Posts

Fast and furious 9 movie trailer

किसी ने किया रेप तो किसी ने की करोड़ों की हेरा-फेरी, जब गंभीर अपराधों में दोषी पाए जाने पर सेलेब्स ने खाई जेल की हवा सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। रिया पर सुशांत के 15 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप भी हैं जिनकी जांच ईडी कर रही है। इसके साथ ही रिया पर आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत एफआईआर दर्ज है और अगर आरोप साबित हुए तो रिया को 10 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है। लेकिन, रिया अकेली ऐसी सेलेब नहीं जिन पर कई गंभीर आरोप हैं। उनसे पहले भी कई सेलेब्स गंभीर अपराधों में फंसकर जेल की हवा खा चुके हैं। इनमें धोखाधड़ी, रेप, गैर-इरादतन हत्या जैसे कई अपराध शामिल हैं। प्रेरणा अरोड़ा 'पैडमैन' और 'परी' जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा करीब 8 महीने जेल में रहकर पिछले साल ही बाहर आई थीं। उन्हें मुंबई इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने 2019 में प्रोड्यूसर वाशु भगनानी से 3.16 करोड़ रुपए के फ्रॉड केस में उन्हें अरेस्ट किया था। संजय दत्त तीन साल में जेल से बाहर आ गए थे संजू बाबा 1993 में मुंबई में हुए ब्लास्ट मामले में संजय दत्त को टाडा (प्रिवेंशन एक्ट) के तहत अवैध रूप से हथियार रखने के दोषी पाए गए। 2013 में उन्हें 5 साल की सजा हुई। अच्छे व्यवहार के चलते संजय दत्त 25 फरवरी 2016 को पुणे की यरवदा जेल से रिहा हो गए थे। सलमान खान एक ही दिन में रिहा हो गए थे सलमान। 1998 में सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में फंसे थे। जिसके बाद अप्रैल 2018 में 5 साल की सजा सुनाई गई। जोधपुर कोर्ट से मिली सजा का एक ही दिन जेल में गुजारने के बाद सलमान खान जमानत पर रिहा हो गए। सलमान पर हिट एंड रन, आर्म्स एक्ट जैसे केस भी चलाए गए, जिनमें वे बरी हो चुके हैं। शाइनी आहूजा रेप के आरोप साबित होने पर तीन साल जेल में रहे शाइनी। 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाइनी को 2009 में नौकरानी से रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर 2008 में घर में काम करने वाली 20 साल की नौकरानी ने रेप के आरोप लगाए थे। आरोप साबित होने पर उन्हें 7 साल की सजा हुई थी। तीन साल जेल में काटने के बाद शाइनी जमानत पर रिहा भी हो गए थे लेकिन उनका फिल्मी करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया था। राजपाल यादव राजपाल यादव ने तीन महीने खाई जेल की हवा राजपाल यादव को नवंबर 2018 में 5 करोड़ का कर्ज ना चुकाने के कारण जेल हो गई थी। राजपाल और उनकी पत्नी राधा ने 2010 में बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इस मामले में दिल्ली की एक कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ कर्ज नहीं चुकाने का केस दर्ज कराया था। आरोप साबित होने पर राजपाल तीन महीने तक जेल में रहे थे। मोनिका बेदी 4 साल सलाखों के पीछे रहीं मोनिका बेदी कई फिल्मों में काम कर चुकी मोनिका बेदी को गैंगस्टर अबू सलेम के साथ 2006 में फर्जी अवैध दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में दाखिल होने का दोषी पाया गया। लिस्बन शहर से पकड़ी गई मोनिका को 4 साल की सजा मिली। मोनिका 2010 में रिहा हो चुकी हैं, और वापस फिल्म और टीवी में काम करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कुछ रीजनल फिल्मों के अलावा 2013-14 में आए सीरियल 'सरस्वतीचंद्र' में वैम्प की भूमिका अदा की थी। सूरज पंचोली 1 महीने जेल में रहे सूरज। सूरज पर गर्लफ्रेंड जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था जिसके बाद उन्होंने लंबा समय जेल में बिताया था। जिया ने 3 जून 2013 में अपने मुंबई स्थित फ्लैट में सुसाइड कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने उनके लिव इन ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। सूरज को तकरीबन एक महीने बाद मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। फरदीन खान फरदीन ने 5 दिन जेल में काटे थे। 5 मई 2001 में कोकीन रखने के लिए फरदीन खान को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जेल में 5 दिन बिताए। लेकिन इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। फरदीन को जेल से सीधा रिहेबलिटेशन सेंटर भेजा गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Top bollywood celebrities who went to jail https://ift.tt/2PBMGSP

संजय राउत ने लगाया था सुशांत के पिता पर दूसरी शादी का आरोप, नाराज परिवार ने कहा-आरोप शर्मनाक, करेंगे मानहानि का केस शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख के माध्यम से सुशांत के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पिता केके सिंह की दूसरी शादी की वजह से सुशांत परेशान थे और उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। इसके अलावा संजय राउत ने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर भी निशाना साधा था। उनके इस बयान पर सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा विधायक नीरज सिंह ने इसे परिवार की प्रतिष्ठा पर दाग बताए हुए अखबार और संजय राउत पर मानहानि का केस करने की बात कही है। नीरज सिंह का कहना है कि पारिवारिक मामले में इस तरह का शर्मनाक आरोप लगाना निंदनीय है। उनके पिता ने सिर्फ एक शादी की थी। नीरज सिंह ने कहा है कि सुशांत सिंह नाखुश थे, यह बात उन्हें किस ने बता दी थी। नीरज ने कहा कि लेख में सारी बातें बेबुनियाद हैं। इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। संजय राउत ने सुशांत के परिवार पर लगाए थे ये आरोप मुखपत्र सामना के रविवार के एक कॉलम में संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता को गुमराह किया गया है जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में हुई घटना के लिए बिहार में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। पिछले कुछ सालों से सुशांत मुंबईकर थे। मुंबई ने उन्हें शोहरत दी थी और उनके स्ट्रगल के दिनों में बिहार उनके साथ नहीं खड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। कई लोग बिना किसी सबूत के मर्डर बता रहे हैं। सुशांत की जिंदगी में दो लड़कियां आई थीं- अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती। अंकिता ने तो सुशांत को छोड़ दिया था, लेकिन जिस रिया पर अभी आरोप लग रहे हैं, वो उनके साथ थीं। ऐसे में इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अंकिता ने सुशांत को क्यों छोड़ा था। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बीजेपी के आदमी हैं और उनपर 2009 में कई चार्ज लगे थे। इस बात पर हंसी आती है कि जिसने बीजेपी की उम्मीदवारी ली है, वो अब मुंबई पुलिस पर सवाल उठा रहा है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और दूसरे राज्य को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। बिहार पुलिस इंटरपोल नहीं है। सब को सच जानने का अधिकार है। लेकिन ये सच नहीं है कि सिर्फ सीबीआई या बिहार पुलिस ही इसका पता लगा सकती है। सीबीआई केंद्रीय एजेंसी है, लेकिन वो 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' नहीं है। आर्टिकल में कहा गया कि गोधरा हादसे के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी सीबीआई जांच के पक्ष में नहीं थे। कई राज्यों ने सीबीआई पर प्रतिबंध लगाए हैं. जब सीबीआई शारदा चिट फंड मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची थी, तो सीएम ममता बनर्जी ने न सिर्फ एजेंसी को रोका बल्कि उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया। सुशांत और दिशा के केस को जोड़ने से नाराज हुए संजय राउत 'सामना' के आर्टिकल में सुशांत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामलों को आपस में जोड़ने की भी आलोचना की गई। आर्टिकल में कहा गया, "दोनों मामले पूरी तरह से अलग हैं लेकिन नेता इन्हें जोड़ रहे हैं। दिशा सालियन के साथ बलात्कार का आरोप बीजेपी के एक नेता लगा रहे हैं। ऐसा करते समय उन्होंने दिशा के परिवार के बारे में सोचा नहीं होगा।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today संजय राउत (दाएं) ने आरोप लगाया था कि सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के बीच संबंध अच्छे नहीं थी। https://ift.tt/3ktfKdi

K G F 2 Trailer

सुशांत की मौत के बाद 3 बार बदला गया उनकी कंपनी का आईपी एड्रेस, आखिरी बार उस दिन चेंज हुआ, जिस दिन रिया पहली बार ईडी ऑफिस पहुंची थीं सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्डरिंग मामले की जांच कर रहा है। इसके लिए रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। इस बीच सुशांत की कंपनी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो एक साल के अंदर सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस 18 बार बदला गया था। खास बात यह है कि इसे 3 बार अभिनेता की मौत के बाद बदला गया। 7 अगस्त को आखिरी बार बदला गया आईपी एड्रेस इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये आईपी एड्रेस किसने बदले? प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच भी कर रहा है। सुशांत की एक कंपनी पर शोविक का मालिका हक सूत्रों की मानें तो सुशांत ने अपनी चार कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे। सुशांत ने स्टार्टअप के तहत इस कंपनी को सितंबर 2019 में रजिस्टर्ड करवाया था। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित गेमिंग कंपनी थी, जिसके पेंटट के लीगल राइट्स रिया, शोविक और सुशांत के पास थे। अगर इस पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई हो सकती है। सुशांत की आत्महत्या के बाद इस कंपनी पर लीगल राइट्स रिया और शोविक का है, जो कि बाकी बचे डायरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल, इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इसपर मालिकाना हक और दस्तखत शोविक चक्रवर्ती के चलते थे। रिया ने दो साल में बनाई 3 करोड़ की प्रॉपर्टी रिया चक्रवर्ती ने महज दो साल के अंदर 3 करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली। इनमें से एक वन बीचएचके फ्लैट खार में हैं, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए है। दूसरी प्रॉपर्टी जूहू में है, जहां रिया परिवार के साथ रहती हैं। इसका बाजार मूल्य करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। जबकि तीसरी प्रॉपर्टी नवी मुंबई के उल्वा में हैं, जो 50 लाख रुपए की है। अब तक सबसे लंबी पूछताछ रिया के भाई से हुई मनी लॉन्डरिंग मामले में अब तक सबसे लंबी पूछताछ रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से हुई। 7 अगस्त को उनसे करीब 5 घंटे तक सवाल-जवाब हुए, जबकि 8 अगस्त को उन्हें फिर ईडी ने बुलाया और लगभग 18 घंटे की पूछताछ के बाद 9 अगस्त की सुबह लगभग 6:25 बजे उन्हें घर जाने दिया गया। यानी कि अब तक उनसे 23 घंटे से ज्यादा पूछताछ हो चुकी है। 10 अगस्त को एक बार फिर वे पूछताछ में शामिल हुए। रिया और उनके परिवार के अलावा उनके सीए रितेश शाह और सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से 7 अगस्त को पूछताछ हुई थी। उन्हें भी 10 अगस्त को दोबारा ईडी ऑफिस बुलाया गया। सुशांत के फ्लैटमेट और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को 8 अगस्त को ईडी दफ्तर बुलाया गया था। लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्हें 10 अगस्त के लिए दोबारा समन भेजा गया है। रिपोर्ट्स की मानें सुशांत के एक अन्य दोस्त संदीप सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। दोनों के बीच लेनदेन की बात भी ईडी के सामने आई है। रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... रिया की प्रॉपर्टी से जुड़ी इनसाइड स्टोरी:रिया चक्रवर्ती की 3 करोड़ की प्रॉपर्टी की जांच कर रहा ईडी, 2018 और उसके बाद खरीदे गए ये तीनों फ्लैट्स सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला:ईडी को एक्टर के खातों में नहीं मिले 15 करोड़ रुपए, शक- रिया और उनके भाई शोविक ने फर्जी शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर की रकम सुशांत केस में करोड़ों के लेनदेन का दावा:सालभर के अंदर अभिनेता के दो सीए के खातों में ट्रांसफर हुए थे 2.63 करोड़, दो एफडी से भी दो दिन में काटे गए थे 2.5 करोड़ रुपए सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 का पेटेंट कराया था। इनमें से एक कंपनी विविड्रेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया और शोविक थे। https://ift.tt/31wEKHY

Twitter पर ट्रेंड कर रहा #ArrestRhea हैशटैग, यूजर्स बोले - रिया दीदी के लिए खास दिन, ईडी ऑफिस में उनका फैमिली री-यूनियन है रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को एक बार फिर ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने पिछले चार दिन में रिया को दूसरी बार और भाई शोविक को तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पूछताछ के खुलासे जैसे-जैसे बाहर आ रहे हैं वैसे-वैसे लोगों में उनके लिए गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी गुस्से का नतीजा #ArrestRhea हैशटैग के रूप में सामने आ रहा है। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे इस हैशटैग में अब तक 85 हजार से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं और यह इंडिया ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर है। स्पेशल आईपीएस ऑफिसर की मौजूदगी में होगी पूछताछ सोशल मीडिया पर रिया और उनकी फैमिली गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। लोग यहां तक कह रहे हैं अब किस चीज का इंतजार है। सोशल मीडिया पर ही यह बात भी सामने आई है कि रिया से दूसरी पूछताछ के लिए अब स्पेशल आईपीएस ऑफिसर नुपूर प्रसाद, जिन्हें नो फियर प्रसाद के नाम से भी जाना जाता है, को अपॉइंट किया गया है। क्योंकि पिछली पूछताछ के दौरान रिया ने ईडी को कई सवालों के जवाब ढंग से नहीं दिए थे। ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today #ArrestRhea hashtag trending on top in social media, users said - Today is a special day for Rhea Didi as her family re-union in ED office https://ift.tt/3gHMiOA

Hollywood: पीठ की हड्डी टूटने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए सिमोन कोवेल Hollywood: पीठ की हड्डी टूटने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए सिमोन कोवेल

Hollywood: पीठ की हड्डी टूटने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए सिमोन कोवेल https://ift.tt/30F6kDI

सीबीआई आज अभिनेता के पिता और दो बहनों का बयान करेगी दर्ज, इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस के सहारे शुरू की जांच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज से सीबीआई बयान दर्ज करने का सिलसिला शुरू करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई फरीदाबाद में रह रहे सुशांत के पिता केके सिंह, उनकी दोनों बहने मीतू सिंह और प्रियंका सिंह का बयान दर्ज कर सकती है। सुशांत के पिता से उनके द्वारा दर्ज एफआईआर और उनके और सुशांत के रिश्तों पर सवाल पूछे जा सकते हैं। सीबीआई इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस के सहारे करेगी सुशांत मामले की जांच सुशांत की मौत की जांच करने में सीबीआई जुट गई है। सुशांत ने सुसाइड किया या फिर उसकी हत्या हुई है? उसे आत्महत्या करने के लिए किसने प्रताड़ित किया, इन सब बातों का पता लगाने के लिए सीबीआई इलेक्ट्रोनिक्स एविडेंस का सहारा लेगी। घटना स्थल के फोटो, अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी इसमें अहम साबित होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल रिपोर्ट, सीडीआर भी सीबीआई की जांच में कारगर साबित होगी। 40 पन्नों की रिपोर्ट में है 10 से ज्यादा राजदारों के बयान सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई से जांच करके पटना लौटी एसआईटी 40 पन्नों की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप चुकी है, जिनमें 10 से अधिक राजदारों के बयान दर्ज हैं। सीबीआई की टीम मुंबई पुलिस के अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। इस मामले में परिवार और बिहार पुलिस शुरू से ही मुंबई पुलिस की कार्रवाई पर सवालियां निशान लगा रहा है। 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई रिया चक्रवर्ती की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच रोकने की मांग की गई है। इस मामले में 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय की गई है। सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई इस मामले में काफी अहम होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अपने पिता केके सिंह(दाएं), बहनों के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत-फाइल फोटो। https://ift.tt/2PAThwG

करीबी दोस्त कुशल झावेरी ने मीटू आरोपों वाली पोस्ट को लेकर संजना सांघी की चुप्पी पर सवाल उठाए, लिखा- मुझे उनसे जवाब की उम्मीद थी सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के निर्देशक कुशल झावेरी ने एकबार फिर 'दिल बेचारा' में राजपूत की को-स्टार रहीं संजना सांघी पर निशाना साधा है। उन्होंने चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट को लेकर एक्ट्रेस की ओर से जवाब नहीं मिलने पर हैरानी जताई। अपनी पोस्ट में झावेरी ने लिखा, 'संजना सांघी से जवाब मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि कंगना को जवाब देने में उन्होंने काफी फुर्ती दिखाई थी, मुझे लगता है कि वो व्यस्त हैं...।' इसके बाद उन्होंने फिल्म 'दिल बेचारा' के बारे में बताते हुए लिखा, 'मैं आपको इस फिल्म के बारे में कुछ बताता हूं... सुशांत ने फिल्म में अपने ज्यादातर सीन्स के डायलॉग्स दोबारा खुद लिखे थे, बेशक वो भी डायरेक्टर की अनुमति के साथ।' कुशल ने ऐसा इसलिए लिखा, क्योंकि चार दिन पहले उन्होंने बताया था कि #मीटू के आरोप लगने के बाद से लेकर संजना से क्लीन चिट मिलने तक, सुशांत ने कितना मुश्किल वक्त गुजारा था। कुशल को उम्मीद थी कि संजना उन्हें भी उसी तरह जवाब देंगी, जैसे उन्होंने कंगना को दिया था। कुशल ने बताई थी सुशांत की मानसिक स्थिति इससे चार दिन पहले कुशल ने एक पोस्ट लिखते हुए सुशांत की उस वक्त की मानसिक स्थिति के बारे में बताया था, जब उन पर #मीटू के तहत आरोप लगे थे। अक्टूबर 2018 में मीडिया में खबरें आई थीं कि सुशांत ने 'दिल बेचारा' की उनकी को-स्टार संजना सांघी का हैरेसमेंट किया है। अपनी पोस्ट में कुशल ने लिखा था, 'मैं जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक सुशांत के साथ रहा था... इस दौरान उन्हें सबसे कमजोर हालत में मैंने तब देखा, जब अक्टूबर 2018 में उन पर #मीटू मूवमेंट के तहत आरोप लगे थे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना किसी पक्के सबूत के उन्हें निशाना बना रहा था... उस वक्त हमने संजना सांघी से संपर्क करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे शायद अमेरिका में थीं और किसी तरह का कमेंट करने में सक्षम नहीं थीं (अजीब संयोग था)।' सुशांत जानते थे उन्हें कौन टारगेट कर रहा है आगे उन्होंने लिखा था, 'सुशांत कहीं ना कहीं जानते थे कि कौन उन्हें निशाना बना रहा है, लेकिन इस बात को साबित करने के लिए उनके पास कोई सबूत नहीं था। मुझे याद है कि सुशांत किस तरह इस बात के इंतजार में 4 रातों तक सो नहीं पाए थे कि संजना इन आरोपों का खंडन करे। आखिरकार पांचवें दिन संजना ने सुशांत पर लग रहे आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें क्लीन चिट दी, तब ऐसा लगा जैसे एक युद्ध खत्म हो गया हो और हमें बड़ी मुश्किल से जीत मिली हो।' ## देरी से सफाई देने पर कंगना ने साधा था संजना पर हमला इससे पहले सुशांत पर लगे मीटू आरोपों पर देरी से सफाई देने को लेकर 22 जुलाई को कंगना ने संजना सांघी पर हमला बोला था। अपनी टीम के ट्विटर हैंडल से कंगना ने लिखा था, 'कई खबरों में दावा किया गया कि सुशांत ने संजना का रेप किया था, इस तरह की खबरें उस समय आम बात हो गई थीं, तब संजना ने इस बारे में बोलने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जब सुशांत जिंदा थे, तब संजना ने उनसे अपनी दोस्ती के किस्से इतनी तल्लीनता से सबको क्यों नहीं सुनाए? मुंबई पुलिस जांच करे।' ## संजना ने तुरंत दिया था कंगना को जवाब कंगना के आरोपों के एक दिन बाद ही संजना ने जूम टीवी से बातचीत में कहा था कि किसी को तय करने का अधिकार नहीं कि क्या देर से हुआ या क्या नहीं। जो हुआ था, मैं उसके बारे में काफी कुछ कह चुकी हूं। इसके साथ ही मैंने जो सफाई थी, वो काफी होनी चाहिए। उस समय, इसमें देर नहीं हुई थी और किसी को भी अधिकार नहीं है कि वो ये बताए कि क्या देर से हुआ और क्या नहीं। अफवाहों को और हवा ना दें। अफवाहों पर सफाई देना हमारी जिम्मेदारी और काम दोनों नहीं है। संजना ने 2018 में दी थी सफाई सुशांत पर लग रहे आरोपों के बाद संजना ने 23 अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सफाई देते हुए कहा था, 'मैं यह बात साफ कर देना चाहती हूं कि 'दिल बेचारा' के सेट पर मेरे साथ बदसलूकी और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इन सभी आधारहीन खबरों पर अब विराम लगाइए।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत और कुशल झावेरी के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। झावेरी का इंस्टाग्राम अकाउंट सुशांत की फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा है। (फोटो/वीडियो कुशल की इंस्टाग्राम वॉल से साभार) https://ift.tt/2PCMwua

एक्ट्रेस का दावा- सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज थे, अभिनेता की बहन श्वेता ने वीडियो शेयर कर लिखा- वे उनके सबसे ज्यादा करीब थे सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने वॉट्सऐप चैट जारी कर आरोप लगाया था कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज थे। उन्होंने उन्हें पूरी तरह दुष्ट बताया था। अब इस पर यूएस में रहने वाली सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दो वीडियो जारी किए हैं, जिनमें सुशांत प्रियंका को अपने सबसे करीब बता रहे हैं। वीडियो सुशांत के एक इंटरव्यू के हैं, जो उन्होंने फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा को दिया था। वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वे किसके सबसे ज्यादा करीब हैं तो उन्होंने प्रियंका का नाम लिया और बताया था कि उनके साथ का उनका रिश्ता पवित्र रिश्ता है। श्वेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "उसने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के सबसे करीब था, क्योंकि वह उसे समझती थी।" शनिवार को रिया ने जारी किए थे वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट रिया ने अपनी लीगल टीम की मदद से वॉट्सऐप चैट के स्क्रीन शॉट शेयर किए थे। इनमें सुशांत रिया से अपनी बहन प्रियंका के बारे में बातें का रहे थे। हालांकि, तारीख, महीना और साल स्पष्ट नहीं है। सुशांत एक के बाद एक अपनी बहन को लेकर कई बातें रिया को बताते हैं। सुशांत पहले रिया को मैसेज करते हैं और लिखते हैं- 'तुम्हारा परिवार बहुत शानदार है। सर (रिया के पिता) बहुत सही हैं। शौविक सहानुभूति से भरा हुआ है और तुम भी जो कि मेरी हो, इन जरूरी बदलावों के पीछे तुम एक पर्याप्त कारण हो। तुम सभी के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात होगी। चीयर्स मेरी दोस्त, मेरी रॉकस्टार बनने के लिए। तुम प्लीज मुस्कराती रहो, तुम इसमें बहुत अच्छी लगती हो। मैं अब सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए। कितना अच्छा होगा ना? टाटा...' सुशांत के मैसेज का जवाब देते हुए रिया लिखती हैं, 'हाहा...सो जाओ मेरे प्यारे लड़के...फ्लाइट लैंड करने के बाद तुम्हें कॉल करूंगी और उम्मीद है तुम चांद पर लैंड करोगे...सो जाओ स्वीट बाबा बॉय'। रिया एक बार फिर से रात को 8 बजे के आसपास मैसेज कर उनका हाल-चाल लेती हैं। इसके जवाब में सुशांत की तरफ से मैसेज आता है, 'अच्छा नहीं है...मेरी बहन अब सिड भाई को विक्टिम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है, ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटका कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझ पर आ जाए कि मैंने फिजिकली पनीशमेंट उन्हें दी। ये बहुत निराशाजनक बात है।' इसके बाद रिया सुशांत से कहती हैं कि वो उन्हें मीटिंग के बाद कॉल करें। फिर सुशांत एक मैसेज रिया को भेजते हैं जिसमें उन्होंने लिखा है प्रियंका के लिए। सुशांत इसमें लिखते हैं, 'तुम करो इसे, इस गिरी हुई हरकत के लिए, शराब के नशे में छेड़छाड़ में तुम विक्टिम कार्ड का गेम खेलकर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही हो। तो मेरी प्यारी बहन, वहां हमारी मां है और भगवान हैं, जिन्होंने मुझे सिखाया, और तुमने उस सीख के मुताबिक एक अपराध किया है। अगर तुम्हें अपने अहंकार की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा है तो फिर भगवान ही तुम्हारा भला करें क्योंकि मैं नहीं डरता और मैं आगे भी उस काम को जारी रखूंगा जो अब तक किया है। मैं दुनिया में जरूर बदलाव लाता रहूंगा। भगवान और प्रकृति को ही यह फैसला करने दें कि किसका काम सही है।' (ये मैसेज शायद सुशांत ने अपनी बहन को भेजा था जो उन्होंने रिया को दिखाया) अगला मैसेज जो सुशांत ने लिखा था वो सिड के लिए था। इसमें सुशांत लिखते हैं, 'उन्होंने तुम्हें मेरी आंखों के सामने मारा और वो मेरी बहन ने किया जिसे लोग समझते हैं कि शराब के नशे में किया होगा और तुम उसकी विक्टिम कार्ड वाली बातों को मान भी रहे हो। प्लीज मुझे यह भी बताओ कि तुमने और मैंने ऋषिकेश बस में क्या किया था। तब तो हम दोनों बार-बार शर्मिंदा होंगे, अगर हम बहन के नजरिए से देखें तो। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं पर उन्होंने यह भी सिखाया है कि हमेशा सही का साथ दें और जो बराबर में है उससे डरे नहीं। क्या तुम्हें लगता है कि बहस करने वाली मेरी कोई भी बात एक परेशानी है और उनका काम सही है। भाई मैं सभी रिश्ते छोड़ दूंगा और दुनिया में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए जो कर रहा हूं, उसमें ही लग जाऊंगा। तुम वही करो जो तुम्हें सही लगता हो। मैं समझ लूंगा'। रिया ने एक अन्य चैट भी जारी की थी, जिसमें सुशांत ने अपनी बहन को दुष्ट बताया था। इस मैसेज में रिया कहीं जाने की बात कर रही हैं और सुशांत उन्हें अपनी बहन के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने लिखा- 'मैं अपनी बहन को लेकर चिंतित हूं। वह पूरी तरह दुष्ट है।' रिया के जवाब से ऐसा लगता है कि सुशांत और प्रियंका के बीच को इश्यू था। रिया उनसे उसे शॉर्टआउट करने के लिए भी कहती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिया चक्रवर्ती को जवाब दिया है। https://ift.tt/31FhQ12