अंकिता लोखंडे को मिला सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट, कहा-सत्यमेव जयते अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट मिला है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर अंकिता के हालिया इंटरव्यू का लिंक शेयर किया है। इस इंटरव्यू के साथ श्वेता ने राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का फोटो शेयर करते हुए हैशटैग यूज किया, #satyamevjayate #indiaforsushant. अंकिता ने कहा, ‘डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत’ सुशांत की मौत के बाद अंकिता ने पहली बार रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, सुशांत ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियां देखी हैं। वह बहुत ही खुश मिजाज इंसान था। जहां तक मैं उन्हें जानती हूं, वह डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं था। मैंने सुशांत के जैसा इंसान नहीं देखा। अंकिता आगे बोलीं, वह अपने सपने लिखा करता था, उसकी एक डायरी थी जिसमें उसने अगले पांच साल के प्लान लिखे हुए थे-उसे क्या करना है-वो कैसा दिखेगा आदि और पांच साल बाद उसने वो सारे सपने पूरे कर लिए थे। जब उसके साथ डिप्रेशन जैसे शब्द जोड़े जाते हैं तो दिल टूट जाता है। वह अपसेट होगा लेकिन डिप्रेशन बहुत बड़ा शब्द है। उसे बाइपोलर कहना तो बहुत ही बड़ी बात है। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वो डिप्रेशन में नहीं था। ‘वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढता था’ अंकिता ने कहा, 'सुशांत हमेशा मुझसे एक बात बोलता था कि सक्सेस और फेलियर्स के बीच में एक लाइन होती है, जो महेंद्र सिंह धोनी फॉलो करते हैं। जब ज्यादा अच्छा होता है तो वह सैटल रहते हैं और कुछ ज्यादा खराब होता तो भी वह सैटल रहते हैं। मैं ऐसा ही होना चाहता हूं। उस पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा न कभी डाउनफॉल का। सुशांत मानता था कि खुशियां पलभर की होती हैं। इसलिए वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़ता था। उसे बच्चों को पढ़ाने में खुशी मिलती थी। तारों को देखने में उसे खुशी मिलती थी। उसने कई सारे बच्चों को पढ़ाया था। उसका यही पैशन था। वह इसके लिए कभी मर नहीं सकता।' 7 साल तक रिलेशन में थे सुशांत-अंकिता सुशांत और अंकिता की नजदीकियां पवित्र रिश्ता शो के दौरान बढ़ी थीं। वह तकरीबन सात साल रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिलेशनशिप के दौरान अंकिता के सुशांत के परिवार से भी अच्छे संबंध थे। वह दो बार सुशांत के बिहार वाले घर भी गई थीं। इसके अलावा सुशांत की बहन श्वेता से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। श्वेता ने अंकिता के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर कई फोटो शेयर कर रखी हैं। यह तस्वीरें श्वेता ने कुछ सालों पहले शेयर की थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput’s sister Shweta extends support to Ankita Lokhande https://ift.tt/30d7EgM

https://ift.tt/30d7EgM

अंकिता लोखंडे को सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सपोर्ट मिला है। श्वेता ने सोशल मीडिया पर अंकिता के हालिया इंटरव्यू का लिंक शेयर किया है। इस इंटरव्यू के साथ श्वेता ने राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का फोटो शेयर करते हुए हैशटैग यूज किया, #satyamevjayate #indiaforsushant.

अंकिता ने कहा, ‘डिप्रेशन में नहीं थे सुशांत’

सुशांत की मौत के बाद अंकिता ने पहली बार रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, सुशांत ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियां देखी हैं। वह बहुत ही खुश मिजाज इंसान था। जहां तक मैं उन्हें जानती हूं, वह डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं था। मैंने सुशांत के जैसा इंसान नहीं देखा।

अंकिता आगे बोलीं, वह अपने सपने लिखा करता था, उसकी एक डायरी थी जिसमें उसने अगले पांच साल के प्लान लिखे हुए थे-उसे क्या करना है-वो कैसा दिखेगा आदि और पांच साल बाद उसने वो सारे सपने पूरे कर लिए थे। जब उसके साथ डिप्रेशन जैसे शब्द जोड़े जाते हैं तो दिल टूट जाता है। वह अपसेट होगा लेकिन डिप्रेशन बहुत बड़ा शब्द है। उसे बाइपोलर कहना तो बहुत ही बड़ी बात है। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वो डिप्रेशन में नहीं था।

‘वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढता था’

अंकिता ने कहा, 'सुशांत हमेशा मुझसे एक बात बोलता था कि सक्सेस और फेलियर्स के बीच में एक लाइन होती है, जो महेंद्र सिंह धोनी फॉलो करते हैं। जब ज्यादा अच्छा होता है तो वह सैटल रहते हैं और कुछ ज्यादा खराब होता तो भी वह सैटल रहते हैं। मैं ऐसा ही होना चाहता हूं। उस पर न कभी सक्सेस का असर पड़ा न कभी डाउनफॉल का। सुशांत मानता था कि खुशियां पलभर की होती हैं। इसलिए वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़ता था। उसे बच्चों को पढ़ाने में खुशी मिलती थी। तारों को देखने में उसे खुशी मिलती थी। उसने कई सारे बच्चों को पढ़ाया था। उसका यही पैशन था। वह इसके लिए कभी मर नहीं सकता।'

7 साल तक रिलेशन में थे सुशांत-अंकिता

सुशांत और अंकिता की नजदीकियां पवित्र रिश्ता शो के दौरान बढ़ी थीं। वह तकरीबन सात साल रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिलेशनशिप के दौरान अंकिता के सुशांत के परिवार से भी अच्छे संबंध थे। वह दो बार सुशांत के बिहार वाले घर भी गई थीं। इसके अलावा सुशांत की बहन श्वेता से भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। श्वेता ने अंकिता के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर कई फोटो शेयर कर रखी हैं।

यह तस्वीरें श्वेता ने कुछ सालों पहले शेयर की थीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput’s sister Shweta extends support to Ankita Lokhande


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTs06C
via

0 Comments