सुशांत के साथ हुए चैट किए सार्वजनिक, इनमें बहन से नाराज नजर आ रहे हैं अभिनेता; विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाते आए नजर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार आरोप झेल रही रिया चक्रवर्ती की ओर से अब लगातार अलग-अलग ढंग से सफाई पेश की जा रही है। शनिवार को उनकी लीगल टीम की ओर से उनके और सुशांत के बीच हुई व्हॉट्स ऐप चैट सार्वजनिक की गई। जिसमें दोनों सुशांत की बहन प्रियंका को लेकर बातें कर रहे हैं। इन चैट्स को देख ऐसा लगता है कि रिया और उनकी बहनों के बीच संबंध काफी अच्छे थे। इन चैट्स को सार्वजनिक करने के पीछे छवि को सही दिखाना भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। इन चैट्स में लिखी बातों से साबित होता है कि सुशांत और उनके परिवार के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था। इस चैट में रिया और उनके परिवार की तारीफ करते नजर आ रहे हैं सुशांत। सुशांत और रिया का चैट इस वॉट्सऐप चैट में पहले तो दोनों बेहद ही आराम से बात करते हैं। ये चैट दोनों के बीच शाम 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट के बीच हुई थी। हालांकि, तारीख, महीना और साल स्पष्ट नहीं है। इसके बाद सुशांत एक के बाद एक अपनी बहन को लेकर कई बातें रिया को बताते हैं। सुशांत पहले रिया को मैसेज करते हैं और उसमें लिखते है। 'तुम्हारा परिवार बहुत शानदार है। सर (रिया के पिता) बहुत सही हैं। शौविक सहानुभूति से भरा हुआ है और तुम भी जो कि मेरी हो, इन जरूरी बदलावों के पीछे तुम एक पर्याप्त कारण हो। तुम सभी के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात होगी। चीयर्स मेरी दोस्त, मेरी रॉकस्टार बनने के लिए।' इसमें बहन को लेकर रिया से चिंता दिखा रहे हैं सुशांत। 'तुम प्लीज मुस्कराती रहो, तुम इसमें बहुत अच्छी लगती हो। मैं अब सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए। कितना अच्छा होगा ना? टाटा...' इस चैट में रिया सुशांत को समझा रही है। सुशांत के मैसेज का जवाब देते हुए रिया लिखती हैं, 'हाहा...सो जाओ मेरे प्यारे लड़के...फ्लाइट लैंड करने के बाद तुम्हें कॉल करूंगी और उम्मीद है तुम चांद पर लैंड करोगे...सो जाओ स्वीट बाबा बॉय'। इसमें सुशांत अपनी बहन प्रियंका पर आरोप लगा रही है। इसके बाद रिया एक बार फिर से रात को 8 बजे के आसपास मैसेज कर उनका हाल चाल लेती हैं। इसके जवाब में सुशांत की तरफ से मैसेज आता है, 'अच्छा नहीं है...मेरी बहन अब सिड भाई को विक्टिम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है, ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटका कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझ पर आ जाए कि मैंने फिजिकली पनीशमेंट उन्हें दी। ये बहुत निराशाजनक बात है।' इस चैट में सुशांत अपनी बहन से काफी नाराज दिख रहे हैं। इसके बाद रिया सुशांत से कहती हैं कि वो उन्हें मीटिंग के बाद कॉल करें। फिर सुशांत एक मैसेज रिया को भेजते हैं जिसमें उन्होंने लिखा है प्रियंका के लिए। सुशांत इसमें लिखते हैं, 'तुम करो इसे, इस गिरी हुई हरकत के लिए, शराब के नशे में छेड़छाड़ में तुम विक्टिम कार्ड का गेम खेलकर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही हो। तो मेरी प्यारी बहन, वहां हमारी मां है और भगवान हैं, जिन्होंने मुझे सिखाया, और तुमने उस सीख के मुताबिक एक अपराध किया है। अगर तुम्हें अपने अहंकार की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा है तो फिर भगवान ही तुम्हारा भला करें क्योंकि मैं नहीं डरता और मैं आगे भी उस काम को जारी रखूंगा जो अब तक किया है। मैं दुनिया में जरूर बदलाव लाता रहूंगा। भगवान और प्रकृति को ही यह फैसला करने दें कि किसका काम सही है।' (ये मैसेज शायद सुशांत ने अपनी बहन को भेजा था जो उन्होंने रिया को दिखाया) सिड के नाम पर भी मेसेज है। इसमें लिखा है कि उसने तुम्हें मेरी आंखों के सामने हिट किया और वो सही भी था। अगला मैसेज जो सुशांत ने लिखा था वो सिड के लिए था। इसमें सुशांत लिखते हैं, 'उन्होंने तुम्हें मेरी आंखों के सामने मारा और वो मेरी बहन ने किया जिसे लोग समझते हैं कि शराब के नशे में किया होगा और तुम उसकी विक्टिम कार्ड वाली बातों को मान भी रहे हो। प्लीज मुझे यह भी बताओ कि तुमने और मैंने ऋषिकेश बस में क्या किया था। तब तो हम दोनों बार-बार शर्मिंदा होंगे, अगर हम बहन के नजरिए से देखें तो। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं पर उन्होंने यह भी सिखाया है कि हमेशा सही का साथ दें और जो बराबर में है उससे डरे नहीं। क्या तुम्हें लगता है कि बहस करने वाली मेरी कोई भी बात एक परेशानी है और उनका काम सही है। भाई मैं सभी रिश्ते छोड़ दूंगा और दुनिया में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए जो कर रहा हूं उसमें ही लग जाऊंगा। तुम वही करो जो तुम्हें सही लगता हो। मैं समझ लूंगा'। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कहा जा रहा है कि यह चैट रिया की ओर से उनकी लीगल टीम ने सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। https://ift.tt/3ktwqRR
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार आरोप झेल रही रिया चक्रवर्ती की ओर से अब लगातार अलग-अलग ढंग से सफाई पेश की जा रही है। शनिवार को उनकी लीगल टीम की ओर से उनके और सुशांत के बीच हुई व्हॉट्स ऐप चैट सार्वजनिक की गई। जिसमें दोनों सुशांत की बहन प्रियंका को लेकर बातें कर रहे हैं। इन चैट्स को देख ऐसा लगता है कि रिया और उनकी बहनों के बीच संबंध काफी अच्छे थे। इन चैट्स को सार्वजनिक करने के पीछे छवि को सही दिखाना भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। इन चैट्स में लिखी बातों से साबित होता है कि सुशांत और उनके परिवार के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था।
सुशांत और रिया का चैट
इस वॉट्सऐप चैट में पहले तो दोनों बेहद ही आराम से बात करते हैं। ये चैट दोनों के बीच शाम 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट के बीच हुई थी। हालांकि, तारीख, महीना और साल स्पष्ट नहीं है। इसके बाद सुशांत एक के बाद एक अपनी बहन को लेकर कई बातें रिया को बताते हैं। सुशांत पहले रिया को मैसेज करते हैं और उसमें लिखते है।
'तुम्हारा परिवार बहुत शानदार है। सर (रिया के पिता) बहुत सही हैं। शौविक सहानुभूति से भरा हुआ है और तुम भी जो कि मेरी हो, इन जरूरी बदलावों के पीछे तुम एक पर्याप्त कारण हो। तुम सभी के आसपास रहना मेरे लिए खुशी की बात होगी। चीयर्स मेरी दोस्त, मेरी रॉकस्टार बनने के लिए।'
'तुम प्लीज मुस्कराती रहो, तुम इसमें बहुत अच्छी लगती हो। मैं अब सोने की कोशिश करता हूं। काश मुझे जमीला जैसा कोई सपना आए। कितना अच्छा होगा ना? टाटा...'
सुशांत के मैसेज का जवाब देते हुए रिया लिखती हैं, 'हाहा...सो जाओ मेरे प्यारे लड़के...फ्लाइट लैंड करने के बाद तुम्हें कॉल करूंगी और उम्मीद है तुम चांद पर लैंड करोगे...सो जाओ स्वीट बाबा बॉय'।
इसके बाद रिया एक बार फिर से रात को 8 बजे के आसपास मैसेज कर उनका हाल चाल लेती हैं। इसके जवाब में सुशांत की तरफ से मैसेज आता है, 'अच्छा नहीं है...मेरी बहन अब सिड भाई को विक्टिम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है, ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटका कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझ पर आ जाए कि मैंने फिजिकली पनीशमेंट उन्हें दी। ये बहुत निराशाजनक बात है।'
इसके बाद रिया सुशांत से कहती हैं कि वो उन्हें मीटिंग के बाद कॉल करें। फिर सुशांत एक मैसेज रिया को भेजते हैं जिसमें उन्होंने लिखा है प्रियंका के लिए। सुशांत इसमें लिखते हैं, 'तुम करो इसे, इस गिरी हुई हरकत के लिए, शराब के नशे में छेड़छाड़ में तुम विक्टिम कार्ड का गेम खेलकर उसे कवरअप करने की कोशिश कर रही हो। तो मेरी प्यारी बहन, वहां हमारी मां है और भगवान हैं, जिन्होंने मुझे सिखाया, और तुमने उस सीख के मुताबिक एक अपराध किया है। अगर तुम्हें अपने अहंकार की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा है तो फिर भगवान ही तुम्हारा भला करें क्योंकि मैं नहीं डरता और मैं आगे भी उस काम को जारी रखूंगा जो अब तक किया है। मैं दुनिया में जरूर बदलाव लाता रहूंगा। भगवान और प्रकृति को ही यह फैसला करने दें कि किसका काम सही है।'
(ये मैसेज शायद सुशांत ने अपनी बहन को भेजा था जो उन्होंने रिया को दिखाया)
अगला मैसेज जो सुशांत ने लिखा था वो सिड के लिए था। इसमें सुशांत लिखते हैं, 'उन्होंने तुम्हें मेरी आंखों के सामने मारा और वो मेरी बहन ने किया जिसे लोग समझते हैं कि शराब के नशे में किया होगा और तुम उसकी विक्टिम कार्ड वाली बातों को मान भी रहे हो। प्लीज मुझे यह भी बताओ कि तुमने और मैंने ऋषिकेश बस में क्या किया था। तब तो हम दोनों बार-बार शर्मिंदा होंगे, अगर हम बहन के नजरिए से देखें तो। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं पर उन्होंने यह भी सिखाया है कि हमेशा सही का साथ दें और जो बराबर में है उससे डरे नहीं। क्या तुम्हें लगता है कि बहस करने वाली मेरी कोई भी बात एक परेशानी है और उनका काम सही है। भाई मैं सभी रिश्ते छोड़ दूंगा और दुनिया में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए जो कर रहा हूं उसमें ही लग जाऊंगा। तुम वही करो जो तुम्हें सही लगता हो। मैं समझ लूंगा'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iyETBN
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you