बिहार और असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक-एक करोड़ देने की शपथ ली, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया आभार अक्षय कुमार बाढ़ से जूझ रहे बिहार और असम की मदद के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में एक-एक करोड़ रुपए देने की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को इस संदर्भ में उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने उनकी इस उदारता के लिए उनका आभार जताया और मदद के लिए उनकी सराहना की। कोरोना काल में अक्षय ने दिन खोलकर मदद की इससे पहले अक्षय कुमार कोविड-19 से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 करोड़ रुपए बीएमसी को मास्क, पीपीई और रेपिड फायर किट्स खरीदने के लिए दिए थे। मुंबई पुलिस फाउंडेशन में भी वे 2 करोड़ रुपए जमा करा चुके हैं। इतना ही नही, उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में 45 लाख रुपए का योगदान दिया था। पहले भी कई बार मदद के लिए आगे आए अक्षय जनवरी 2017 में अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा वो शहीद परिवारों के लिए एक ऐसी वेबसाइट या मोबाइल एप लेकर आना चाहते हैं, जिसके जरिए आम जनता भी शहीद के परिवारों की मदद कर सके। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्रालय जाकर वहां के अफसरों से इस बारे में चर्चा की थी और इसके ढाई महीने बाद उनका सपना साकार हो गया था। अप्रैल 2017 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'भारत के वीर' मोबाइल एप और पोर्टल की शुरुआत की। जिसके जरिए देश का कोई भी नागरिक 1 रुपए से लेकर अपनी क्षमता के मुताबिक राशि सैनिकों की मदद के लिए दान कर सकता है। इस राशि का इस्तेमाल शहीदों के परिवार और सेना की मदद के लिए किया जाता है। फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद अक्षय ने गृह मंत्रालय की ओर से फंड जुटाने के लिए बनाए गए भारत के वीर ट्रस्ट में 5 करोड़ रुपए दान किए थे। जुलाई 2019 में असम में आई भयानक बाढ़ की वजह से जमकर तबाही मची थी। जिसके बाद अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा नेशनल पार्क के बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए दान दिए थे। उन्होंने लिखा था- 'असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल बेहद दुखी है। इस मुश्किल की घड़ी में मनुष्य या जानवर दोनों को ही मदद की बेहद जरूरत है। मैं सीएम राहत कोष में और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू दोनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान करना चाहता हूं, और दूसरों से भी मदद की अपील कर रहा हूं।' साल 2018 में केरल में भीषण बाढ़ आई थी, उस वक्त भी अक्षय कुमार ने आगे आकर मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर दान दिया था। मदद का चेक उन्होंने अपने दोस्त प्रियदर्शन के हाथों केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास भिजवाया था। हालांकि उन्होंने कितनी रकम दान में दी थी, इस बात का खुलासा किसी ने नहीं किया। मार्च 2020 में अक्षय ने चेन्नई में बनने वाले देश के पहले ट्रांसजेंडर शेल्टर होम के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि अपनी ओर से दान में दी थी। वे ट्रांसजेंडरों पर बन रही फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में काम भी कर रहे हैं। जिसके डायरेक्टर राघव लॉरेंस हैं। मई 2019 में आए फैनी तूफान ने देश के विभिन्न तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई थी। सबसे ज्यादा नुकसान ओडिशा को झेलना पड़ा था, उस वक्त भी अक्षय कुमार ने सीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान दिए थे। दिसंबर 2015 में चेन्नई शहर में आई भीषण बाढ़ ने भी जमकर तबाही मचाई थी। उस वक्त भी अक्षय ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भूमिका ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपए दान दिए थे। अक्षय ने पुलवामा हमले के शहीदों को 5 करोड़ देने के अलावा इसी हमले में शहीद हुए जीत राम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी को 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की थी। जीत राम उनके परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। ये राशि अक्षय ने भारत के वीर ट्रस्ट के जरिए दी थी। 2020 में सबसे ज्यादा कमाने वाले बॉलीवुड एक्टर पिछले दिनों फोर्ब्स मैगजीन ने 2020 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें बॉलीवुड से अकेले अक्षय कुमार को जगह मिली थी। उनकी कमाई 362 करोड़ रुपए बताई गई थी और उन्हें लिस्ट में छठा स्थान मिला था। उन्होंने कमाई के मामले में लिन मैनुअल, विल स्मिथ, एडम सैंडलर और जैकी चैन जैसे विदेशी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से हुई है। अक्षय कुमार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स के संदेश:अमिताभ बच्चन ने कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर लिखा- आज से आजाद अपना देश फिर से, अक्षय कुमार ने की रेहड़ी वालों की मदद की अपील देश के लिए बड़ा दिल:सैनिक हो या बाढ़ के मारे गरीब, संकट के कई मौकों पर अक्षय आगे आकर दे चुके करोड़ों की मदद Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर हैं। https://ift.tt/2CsCNDR

https://ift.tt/2CsCNDR

अक्षय कुमार बाढ़ से जूझ रहे बिहार और असम की मदद के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में एक-एक करोड़ रुपए देने की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि 13 अगस्त को इस संदर्भ में उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने उनकी इस उदारता के लिए उनका आभार जताया और मदद के लिए उनकी सराहना की।

कोरोना काल में अक्षय ने दिन खोलकर मदद की

इससे पहले अक्षय कुमार कोविड-19 से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 3 करोड़ रुपए बीएमसी को मास्क, पीपीई और रेपिड फायर किट्स खरीदने के लिए दिए थे। मुंबई पुलिस फाउंडेशन में भी वे 2 करोड़ रुपए जमा करा चुके हैं। इतना ही नही, उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में 45 लाख रुपए का योगदान दिया था।

पहले भी कई बार मदद के लिए आगे आए अक्षय

  • जनवरी 2017 में अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा वो शहीद परिवारों के लिए एक ऐसी वेबसाइट या मोबाइल एप लेकर आना चाहते हैं, जिसके जरिए आम जनता भी शहीद के परिवारों की मदद कर सके। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्रालय जाकर वहां के अफसरों से इस बारे में चर्चा की थी और इसके ढाई महीने बाद उनका सपना साकार हो गया था। अप्रैल 2017 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'भारत के वीर' मोबाइल एप और पोर्टल की शुरुआत की। जिसके जरिए देश का कोई भी नागरिक 1 रुपए से लेकर अपनी क्षमता के मुताबिक राशि सैनिकों की मदद के लिए दान कर सकता है। इस राशि का इस्तेमाल शहीदों के परिवार और सेना की मदद के लिए किया जाता है।
  • फरवरी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद अक्षय ने गृह मंत्रालय की ओर से फंड जुटाने के लिए बनाए गए भारत के वीर ट्रस्ट में 5 करोड़ रुपए दान किए थे।
  • जुलाई 2019 में असम में आई भयानक बाढ़ की वजह से जमकर तबाही मची थी। जिसके बाद अक्षय ने मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा नेशनल पार्क के बाढ़ राहत कोष में 1-1 करोड़ रुपए दान दिए थे। उन्होंने लिखा था- 'असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल बेहद दुखी है। इस मुश्किल की घड़ी में मनुष्य या जानवर दोनों को ही मदद की बेहद जरूरत है। मैं सीएम राहत कोष में और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू दोनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान करना चाहता हूं, और दूसरों से भी मदद की अपील कर रहा हूं।'
  • साल 2018 में केरल में भीषण बाढ़ आई थी, उस वक्त भी अक्षय कुमार ने आगे आकर मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोलकर दान दिया था। मदद का चेक उन्होंने अपने दोस्त प्रियदर्शन के हाथों केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास भिजवाया था। हालांकि उन्होंने कितनी रकम दान में दी थी, इस बात का खुलासा किसी ने नहीं किया।
  • मार्च 2020 में अक्षय ने चेन्नई में बनने वाले देश के पहले ट्रांसजेंडर शेल्टर होम के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि अपनी ओर से दान में दी थी। वे ट्रांसजेंडरों पर बन रही फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में काम भी कर रहे हैं। जिसके डायरेक्टर राघव लॉरेंस हैं।
  • मई 2019 में आए फैनी तूफान ने देश के विभिन्न तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई थी। सबसे ज्यादा नुकसान ओडिशा को झेलना पड़ा था, उस वक्त भी अक्षय कुमार ने सीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान दिए थे।
  • दिसंबर 2015 में चेन्नई शहर में आई भीषण बाढ़ ने भी जमकर तबाही मचाई थी। उस वक्त भी अक्षय ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भूमिका ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपए दान दिए थे।
  • अक्षय ने पुलवामा हमले के शहीदों को 5 करोड़ देने के अलावा इसी हमले में शहीद हुए जीत राम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी को 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की थी। जीत राम उनके परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। ये राशि अक्षय ने भारत के वीर ट्रस्ट के जरिए दी थी।

2020 में सबसे ज्यादा कमाने वाले बॉलीवुड एक्टर

पिछले दिनों फोर्ब्स मैगजीन ने 2020 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें बॉलीवुड से अकेले अक्षय कुमार को जगह मिली थी। उनकी कमाई 362 करोड़ रुपए बताई गई थी और उन्हें लिस्ट में छठा स्थान मिला था। उन्होंने कमाई के मामले में लिन मैनुअल, विल स्मिथ, एडम सैंडलर और जैकी चैन जैसे विदेशी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से हुई है।

अक्षय कुमार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स के संदेश:अमिताभ बच्चन ने कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर लिखा- आज से आजाद अपना देश फिर से, अक्षय कुमार ने की रेहड़ी वालों की मदद की अपील

देश के लिए बड़ा दिल:सैनिक हो या बाढ़ के मारे गरीब, संकट के कई मौकों पर अक्षय आगे आकर दे चुके करोड़ों की मदद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ea3WMf
via

0 Comments