9 सितंबर को आ रही हूं, आपके लोग मारने की धमकी दे रहे हैं; देश के लिए कितनों ने जान दे दी, हमें भी वो कर्ज चुकाना है कंगना रनोट ने रविवार को 1.45 मिनट का वीडियो जारी किया। खुद को हरामखोर कहे जाने पर कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर करारा हमला किया। उन्होंने साफ कहा कि 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हूं। शिवसेना के लोग मारने की धमकी दे रहे हैं। देश के लिए कई लोगों ने जान दी है, मैं भी वो कर्ज चुकाऊंगी। ये वो पूरा बयान है जो कंगना ने दिया- संजय राउत जी आपने मुझे हरामखोर लड़की कहा। आप सरकारी मुलाजिम है, आप मंत्री हैं, आप तो जानते ही होंगे कि हर दिन नहीं, हर घंटे कितनी लड़कियों के बलात्कार हो रहे हैं। कितनी लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। उनकी बॉडी एसिड डालकर फेंक दी जा रही है। काम की जगह पर उनको गालियां दी जा रही हैं, उनका अपमान किया जा रहा है। उनके खुद के पति नाक, नाक, जबड़े तोड़ रहे हैं। आपको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है? इसके लिए वो मानसिकता जिम्मेदार है, जिसका भौंडा प्रदर्शन आपने पूरे समाज, पूरे देश के सामने किया है। इस देश की बेटियां आपको माफ नहीं करेंगी, संजय जी। जब आमिर खान जी ने कहा कि उनको इस देश में डर लगता है तो उन्हें किसी ने हरामखोर नहीं कहा। जब नसीरुद्दीन शाह जी ने कहा था, तब उन्हें भी किसी हरामखोर नहीं कहा। जिस मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए मैं नहीं थकती थी। पालघर में अगर साधुओं की लिंचिंग के सामने वे चुपचाप खड़े रहते हैं। सुशांत के पिता या मेरी एफआईआर नहीं लेते। इस पर मैं प्रशासन की निंदा करती हूं, जो कि मेरी अभिव्यक्ति की आजादी है। संजय जी, मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं। आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की। संजय जी, मैं 9 सितंबर को आ रही हूं। आपके लोग कह रहे हैं कि मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मुझे मार डालेंगे। आप लोग मुझे मारिए, क्योंकि इस देश की जो मिट्टी और गरिमा के लिए न जाने कितने लोगों ने जान दी है। हम भी ये देंगे संजय जी, क्योंकि हमें भी वो कर्ज निभाना है। मिलते हैं 9 सितंबर को। जय हिंद, जय महाराष्ट्र। क्या है मामला गुरुवार को कंगना रनोट ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि संजय राउत उन्हें मुंबई न आने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि आखिर क्यों मुंबई उन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है। इसे लेकर राउत लगातार कंगना पर हमलावर हैं। शनिवार को उन्होंने एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने राउत से कंगना के उस बयान पर रिएक्शन मांगा था, जिसमें उन्होंने 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी थी कि रोक सको तो रोक लो। जवाब में राउत ने कहा था, "आप क्या उस हरामखोर लड़की की वकालत कर रहे हो?" कंगना के विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. कंगना के बयान पर बवाल:शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- उन्होंने मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहा है, क्या वे अहमदाबाद को ऐसा कहने की हिम्मत कर सकती हैं? 2. कंगना रनोट का यू-टर्न:मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद एक्ट्रेस ने शहर को अपनी कर्मभूमि और मां यशोदा बताया, शिवसेना ने उन्हें कंस मामा का तोहफा बताया 3. कंगना पर कानूनी शिकंजा कसने का प्रयास:एक्ट्रेस के खिलाफ दो शिकायत दर्ज, मुंबई पुलिस को लेकर की थी टिप्पणी; कंगना बोली- मुझे साइको और चुड़ैल कहा गया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पूरा विवाद कंगना रनोट के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कबले वाले कश्मीर से की थी। https://ift.tt/3lUQtt8
कंगना रनोट ने रविवार को 1.45 मिनट का वीडियो जारी किया। खुद को हरामखोर कहे जाने पर कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर करारा हमला किया। उन्होंने साफ कहा कि 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हूं। शिवसेना के लोग मारने की धमकी दे रहे हैं। देश के लिए कई लोगों ने जान दी है, मैं भी वो कर्ज चुकाऊंगी।
ये वो पूरा बयान है जो कंगना ने दिया-
संजय राउत जी आपने मुझे हरामखोर लड़की कहा। आप सरकारी मुलाजिम है, आप मंत्री हैं, आप तो जानते ही होंगे कि हर दिन नहीं, हर घंटे कितनी लड़कियों के बलात्कार हो रहे हैं। कितनी लड़कियों का शोषण किया जा रहा है। उनकी बॉडी एसिड डालकर फेंक दी जा रही है। काम की जगह पर उनको गालियां दी जा रही हैं, उनका अपमान किया जा रहा है। उनके खुद के पति नाक, नाक, जबड़े तोड़ रहे हैं।
आपको पता है कि इसका जिम्मेदार कौन है? इसके लिए वो मानसिकता जिम्मेदार है, जिसका भौंडा प्रदर्शन आपने पूरे समाज, पूरे देश के सामने किया है। इस देश की बेटियां आपको माफ नहीं करेंगी, संजय जी। जब आमिर खान जी ने कहा कि उनको इस देश में डर लगता है तो उन्हें किसी ने हरामखोर नहीं कहा। जब नसीरुद्दीन शाह जी ने कहा था, तब उन्हें भी किसी हरामखोर नहीं कहा।
जिस मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए मैं नहीं थकती थी। पालघर में अगर साधुओं की लिंचिंग के सामने वे चुपचाप खड़े रहते हैं। सुशांत के पिता या मेरी एफआईआर नहीं लेते। इस पर मैं प्रशासन की निंदा करती हूं, जो कि मेरी अभिव्यक्ति की आजादी है। संजय जी, मैं आपकी निंदा करती हूं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं। आप ये नहीं कह सकते कि मैंने महाराष्ट्र की निंदा की।
संजय जी, मैं 9 सितंबर को आ रही हूं। आपके लोग कह रहे हैं कि मेरा जबड़ा तोड़ देंगे, मुझे मार डालेंगे। आप लोग मुझे मारिए, क्योंकि इस देश की जो मिट्टी और गरिमा के लिए न जाने कितने लोगों ने जान दी है। हम भी ये देंगे संजय जी, क्योंकि हमें भी वो कर्ज निभाना है। मिलते हैं 9 सितंबर को। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।
क्या है मामला
गुरुवार को कंगना रनोट ने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि संजय राउत उन्हें मुंबई न आने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि आखिर क्यों मुंबई उन्हें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है। इसे लेकर राउत लगातार कंगना पर हमलावर हैं।
शनिवार को उन्होंने एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने राउत से कंगना के उस बयान पर रिएक्शन मांगा था, जिसमें उन्होंने 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी थी कि रोक सको तो रोक लो। जवाब में राउत ने कहा था, "आप क्या उस हरामखोर लड़की की वकालत कर रहे हो?"
कंगना के विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R1LE3g
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you