अक्षय कुमार करना चाहते थे धोनी का किरदार लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें मना करके सुशांत सिंह राजपूत को किया था साइन
30 सितंबर को फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को 4 साल पूरे हो रहे हैं। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। एमएस धोनी के किरदार के लिए सुशांत को जमकर सराहना मिली थी। साथ ही धोनी और उनके परिवार को भी फिल्म बेहद पसंद आई थी।
वह इस बात से खुश थे कि डायरेक्टर नीरज पांडेय ने इसे वास्तविकता के काफी करीब रखा था। नीरज के मुताबिक, यह फिल्म 98 परसेंट तक धोनी की असल जिंदगी पर ही आधारित थी।
सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन इस फिल्म में अपने दमदार काम के जरिए वह हमेशा दर्शकों को लुभाते रहेंगे। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स...
फिल्म में जो स्कूल दिखाया गया है, वो सच में महेंद्र सिंह धोनी का स्कूल है जहां वो बचपन में पढ़ने जाया करते थे। स्पेशल परमिशन लेकर यहां फिल्म की शूटिंग की गई थी।
अक्षय कुमार धोनी का रोल करना चाहते थे लेकिन क्रिकेटर और उनके लुक्स में काफी असमानता होने के चलते डायरेक्टर नीरज पांडे ने उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं किया। बाद में मेकर्स को इस रोल के लिए सुशांत बिलकुल परफेक्ट लगे और उन्होंने सुशांत को साइन कर लिया। सुशांत के लिए यह किरदार मील का पत्थर साबित हुआ और फिल्म हिट हो गई।
पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने सुशांत को फिल्म के लिए क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी हालांकि जब सुशांत हेलीकॉप्टर शॉट सीखते वक्त चोटिल हो गए थे तो धोनी उन्हें खुद ट्रेनिंग देने के लिए सामने आए थे।
इस फिल्म से भूमिका चावला ने बॉलीवुड में 9 साल बाद कमबैक किया था। इससे पहले वह 2007 में गांधी, माय फादर में नजर आई थीं।
इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने धोनी की पत्नी साक्षी का किरदार निभाया था। साक्षी ने फिल्म के वेडिंग सीन के लिए अपनी वेडिंग ड्रेस कियारा को दी थी।
इस फिल्म से दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने धोनी की लव इंटरेस्ट प्रियंका का किरदार निभाया था जिसकी असल जिंदगी में एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। दिशा को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू का स्क्रीन और स्टारडस्ट अवॉर्ड भी मिला था।
यह फिल्म 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवे नंबर पर थी। इसने तकरीबन 133 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का बजट 80 करोड़ था जिसमें से 40 करोड़ महेंद्र सिंह धोनी को दिए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MS Dhoni - The Untold Story: Know some Interesting facts
https://ift.tt/347fKse

Comments
Post a Comment
hi wite for you