उंगली की एक्ट्रेस रेचल व्हाइट भी कोरोना पॉजिटिव, महज 24 घंटे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी 7वीं सेलेब्रिटी हुईं संक्रमित उंगली और हर हर ब्योमकेश जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रेचल व्हाइट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर की पुष्टि खुद रेचल ने शनिवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की। रेचल होम क्वारैंटाइन हो गई हैं। महज 24 घंटे में रेचल 7वीं सेलेब्रिटी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इसके पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर की मां दुलारी, राजू खेर और अन्य दो परिजन भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। रेचल ने लिखा- मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को घर पर क्वारैंटाइन किया है। मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए। मैं ठीक हो रही हूं।रेचल को उनकी फिल्म उंगली, हर हर ब्योमकेश, देवी और वनके लिए जाना जाता है।इसके अलावा वे वेबसीरीज लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स में भी नजर आ चुकी हैं। 2018 में रेचल ने साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के तहत शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें हाउसफुल 4 प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया था। बॉलीवुड में अब तक संक्रमित पाए गए सेलेब्स रेचल से पहले जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार, शिबाशीष सरकार, मोहेना सिंह, जगन्नाथ निवांगुनेभी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बोनी कपूर, आमिर खान, करण जौहर और रेखा का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा 4 टीवी शोज की शूटिंग भी क्रू मेम्बर्स के पॉजिटिव मिलने के बाद रोक दी गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actress Rachel White tested Corona positive, 7th celebrity related to film industry infected in last 24 hours https://ift.tt/2WaHCZc
उंगली और हर हर ब्योमकेश जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रेचल व्हाइट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर की पुष्टि खुद रेचल ने शनिवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए की। रेचल होम क्वारैंटाइन हो गई हैं। महज 24 घंटे में रेचल 7वीं सेलेब्रिटी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इसके पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर की मां दुलारी, राजू खेर और अन्य दो परिजन भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
रेचल ने लिखा- मेरी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को घर पर क्वारैंटाइन किया है। मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए। मैं ठीक हो रही हूं।रेचल को उनकी फिल्म उंगली, हर हर ब्योमकेश, देवी और वनके लिए जाना जाता है।इसके अलावा वे वेबसीरीज लव लाइफ एंड स्क्रू अप्स में भी नजर आ चुकी हैं। 2018 में रेचल ने साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के तहत शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें हाउसफुल 4 प्रोजेक्ट से अलग कर दिया गया था।
बॉलीवुड में अब तक संक्रमित पाए गए सेलेब्स
रेचल से पहले जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार, शिबाशीष सरकार, मोहेना सिंह, जगन्नाथ निवांगुनेभी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं बोनी कपूर, आमिर खान, करण जौहर और रेखा का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावा 4 टीवी शोज की शूटिंग भी क्रू मेम्बर्स के पॉजिटिव मिलने के बाद रोक दी गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/328QBhb
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you