मॉडलिंग में खूब नाम कमाकर फिल्मों में आए थे अर्जुन रामपाल, लेकिन 19 साल के फिल्मी करियर के बावजूद नहीं दिखा सके कमाल एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स पैडलर्स ने बॉलीवुड के बड़े हीरो के नाम भी लिए हैं। ये हैं शाहरुख खान,अर्जुन रामपाल और डिनो मोरिया। बड़ी खबर ये है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख को ड्रग्स सप्लाई करते रहे हैं। इस बात के सामने आते ही अर्जुन सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ फैक्ट्स… अर्जुन का जन्म 26 नवंबर, 1972 को जबलपुर में हुआ था। वह मिलिट्री बैकग्राउंड की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने इंडियन आर्मी के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी। माता-पिता का तब ही तलाक हो गया था जब अर्जुन बहुत छोटे थे। ऐसे में तलाक के बाद मां को अर्जुन की कस्टडी मिली जो कि एक टीचर थीं। अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। मॉडलिंग में कमाया नाम बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन सक्सेसफुल मॉडल थे। पॉपुलर फैशन डिज़ाइनर रोहित बल ने अर्जुन को एक पार्टी में देखा और उनके लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की। 1994 में अर्जुन को मॉडलिंग में सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला था। 2001 में अर्जुन ने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले। 2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। मोहब्बतें में काम कर चुकीं किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं। 2004 में आई 'लक्ष्य' के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए। टॉप मॉडल से की शादी अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की। दोनों की दो बेटियां है: महिका और मायरा। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। अर्जुन-मेहर की शादी 10 साल ही चली, 2018 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रियाला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। 18 जुलाई, 2019 को दोनों एक बेटे एरिक के माता-पिता बने हैं। नहीं दिखा सके खास कमाल अर्जुन अंतिम बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आए थे जो कि 2018 को रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म नेल पॉलिश होगी जो कि 2021 में रिलीज होगी। अर्जुन के करियर पर नजर डाली जाए तो मॉडलिंग में तो उन्होंने बहुत शोहरत हासिल की लेकिन 19 साल बॉलीवुड में गुजारने के बाद भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। 'मोक्ष', 'दीवानापन', 'दिल का रिश्ता', 'असंभव', 'एक अजनबी' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं। 'रा.वन', 'हीरोइन', 'डी-डे', 'रॉय', 'डैडी' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Lesser Known Facts About Arjun Rampal https://ift.tt/33gA3nG
एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स पैडलर्स ने बॉलीवुड के बड़े हीरो के नाम भी लिए हैं। ये हैं शाहरुख खान,अर्जुन रामपाल और डिनो मोरिया। बड़ी खबर ये है कि अर्जुन रामपाल शाहरुख को ड्रग्स सप्लाई करते रहे हैं। इस बात के सामने आते ही अर्जुन सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ फैक्ट्स…
-
अर्जुन का जन्म 26 नवंबर, 1972 को जबलपुर में हुआ था। वह मिलिट्री बैकग्राउंड की फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके नाना ब्रिगेडियर गुरदयाल सिंह ने इंडियन आर्मी के लिए पहली आर्टिलरी गन बनाई थी।
-
माता-पिता का तब ही तलाक हो गया था जब अर्जुन बहुत छोटे थे। ऐसे में तलाक के बाद मां को अर्जुन की कस्टडी मिली जो कि एक टीचर थीं।
-
अर्जुन ने हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है।
मॉडलिंग में कमाया नाम

-
बॉलीवुड में जगह बनाने से पहले अर्जुन सक्सेसफुल मॉडल थे। पॉपुलर फैशन डिज़ाइनर रोहित बल ने अर्जुन को एक पार्टी में देखा और उनके लुक्स देखकर काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने अर्जुन के मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाने में मदद की।
-
1994 में अर्जुन को मॉडलिंग में सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला था।
-
2001 में अर्जुन ने फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए अर्जुन को कई डेब्यू अवॉर्ड्स मिले। 2008 में आई 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
-
मोहब्बतें में काम कर चुकीं किम शर्मा अर्जुन की कजिन हैं।
-
2004 में आई 'लक्ष्य' के लिए अर्जुन रामपाल पहली पसंद थे लेकिन डेट्स ना होने के चलते वह यह फिल्म नहीं कर पाए और फिर ऋतिक रोशन इस फिल्म में कास्ट किए गए।
टॉप मॉडल से की शादी

-
अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की। दोनों की दो बेटियां है: महिका और मायरा। महिका का जन्म 2002 में जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। अर्जुन-मेहर की शादी 10 साल ही चली, 2018 में दोनों का तलाक हो गया।

-
तलाक के बाद अर्जुन साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रियाला के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। 18 जुलाई, 2019 को दोनों एक बेटे एरिक के माता-पिता बने हैं।
नहीं दिखा सके खास कमाल
-
अर्जुन अंतिम बार जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आए थे जो कि 2018 को रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म नेल पॉलिश होगी जो कि 2021 में रिलीज होगी।
-
अर्जुन के करियर पर नजर डाली जाए तो मॉडलिंग में तो उन्होंने बहुत शोहरत हासिल की लेकिन 19 साल बॉलीवुड में गुजारने के बाद भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
-
'मोक्ष', 'दीवानापन', 'दिल का रिश्ता', 'असंभव', 'एक अजनबी' जैसी फिल्में फ्लॉप रहीं। 'रा.वन', 'हीरोइन', 'डी-डे', 'रॉय', 'डैडी' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34d4Ocy
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you