मीटू के आरोप झेल रहे अनुराग कश्यप के लिए तापसी पन्नू ने कहा, अगर आरोप साबित हुए तो मैं उनसे सारे संबंध तोड़ लूंगी मीटू के आरोप झेल रहे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को तापसी पन्नू का समर्थन मिला था। पायल घोष ने पिछले दिनों अनुराग पर जब यौन शोषण के आरोप लगाए तो तापसी ने अनुराग के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें कहा था, 'क्योंकि, तुम मेरे दोस्त, सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं। नई फिल्म के सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाएगा है कि तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं कितनी शक्तिशाली और सार्थक होती हैं। ...तो अनुराग से तोड़ लूंगी सारे संबंध अब तापसी ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा है, अगर अनुराग पर लगे आरोप साबित होते हैं तो उनसे सारे संबंध तोड़ने वाली वह पहली शख्स होंगी। तापसी ने आगे कहा, 'अनुराग महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं, वह किसी के खिलाफ गलत नहीं बोलते फिर भले ही वह इंसान पब्लिकली अनुराग के खिलाफ गलत बातें बोले। उनकी फिल्मों के सेट उन चंद फिल्मों के सेट में शामिल हैं जहां क्रू में मर्दों की बराबरी में ही महिलाएं शामिल होती हैं, और उनके बारे में केवल अच्छा ही बोलती हैं। अगर किसी का हरेसमेंट हुआ है तो जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए।' तापसी ने अनुराग की निर्देशित मनमर्जियां में काम किया है। वहीं उनके प्रोडक्शन में बनी सांड की आंख में भी नजर आई थीं। पहली पत्नी ने भी किया था सपोर्ट तापसी के अलावा अनुराग की पहली पत्नी रह चुकीं आरती बजाज ने भी उनका समर्थन किया था, आरती ने सोशल मीडिया पर लिखा था, पहली पत्नी हूं, अनुराग तुम रॉकस्टार हो। औरतों को सशक्त बनाते रहो जैसा हमेशा किया है। और उन सभी के लिए सेफ जगह भी बनाते रहो। मैं पहली बार इसे हमारी बेटी के लिहाज से देख रही हूं। लगता है ईमानदारी पूरी तरह खत्म हो गई है। अब कोई सच्चाई नहीं बची और दुनिया हारे हुए लोगों से भरी है, दिमाग नहीं बचे हैं, और लोग आवाज उठाने वाले के खून के प्यासे हैं। 47 साल की आरती की अनुराग से शादी 1997 में हुई थी। दोनों का रिश्ता 12 साल ही चला। 2009 में दोनों अलग हो गए थे। कल्कि ने भी की थी तारीफ कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'प्रिय अनुराग, इस सोशल मीडिया सर्कस को अपने तक मत पहुंचने दो। आपने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। आपने अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ अपने निजी जीवन में भी उनकी ईमानदारी का बचाव किया है। मैं इसकी गवाह रही हूं। अपने निजी और पेशेवर जीवन दोनों में आपने हमेशा मुझे अपने बराबर माना है, यहां तक कि तलाक के बाद भी आप मेरे लिए खड़े रहे हैं और आपने तब भी आपने मेरा समर्थन किया, जब काम के माहौल में मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी और तब तो हमारी शादी भी नहीं हुई थी।' अनुराग और कल्कि की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी। ये दोनों नवंबर 2013 में अलग हो गए थे। ये अनुराग की दूसरी शादी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Taapsee Pannu said on Anurag Kashyap who was facing the allegations of Meetu, if the allegations are proved, I will break all ties with him https://ift.tt/3mGYH8K
मीटू के आरोप झेल रहे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को तापसी पन्नू का समर्थन मिला था। पायल घोष ने पिछले दिनों अनुराग पर जब यौन शोषण के आरोप लगाए तो तापसी ने अनुराग के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें कहा था, 'क्योंकि, तुम मेरे दोस्त, सबसे बड़े फेमिनिस्ट हो जिसे मैं जानती हूं। नई फिल्म के सेट पर दोबारा जल्द ही मुलाकात होगी, जिसमें दिखाया जाएगा है कि तुम्हारी बनाई दुनिया की महिलाएं कितनी शक्तिशाली और सार्थक होती हैं।
...तो अनुराग से तोड़ लूंगी सारे संबंध
अब तापसी ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा है, अगर अनुराग पर लगे आरोप साबित होते हैं तो उनसे सारे संबंध तोड़ने वाली वह पहली शख्स होंगी।
तापसी ने आगे कहा, 'अनुराग महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं, वह किसी के खिलाफ गलत नहीं बोलते फिर भले ही वह इंसान पब्लिकली अनुराग के खिलाफ गलत बातें बोले। उनकी फिल्मों के सेट उन चंद फिल्मों के सेट में शामिल हैं जहां क्रू में मर्दों की बराबरी में ही महिलाएं शामिल होती हैं, और उनके बारे में केवल अच्छा ही बोलती हैं। अगर किसी का हरेसमेंट हुआ है तो जांच होनी चाहिए और सच सामने आना चाहिए।'
तापसी ने अनुराग की निर्देशित मनमर्जियां में काम किया है। वहीं उनके प्रोडक्शन में बनी सांड की आंख में भी नजर आई थीं।
पहली पत्नी ने भी किया था सपोर्ट
तापसी के अलावा अनुराग की पहली पत्नी रह चुकीं आरती बजाज ने भी उनका समर्थन किया था, आरती ने सोशल मीडिया पर लिखा था, पहली पत्नी हूं, अनुराग तुम रॉकस्टार हो। औरतों को सशक्त बनाते रहो जैसा हमेशा किया है। और उन सभी के लिए सेफ जगह भी बनाते रहो। मैं पहली बार इसे हमारी बेटी के लिहाज से देख रही हूं। लगता है ईमानदारी पूरी तरह खत्म हो गई है। अब कोई सच्चाई नहीं बची और दुनिया हारे हुए लोगों से भरी है, दिमाग नहीं बचे हैं, और लोग आवाज उठाने वाले के खून के प्यासे हैं।
47 साल की आरती की अनुराग से शादी 1997 में हुई थी। दोनों का रिश्ता 12 साल ही चला। 2009 में दोनों अलग हो गए थे।
कल्कि ने भी की थी तारीफ
कल्कि ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'प्रिय अनुराग, इस सोशल मीडिया सर्कस को अपने तक मत पहुंचने दो। आपने अपनी स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। आपने अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ अपने निजी जीवन में भी उनकी ईमानदारी का बचाव किया है। मैं इसकी गवाह रही हूं। अपने निजी और पेशेवर जीवन दोनों में आपने हमेशा मुझे अपने बराबर माना है, यहां तक कि तलाक के बाद भी आप मेरे लिए खड़े रहे हैं और आपने तब भी आपने मेरा समर्थन किया, जब काम के माहौल में मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी और तब तो हमारी शादी भी नहीं हुई थी।'
अनुराग और कल्कि की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी। ये दोनों नवंबर 2013 में अलग हो गए थे। ये अनुराग की दूसरी शादी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35YOiiM
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you