसमें केवल दो मोमबत्तियां जलती हुई दिख रही हैं। यह पोस्ट 9 नवंबर 2018 की है। इस पोस्ट को उन्होंने अपने 28वें जन्मदिन पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में जिया खान की मौत के मामले में सूरज ने कोर्ट ट्रायल के दौरान अपनी और परिवार की मनोदशा के बारे में लिखा था। गौरतलब है कि जिया खान ने 2013 में सुसाइड कर लिया था। इस पोस्ट को छोड़ने की मंशा यही समझ आती है कि जिस तरह जिया खान की मौत के मामले में फैसला आने तक उन्होंने जो भी महसूस किया कमोबेश वही हालात इन दिनों फिर से बने हैं। जिसमें उन्हें दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में आरोप झेलने पड़ रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Suraj Pancholi deleted all his instagram posts on the row of sushant singh rajput and disha saliyan death case https://ift.tt/3gmXOOb
- Get link
- X
- Other Apps
'एम. एस. धोनी' में सुशांत की मां बनीं नीता मोहिंदरा का दावा- उन्होंने एक ऐसी ऐप बनाई थी, जिससे मोबाइल पर सांस लेकर कोविड-19 का पता कर सकते हैं फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे ऐप पर काम कर रहे थे, जिसके जरिए आसानी से कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाया जा सकता था। यह दावा फिल्म 'एस.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीता मोहिंदरा ने किया है। दरअसल, एक बातचीत के दौरान वे अभिनेता के टैलेंट पर बात कर रही थीं। उनके पास जीने के लिए अभी बहुत कुछ था: नीता नीता ने कहा, "इस होनहार अभिनेता का इस तरह जाना हैरान करने वाला है। अगर उनकी हत्या हुई है तो यह बेहद दुखद है और अगर उन्होंने खुद अपनी जान ली है, तब भी दुख है, क्योंकि उनके पास जीने के लिए अभी बहुत कुछ था।" 'रचनात्मक, आर्थिक रूप से बहुत अच्छा काम किया' नीता के मुताबिक, सुशांत ने रचनात्मक और आर्थिक रूप से बहुत अच्छा काम किया था। वे कहती हैं, "सुना है कि उन्होंने एक ऐसे कोरोना ऐप का अविष्कार किया, जिसमें आप अपने मोबाइल में सांस लेकर कोविड-19 के संक्रमण के बारे में पता लगा सकते हैं।" 'सुशांत की जिंदगी जीने में दिलचस्पी थी' नीता कहती है कि सुशांत बहुत ही विनम्र इंसान थे। उनकी जिंदगी जीने में दिलचस्पी थी। वे आईआईटी से ए-ग्रेडर थे और एक्टर बनने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग का करियर छोड़ा था। वे कहती हैं, "मैं उससे तब आखिरी बार मिली थी, जब 'एम.एस. धोनी' की सक्सेस की ग्रैंड पार्टी रखी गई थी। उनकी मौत के बाद उनमें मेरी दिलचस्पी और बढ़ गई है।" इधर बॉलीवुड में फिल्म बनाने वालों में होड़ इधर फिल्ममेकर्स सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्म बनाने की तैयारी में लग गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई निर्माताओं ने टाइटल रजिस्टर्ड करा लिए हैं। रिपोर्ट्स में प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि अब तक उनके पास 'सुशांत सिंह राजपूत- बायोग्राफी', 'सुशांत' और 'द अनसॉल्व्ड मर्डर मिस्ट्री- राजपूत' जैसे टाइटल्स की रिक्वेस्ट आ चुकी है। मामले में सीबीआई जांच तेज सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई तेजी से जांच कर रही है। अब तक सुशांत के हाउस कीपर नीरज सिंह, कुक केशव, फ्लैट-मेट सिद्धार्थ पिठानी और पूर्व हाउस मैनेजर दीपेश सावंत से पूछताछ की जा चुकी है। सुशांत के फ्लैट पर जाकर सीन री-क्रिएट करके देखा चुका है। जल्दी ही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ हो सकती है। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. कहानी सुशांत की मौत से 6 दिन पहले की:हाउस कीपर नीरज का खुलासा- 8 जून की रात रिया मैम बहुत गुस्से में थीं, उन्होंने बैग पैक करवाया और बिना डिनर किए अपने भाई के साथ चली गईं 2. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना 3. महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती के नए वॉट्सऐप चैट:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने लिखा था- आपने मुझे फिर बचा लिया; जब एक्टर की मौत हुई तो भट्ट ने रिया को कॉल करने को कहा था Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत से नीता मोहिंदरा की आखिरी मुलाकात 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की सक्सेस पार्टी में हुई थी। https://ift.tt/2QlruAA
- Get link
- X
- Other Apps