16 साल बाद मानिनी डे और मिहिर मिश्रा हुए अलग, मानिनी बोलीं- हमने बहुत कुछ दिया लेकिन अब हमारे हाथ कुछ नहीं टीवी एक्ट्रेस मानिनी डे और मिहिर मिश्रा पिछले छह महीनों से अलग रह रहे हैं। मानिनी ने इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा- अब हमारे रास्ते बदल गए हैं और हमारे अलग होने का कारण बेहद निजी है। मानिनी और मिहिर की शादी 2004 में हुई थी। यह मानिनी की दूसरी शादी थी। अलग होने के बाद मिहिर पुणे में और मानिनी मुंबई में अपनी 21 साल की बेटी के साथ रह रही हैं। छह महीने से अलग रह रहे दोनों मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मानिनी ने कहा- शादी किसी दूसरे रिश्ते की तरह ही है। जिसमें उतार-चढ़ाव रहते हैं। हां ये सच है कि मैं और मिहिर छह महीने से अलग रह रहे हैं। हमारे अलग होने की वजह निजी है। हम अपने रिश्ते की पवित्रता की इज्जत करती हूं। हमने अपना बेस्ट दिया लेकिन जो भी मिला वह हमारे हाथ में नहीं है। अब हमारे रास्ते अलग हो गए - मानिनी मानिनी ने आगे कहा- हमने एक दूसरे को प्यार, देखभाल दी है। हम दोस्त पहले थे, जीवनसाथी बाद में। रिश्ता और लोग समय के साथ जुड़ते हैं। हमारे केस में हम अलग-अलग स्थानों पर पले-बढ़े और अब हमारे रास्ते अलग हो गए। मेरा जीवन देखने का तरीका अलग है। हो सकता है हमारा एक दूसरे पर कोई कर्ज था जो पूरा हो गया। यह और भी दुखदायी है, क्योंकि बहुत से लोग ये सोचते थे कि हमारा फेयरी टेल रोमांस था। ## रिपोर्ट्स के अनुसार मानिनी मुंबई में अपनी बेटी के साथ हैं, जबकि मिहिर पुणे में हैं। मानिनी ने कहा- मैं मिहिर के लिए प्रार्थना करती हूं। ये 16 साल बहुत ही प्यारे गुजरे। मैं मीडिया से भी रिक्वेस्ट करती हूं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें और हमें संभलने का मौका दें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maninee De and Mihir Misra separated after 16 year of marriage https://ift.tt/2VUvECG
टीवी एक्ट्रेस मानिनी डे और मिहिर मिश्रा पिछले छह महीनों से अलग रह रहे हैं। मानिनी ने इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा- अब हमारे रास्ते बदल गए हैं और हमारे अलग होने का कारण बेहद निजी है। मानिनी और मिहिर की शादी 2004 में हुई थी। यह मानिनी की दूसरी शादी थी। अलग होने के बाद मिहिर पुणे में और मानिनी मुंबई में अपनी 21 साल की बेटी के साथ रह रही हैं।
छह महीने से अलग रह रहे दोनों
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मानिनी ने कहा- शादी किसी दूसरे रिश्ते की तरह ही है। जिसमें उतार-चढ़ाव रहते हैं। हां ये सच है कि मैं और मिहिर छह महीने से अलग रह रहे हैं। हमारे अलग होने की वजह निजी है। हम अपने रिश्ते की पवित्रता की इज्जत करती हूं। हमने अपना बेस्ट दिया लेकिन जो भी मिला वह हमारे हाथ में नहीं है।
अब हमारे रास्ते अलग हो गए - मानिनी
मानिनी ने आगे कहा- हमने एक दूसरे को प्यार, देखभाल दी है। हम दोस्त पहले थे, जीवनसाथी बाद में। रिश्ता और लोग समय के साथ जुड़ते हैं। हमारे केस में हम अलग-अलग स्थानों पर पले-बढ़े और अब हमारे रास्ते अलग हो गए। मेरा जीवन देखने का तरीका अलग है। हो सकता है हमारा एक दूसरे पर कोई कर्ज था जो पूरा हो गया। यह और भी दुखदायी है, क्योंकि बहुत से लोग ये सोचते थे कि हमारा फेयरी टेल रोमांस था।
##
रिपोर्ट्स के अनुसार मानिनी मुंबई में अपनी बेटी के साथ हैं, जबकि मिहिर पुणे में हैं। मानिनी ने कहा- मैं मिहिर के लिए प्रार्थना करती हूं। ये 16 साल बहुत ही प्यारे गुजरे। मैं मीडिया से भी रिक्वेस्ट करती हूं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें और हमें संभलने का मौका दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e5JkkH
via


Comments
Post a Comment
hi wite for you