माधुरी दीक्षित को सरोज खान का किरदार निभाते देखना चाहती हैं बेटी सुकैना, बताया कितने लोगों ने की बायोपिक बनाने की अप्रोच दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी बायोपिक रेमो डिसूजा करें। हालांकि इसको लेकर रेमो डिसूजा को आधिकारिक तौर पर कोई इजाजत नहीं मिली है। इस बात का खुलासा सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बायोपिक से जुड़ी कई और जरूरी बातें भी शेयर की हैं। बायोपिक की स्थिति क्या है? अम्मी ने ख्वाहिश जरूर जाहिर की थी कि अगर कभी उन पर बायोपिक बने तो रेमो बनाएं। मगर इसकी आधिकारिक इजाजत अभी किसी को नहीं दी गई है। सरोज जी की जिंदगी का कौन सा हिस्सा बायोपिक में रखना चाहेंगी? उनकी पूरी जिंदगी ही दिखाना चाहूंगी। पूरी दुनिया को बताना चाहूंगी कि एक औरत होकर भी कैसे अम्मी ने मर्दों के दबदबे वाले क्षेत्र में काम किया और नाम रोशन किया। जब सिर्फ 3 साल की थी वह चाइल्ड आर्टिस्ट बनी थी। जब 10 साल की हुई तो वह ना बड़ों में फिट होती थी, ना बच्चों में। तो फिर घर का खर्चा चलाने के लिए 14 साल की उम्र में डांसर बन गई। उनके मास्टर एक गाना पीछे छोड़ कर गए थे जिसे उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया। फिर भी उनके लिए राह आसान नहीं थी। उस वक्त इस फील्ड में मर्दों का दबदबा था। फिर भी उन्होंने कैसे अपनी जगह बनाई ये अपने आप में मिसाल है। उनका किरदार किसे निभाते देखना पसंद करेंगी ? जाहिर तौर पर माधुरी दीक्षित। हालांकि इस बारे में अभी फिलहाल तो माधुरी दीक्षित जी से कोई ऐसी बातचीत नहीं हुई थी। इतनी जल्दी भी नहीं थी। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाए। अम्मी हमेशा कहती थीं कि अभी तो टाइम है। बायोपिक कर लेंगे। इसके लिए उनको तीन लोगों की तरफ से ऑफर जरूर आए थे। मगर अम्मी ने कभी माइंड मेकअप नहीं किया था। वह तीन लोग कौन थे, जिन्होंने बायोपिक ऑफर की थी? पहले थे कुणाल कोहली। बाबा यादव कोरियोग्राफर ने भी अप्रोच की थी। बाबा यादव अम्मी के असिस्टेंट रह चुके हैं। उनकी वाइफ नेहल का कहना था कि वो मास्टरजी पर वेब सीरीज बनाएंगी। मास्टर जी से वह लोग लिहाज करते थे ऐसे में उन्होंने मुझसे ही कहा था कि मैं मम्मी से बात करके बताऊं कैसे करना है? वह लोग पहले नेटफ्लिक्स अमेजन के साथ सीरीज करने वाले थे। तीसरे रेमो डिसूजा। उन्होंने कलंक फिल्म के गाने तबाह हो गए के सेट पर अम्मी से बातचीत की थी। हाल के दिनों में उन्हें और कौन से प्रोजेक्ट ऑफर हुए थे? मम्मी इटली और ऑस्ट्रेलिया वर्कशॉप करने जाने वाली थीं। वह सेटअप मैंने ही किया था। 500 लोगों को वह ट्रेन करने वाली थीं। उन्हें पाकिस्तानी फिल्म का भी ऑफर आया था जिसके लिए वह डांसर एसोसिएशन से बात कर रही थीं। परमिशन मिलने पर वो शूटिंग के लिए जातीं। पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस को 2 महीने की ट्रेनिंग देनी थी उसके बाद फिल्म शूट पर जाती। एक हॉरर पिक्चर भी ऑफर की गई थी। उसमें दो गाने थे। लॉकडाउन के बाद जतिन ललित जी की बेटी को भी सिखाने वाली थीं। आलिया भट्ट ने बोला था एक्सप्रेशन सिखाने के लिए। बाकी वह जान्हवी कपूर को ट्रेन कर रही थी। सलमान खान की भांजी एलिजे अग्निहोत्री को भी वह क्लासेस दे रही थीं। अनन्या पांडे और साईं मांजरेकर उनकी स्टूडेंट थी। क्या आर्थिक तंगी में सलमान खान ने की थी मदद? ऐसा कुछ भी नहीं था। हां सलमान सर और उनकी फैमिली हम लोगों के साथ एक फैमिली की तरह खड़ी रही है। दरअसल सलमान की भांजी एलिजे की क्लास में अम्मी रो पड़ी थीं। कहा था कि उनके नाती यानी मेरे बेटे की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। डॉक्टर ने बस 10 दिनों का वक्त दिया है। उस पर एलिजे ने मम्मी की हिम्मत बंधाई थी। कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। और शाम होते तक सलमान सर का फोन आ गया और उन्होंने मम्मी से कहा कि आप मुझे बेटा मानते हो, कहते हो,फिर इतनी बड़ी बात कैसे छुपाई। मम्मी के मना करने पर भी ओपन हार्ट सर्जरी सलमान सर ने करवाई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Daughter Sukaina wants to see Madhuri Dixit playing Saroj Khan, told how many people approached to make a biopic https://ift.tt/327RwyL

https://ift.tt/327RwyL

दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी बायोपिक रेमो डिसूजा करें। हालांकि इसको लेकर रेमो डिसूजा को आधिकारिक तौर पर कोई इजाजत नहीं मिली है। इस बात का खुलासा सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने किया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बायोपिक से जुड़ी कई और जरूरी बातें भी शेयर की हैं।

बायोपिक की स्थिति क्या है?

अम्मी ने ख्वाहिश जरूर जाहिर की थी कि अगर कभी उन पर बायोपिक बने तो रेमो बनाएं। मगर इसकी आधिकारिक इजाजत अभी किसी को नहीं दी गई है।

सरोज जी की जिंदगी का कौन सा हिस्सा बायोपिक में रखना चाहेंगी?

उनकी पूरी जिंदगी ही दिखाना चाहूंगी। पूरी दुनिया को बताना चाहूंगी कि एक औरत होकर भी कैसे अम्मी ने मर्दों के दबदबे वाले क्षेत्र में काम किया और नाम रोशन किया। जब सिर्फ 3 साल की थी वह चाइल्ड आर्टिस्ट बनी थी। जब 10 साल की हुई तो वह ना बड़ों में फिट होती थी, ना बच्चों में। तो फिर घर का खर्चा चलाने के लिए 14 साल की उम्र में डांसर बन गई। उनके मास्टर एक गाना पीछे छोड़ कर गए थे जिसे उन्होंने खुद कोरियोग्राफ किया। फिर भी उनके लिए राह आसान नहीं थी। उस वक्त इस फील्ड में मर्दों का दबदबा था। फिर भी उन्होंने कैसे अपनी जगह बनाई ये अपने आप में मिसाल है।

उनका किरदार किसे निभाते देखना पसंद करेंगी ?

जाहिर तौर पर माधुरी दीक्षित। हालांकि इस बारे में अभी फिलहाल तो माधुरी दीक्षित जी से कोई ऐसी बातचीत नहीं हुई थी। इतनी जल्दी भी नहीं थी। किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाए। अम्मी हमेशा कहती थीं कि अभी तो टाइम है। बायोपिक कर लेंगे। इसके लिए उनको तीन लोगों की तरफ से ऑफर जरूर आए थे। मगर अम्मी ने कभी माइंड मेकअप नहीं किया था।

वह तीन लोग कौन थे, जिन्होंने बायोपिक ऑफर की थी?

पहले थे कुणाल कोहली। बाबा यादव कोरियोग्राफर ने भी अप्रोच की थी। बाबा यादव अम्मी के असिस्टेंट रह चुके हैं। उनकी वाइफ नेहल का कहना था कि वो मास्टरजी पर वेब सीरीज बनाएंगी। मास्टर जी से वह लोग लिहाज करते थे ऐसे में उन्होंने मुझसे ही कहा था कि मैं मम्मी से बात करके बताऊं कैसे करना है? वह लोग पहले नेटफ्लिक्स अमेजन के साथ सीरीज करने वाले थे। तीसरे रेमो डिसूजा। उन्होंने कलंक फिल्म के गाने तबाह हो गए के सेट पर अम्मी से बातचीत की थी।

हाल के दिनों में उन्हें और कौन से प्रोजेक्ट ऑफर हुए थे?

मम्मी इटली और ऑस्ट्रेलिया वर्कशॉप करने जाने वाली थीं। वह सेटअप मैंने ही किया था। 500 लोगों को वह ट्रेन करने वाली थीं। उन्हें पाकिस्तानी फिल्म का भी ऑफर आया था जिसके लिए वह डांसर एसोसिएशन से बात कर रही थीं। परमिशन मिलने पर वो शूटिंग के लिए जातीं। पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस को 2 महीने की ट्रेनिंग देनी थी उसके बाद फिल्म शूट पर जाती। एक हॉरर पिक्चर भी ऑफर की गई थी। उसमें दो गाने थे। लॉकडाउन के बाद जतिन ललित जी की बेटी को भी सिखाने वाली थीं। आलिया भट्ट ने बोला था एक्सप्रेशन सिखाने के लिए। बाकी वह जान्हवी कपूर को ट्रेन कर रही थी। सलमान खान की भांजी एलिजे अग्निहोत्री को भी वह क्लासेस दे रही थीं। अनन्या पांडे और साईं मांजरेकर उनकी स्टूडेंट थी।

क्या आर्थिक तंगी में सलमान खान ने की थी मदद?

ऐसा कुछ भी नहीं था। हां सलमान सर और उनकी फैमिली हम लोगों के साथ एक फैमिली की तरह खड़ी रही है। दरअसल सलमान की भांजी एलिजे की क्लास में अम्मी रो पड़ी थीं। कहा था कि उनके नाती यानी मेरे बेटे की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। डॉक्टर ने बस 10 दिनों का वक्त दिया है। उस पर एलिजे ने मम्मी की हिम्मत बंधाई थी। कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। और शाम होते तक सलमान सर का फोन आ गया और उन्होंने मम्मी से कहा कि आप मुझे बेटा मानते हो, कहते हो,फिर इतनी बड़ी बात कैसे छुपाई। मम्मी के मना करने पर भी ओपन हार्ट सर्जरी सलमान सर ने करवाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Daughter Sukaina wants to see Madhuri Dixit playing Saroj Khan, told how many people approached to make a biopic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BEmSlH
via

0 Comments