जांच एजेंसी ने नीरज सिंह के सामने रखे ये 10 बड़े सवाल, पूछा- पंखे से लटकी बॉडी उतारते वक्त कुल कितने लोगों ने सुशांत को पकड़ा था एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को उनके कुक नीरज से पूछताछ की है। इस दौरान सीबीआई ने उनसे 10 सवाल पूछे। उनसे 13 और 14 जून के दिन घटी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा पूछा गया। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने आज अपनी पूछताछ में नीरज के सामने यह सवाल रखे हैं। सीबीआई के नीरज से सवाल: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ आपके रिलेशन कैसे थे? आप कितने दिन से उनके साथ काम कर रहे हैं? 13 जून की रात क्या घर पर कोई पार्टी हुई और 14 जून की सुबह घर का माहौल कैसा था? कौन-कौन लोग सुशांत की मौत वाले दिन कमरे के अन्दर और बाहर मौजूद था? 14 की सुबह क्या-क्या हुआ इसे सिलसिलेवार ढंग से बताइये? उस दिन सुशांत से आपकी कितने बार मुलाकात हुई? क्या सुशांत आमतौर पर अपने कमरे में ही रहते थे या फिर वे घर के लोगों या रिया के साथ समय बिताते थे? क्या सुशांत ने 13 और 14 को सामान्य तरीके से खाना खाया था? खाने में उन्होंने क्या-क्या खाया था? सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच कैसे संबंध थे? क्या उन्होंने लॉकडाउन खत्म होने के बाद घर से जाने के लिए कहा था? सुशांत की बॉडी सबसे पहले किसने देखी? क्या जब सुशांत का शव पंखे से लटका था तो आप कमरे में गए थे? सुशांत की बॉडी को उतारने के लिए किसने बोला था? बॉडी उतारने के दौरान क्या आपने भी सहयोग किया था? बॉडी उतारते वक्त कितने लोगों ने सुशांत को पकड़ा था? पीसीआर को कब कॉल किया गया और वो कॉल किसने किया था? पुलिस के आने से पहले और उसके बाद क्या-क्या हुआ डिटेल में बताइए? रिया चक्रवर्ती ने नीरज को नौकरी पर रखा था नीरज सिंह सुशांत के घर में पिछले 8 महीने से काम कर रहे थे। नीरज को रिया चक्रवर्ती ने ही नौकरी पर रखा था। नीरज से बिहार और मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। नीरज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आत्महत्या वाले दिन सुशांत ने उनसे पानी मांगा था और फिर वह कमरे में चले गए थे। नीरज ने बताया- 14 जून को क्या-क्या हुआ? नीरज ने इससे पहले बताया था कि रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थी। सुशांत का 12 लोगों का स्टाफ था, जिसमें से कुछ लोगों को उन्होंने काम से निकाला था। नीरज ने यह भी बताया था कि घटना वाले दिन सुशांत रूम में चले गए थे। इसके बाद मैंने रुम का दरवाजा आराम से खटखटाया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। मैं आधे घंटे के बाद फिर गया। केशव ने भी ऐसा ही किया। उसने दो बार सर को कॉल भी किया था, लेकिन रिप्लाई नहीं आया। फिर उनकी बहन को कॉल किया गया। सैमुअल मिरांडा से 5 घंटे तक पूछताछ हुई सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से 5 घंटे तक पूछताछ की। सुशांत के हाउस मैनेजर से सीबीआई ने क्या पूछा इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि सैमुअल से सीबीआई की टीम ने यह जानने की कोशिश की सुशांत के घर पर 13 जून और 14 जून को क्या कुछ हुआ था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ़्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला था। https://ift.tt/3iZ6DiY

https://ift.tt/3iZ6DiY

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को उनके कुक नीरज से पूछताछ की है। इस दौरान सीबीआई ने उनसे 10 सवाल पूछे। उनसे 13 और 14 जून के दिन घटी घटना का सिलसिलेवार ब्यौरा पूछा गया। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने आज अपनी पूछताछ में नीरज के सामने यह सवाल रखे हैं।

सीबीआई के नीरज से सवाल:

  • अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ आपके रिलेशन कैसे थे? आप कितने दिन से उनके साथ काम कर रहे हैं?
  • 13 जून की रात क्या घर पर कोई पार्टी हुई और 14 जून की सुबह घर का माहौल कैसा था?
  • कौन-कौन लोग सुशांत की मौत वाले दिन कमरे के अन्दर और बाहर मौजूद था?
  • 14 की सुबह क्या-क्या हुआ इसे सिलसिलेवार ढंग से बताइये? उस दिन सुशांत से आपकी कितने बार मुलाकात हुई?
  • क्या सुशांत आमतौर पर अपने कमरे में ही रहते थे या फिर वे घर के लोगों या रिया के साथ समय बिताते थे?
  • क्या सुशांत ने 13 और 14 को सामान्य तरीके से खाना खाया था? खाने में उन्होंने क्या-क्या खाया था?
  • सुशांत और रिया चक्रवर्ती के बीच कैसे संबंध थे? क्या उन्होंने लॉकडाउन खत्म होने के बाद घर से जाने के लिए कहा था?
  • सुशांत की बॉडी सबसे पहले किसने देखी? क्या जब सुशांत का शव पंखे से लटका था तो आप कमरे में गए थे?
  • सुशांत की बॉडी को उतारने के लिए किसने बोला था? बॉडी उतारने के दौरान क्या आपने भी सहयोग किया था? बॉडी उतारते वक्त कितने लोगों ने सुशांत को पकड़ा था?
  • पीसीआर को कब कॉल किया गया और वो कॉल किसने किया था? पुलिस के आने से पहले और उसके बाद क्या-क्या हुआ डिटेल में बताइए?

रिया चक्रवर्ती ने नीरज को नौकरी पर रखा था
नीरज सिंह सुशांत के घर में पिछले 8 महीने से काम कर रहे थे। नीरज को रिया चक्रवर्ती ने ही नौकरी पर रखा था। नीरज से बिहार और मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। नीरज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आत्महत्या वाले दिन सुशांत ने उनसे पानी मांगा था और फिर वह कमरे में चले गए थे।

नीरज ने बताया- 14 जून को क्या-क्या हुआ?
नीरज ने इससे पहले बताया था कि रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थी। सुशांत का 12 लोगों का स्टाफ था, जिसमें से कुछ लोगों को उन्होंने काम से निकाला था। नीरज ने यह भी बताया था कि घटना वाले दिन सुशांत रूम में चले गए थे। इसके बाद मैंने रुम का दरवाजा आराम से खटखटाया लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। मैं आधे घंटे के बाद फिर गया। केशव ने भी ऐसा ही किया। उसने दो बार सर को कॉल भी किया था, लेकिन रिप्लाई नहीं आया। फिर उनकी बहन को कॉल किया गया।

सैमुअल मिरांडा से 5 घंटे तक पूछताछ हुई
सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से 5 घंटे तक पूछताछ की। सुशांत के हाउस मैनेजर से सीबीआई ने क्या पूछा इसके बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि सैमुअल से सीबीआई की टीम ने यह जानने की कोशिश की सुशांत के घर पर 13 जून और 14 जून को क्या कुछ हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 जून को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ़्लैट में पंखे से लटका हुआ मिला था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hififT
via

0 Comments