बच्चन परिवार को हुआ कोरोना तो विवेक ओबेरॉय बोले- 'मैं परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं' शनिवार रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आ गई। इससे बच्चन परिवार के फैन्स चिंतित हो उठे। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर परिवार के जल्द सेहतमंद होने की दुआ मांगी। इनमें विवेक ओबेरॉय भी शामिल हैं। विवेक ने ट्विटर पर आराध्या और ऐश्वर्या के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर का एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'मैं परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बिग बी-अभिषेक के लिए भी किया ट्वीट: इससे पहले विवेक ने बिग बी और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ट्वीट में लिखा था, 'मैं @SrBachchan sir और @juniorbachchan की जल्द रिकवरी की कामना करता हूं, हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जल्द से जल्द ठीक हो जाइए। ध्यान रखिए।' ## ऐश्वर्या पर मीम शेयर कर विवादों में फंसे थे विवेक: मई, 2019 में विवेक ने ऐश्वर्या पर एक मीम शेयर किया था जिसकी वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। इस मीम में ऐश्वर्या को तीन अलग-अलग लोगों के साथ दिखाया था। सबसे ऊपर ऐश सलमान के साथ दिख रही थीं, जिसे ओपनिंग पोल का टाइटल दिया गया। बीच में खुद विवेक ऐश के साथ दिख रहे थे, जिसे एग्जिट पोल का नाम दिया गया था और सबसे नीचे ऐश को उनके पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिखाया गया था, जिसे रिजल्ट की संज्ञा दी गई थी। एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई इस फोटो को री-ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा था कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है। बाद में विवाद होने पर विवेक को बच्चन परिवार से माफी मांगनी पड़ी थी। इस मीम पर हुआ था विवाद। विवेक से हुआ था ऐश्वर्या का ब्रेकअप: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम भी किया था। जब ऐश्वर्या और विवेक करीब आए तो सलमान को बर्दाश्त नहीं हुआ। सलमान ने विवेक को फोन कर खूब गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान की हरकतों के बारे में मीडिया को बताया। हालांकि, इसका नतीजा यह निकला कि ऐश्वर्या ने भी उन्हें अवॉयड करना शुरू कर दिया था और फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vivek Oberoi wishes speedy recovery of Bachchan family https://ift.tt/32dwsH4
शनिवार रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आ गई। इससे बच्चन परिवार के फैन्स चिंतित हो उठे।
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर परिवार के जल्द सेहतमंद होने की दुआ मांगी। इनमें विवेक ओबेरॉय भी शामिल हैं। विवेक ने ट्विटर पर आराध्या और ऐश्वर्या के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर का एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'मैं परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
बिग बी-अभिषेक के लिए भी किया ट्वीट: इससे पहले विवेक ने बिग बी और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ट्वीट में लिखा था, 'मैं @SrBachchan sir और @juniorbachchan की जल्द रिकवरी की कामना करता हूं, हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जल्द से जल्द ठीक हो जाइए। ध्यान रखिए।'
##
ऐश्वर्या पर मीम शेयर कर विवादों में फंसे थे विवेक: मई, 2019 में विवेक ने ऐश्वर्या पर एक मीम शेयर किया था जिसकी वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था। इस मीम में ऐश्वर्या को तीन अलग-अलग लोगों के साथ दिखाया था। सबसे ऊपर ऐश सलमान के साथ दिख रही थीं, जिसे ओपनिंग पोल का टाइटल दिया गया।
बीच में खुद विवेक ऐश के साथ दिख रहे थे, जिसे एग्जिट पोल का नाम दिया गया था और सबसे नीचे ऐश को उनके पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिखाया गया था, जिसे रिजल्ट की संज्ञा दी गई थी।
एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई इस फोटो को री-ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा था कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है। बाद में विवाद होने पर विवेक को बच्चन परिवार से माफी मांगनी पड़ी थी।
विवेक से हुआ था ऐश्वर्या का ब्रेकअप: सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ काम भी किया था। जब ऐश्वर्या और विवेक करीब आए तो सलमान को बर्दाश्त नहीं हुआ। सलमान ने विवेक को फोन कर खूब गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इसी वजह से विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और सलमान की हरकतों के बारे में मीडिया को बताया। हालांकि, इसका नतीजा यह निकला कि ऐश्वर्या ने भी उन्हें अवॉयड करना शुरू कर दिया था और फिर इनका ब्रेकअप हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OhlSq3
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you