अभिनेता ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना की थ्योरी गलत साबित हुई, उन्हें अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा देना चाहिए फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रनोट की थ्योरी गलत साबित हुई है। इसलिए वादे के मुताबिक उन्हें अपना पद्मश्री अवॉर्ड सरकार को लौटा देना चाहिए। दरअसल, कंगना सुशांत की मौत के बाद से इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ने बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगर वे अपने दावे साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री लौटा देंगी। कंगना ने सभी का समय बर्बाद किया: आदित्य 55 साल के आदित्य पंचोली ने आज तक से बातचीत में कंगना पर तंज कसा और कहा, "उससे कहो कि अपना पद्मश्री लौटा दे, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत मामले में वह गलत साबित हुई है। उनके पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें नेपोटिज्म जैसे किसी एंगल का जिक्र नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर रिया चक्रवर्ती पर सेक्शन 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) का मामला बनवाया है। इंडस्ट्री के लोगों का नाम लेकर कंगना सभी का समय बर्बाद कर रही थीं।" 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं करते' आदित्य ने कंगना पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं करते। उस औरत के बारे में क्या बोल सकते हैं? उस पर हमारा मानहानि का केस भी चल रहा है। उसे मेरे और मेरे परिवार के बारे में नहीं बोलना चाहिए।" आदित्य के मुताबिक, वे जानना चाहते हैं कि कंगना बॉलीवुड के किस नेपोटिज्म के बारे में बात करती रहती हैं। तीन साल पहले आदित्य ने मानहानि का केस किया था आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने तीन साल पहले कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। आदित्य ने दो केस दर्ज करवाए, जिनमें से एक सिविल और दूसरा क्रिमिनल डेफमेशन का था। एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा था, "मैं गुस्सा नहीं हूं, लेकिन कंगना ने जो किया उससे मैं बहुत दुखी हूं। कंगना और उनकी बहन रंगोली ने मेरी पत्नी और बच्चों को इस मामले में घसीटा है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है।" दरअसल, तब रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में कंगना ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि जब वो दोनों रिलेशनशिप में थे। तब आदित्य उनके साथ अब्यूजिव लैंग्वेज का इस्तेमाल किया करते थे और उन्होंने उनका शोषण भी किया था। कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... ट्विटर पर खुद के नाम के साथ लौंटी कंगना:एक्ट्रेस ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत मामले में मैंने इसकी ताकत देखी, लोगों ने मेरे यहां नहीं होने का बहुत फायदा उठाया कंगना का बड़ा हमला:दीपिका को बताया डिप्रेशन का धंधा करने वाली, बोलीं- यह कैसा डिप्रेशन, जिसमें वो सज-संवर रहीं, शादी भी कर रहीं? आमिर-अनुष्का पर भी निशाना कंगना के निशाने पर अमिताभ:सुशांत केस और राम मंदिर भूमि पूजन पर अमिताभ की चुप्पी पर कंगना ने उठाया सवाल, कहा- यह माफिया का डर है Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आदित्य पंचोली ने तीन साल पहले कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। https://ift.tt/2Enf1tA

https://ift.tt/2Enf1tA

फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में कंगना रनोट की थ्योरी गलत साबित हुई है। इसलिए वादे के मुताबिक उन्हें अपना पद्मश्री अवॉर्ड सरकार को लौटा देना चाहिए। दरअसल, कंगना सुशांत की मौत के बाद से इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत ने बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म की वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगर वे अपने दावे साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री लौटा देंगी।

कंगना ने सभी का समय बर्बाद किया: आदित्य

55 साल के आदित्य पंचोली ने आज तक से बातचीत में कंगना पर तंज कसा और कहा, "उससे कहो कि अपना पद्मश्री लौटा दे, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत मामले में वह गलत साबित हुई है। उनके पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें नेपोटिज्म जैसे किसी एंगल का जिक्र नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर रिया चक्रवर्ती पर सेक्शन 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) का मामला बनवाया है। इंडस्ट्री के लोगों का नाम लेकर कंगना सभी का समय बर्बाद कर रही थीं।"

'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं करते'

आदित्य ने कंगना पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद नहीं करते। उस औरत के बारे में क्या बोल सकते हैं? उस पर हमारा मानहानि का केस भी चल रहा है। उसे मेरे और मेरे परिवार के बारे में नहीं बोलना चाहिए।" आदित्य के मुताबिक, वे जानना चाहते हैं कि कंगना बॉलीवुड के किस नेपोटिज्म के बारे में बात करती रहती हैं।

तीन साल पहले आदित्य ने मानहानि का केस किया था

आदित्य पंचोली और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने तीन साल पहले कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। आदित्य ने दो केस दर्ज करवाए, जिनमें से एक सिविल और दूसरा क्रिमिनल डेफमेशन का था। एक इंटरव्यू में आदित्य ने कहा था, "मैं गुस्सा नहीं हूं, लेकिन कंगना ने जो किया उससे मैं बहुत दुखी हूं। कंगना और उनकी बहन रंगोली ने मेरी पत्नी और बच्चों को इस मामले में घसीटा है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है।"

दरअसल, तब रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में कंगना ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया था कि जब वो दोनों रिलेशनशिप में थे। तब आदित्य उनके साथ अब्यूजिव लैंग्वेज का इस्तेमाल किया करते थे और उन्होंने उनका शोषण भी किया था।

कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

ट्विटर पर खुद के नाम के साथ लौंटी कंगना:एक्ट्रेस ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत मामले में मैंने इसकी ताकत देखी, लोगों ने मेरे यहां नहीं होने का बहुत फायदा उठाया

कंगना का बड़ा हमला:दीपिका को बताया डिप्रेशन का धंधा करने वाली, बोलीं- यह कैसा डिप्रेशन, जिसमें वो सज-संवर रहीं, शादी भी कर रहीं? आमिर-अनुष्का पर भी निशाना

कंगना के निशाने पर अमिताभ:सुशांत केस और राम मंदिर भूमि पूजन पर अमिताभ की चुप्पी पर कंगना ने उठाया सवाल, कहा- यह माफिया का डर है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आदित्य पंचोली ने तीन साल पहले कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32bwgq1
via

0 Comments