Posts

सोनू सूद को हर दिन मिल रही हैं 32 हजार से ज्यादा रिक्वेस्ट, एक्टर ने कहा- सबतक पहुंचना संभव नहीं लेकिन मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं सोनू सूद, एक ऐसा नाम बन चुके हैं जिनके पास इस वक्त किसी मंत्री के पास जाने वाली अपीलों से कहीं ज्यादा मदद की अपील आ रही हैं। इसी बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए शेयर की है। जहां उन्होंने अलग-अलग माध्यम से अपने पास आने वाली रिक्वेस्ट्स का ब्यौरा दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि सब तक पहुंचना संभव नहीं लेकिन वे पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके। सोनू सूद ने मांगी माफी भी सोनू ने इस ट्वीट में बताया है- 1137 मेल, 19 हजार फेसबुक मैसेज, 4812 इंस्टाग्राम मैसेज और 6741 ट्विटर मैसेज। ये आज के मैसेज हैं, जो मदद मांगने आए हैं। सभी तक पहुंचना मानवीय रूप से असंभव है। फिर भी मैं अब तक पूरी कोशिश कर रहा हूं। माफ़ करना अगर मुझसे आप में से किसी का मैसेज मिस हो गया हो तो। ## फिलीपींस के इंडियन्स के लिए अरेंज की फ्लाइट सोनू ने एक और ट्वीट के जरिए बताया कि वे फिलीपींस में फंसे लोगों के लिए एक ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- उम्मीद है कि आपने पैकिंग कर ली होगी। यह साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं 23 अगस्त को मनीला से फ्लाइट लेकर शाम 7:10 बजे उड़ान भरकर आपको घर ले आऊंगा। मैं फिलीपींस से अपने सभी दोस्तों को हमारी मातृभूमि में वापस लाऊंगा। इसे पहले भी सोनू ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक लड़की बारिश में अपनी किताबें भीगने के बाद रोती हुई नजर आई थी। इसके बाद सोनू ने उस लड़की से कहा था आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नईं होंगी घर भी नया होगा। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonu Sood is getting more than 32 thousand requests every day for help https://ift.tt/3aEwrOy

इरफान के बेटे बाबिल ने संजू को बताया टाइगर, लिखा- वे उन लोगों में से एक, जो बाबा के इंतकाल के वक्त हमारी मदद के लिए आगे आए थे दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल की मानें तो संजय दत्त उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने उनके पिता की बीमारी और इंतकाल के बाद सबसे पहले उनकी मदद की पेशकश की थी। बाबिल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसके साथ इरफान के साथ वाली संजय दत्त की एक फोटो भी साझा की है। बाबिल ने लिखा है- राइटर्स यह सोचते होंगे कि शुरुआत कैसे करें? लेकिन मैं राइटर नहीं हूं। इसलिए यहां से शुरुआत करता हूं। मीडिया से मेरा आग्रह है कि वे संजू बाबा और उनके परिवार को स्पेस दें, ताकि वे उनका इलाज बिना किसी टेंशन के ठीक से करा सकें। मैं जानता हूं कि यह आपका काम है, लेकिन हमें मानवता के नाते यह करना चाहिए।" बाबिल ने आगे लिखा, "यहां एक सीक्रेट है। संजू भाई उन लोगों में से एक हैं, जो बाबा (इरफान) को कैंसर डाइग्नोज होने के बाद मदद के लिए सबसे पहले आगे आए थे। बाबा के इंतकाल के बाद भी संजू भाई उन कुछ लोगों में शामिल थे, जो मजबूती से हमारे साथ खड़े थे। मेरा आग्रह है कि उन्हें मीडिया की एंग्जाइटी के बगैर यह लड़ाई लड़ने दें। आप जानते ही होंगे कि हम यहां संजू बाबा के बारे में बात कर रहे हैं। वे टाइगर हैं। फाइटर हैं। अतीत आपको परिभाषित नहीं करता। लेकिन यह आपको विकसित करता है और मुझे पूरा यकीन है कि संजू बाबा एक बार फिर फिट होकर लौटेंगे।" 29 अप्रैल को हुआ था इरफान का इंतकाल इरफान खान का इंतकाल 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में हुआ था। वे करीब दो साल तक न्यूरो इंडोक्राइन नाम के कैंसर से जूझते रहे। अभिनेता की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडिया' उनकी मौत से करीब डेढ़ महीने पहले 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संजय दत्त का इलाज मुंबई में शुरू हुआ संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो यह चौथी स्टेज में पहुंच चुका है। उन्होंने अपना इलाज मुंबई के ही एक अस्पताल में कराना शुरू कर दिया है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में लीलावती हॉस्पिटल में संजू का चैकअप करने वाले डॉ. जमील पार्कर ने बताया कि संजू ने अमेरिका के डॉक्टर्स से सेकंड ओपिनियन लिया था, उसके बाद उन्होंने बाहर जाने का फैसला टाल दिया। पत्नी ने स्टेटमेंट जारी कर दी थी जानकारी इससे पहले मंगलवार रात संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि संजू फिलहाल लंग कैंसर के इलाज के लिए देश से बाहर नहीं जाएंगे। उनका प्रारंभिक उपचार मुंबई में ही होगा। इसके पहले शाम को उन्हें बहन प्रिया और पत्नी के साथ कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाते हुए देखा गया था। जहां मौजूद फोटोग्राफरों से वे अपने लिए दुआ करने की अपील करते दिखाई दिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Irrfan Khan's son Babil Called Sanjay Dutt tiger, requested everyone to let him battle his illness without the anxiety of media https://ift.tt/328ZGF9

अभिनेता के दोस्त का दावा- सुशांत और सारा एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे, कंगना बोलीं- नेपोकिड्स आउटसाइडर्स को सपने क्यों दिखाते हैं? सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने दावा करते हुए कहा है कि दिवंगत अभिनेता और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे। सैमुअल के मुताबिक ये दोनों पूरी तरह प्यार में थे और अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान एक-दूसरे से बिल्कुल अलग नहीं रहते थे। सैमुअल ने शक जताया कि सुशांत से ब्रेकअप का फैसला सारा ने कहीं बॉलीवुड माफिया के किसी तरह के दबाब में तो नहीं लिया था। सैमुअल ने अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अमेरिकी लेखक, उपन्यासकार, स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर स्टीफन च्बोस्की की पंक्तियों को कोट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम उसी प्रेम को स्वीकार करते हैं जो हमारे अनुसार हमें मिलना चाहिए।' सारा ने सुशांत के साथ ही फिल्म 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सुशांत और सारा पूरी तरह प्यार में थे अपनी पोस्ट में सैमुअल ने लिखा, 'मुझ केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान का समय याद है... सुशांत और सारा पूरी तरह प्यार में थे... वे अविभाज्य थे... बिल्कुल सच्चे और बच्चों जैसी मासूमियत वाले। उन दोनों में एक-दूसरे को लेकर बहुत सम्मान था, जो कि आजकल के रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।' सारा के फैसले पर उठाए सवाल आगे उन्होंने लिखा, 'सारा जब सुशांत के साथ थीं तो उनसे जुड़े सभी लोगों.. चाहे वो परिजन हों, दोस्त हों या यहां तक कि स्टाफ कर्मचारियों का भी दिल से सम्मान करती थीं। मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर 'सोनचिरैया' के खराब प्रदर्शन के बिल्कुल बाद सुशांत से ब्रेकअप करने का उनका फैसला क्या कहीं बॉलीवुड माफिया के किसी दबाव के कारण तो नहीं था।' कंगना ने पूछा- नेपोकिड्स आउटसाइडर्स को सपने क्यों दिखाते हैं? सैमुअल के खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत और सारा के अफेयर की खबरें पूरी मीडिया में थीं, यहां तक कि आउटडोर के दौरान वे रूम भी शेयर कर रहे थे, ये दिखावटी नेपोटिज्म किड्स कमजोर बाहरी लोगों को सपने क्यों दिखाते हैं और फिर सार्वजनिक रूप से उन्हें डंप कर देते हैं? कोई आश्चर्य नहीं कि इसके बाद वो एक लुटेरी गिद्ध पर मर मिटा होगा।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म 'केदारनाथ' से ही की थी। https://ift.tt/3j1UBFH

दीपिका को बताया डिप्रेशन का धंधा करने वाली, बोलीं- यह कैसा डिप्रेशन, जिसमें वो सज-संवर रहीं, शादी भी कर रहीं? आमिर, अनुष्का पर भी साधा निशाना सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की जांच को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दे दी है। इसके बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स पर हमला बोला। उन्होंने दीपिका पादुकोण को डिप्रेशन का धंधा चलाने वाली बताया तो वहीं, रिया चक्रवर्ती के महंगे वकील को लेकर भी वे हमलावर हुईं। आमिर खान, अनुष्का शर्मा और आदित्य चोपड़ा पर भी निशाना साधा। कंगना ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा और लिखा, "डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने उनकी औकात दिखा दी।" 'शादी हो रही है, लेकिन डिप्रेशन साथ में है' कंगना ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू दिया और दीपिका के डिप्रेशन वाले दावे को आड़े हाथों लिया। कंगना ने कहा- दीपिका पादुकोण अचानक 2015-16 में कहती हैं कि 2008 में मुझे धोखा दिया गया था, जिसका डिप्रेशन मुझे आज हो गया है। 8 साल बाद? बीच में उनके अफेयर भी चल रहे हैं, वो अच्छे से काम भी कर रही हैं। वो बाहर जाकर सजती-संवरती भी हैं। सब कुछ होता है। शादी भी हो रही है। लेकिन डिप्रेशन साथ में है।" कंगना का सवाल- यह कैसा डिप्रेशन? कंगना ने सवाल उठाते हुए कहा, "ऐसा कैसा डिप्रेशन होता है, जो कि 8 साल बाद होता है। क्योंकि मैं जानती हूं कि जो लोग मानसिक बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा डिस-फंक्शनल हो जाता है। प्रोफेशनल्स के मुताबिक, इस बात पर संदेह रहता है कि वो अपना काम पूरी क्षमता के साथ कर पाएंगे या नहीं? और इन्हें डिप्रेशन 8 साल पहले हुए ब्रेकअप का है और वो उसका बिजनेस बनाकर बैठी हुई हैं।" दीपिका पर तंज- बच्चे होने के बाद भी डिप्रेशन रहेगा बकौल कंगना, "वो सुशांत सिंह राजपूत को कहती हैं कि वो डिप्रेशन में थे, इसलिए उन्हें अपना ख्याल खुद रखना चाहिए था। फिर पूरा रैकेट उस तरह के कमेंट को लाइक करना शुरू कर देता है। री-ट्वीट करना शुरू कर देता है। मेरा इन सब बुद्धिजीवियों से कहना यह है कि अगर वो कहती है कि मुझे 8 महीने के अफेयर का डिप्रेशन हो गया और मेरे बच्चे हो जाएंगे, तब भी मुझे वह डिप्रेशन रहेगा। चलो हम मानते हैं। मैं यह नहीं कह रही कि नहीं हो सकता। हो सकता है। लेकिन जब सुशांत के पिताजी कहते हैं कि वो बाइ-पोलर नहीं है। वो खुद कहता है कि मैं बाइ-पोलर नहीं हूं। मैं कहती हूं कि मैं बाइ-पोलर नहीं हूं तो फिर आप उसे भी मानिए। हम पर अपनी बीमारी लाद क्यों रहे हैं? जिसको मानसिक बीमार बनना है वो बने, लेकिन जिन्हें नहीं बनना, उन्हें रहने दीजिए न। आप क्यों जबर्दस्ती हमें मानसिक बीमार बना रहे हैं। आमिर खान समेत कई सेलेब्स पर निशाना कंगना ने इस बातचीत में आमिर खान समेत कई अन्य सेलेब्स पर सुशांत के लिए आवाज न उठाने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा- यह रैकेट कुछ इस तरह काम करता है कि अगर एक इंसान ने न कहा तो पूरा रैकेट न कहता है। किसी ने भी सुशांत के लिए सीबीआई की मांग नही की। आमिर खान ने सुशांत के साथ 'पीके' में काम किया है। लेकिन आमिर कुछ नहीं कहते हैं तो अनुष्का (शर्मा) भी कुछ नहीं कहेगी। फिर राजू हिरानी भी कुछ नहीं कहेंगे। फिर आदित्य चोपड़ा और उनकी पत्नी रानी मुखर्जी भी कुछ नहीं कहेंगी। 'यह रैकेट गैंग की तरह काम करता है' कंगना ने आगे कहा, "यह पूरा रैकेट है, जो गैंग की तरह काम करता है। अब भी कुछ गिने-चुने लोग शायद कुछ कह रहे हैं, बाकी सब दुबक कर बैठे हैं। सारा देश देख रहा है। अगर इनके दिल में चोर नहीं है तो जो आपका कलीग रह चुका है, आपकी इंडस्ट्री का एक हिस्सा रह चुका है, उसे आप ऐसे क्यों जता रहे हैं, जैसे कोई मक्खी-मच्छर मर गया हो। आपके मुंह में उनके लिए एक शब्द नहीं है। उनका बाप रो रहा है, उनकी पूरी फैमिली रो रही है। लेकिन आप उनके लिए संवेदना का एक शब्द नहीं कह सकते। आप एक रिक्वेस्ट नहीं कर सकते। किस बात से डरते हैं आप? सारी दुनिया के सामने यह एक्सपोज हो गया है।" रिया के महंगे वकील पर भड़कीं कंगना ने रिया चक्रवर्ती पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर रिया ने इतना बड़ा वकील क्यों और कैसे हायर कर लिया? वे कहती हैं, "रिया चक्रवर्ती ने जो वकील हायर किया है, अगर मुझे उनकी अपॉइंटमेंट चाहिए हो तो मुझे उनके लिंक, कनेक्शन ढूंढने और उन तक पहुंचने में एक हफ्ता लगेगा। फिर रिया उन तक एक दिन में चुटकी बजाते ही कैसे पहुंच गईं? जबकि वे इतने महंगे वकील हैं। अगर आपने कुछ नहीं किया तो फिर आपको इतने बड़े क्रिमिनल वकील को हायर करने की जरूरत क्यों पड़ी? इसलिए स्पष्ट है कि उसे कई लोग सपोर्ट कर रहे हैं। उसके लिए (जावेद) अख्तर फैमिली से महिला आयोग में एक अपील गई है। आप देख सकते हैं कि ये किस तरह के लोगों का बचाव करते हैं। ये लोग न सिर्फ चरित्र से गिरे हुए हैं, बल्कि ये पूरी तरह एंटी-नेशनल भी हैं।" कंगना रनोट की ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... कंगना के निशाने पर अमिताभ:सुशांत केस और राम मंदिर भूमि पूजन पर अमिताभ की चुप्पी पर कंगना ने उठाया सवाल, कहा- यह माफिया का डर है Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए कहा- जिसको मानसिक बीमार बनना है वो बने, लेकिन जिन्हें नहीं बनना, उन्हें रहने दीजिए न। आप क्यों जबर्दस्ती हमें मानसिक बीमार बना रहे हैं। https://ift.tt/34fxt2j

हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने सीबीआई की टीम शुक्रवार को पहुंच सकती है मुंबई, सामने हैं कई बड़ी चुनौतियां अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए सीबीआई की एसआईटी टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंच सकती है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को उनकी जांच में सहयोग के लिए नियुक्त किया गया है। आज ही सीबीआई की टीम बांद्रा पुलिस से इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज अपने हाथ में लेगी। सीबीआई ने इस मामले के लिए गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। गुजरात कैडर की महिला आईपीएस अफसर गगन दीप गंभीर भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में कार्यरत हैं। इनको लेकर कुल 10 लोगों की टीम इस केस पर एक साथ काम करेगी। तीन हिस्सों में काम करेगी यह टीम सूत्रों के मुताबिक, इस केस पर सीबीआई की टीम को तीन हिस्सों में बांटा गया है। हर टीम में तीन सदस्य होंगे और ये सभी आईपीएस मनोज शशिधर को रिपोर्ट करेंगे। पहली टीम को इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट और दर्ज किए गए गवाहों के बयान की कॉपी को जमा करने की जिम्मेदारी दी गई है। दूसरी टीम रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोग, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। उस दिन मौका-ए-वारदात पर मौजूद सभी लोगों के बयान नए सिरे से दर्ज किए जाएंगे। तीसरी टीम इस मामले में प्रोफेशनल रंजिश, बॉलीवुड के नामचीन लोग और सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से भी पूछताछ करेगी। सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट करने का जिम्मा भी इसी टीम को दिया गया है। इसके अलावा सीबीआई टीम ईडी द्वारा की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच की फाइंडिंग रिपोर्ट के सहारे भी केस को आगे लेकर जायेगी। सीबीआई को इन पॉइंट्स का पता लगाना है सीबीआई की जांच बिहार पुलिस की एफआईआर पर आधारित होगी। जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उस एफआईआर में आईपीसी की धारा 341, 348, 380, 406, 420, 306 और 120बी शामिल है​​​। इसके अलावा सीबीआई को इन पॉइंट्स का पता लगाना है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी है या मर्डर? दोनों के पीछे का कारण। सुशांत की मौत में रिया, उनके परिवार, बॉलीवुड से जुड़े लोग और उसके घर पर काम करने वाले लोगों की क्या भूमिका थी? पैसों के लेन-देन, कमाई और सुशांत के पिता द्वारा लगाये आरोपों की जांच करना। सुशांत की बिमारी, उनके डिप्रेशन की थ्योरी और उनके डॉक्टर्स के दावों की पड़ताल करना। पिता ने डॉक्टर्स पर भी संदेह जताया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की सच्ची को परखना और फॉरेंसिक रिपोर्ट से इसका मिलान करना। कॉल डिटेल्स की पड़ताल और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के सहारे इस केस की तह तक जाने का प्रयास किया जाएगा। 13 और 14 जून का पूरा सच सामने लाने की पूरी जिम्मेदारी भी सीबीआई के कंधों पर रहेगी। सीबीआई के सामने खड़ी हैं यह चुनौतियां 60 दिन से ज्यादा समय हो जाने के कारण इस मामले में मौका-ए-वारदात का क्राइम सीन पूरी तरह से लगभग मिट चुका है। सीबीआई के पास सिर्फ मौके से ली गई तस्वीरें ही सहारा है। मुंबई पुलिस का पूरा रिकॉर्ड मराठी भाषा में है और उसे मराठी से इंग्लिश में ट्रांसलेशन कराने में लंबा समय लग सकता है। इसमें 56 गवाहों के बयान भी शामिल है। सुशांत की मौत का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं है केवल एक आदमी है जिसने डेड बॉडी को लटके देखा और उसने भी डेड बॉडी उतार दी। ऐसे में डेड बॉडी कहां और कैसे लटकी हुई थी उसके पैर कहां पर थे इन बातों को समझने के लिए भी सीबीआई को मशक्कत करनी पड़ेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Death Case Latest News and Live Updates; Central Bureau of Investigation (CBI) SIT team May Reach Mumbai Today https://ift.tt/3l8Z5wb

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- आमिर ने प्रोटोकॉल तोड़कर तुर्की की प्रथम महिला से मुलाकात की थी, लौटें तो उन्हें दो हफ्ते के लिए सरकारी होस्टल में क्वारैंटाइन करना चाहिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि तुर्की से लौटने पर अभिनेता आमिर खान को दो हफ्तों के लिए सरकारी होस्टल में क्वारैंटाइन करना चाहिए। आमिर इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सिलसिले में तुर्की में हैं और वहां वे तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब की पत्नी अमीन एर्दोगन से मुलाकात करके विवादों में आ गए हैं। अपने ट्वीट में स्वामी ने लिखा, 'कोविड-19 नियमों के अंतर्गत वापस आने पर आमिर खान को दो हफ्तों के लिए सरकारी होस्टल में क्वारैंटाइन किया जाना चाहिए।' इससे पहले किए एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'तो आमिर खान को 3 मस्कीटियर्स में से एक के रूप में वर्गीकृत करने को लेकर मैं बिल्कुल सही साबित हुआ हूं।' स्वामी बोले- मुलाकात के लिए आमिर ने प्रोटोकॉल तोड़ा इससे पहले तुर्की की प्रथम महिला से हुई मुलाकात को लेकर एक मीडिया हाउस से हुई बातचीत में स्वामी ने कहा था, 'वे तुर्की गए और वहां के राष्ट्रपति की पत्नी के साथ साइट सीन पर भी गए। वहां किसी ने उनका फोटो ले लिया और सबको पता लग गया। इस मुलाकात के बारे में हमारे दूतावास को नहीं पता था। जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें इंडियन एम्बेसी के किसी अधिकारी या ऑफिसर को अपने साथ ले जाना चाहिए था। ऐसा लगता है कि उन्हें वहां कुछ खास बातें करना थीं, इसलिए वे मर्यादा को भंग करते हुए उनसे मिलने गए थे।' तुर्की को कहा भारत विरोधी इस्लामिक देश आगे उन्होंने कहा, 'तुर्की हमारे देश की सख्त विरोधी हो गई है, पक्का मुसलमान और जिहादी देश का रूप ले रही है। उन्होंने पाकिस्तान से भी अपना रिश्ता जोड़ लिया है और हिंदुस्तान को निशाना बनाने में लगे हुए हैं। तो हम सब लोगों को सतर्क रहना चाहिए।' 15 अगस्त को हुई थी मुलाकात आमिर खान और तुर्की की प्रथम महिला के बीच ये मुलाकात शनिवार 15 अगस्त को हुई थी। जब भारतीय अभिनेता उनसे मिलने के लिए इंस्तांबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन हुबर मेंशन में उनसे मिलने के लिए गए थे। इस मुलाकात के बारे में अमीन एर्दोगन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया था और कुछ फोटोज भी शेयर किए थे। ## 'खुशी हुई कि आमिर तुर्की में शूटिंग करेंगे' आमिर से मुलाकात के बाद अमीन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'दुनियाभर में मशहूर भारतीय अभिनेता, फिल्ममेकर और डायरेक्टर आमिर खान से इस्तांबुल में मिलकर बहुत खुशी हुई। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आमिर ने अपनी लेटेस्ट मूवी ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग तुर्की के अलग-अलग इलाकों में करने का फैसला लिया है। मैं इसके लिए तैयार हूं।' इसलिए हो रहा मुलाकात पर विवाद तुर्की के साथ इन दिनों भारत के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। वहां के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन अक्सर भारत विरोधी बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और खुलकर पाकिस्तान का पक्ष लेते हैं। पिछले साल जब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था, तब भी उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया था, साथ ही CAA और NRC को लेकर भी भारत का विरोध किया था। इस साल फरवरी में उन्होंने पाकिस्तान की संसद में कहा था कि कश्मीर जितना अहम पाकिस्तान के लिए है उतना ही तुर्की के लिए भी है। पिछले महीने बकरीद के मौके पर एर्दोगन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से बात की थी। साथ ही उन्हें भरोसा दिया था कि वे कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का सपोर्ट करते रहेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा चुका है कि तुर्की भारत में कट्टर इस्लामिक संगठनों की फंडिंग भी करता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुब्रमण्यम स्वामी ने बताया कि प्रोटोकॉल के मुताबिक तुर्की की प्रथम महिला से मुलाकात के लिए जाते वक्त आमिर को अपने साथ दूतावास के किसी अधिकारी साथ ले जाना चाहिए था। https://ift.tt/2QmJRWd

नामचीन पेंटर और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत ने सुसाइड किया, घर के बाथटब में मिला शव नामचीन पेंटर और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत का शव बुधवार रात को उनके माटुंगा स्थित फ्लैट में एक बाथटब से बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। यानी पुलिस इसे एक सुसाइड मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, मौत जहर खाने से हुई है या अन्य कोई वजह है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी। तनाव में थे इंद्रनील बताया जा रहा है कि 41 साल के राम इंद्रनील लंबे समय से तनाव में थे और लॉकडाउन में उनकी हालत और खराब हो गई थी। वे अपनी मां और बहन के साथ रहते थे। फिलहाल, उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवार वालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। बाथरुम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव इंद्रनील की मां ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बुधवार शाम को वह नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। कई घंटे तक बाहर नहीं आए। इसके बाद मां को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाया। फिर बाथरुम का दरवाजा तोड़ा गया तो उनका शरीर बाथटब में बेसुध हालत में बरामद हुआ। परिवार तुरंत उन्हें मुंबई के सायन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 41 साल के कामत पिछले लंबे समय से तनाव में थे।- फाइल https://ift.tt/3gdkzEq

डायरेक्टर रूमी जाफरी पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे, सुशांत के साथ बनाने वाले थे फिल्म; दिया था 15 करोड़ का ऑफर बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिल्मकार रूमी जाफरी को पूछताछ के लिए तलब किया था। इसी कड़ी में वे पूछताछ के लिए सुबह 11.30 बजे ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी से पहले मुबंई पुलिस भी रूमी जाफरी से सवाल-जवाब कर चुकी है। पुलिस को दिए बयान में रूमी ने बताया था- सुशांत के साथ हम एक फिल्म करने जा रहे थे। उसको 15 करोड़ ऑफर किए गए थे। लॉकडाउन के बाद काम शुरू करना था। रूमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत ने मौत से दो दिन पहले 12 जून को उनसे फोन पर बात की थी। अभिनेता ने उन्हें अपने डिप्रेशन के बारे में बताया था और कहा था कि वे इंडस्ट्री छोड़ना चाहते हैं। सुशांत के साथ फिल्म बनाने वाले थे रूमी जाफरी वही फिल्म डायरेक्टर हैं जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे थे। बताया गया था कि लॉकडाउन के बाद सुशांत इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे थे। फिल्म के लिए सुशांत को 15 करोड़ रुपये तक ऑफर किए गए थे। रूमी जाफरी का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है. ईडी इस बात की तफ्तीश करना चाहती है कि क्या सुशांत को 15 करोड़ रुपये दे दिए गए थे या फिर देने बाकी थे। रूमी से और भी कई तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं। ईडी ने रूमी जाफरी को समन भेज दिया है। ऐसे में सभी को इंतजार है कि क्या ईडी इस पूछताछ के जरिए कुछ अहम सुराग इकट्ठा कर सकती है या नहीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Director Rumi Jaffrey arrives at the ED office for questioning, making a film with Sushant; Was given an offer of 15 crores https://ift.tt/2FFSU2i

सुशांत केस और राम मंदिर भूमि पूजन पर अमिताभ की चुप्पी पर कंगना ने उठाया सवाल, कहा- यह माफिया का डर है सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर कंगना रनोट ने सवाल उठाया है। इतना ही नहीं, राम मंदिर भूमि पूजन पर उनकी ओर से बधाई न आने पर भी कंगना ने निशाना साधा है। एक्ट्रेस बुधवार रात चैनल रिपब्लिक भारत से सुशांत डेथ केस में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बात कर रही थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर क्यों अमिताभ जैसे बड़े स्टार्स ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चलाए गए कैंपेन में हिस्सा नहीं लिया। यह माफिया का डर है: कंगना कंगना ने कहा- अमिताभ बच्चन हमारी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक हैं। वे राम मंदिर के भूमि पूजन पर किसी को बधाई नहीं दे सकते। यह माफिया का डर है। मैं उन्हें जज नहीं करना चाहती और न ही मैं यह कहने वाली कोई होती हूं कि वे क्या सोचते हैं? लेकिन जिस तरह के उनके संस्कार हैं, जिस तरह के ट्वीट वे करते हैं और जिस तरह से वे हिंदुत्व को बढ़ावा देते हैं, यह देखकर मुझे तो नहीं लगता कि उन्हें खुशी नहीं हुई होगी। लेकिन कोई तो डर होगा? अपना या अपने बच्चों के बायकॉट होने का या लोगों का उनके खिलाफ गैंग-अप होने का, वरना वे क्यों बधाई का ट्वीट नहीं करेंगे? वे सुशांत के लिए इंसाफ नहीं मांग सकते? अब आप सोचिए क्यों? जब अमिताभ जी इतने डरे हुए हैं तो बाकी लोग क्या करेंगे? मैं नहीं मानती कि उनका दिल नहीं रोया होगा। क्योंकि जिस तरह का सुशांत था, जिस तरह से वह सबका मन मोह लेता था, वह मेरी तरह बड़बोला नहीं था। वह हमेशा सबसे दोस्ती करके रखता था और सबका मन मोहित कर लेता था। तो उनका (अमिताभ) भी दिल रोया होगा। लेकिन वे कुछ नहीं कह सकते। सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो चुके बिग बी 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। तब अक्षय कुमार, वरुण धवन और कंगना रनोट समेत चुनिंदा सेलेब्स को छोड़ किसी ने भी बधाई का ट्वीट नहीं किया था। इसके बाद बिग बी को जमकर ट्रोल किया गया था। कई लोगों ने उन्हें अन-फॉलो भी कर दिया था। इतना ही नहीं, अमिताभ ने इसके बाद जो भी ट्वीट किए, उन सभी पर ज्यादातर ट्विटर यूजर्स ने उनके खिलाफ निगेटिव कमेंट किए थे। सुशांत की मौत पर सिर्फ शोक जताया 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में उनके निधन पर शोक जताया था। उन्होंने लिखा था, "क्यों सुशांत सिंह राजपूत? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप शानदार अभिनेता थे। बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए।" इसके आगे अमिताभ ने सुशांत की तारीफ करते हुए लिखा था, "वे कई बार जिंदगी के फलसफे में डूबकर खुद को पेश करते थे। लोग उनकी इस गहराई से या तो अचंभित हो जाया करते थे या फिर बेपरवाही से उसकी ताकत का अर्थ नहीं समझ पाते थे। कुछ आश्चर्य किया करते थे तो कुछ आई-गई बात समझकर टाल दिया करते थे। कुछ के लिए ये हल्की-फुल्की चुहलबाजी से ज्यादा और कुछ नहीं था।" हालांकि, जब सुशांत का परिवार और दुनियाभर से उनके करोड़ों फैन्स उनके लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, तब अमिताभ बच्चन ने एक बार भी इसके समर्थन में ट्वीट नहीं किया। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उन पर निशाना साध चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अमिताभ बच्चन और कंगना रनोट ने एक एंटिसेप्टिक क्रीम के विज्ञापन में साथ काम किया है। https://ift.tt/3gfHfUv

'बधाई हो' एक्टर गजराज राव बन गए निर्देशक, वर्चुअल रूप से की अपकमिंग टीवी शो के प्रोमो की शूटिंग फिल्म 'बधाई हो' फेम गजराज राव ने हाल ही में अपकमिंग टीवी शो 'इंडिया वाली मां' के प्रोमो की शूटिंग वर्चुअल रूप में की। खबरों के मुताबिक इस प्रोमो का निर्देशन उन्होंने जूम कॉल पर किया। सूत्रों का कहना है कि वे इस शो की क्रिएटिव टीम में शामिल हैं और आगे चलकर कुछ और नए प्रोमो या स्पेशल एपिसोड डायरेक्ट कर सकते हैं। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि बेटा कपूत हो सकता है, लेकिन मां का प्यार कभी उसके लिए कम नहीं होता और वो मजबूती के साथ सदा बना रहता है। जब कभी बच्चों को जरूरत होती है, तो मां हमेशा उसके लिए खड़ी रहती है। शो की लीड एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने प्रोमो की शूटिंग से जुड़ा अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने देखा कि वर्चुअल रूप से किसी प्रोमो की शूटिंग की गई है और गजराज ने वाकई बहुत बढ़िया काम किया है। उन्होंने बहुत अच्छे से हमारा मार्गदर्शन किया और वीडियो कॉल पर ही पूरे ग्रुप को डायरेक्ट किया।' आगे सुचिता ने कहा, 'हमें लंबे समय तक यह अनुभव याद रहेगा। उन्होंने वीडियो कॉल पर ही हमें बेहद बारीकी के साथ कैमरा एंगल, कॉस्टयूम, एक्सप्रेशन्स और डायलॉग डिलीवरी के बारे में बताया। ऐसे में हमारे सारे सीन आराम से शूट हो गए।' सुचिता के मुताबिक, 'मुझे यकीन है कि उनमें वो सारी खूबियां हैं, जो 'इंडिया वाली मां' बनाने के लिए जरूरी है। इस शो का प्रोमो हर सिंगल मदर का स्वभाव दर्शाता है। ये और बात है कि इस प्रोमो में एक लाइन है कि 'अगर वीडियो कॉल पर बात करूंगी, तो लगेगा सच में कर ली', लेकिन गजराज के नेतृत्व में हमें तो ऐसा लगा जैसे वो पूरे समय सचमुच सेट पर मौजूद थे और अपने सहयोगियों को गाइड कर रहे थे। इस शानदार अनुभव के लिए गजराज का शुक्रिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Badhaai Ho' actor Gajraj Rao becomes director virtually shoots promo for TV show India waali maa https://ift.tt/3iV19Ww

अमेजन प्राइम वीडियो ने पाकिस्‍तानी एक्‍टर के दावे को खारिज किया, बोले- सुशांत को लेकर कोई प्रोजेक्ट प्लान नहीं किया पाकिस्‍तानी एक्‍टर हसन खान ने मंगलवार को दावा किया था कि अमेजन प्राइम उनके साथ मिलकर सुशांत सिंह राजपूत पर एक वेब ओरिजिनल प्‍लान कर रहा है। इस बारे में जब दैनिक भास्‍कर ने अमेजन प्राइम से बात की तो कुछ और ही जवाब मिला। जिसके मुताबिक फिलहाल ऐसी कोई सीरीज प्लान तक नहीं की गई है। डिजिटल प्‍लेटफॉर्म की ओर से उनके प्रवक्‍ता ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने ना तो हसन खान और ना ही किसी अन्य कलाकार से कोई बात की है। यहां तक कि उनसे जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अबतक कोई कमीशन या लाइसेंस भी नहीं मिला है। इसलिए ऐसा कहीं कुछ नहीं हो रहा है।' हॉटस्‍टार ने अनुमानों को बेबुनियाद बताया उधर प्रमुख डिजिटल प्‍लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ट्रेड एनालिस्ट के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें वे क्लेम कर रहे थे कि अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म भविष्‍य में कोई और फिल्‍म नहीं खरीदेगा। उनके मुताबिक मूल कंपनी डिज्‍नी को लगता है कि उनके इंडियन ऑपरेशंस ने आठ से दस फिल्‍मों को हड़बड़ी में काफी बढ़ी हुई कीमत पर खरीद लिया है और अब वो डील महंगी लग रही है। ऐसे में आगे फिल्‍मों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। जब इस बारे में कंपनी के प्रमुख उदय शंकर से बात की गई, तो उन्होंने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्‍होंने कहा, 'कंपनी के अंदरूनी मामलों के बारे में हम अधिकारियों के बजाय मीडिया और ट्रेड पंडितों को ज्यादा पता है। ऐसे में इन सवालों के क्‍या ही जवाब दिए जाएं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पाकिस्तानी एक्टर हसन खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ये घोषणा की थी कि वो पर्दे पर सुशांत का किरदार निभाएंगे। हालांकि उनका दावा झूठा साबित हुआ। https://ift.tt/3gdBRRJ