Posts
71 साल की उम्र में सरोज खान ने 'टाइगर ऑफ राजस्थान' फिल्म में की थी कोरियोग्राफी, फरवरी में शूट हुआ था घूमर सॉन्ग कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल में मुंबई में निधन हो गया। 16 साल की उम्र से काम कर रहीं सरोजउम्र के इस पड़ाव तक पहुंचने के बावजूद डांस कोरियोग्राफ कर रही थीं। सरोज खान के निधन के कुछ महीने पहले ही उन्होंने एक रीजनल फिल्म 'टाइगर ऑफ राजस्थान' का एक गाना कोरियोग्राफ किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अरविंद कुमार ने उनके साथ काम करने का अनुभव भास्कर के साथ शेयर किया है। जैसे इस घूमर गाने की बात रखी उनके चेहरे का रंग ही बदल गया: "हमने 22 और 24 फरवरी 2020 के बीच उनके साथ एक गाना शूट किया था, जोकि एक घूमर पर आधारित था। सरोज जी तकरीबन एक साल पहले ही हमारे घर के पीछे रहने आई थी। वो उनके भाई के साथ वह रहा करती थी। उनकी तबियत काफी वक्त से नाजुक थी लेकिन उन्होंने कभी काम करना बंद नहीं किया था। जब इस फिल्म की बात आई, तब मैंने सरोज जी को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने की बात रखी। जाहिर हैं उम्र के इस पड़ाव पर काम करना थोड़ा मुश्किल होता हैं और इसीलिए हम भी असमंजस में थे कि वे इस गाने के लिए हामी भरेंगी या नहीं। चौकाने वाली बात ये हैं कि हमने जैसे इस घूमर गाने की बात रखी उनके चेहरे का रंग ही बदल गया। उन्होंने तुरंत इसे करने के लिए हामी भर दी।" फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान के सेट की तस्वीरें। वह सिर्फ अपने एक्सप्रेशंस से काम किया करती थी: वे आगे बताते हैं, "सरोज जी की पूरी टीम हैं जो हमेशा उनके साथ रहती थी। हमने 3 दिन तक इस गाने को शूट किया और सरोज जी हर दिन सेट पर मौजूद रहा करती थीं। वे ज्यादा देर तक खड़ी नहीं रह पाती थीं लेकिन अपने असिस्टेंट से कह कर आर्टिस्ट से स्टेप करवाती थीं। सेट विजिट, रिहर्सल से लेकर गाने की शूटिंग खत्म होने तक, हर जगह वह मौजूद रहती थीं। वह सिर्फ अपने एक्सप्रेशंस से काम किया करती थी। एक्टर, डायरेक्टर अरविंद कुमार के साथ सरोज जी। सेट पर बस यही कहती - मैं इस गाने में जान डालना चाहती हूं: 2012 में मैंने और मेरी बीवी नीलू वाघेला ने नच बलिए में पार्टिसिपेट किया था। उस शो में सरोज जी गेस्ट बनकर आई थी। उस वक्त से उनके साथ काम करने की ख्वाहिश थी। आज उनके जाने के बाद यही कह सकता हूं कि ख्वाहिश तो पूरी हो गई लेकिन फिर भी कुछ अधूरा लग रहा हैं। मानो कुछ छूट गया हो। सेट पर वो बस यही कहा करती थी कि 'मैं इस गाने में जान डालना चाहती हू' और उनके ये शब्द मुझे हमेशा याद रहेंगे। ये गाना अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल पर फिल्माया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today At the age of 71, Saroj Khan did choreography in the film 'Tiger of Rajasthan', Ghoomar Song was shot in February https://ift.tt/2D9dozd
- Get link
- X
- Other Apps
दोस्ती के लिए सुशांत ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी 'दिल बेचारा', मुकेश छाबड़ा की पहली डायरेक्टोरियल में काम करने का था वादा मुकेश छाबड़ा और सुशांत सिंह राजपूत के लिए फिल्म 'दिल बेचारा ' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह वफादारी और दोस्ती का एक प्रमाण है। जहां मुकेश ने हीरो के रूप में सुशांत के करियर की शुरुआत की तो वही सुशान्त ने हीरो बनकर, पहली बार निर्देशक बन रहे मुकेश छाबड़ा के करियर का शुभारंग किया। 7 साल पहले 'काय पो छे ' फिल्म के लिए कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर मुकेश छाबड़ा ने जहां 800 लोगो के ऑडिशन के बाद सुशांत की काबिलियत को पहचाना तो वही अपने इस दोस्त की पहली फिल्म में हीरो बनकर सुशान्त ने दोस्ती का फर्ज निभाया। मुकेश छाबड़ा ने कहा कि एक बार सुशांत ने मुझसे कहा था कि तुम्हारा दिल फिल्म बनाने में हैं, किसी दिन तुम खुद अपनी ही फिल्म का निर्देशन करोगे। सुशांत ने मुझसे वादा किया कि मैं जिस दिन फिल्म बनाऊंगा वो मेरे फिल्म में काम करेंगे। मुकेश कीफिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज होने के लिए तैयार है, सुशान्त के बारे में याद कर वो कहते हैं कि, "मुझे पता था कि मैं अपनी पहली फिल्म बना रहा था और एक महान अभिनेता के अलावा मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो मुझे एक दोस्त के रूप में समझे, जो मेरे करीबी में से हो। कोई ऐसा व्यक्ति जो इस पूरी यात्रा के दौरान मेरे साथ खड़ा होगा। मुझे याद है कि बहुत पहले सुशांत ने मुझसे वादा किया था कि जब भी मैं अपनी पहली फिल्म बनाऊंगा, तो वह इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया। इसलिए जब मैंने उन्हें दिल बेचारा के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े तुरंत हामी भर दी। हमारे पास हमेशा से एक मजबूत भावनात्मक संबंध था। " साथ बैठकर घंटो स्क्रिप्ट पर चर्चा करते थे वह हमेशा दृश्य को बेहतर बनाने में मेरी मदद करते थे। वह मेरे साथ पढ़ता था और अगर किसी भी समय उसे लगता है कि रचनात्मक रूप से दृश्य में सुधार किया जा सकता है, तो वह हमेशा मुझे बताते थे। हम साथ बैठते थे और स्क्रिप्ट पर विस्तार से चर्चा करते थे। सुशांत और संजना सांघी की फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीजहोगी। जहां कुछ लोग सुशांत की आखिरी फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं वहीं कुछ इसके ओटीटी पर रिलीज होने पर नाराजगी भी जता रहे हैं। ये मुकेश छाबड़ा की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant had signed Dil bechara for friendship without reading the script,he had promisses to Mukesh Chhabra's to work in the first directorial https://ift.tt/2NRM3n0
- Get link
- X
- Other Apps
'आठवीं में पहली बार सरोज जी को सेट पर देखकर उन जैसा बनने का निर्णय लिया था'- डांस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड के एक दो तीन और धक-धक जैसे ब्लॉकबस्टर गाने कोरियोग्राफ कर चुकीं सरोज खान दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। इसी बीच डांस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने भी उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हुए भास्कर से दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। उनका जाना मेरा पर्सनल नुकसान हैः सरोज खान जी की मृत्यु बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा लॉस है लेकिन मेरे लिए यह एक पर्सनल लॉस है क्योंकि वह मेरी फैमिली का हिस्सा थीं। वो मेरे ग्रेट ग्रैंडफादर की स्टूडेंट रह चुकी हैं बल्कि मेरे ग्रैंडफादर के भाई की वाइफ भी थीं। डांस का जुनून सरोज खान से मिलाः मुझ में डांस करने का जुनून उन्हीं को देख कर आया। मैंने पहली बार जब सरोज खान जी को देखा था तब वो माधुरी दीक्षित के साथ चोली के पीछे क्या है कोरियोग्राफ कर रही थीं और उस वक्त मैं आठवीं कक्षा में थी। जब मैं उस बड़े सेट पर गई और मैंने पहली बार सरोज जी को डायरेक्शंस देते हुए देखा तब उन्होंने दुपट्टा कसके अपनी कमर पर बांधा हुआ था और वे डांसर को कमांड दे रही थी। उनके गानों पर थिरकते हुए बड़ी हुई हूंः उसके बाद उनका एक और हिट गाना है जिसका नाम था एक दो तीन जिसमें एक बार फिर माधुरी दीक्षित ने अपना जलवा बिखेर दिया। जब मैंने गाना देखा तो वो मेरे दिल को छू गया। मैंने डिसाइड कर लिया कि अब मुझे भी इसी क्षेत्र में काम करना है। मैं तो उनके गानों पर थिरकते हुई ही बड़ी हुई हूं। पुरुष प्रधान डांस इंडस्ट्री में इकलौती थी सरोज खानः जहां पहले सभी कोरियोग्राफर्स पुरुष हुआ करते थे वहां सरोज खान पहली ऐसी महिला बनी जिन्होंने कई सारे हिट गाने कोरियोग्राफ किए और इस इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल किया। माधुरी दीक्षित का गाना एक दो तीन, इतना बड़ा हिट हुआ कि फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में अलग से बेस्ट कोरियोग्राफी के नाम से एक कैटेगरी बनाई गई और यह अवार्ड मिला सरोज खान जी को। हम सभी फराह खान और आज जीतनी भी कोरियोग्राफर्स हैं उनके नक्शे कदम पर चली हैं क्योंकि इस इंडस्ट्री में इस मुकाम पर पहुंचने वाली वे एक ही हैं। आजा नचले फिल्म में काम के लिए मिली थी सरोज जी से तारीफः आजा नचले फिल्म के क्लाइमेक्स में कम से कम 15 से 20 मिनट का एक्ट था जिसमें डांस और कोरियोग्राफी मैंने की थी। जब मैंने यह सब किया तो सरोज जी बहुत खुश हुईं और उन्होंने भी बहुत तारीफ की। कभी किसी के साथ पक्षपात नहीं करती थी सरोज जी सरोज खान जी के साथ यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे झलक दिखला जा जज करने का मौका मिला और उनकी एक अनूठी क्वालिटी यह थी कि कभी फेवरेटिज्म नहीं करती थीं। अगर उन्हें कोई दिल से पसंद आया है तो जो तालिया निकलती थी या सीटी निकलती थीं या ₹100 का नोट निकलता था वह दिल से निकलता था। वहीं अगर किसी ने गलती की है तो भी वे उस पर गुस्सा नहीं होती थीं पर उसे प्यार से समझाती थी उसे एन्करेज करती थीं ताकि वह अगली बार और अच्छा कर सके। कभी किसी भी बच्चे को लेकर फेवरेटिज्म नहीं दिखाया सरोज खान जी ने। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'when i saw saroj ji for the first time in set i was in 8th class, then only i have decided to be like her' - Dance choreographer Vaibhavi Merchant https://ift.tt/3imtWUm
- Get link
- X
- Other Apps
Rap song: राजा कुमारी ने नया सिंगल पीस रिलीज किया Rap song: राजा कुमारी ने नया सिंगल पीस रिलीज किया
- Get link
- X
- Other Apps
ENG VS WI Test Series: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का हुआ कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
- Get link
- X
- Other Apps
याद पिया की आने लगी.. पर दिव्या खोसला के साथ डांस करती हुई दिखीं थी सरोज खान, लड़खड़ा रहे थे कदम डांस की मल्लिक सरोज खान बचपन से ही डांस के लिए दीवानी थीं। उम्र के 71 वसंत देख चुकीं सरोज खान का संभवत: आखिरी बार स्टेज पर डांस करते हुए एक वीडियो दिव्या खोसला ने शेयर किया है। जिसमें वे दोनों दिव्या के रीमिक्स सॉन्ग याद पिया की आने लगी पर डांस स्टेप्स कर रही थीं। लेकिन अपनी उम्र के कारण वे आखिर में लड़खड़ा गई थीं। योगदान को मिला था सम्मान यह वीडियो मार्च 2020 में हुएआईकॉनिक वीमन ऑफ द ईयर अवॉर्डशो का है। जहां सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री में उनके याेगदान के लिए सम्मानित किया गया था। इस इवेंट के बाद सरोज खान किसी और सार्वजनिक शो में नजर नहीं आईं। इतना ही नहीं 19 मार्च से इंडस्ट्री में हुए लॉकडाउन के बाद वे अपने घर में ही रहीं। जहां से उन्होंने लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए वीडियो और फोटो भी शेयर किए थे। बचपन से थी डांस की दीवानगी निधि तुली की डॉक्यूमेंट्री द सरोज खान स्टोरी में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे बचपन में अपनी ही परछाई को देखकर हाथ-पैर हिलाया करती थीं, तब उनकी मां उन्हें पागल समझकर डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले गईं थीं। हालांकि बाद में उन्हें पता चला था कि वे एकदम ठीक हैं ये केवल डांस के लिए उनकी दीवानगी है। इसी के चलते छोटी सराेज खान, यानी निर्मला को 1953 की फिल्म आगोश में बाल कलाकार के तौर पर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर काम करने का मौका मिला था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Saroj Khan Death News| Saroj Khan attended last event in march 2020 where she danced at last with divya khosla kumar https://ift.tt/2AufWXG
- Get link
- X
- Other Apps
श्रीदेवी, माधुरी समेत सरोज खान के इशारों पर नाचा पूरा बॉलीवुड, अपनी स्टेप्स से सुपरहिट गानों में लगाए चार चांद बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने कई बेहतरीन गानों में चार चांद लगाए हैं। श्रीदेवी के हवा हवाई गाने से लेकर माधुरी के धक-धक गाने तक सरोज खान ने अपनी स्टेप्स से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है। अपने 50 से ज्यादा सालों के करियर में सरोज ने लगभग 2000 गाने कोरियोग्राफ किए हैं जिनमें से कुछ ब्लॉकबस्टर गानों के आइकॉनिक स्टेप्स आज भी लोगों के जहन में हैं। आइए देखते हैं सरोज खान की कोरियोग्राफी में बने ये गाने। हवा हवाई (1987)- अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया के गाने हवा हवाई ने आते साथ ही लोगों के दिलों में जगह बना ली। इस ब्लॉकबस्टर गाने में श्रीदेवी सरोज खान द्वारा दी गई स्टेप्स करते नजर आ रही हैं। कई सालों से फिल्मों के गाने कोरियोग्राफ कर रहीं सरोज खान को इसी गाने से फेम हासिल हुआ था। इस फिल्म का दूसरा गाना काटे नहीं कटते दिन ये रात भी सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं (1989) - साल 1989 में आई श्रीदेवी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'चांदनी' में हर किसी ने फिल्म के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया था जिसका पूरा श्रेय सरोज खान की कोरियोग्राफी और श्रीदेवी को जाता है। श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना, 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां है' आज भी सबकी जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस फिल्म के टाइटल सॉन्द 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' को भी सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया था। एक दो तीन (1988)- 'तेजा'ब फिल्म का गाना 'एक दो तीन' वही है जिसने माधुरी को एक ही रात में स्टार बना दिया था। इस गाने की सभी स्टेप्स सरोज खान की थीं। गाने के आइकॉनिक स्टेप आज भी हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। धक धक करने लगा (1992)- अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'बेटा' के गाने 'धक-धक करने लगा' में सरोज खान ने अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी का नमूना पेश किया है। ये वही गाना है जिसके बाद माधुरी को धक-धक गर्ल का टाइटल मिला था। गाने में दिखाए गए कुछ बोल्ड स्टेप्स के चलते गाने को कई जगह आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। डोला रे डोला/ मार डाला (2002)- साल 2000 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म देवदास एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। इस फिल्म की कहानी के अलावा गानों को भी इसके हिट होने का श्रेय दिया गया जिन्हें सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया। इस समय शायद ही ऐसी कोई यंग लड़की रही हो जिसने डोला रे गाने के स्टेप ना किए हों। इसके अलावा मार डाला गाने को भी सरोज ने ही अपने स्टेप्स दिए। जब इस गाने की शूटिंग की गई तो माधुरी प्रेगनेंट थी जिससे शूटिंग में कुछ दिक्कतें भी आईं मगर जब फिल्म रिलीज हुई तो फिर एक बार सरोज के काम को लोगों की खूब सराहना मिली। इन आइकॉनिक हिट गानों के अलावा 'ये काली काली आंखे', 'चुरा के दिल मेरा', 'मेंहदी लगा के रखना', 'जरा सा झूम लूं मैं', 'रमता जोगी', 'अलबेला सजन आयो रे' जैसे कई गाने भी कोरियोग्राफ किए। माधुरी दीक्षित हमेशा से सरोज की पसंदीदा स्टूडेंट रही हैं। उन्हीं के साथ सरोज ने 'कलंक' फिल्म के गाने 'तबाह' को कोरियोग्राफ किया। इसमें उन्होंने आलिया भट्ट को भी अपने इशारों में नचाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sridevi, Madhuri And many actors follows saroj khan's steps in Bollywood, see her best choreography in superhit songs https://ift.tt/2C6ehaY
- Get link
- X
- Other Apps
क्रिकेट: कुलदीप ने कहा, ऑस्ट्रेलिया टूर की तैयारी करना शुरू कर दी है
- Get link
- X
- Other Apps
जब सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर कहा था- इंडस्ट्री को कुछ मत कहना वो हमारा माई-बाप है सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हमेशा डांस करते मुस्कुराते चेहरे के पीछे कोई दुख, कोई गुस्सा, कोई परेशानी न रही हो। सरोज खान की निजी जिंदगी के साथ-साथ उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। सरोज खान जुबान की सख्त थीं, इसलिए वे अक्सर विवादों में भी रहीं।शुरुआत करते हैं उनकी निजी जिंदगी के एक किस्से से। जब बच्चे होने के बाद सरोज को पता चला था कि उनका पति शादीशुदा और चार बच्चों का बाप था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Saroj Khan Dies at 71| Know about Saroj Khan and her most famous controversies https://ift.tt/2NREv3Q
- Get link
- X
- Other Apps
काजोल, जूही समेत कई एक्ट्रेस को पड़ चुकी है सरोज खान से फटकार, करीना से गुस्से में कहा था- 'ऐ लड़की कमर हिला' बॉलीवुड की मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली हैं। सरोज कई दिनों से एडमिट थीं जिसके बाद अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। कोरियोग्राफर सरोज ने अपने बॉलीवुड करियर में कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है इतनी ही नहीं सरोज खान अपनी सख्ती के लिए भी कई बार चर्चा में रही हैं। चाहे करीना कपूर हो या जूही चावला हर कोई मास्टरजी की डांट सुन चुका है। करीना को सबके सामने पड़ी थी सरोज की डांट सरोज खान ने करीना कपूर के पॉपुलर गाने ये इश्क हाय और दिल मेरा मुफ्त का कोरियोग्राफ किए थे। दोनों ही गाने काफी मशहूर रहे हैं। हाल ही में डांस इंडिया डांस के सेट पर करीना ने सरोज के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि दिल मेरा मुफ्त का गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें जमकर डांट पड़ी थी। रात के एक बजे भी जब करीना ने सही स्टेप नहीं किए तो सरोज ने गुस्से में कहा था, ऐ लड़की कमर हिला, नहीं तो शॉट ओके नहीं होगा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने जब वी मेट और अजनबी फिल्म के गानों की शूटिंग के भी मजेदार किस्से शेयर किए जब उन्हें डांस के लिए सरोज की फटकार पड़ी थी। काजोल, आमिर और जूही को कहा बेशर्म साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म इश्क के गाने सरोज जी ने कोरियोग्राफ किए थे। एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए काजोल ने बताया कि सभी स्टार्स को मास्टरजी की जमकर डांट पड़ी थी। फिल्म का एक गाना चारो लीड एक्टर्स पर फिल्माया गया था जिसे सरोज ने कोरियोग्राफ किया था। चारो स्टेप कर ही रहे थे कि अचानक सरोज ने चिल्लाते हुए कहा, कट कट.. कितने बेशर्म हो तुमलोग। देखो, तुम लोगों को अजय की तरह डांस करना है। तुम लोग क्या कर रहे हो। सिर्फ अजय ही मेरे स्टेफ फॉलो कर रहा है। अजय देवगन हमेशा से एक बुरे डांसर रहे हैं ऐसे में सरोज की ये बात सुनकर सभी काफी हैरान हो गए थे। इश्क फिल्म के गाने सरोज खान ने किए कोरियोग्राफ। शाहरुख को मारा था थप्पड़ अपने करियर की शुरुआत में शाहरुख ने कई बेहतरीन गानों में सरोज खान के साथ काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया कि वो उस समय ज्यादा काम होने के चलते तीन शिफ्ट में काम करते थे। उन्होंने एक बार सरोज से कहा था कि वो सभी काम से थक चुके हैं। इसके जवाब में सरोज ने उन्हें धीरे से थप्पड़ मारते हुए कहा था कि ऐसा कभी नहीं कहना चाहिए कि मेरे पास बहुत काम हैं। सरोज खान के साथ शाहरुख खान। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Many actresses including Kajol and Juhi have been reprimanded by Saroj Khan, had said angrily to Kareena - 'Aye ladki kamar hila' https://ift.tt/3isiMxy
- Get link
- X
- Other Apps
जब इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा था काम तो सरोज खान की मदद के लिए आगे आए थे सलमान खान, पूछा था-'मेरे साथ काम करेंगी'? कोरियोग्राफर सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सरोज जी का फिल्मी करियर शानदार रहा। अपने 40 साल के करियर में उन्होंने 2 हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए। लेकिन पिछले दो सालों में सरोज जी के पास ज्यादा काम नहीं था। मार्च 2019 में खबरें थी कि उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है और वह क्लासिकल डांस सिखाकर अपना गुजारा कर रही हैं। सलमान ने की थी मदद: इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान उनकी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने सरोज जी से मुलाकात की थी। इसके बाद सलमान ने उनसे पूछा था-'मेरे साथ काम करेंगी'? इस मुलाकात के बाद सरोज ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था-'मैं सलमान को उनकी जुबान की वजह से ही जानती हूं। वो जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।' वादे को निभाते हुए सलमान ने दबंग 3 में साई मांजरेकर की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सरोज खान को दी थी। कटरीना के कारण हुआ था नुकसान: सरोज खान 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में कटरीना कैफ को कोरियोग्राफ करने वाली थीं लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दरअसल, 'ठग्स...' की शूटिंग शुरू होने पर कटरीना ने एन वक्त पर कह दिया था कि वह बिना रिहर्सल किसी गाने की शूटिंग नहीं करेंगी। ऐसे में सरोज जी को रिप्लेस कर प्रभु देवा को कटरीना के डांस कोरियोग्राफ करने की जिम्मेदारी दे दी गई थी। फिल्म पिटनेके बाद सरोज खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कुछ समय पहले मेरा इंटरेस्ट खो चुका था लेकिन इंडस्ट्री में डांस की हालत देखते हुए मैं इंडस्ट्री के लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं। मैं एक्ट्रेसेस को जज नहीं करती क्योंकि वह तो किसी और के बताए डांस मूव्स गाने में करती हैं तो उनकी कोई गलती नहीं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today When Salman Khan came to Saroj Khan's rescue after the choreographer revealed she had no work in Bollywood https://ift.tt/2ByniKe
- Get link
- X
- Other Apps