यूजर ने सोनम कपूर पर लगाया लंदन में क्वारैंटाइन नियम तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- लोगों के पास बहुत वक्त है, इग्नोर करो लॉकडाउन का लंबा वक्त गुजारने के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर एकबार फिर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन पहुंच चुकी हैं। जहां से उन्होंने हाल ही में कुछ फोटोज/वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इसी को लेकर एक यूजर ने उन पर क्वारैंटाइन नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद अन्य यूजर्स के साथ हीसोनम ने भी उसे जवाब दिया औरलिखा कि पता नहीं लोगों को इतना वक्त कहां से मिलता है। सोनम और मौनी रायपर निशाना साधते हुए असजद नजीर नाम के यूजर ने लिखा, 'इस बीच लंदन में: भारतीय अभिनेत्रियां सोनम कपूर और मौनी रॉय 14 दिन के सख्त क्वारैंटाइन नियमों को तोड़कर, लोगों की जान खतरे में डाल रही हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। अगर पुलिस को सूचना दी जाए तो दोनों संभावित रूप से गिरफ्तार हो सकती हैं।' उसने सबूत के तौर पर दोनों का फोटो भी शेयर किया। एक अन्य ट्वीट में उसने लंदन के मेयर सादिक खान समेत अन्य दो बड़े अधिकारियों को टैग करते हुए पूछा, 'कोविड-19 हॉटस्पॉट से लंदन आने वाली हस्तियों पर सख्त क्वारैंटाइन नियम लागू नहीं होते हैं क्या? भारतीय सितारे खुशी से यूके के कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर गलत उदाहरण कायम कर रहे हैं।' सोनम पर उंगलियां उठने के बाद उनके बचाव में कई यूजर्स उतर आए। एक यूजर ने लिखा, 'चिल भाई, सोनम क्वारैंटाइन ही है... वो अपने घर के आसपास ही काम कर रही है। शायद तुमने आज की उसकी इंस्टा स्टोरी नहीं देखी जिसमें वो स्पष्ट रूप से बता रही है कि वो और आनंद घर से ही काम कर रहे हैं।' ## सोनम बोलीं- ऐसे लोगों को इग्नोर करो इसी यूजर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम ने लिखा, 'मैं अपने खुद के बगीचे में हूं जो कि मेरी बिल्डिंग से जुड़ा हुआ है दोस्त... पूरी तरह से क्वारैंटाइन... लोगों के पास बहुत ज्यादा वक्त है... बस ऐसों को अनदेखा करो।' #### शख्स ने दोबारा सोनम को गलत बताया हालांकि उस शख्स ने सोमवार सुबह एकबार फिर ट्वीट करते हुए सोनम पर निशाना साधा। सोनम का एक फोटो शेयर करते हुए उसने लिखा, 'सोनम कपूर ने क्वारैंटाइन नियमों को तोड़ने पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि वो अपने बगीचे में है। अगर यह उसके अपार्टमेंट से जुड़ा भी हुआ है तो यह एक सामुदायिक स्थान है, जिसका मतलब है कि वो अब भी पूरी तरह यूके के कानूनों को तोड़ रही है। यहां तक कि कोई उनके पीछे बेंच पर भी बैठा दिख रहा है। #सोनम कपूर' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonam Kapoor says 'people have too much time.. just ignore' after social media user accuses her of breaking quarantine laws https://ift.tt/39kHTyc

https://ift.tt/39kHTyc

लॉकडाउन का लंबा वक्त गुजारने के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर एकबार फिर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन पहुंच चुकी हैं। जहां से उन्होंने हाल ही में कुछ फोटोज/वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इसी को लेकर एक यूजर ने उन पर क्वारैंटाइन नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया। जिसके बाद अन्य यूजर्स के साथ हीसोनम ने भी उसे जवाब दिया औरलिखा कि पता नहीं लोगों को इतना वक्त कहां से मिलता है।

सोनम और मौनी रायपर निशाना साधते हुए असजद नजीर नाम के यूजर ने लिखा, 'इस बीच लंदन में: भारतीय अभिनेत्रियां सोनम कपूर और मौनी रॉय 14 दिन के सख्त क्वारैंटाइन नियमों को तोड़कर, लोगों की जान खतरे में डाल रही हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। अगर पुलिस को सूचना दी जाए तो दोनों संभावित रूप से गिरफ्तार हो सकती हैं।' उसने सबूत के तौर पर दोनों का फोटो भी शेयर किया।

एक अन्य ट्वीट में उसने लंदन के मेयर सादिक खान समेत अन्य दो बड़े अधिकारियों को टैग करते हुए पूछा, 'कोविड-19 हॉटस्पॉट से लंदन आने वाली हस्तियों पर सख्त क्वारैंटाइन नियम लागू नहीं होते हैं क्या? भारतीय सितारे खुशी से यूके के कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर गलत उदाहरण कायम कर रहे हैं।'

सोनम पर उंगलियां उठने के बाद उनके बचाव में कई यूजर्स उतर आए। एक यूजर ने लिखा, 'चिल भाई, सोनम क्वारैंटाइन ही है... वो अपने घर के आसपास ही काम कर रही है। शायद तुमने आज की उसकी इंस्टा स्टोरी नहीं देखी जिसमें वो स्पष्ट रूप से बता रही है कि वो और आनंद घर से ही काम कर रहे हैं।'

##

सोनम बोलीं- ऐसे लोगों को इग्नोर करो

इसी यूजर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम ने लिखा, 'मैं अपने खुद के बगीचे में हूं जो कि मेरी बिल्डिंग से जुड़ा हुआ है दोस्त... पूरी तरह से क्वारैंटाइन... लोगों के पास बहुत ज्यादा वक्त है... बस ऐसों को अनदेखा करो।'

####

शख्स ने दोबारा सोनम को गलत बताया

हालांकि उस शख्स ने सोमवार सुबह एकबार फिर ट्वीट करते हुए सोनम पर निशाना साधा। सोनम का एक फोटो शेयर करते हुए उसने लिखा, 'सोनम कपूर ने क्वारैंटाइन नियमों को तोड़ने पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि वो अपने बगीचे में है। अगर यह उसके अपार्टमेंट से जुड़ा भी हुआ है तो यह एक सामुदायिक स्थान है, जिसका मतलब है कि वो अब भी पूरी तरह यूके के कानूनों को तोड़ रही है। यहां तक कि कोई उनके पीछे बेंच पर भी बैठा दिख रहा है। #सोनम कपूर'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonam Kapoor says 'people have too much time.. just ignore' after social media user accuses her of breaking quarantine laws


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BebjRN
via

0 Comments