Posts

लोगों को लगता था सलमान खान पर नहीं जंचेगी बालासुब्रमण्यम की आवाज, लेकिन 90 के दशक में सबसे ज्यादा इन्हीं के गाए गानों से टॉप पर पहुंचे सलमान जाने-माने प्लेबैक सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लगभग डेढ़ महीने से कोरोनावायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। 50 साल के सिंगिंग करियर में बाला ने 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। आइए नजर डालते हैं उनके गाए कुछ बेहतरीन हिंदी गानों पर... 1) गाना: दिल दीवाना, बिन सजना के माने न, ये पगला है, समझाने से समझे ना... फिल्म: मैंने प्यार किया(1989) मैंने प्यार किया सलमान खान के करियर की बतौर एक्टर पहली फिल्म थी और ये ब्लॉकबस्टर थी। जब सलमान के गानों के लिए बालासुब्रमण्यम को चुना गया तो लोगों ने कहा कि सलमान पर यह आवाज नहीं जंचेगी लेकिन यह बात गलत साबित हुई। नब्बे के दशक में बाला ने ही सलमान के सबसे ज्यादा हिट गाने गाए जिसकी बदौलत सलमान भी टॉप पर पहुंच गए। इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। 2) गाना: मेरे रंग में, रंगने वाली, परी हो या परियों की रानी या हो मेरी प्रेम कहानी... फिल्म: मैंने प्यार किया(1989) सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। इसके लिरिक्स देव कोहली ने लिखे थे। 3) गाना: पहला पहला प्यार है, पहली पहली बार है, जान के भी अंजाना, ऐसा मेरा प्यार है... फिल्म: हम आपके हैं कौन(1994) लता मंगेशकर के साथ गाए इस रोमांटिक गाने को एसपी के सबसे बेहतरीन गानों में शुमार किया जाता है। इसे माधुरी दीक्षित और सलमान खान पर फिल्माया गया था। गाने के लिरिक्स देव कोहली ने लिखे थे और इसका म्यूजिक राम लक्ष्मण ने दिया था। 4) गाना: हम आपके हैं कौन बेचैन है, मेरी नजर है प्यार का कैसा असर न चुप रहो, इतना कहो हम आप के, आप के हैं कौन... फिल्म:हम आपके हैं कौन (1994) फिल्म की शुरूआत ही इस टाइटल ट्रैक से होती है जो कि बेहद हिट साबित हुआ था। इस फिल्म का भी म्यूजिक राम लक्ष्मण ने कंपोज किया था और एस पी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज थी। 5) गाना: दीदी तेरा देवर दीवाना हाय राम कुड़ियों को डाले दाना हाय राम कुड़ियों को डाले दाना धंधा है ये उसका पुराना फिल्म:हम आपके हैं कौन (1994) एस पी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर की आवाज में सजे इस गाने ने ऐसी धूम मचाई कि हर शादी-ब्याह इस गाने के बिना अधूरा माना जाने लगा। माधुरी दीक्षित और सलमान खान की बेहतरीन केमिस्ट्री ने इस गाने को और खास बना दिया था। 6) गाना: कभी तू छलिया लगता है, कभी दीवाना लगता है कभी अनाड़ी लगता है कभी आवारा लगता है... फिल्म: पत्थर के फूल (1991) यह गाना सलमान खान और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। इस फिल्म का भी म्यूजिक राम लक्ष्मण ने कंपोज किया था और एसपी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज थी। 7) गाना: तुमसे जो देखते ही प्यार हुआ जिंदगी में पहली बार हुआ तुम इतने दिन थी कहां मैं ढूंढता ही रहा कहां? फिल्म: पत्थर के फूल (1991) यह गाना सलमान खान और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था। गाने को एसपी बालासुब्रमण्यम और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। राम लक्ष्मण ने म्यूजिक दिया था। 8) गाना: साथिया तूने क्या किया बेलिया ये तूने क्या किया मैंने किया तेरा इंतजार इतना करो ना मुझे प्यार इतना करो ना मुझे प्यार फिल्म: लव(1991) फिल्म लव का यह गाना सलमान खान और रेवती पर फिल्माया गया था। गाने को आवाज एसपी बालासुब्रमण्यम और चित्रा ने दी थी। आनंद-मिलिंद ने म्यूजिक दिया था। 9) गाना: देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार अब जाके आया मेरे, बैचेन दिल को करार फिल्म: साजन(1991) यह गाना माधुरी दीक्षित और सलमान खान पर फिल्माया गया था जिसे एसपी और अलका याग्निक ने गाया था। यह नब्बे के दशक के बेस्ट रोमांटिक नंबर्स में से एक माना जाता था। 10) गाना: रोजा जानेमन तू ही मेरा दिल तुझ बिन तरसे नैना दिल से ना जाती है यादें तुम्हारी कैसे तुम बिन जीना फिल्म:रोजा(1992) इस टाइटल ट्रैक को बाला ने गाया था। उन्होंने इस फिल्म के जरिए एआर रहमान के साथ पहली बार काम किया था। फिल्म के तमिल, तेलुगू वर्जन में भी बाला ने कई गाने गाए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Top 10 songs by SP Balasubrahmanyam https://ift.tt/33XyiLj

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा- मिस्टर गावस्कर एक पति के गेम के लिए आप उसकी पत्नी को आरोपी कैसे बना सकते हैं? अनुष्का शर्मा ने आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर चल रही चर्चा में अपना नाम घसीटे जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर पर कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए उन्हें अपनी ओर से जवाब भी दे दिया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए गावस्कर को जवाब देते हुए कहा कि आपका मैसेज बहुत खराब था, और आप एक पत्नी को उसके पति के खराब प्रदर्शन के लिए कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं? अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'श्रीमान गावस्कर, तथ्य ये है कि आपका मैसेज खराब अर्थों में था, लेकिन मैं आपसे ये जानना पसंद करूंगी कि आपने क्यों इस तरह एक पत्नी को उसके पति के खेल के लिए आरोपी बनाने वाले बयान के बारे में सोचा होगा?' 'मुझे यकीन है कि इतने सालों में खेल के बारे में बातें करने के दौरान आपने हर क्रिकेटर के निजी जीवन का सम्मान किया है। तो क्या आपको नहीं लगता कि उतनी ही मात्रा में समान सम्मान मुझे और हमें (विराट और अनुष्का) भी मिलना चाहिए?' मुझे क्रिकेट में घसीटा जाना कब बंद होगा? आगे उन्होंने लिखा, 'मुझे यकीन है कल रात को मेरे पति की परफॉर्मेंस के बारे में टिप्पणी करने के लिए आपके दिमाग में कई अन्य शब्द और वाक्य भी रहे होंगे या आपके शब्द केवल तभी प्रासंगिक हैं अगर आप उसमें मेरे नाम का उपयोग करते हैं। ये 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। मुझे क्रिकेट में घसीटा जाना और मुझ पर कमेंट किया जाना कब बंद होगा?' सिर्फ बताना चाहती थी कि मुझे कैसा लगा? अपनी पोस्ट की आखिरी में अनुष्का ने लिखा, 'सम्मानीय श्री गावस्कर, आप महान हैं, इस जेंटलमेंस गेम में आपका नाम बेहद ऊंचा है। मैं बस आपको यही बताया चाहती थी कि मुझे कैसा लगा जब मैंने आपको ये कहते हुए सुना।' पंजाब-बेंगलुरू के मैच में हुआ विवाद ये विवाद 24 अप्रैल की रात दुबई में हुए किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के मैच के दौरान हुआ। मैच में बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने दो अहम मौकों पर कैच छोड़ दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी में भी वे असफल रहे और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। गावस्कर ने कही थी ये बात मैच में जब विराट बैटिंग कर रहे थे तो गावस्कर ने कहा 'और वो (विराट) चाहते हैं कि जितनी वो प्रैक्टिस करें, उसी से तो वो बेहतर बन सकते हैं, वो जानते हैं। अब जो लॉकडाउन था तो सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की उन्होंने, वो वीडियो में दिखाई दिया, तो उससे तो कुछ नहीं बनना है।' गावस्कर के इसी कमेंट को लेकर अनुष्का उनसे नाराज हो गईं। हालांकि गावस्कर यहां उस वायरल वीडियो के बारे में बात कर रहे थे, जिसमें विराट लॉकडाउन के दौरान अनुष्का के साथ क्रिकेट खेलते और उनकी बॉलिंग पर प्रैक्टिस करते दिख रहे थे। उधर सोशल मीडिया पर भी गावस्कर के इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए इसका अलग ही मतलब निकाला जाने लगा। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anushka Sharma on Sunil Gavaskar for his distasteful remark asks When will I stop getting dragged into cricket? https://ift.tt/2S4xrml

सिंगर नहीं, इंजीनियर बनना चाहते थे बालासुब्रमण्यम, कभी-कभी गाना गाने से पहले 10 दिन तक उसकी प्रैक्टिस करते थे पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित दिग्गज सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। 74 साल के एसपी करीब 52 दिन से चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती थे और कोविड-19 का इलाज करा रहे थे। बालासुब्रमण्यम एक्सीडेंटल सिंगर थे। उन्होंने 6 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने गाए। लेकिन वे कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद बालासुब्रमण्यम ने एक इंटरव्यू में किया था। सिंगर ने 2014 में 52वें सालाना बेंगलुरु गणेश उत्सव की लॉन्चिंग के दौरान कहा था- मेरा लक्ष्य सिंगर बनना नहीं था। यह सिर्फ एक एक्सीडेंट था। मैं बहुत अच्छा गाता था, मैं इस बात से सहमत हूं। लेकिन मैं इंजीनियर बनना चाहता था। एक फिल्मी इंसान कभी नहीं बनना चाहता था।" इस इवेंट में वे 1975 से लगातार परफॉर्म कर रहे थे। 2. ज्यादातर लोग एसपी के लिए अपना शेड्यूल री-अरेंज करते थे एसपी न केवल बेहतरीन सिंगर थे, बल्कि वे कई एक्टर्स के लिए आवाज भी डब किया करते थे। खासकर कमल हासन की सभी तेलुगु फिल्मों को एसपी ने डब किया था। इतना ही नहीं, वे एक्टिंग भी करते थे। बालासुब्रमण्यम ने बताया था- जब मुझे कोई किरदार ऑफर किया जाता है और अगर मैं फिजिकली उसमें फिट बैठ पाता हूं और वह किरदार मुझे पसंद आता है तो मैं उसे एक्सेप्ट कर लेता हूं। लेकिन उसके लिए डेट भी होना चाहिए। मेरा पहला प्यार संगीत है। उसके बाद मैं बाकी चीजों के लिए डेट चैक करता हूं। ज्यादातर लोग मेरे लिए अपना शेड्यूल री-अरेंज करते हैं। 3. कभी-कभी गाने के लिए 10 दिन तक प्रैक्टिस करते थे बालासुब्रमण्यम को मानने में दिक्कत नहीं थी कि वे कुछ गाने नहीं गा सकते थे। उन्होंने कहा था- उन्हें (फिल्ममेकर्स) लगता था कि मैं वर्सेटाइल था और सबकुछ कर सकता था। जब कभी वे मुझे को कठिन कम्पोजीशन देते तो मैं उसे कई बार सुनता और कहता कि अगर आप चाहते हैं कि मैं यह गाना गाऊं, तो मुझे कई बार इसकी प्रैक्टिस करनी होगी। कई बार मुझे एक सप्ताह या 10 दिन का समय इसकी प्रैक्टिस और इसे आत्मसात करने में लगता था। फिर जब मैं कम्फरटेबल हो जाता, तब उसे गाता था। जब कभी वे (फिल्ममेकर्स) कहते कि उनके पास समय नहीं है तो मैं उनसे कहता कि मुझे बाहर करिए, क्योंकि मैं इस गाने के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा। 4. लक्ष्मीकांत को पहली बार में पसंद नहीं आई थी आवाज एसपी ने इंटरव्यू में बताया था कि जब वे पहली बार हिंदी फिल्म 'एक-दूजे के लिए' के गाने वाले थे। तब म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत (लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी फेम) उनकी आवाज से खुश नहीं थे। क्योंकि उन्होंने इसे पहले कभी नहीं सुना था। लक्ष्मीकांत ने कहा था- 'यह मद्रासी लड़का मेरे कम्पोजीशन के साथ जस्टिस नहीं कर सकता।' बाद में डायरेक्टर के. बालाचंदर ने इस ओर ध्यान दिलाया कि फिल्म के अंत तक लीड कैरेक्टर अच्छी हिंदी नहीं बोल पाता है। इसलिए अगर उनके उच्चारण में कुछ गड़बड़ भी होती है तो वह किरदार पर फिट बैठ जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एसपी का पूरा नाम श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम है। उनका जन्म 4 जून, 1946 को नेल्लौर,आंध्र प्रदेश में हुआ था। https://ift.tt/3mKL4Fw

जिस ग्रुप में दीपिका ने लिखा था 'माल है क्या' उसकी एडमिन निकली एक्ट्रेस, करिश्मा ने भी किए कई बड़े खुलासे ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। 2017 के जिस व्हाट्स ऐप ग्रुप में दीपिका ने 'हैश'(हसीश) और 'माल है क्या?' जैसी लाइन लिखी थी। अब यह खुलासा हुआ है कि वे इस ग्रुप की एडमिन भी थीं। दीपिका के अलावा करिश्मा और जया साहा भी इसकी एडमिन थीं। कुछ महीने पहले डिलीट हुए इस ग्रुप में कई नामचीन सितारे और उनके मैंनेजर जुड़े हुए थे। जांच एजेंसी को इस ग्रुप की कई ड्रग चैट मिली है, जिसके आधार पर एनसीबी एक सिंडीकेट चलाने का केस दर्ज कर सकती है। ग्रुप में कुल 12 मेंबर्स थे सूत्र यह भी बताते हैं कि इस ग्रुप में कुल 12 मेंबर हैं, दीपिका के अलावा 2 अन्य सदस्य भी इसके एडमिन हैं। करिश्मा ने अपनी पूछताछ में बताया कि वह जाया साहा के अंडर काम करती थी और दीपिका को लेकर उनसे कई बार बातचीत हुई। जया और दीपिका की आपस में मुलाकात भी करिश्मा ने ही करवाई थी। सूत्र के अनुसार करिश्मा ने दीपिका के लिए ड्रग्स खरीदने की बात को स्वीकार कर लिया है। इस ग्रुप की चैट यह साबित करती हैं कि कई सेलेब्रिटीज ड्रग्स की खरीदारी अपने स्टाफ या मैनेजर के जरिए करते थे। करिश्मा प्रकाश ने माना-दीपिका ने उन्हें इस ग्रुप में शामिल किया एनसीबी आज दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी पूछताछ कर रही है। उसने ड्रग्स से जुड़े किसी भी मामले में शामिल होने से साफ मना किया है। सूत्रों के मुताबिक, करिश्मा से जैसे ही पूछताछ शुरू हुई वह फूट-फूट कर रोने लगी। एनसीबी ने उसके इस ग्रुप में शामिल होने के सबूत रखे तो उसने एक्ट्रेस को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। सूत्रों की माने तो करिश्मा ने बताया कि इस ग्रुप में दीपिका ने ही उन्हें जबरदस्ती शामिल किया था। इस ग्रुप में दीपिका और करिश्मा प्रकाश के बीच बातचीत हुई थी सार्वजनिक दोनों के बीच हुई बातचीत .. सुबह 10:04 बजे: दीपिका करिश्मा को लिखती हैं, 'क्या तुम्हारे पास माल है?' 10:05 बजे: करिश्मा लिखती हैं, 'मेरे पास है, लेकिन घर में है। मैं बांद्रा में हूं।' 10:05 बजे: अगले चैट में करिश्मा लिखती हैं, 'क्या मैं अमित से कहूं, अगर तुम्हें चाहिए तो।' (अमित कौन है, यह साफ नहीं है।) 10:07 बजे: दीपिका लिखती हैं, 'Yes!! Pllleeeeasssee..' 10:08 बजे: करिश्मा लिखती हैं, "अमित के पास है। वह उसे लेकर आ रहा है।' 10:12 बजे: दीपिका लिखती हैं, 'हैश न?' अगले चैट में वे लिखती हैं, 'वीड (गांजा) नहीं।' 10:14 बजे: करिश्मा लिखती हैं, 'तुम कितने बजे कोको आ रही हो?' (कोको मुंबई का एक बार है।) 10:15 बजे: दीपिका लिखती हैं, '11:30 या 12 बजे तक'। 10:15 बजे: दीपिका आगे लिखती हैं, 'शैल* कितने बजे तक वहां पहुंच जाएगी? (शैल कौन है, यह साफ नहीं है।) 10:16 बजे: करिश्मा लिखती हैं, ‘मुझे लगता है कि उसने 11:30 कहा था, क्योंकि उसे 12 बजे किसी दूसरी जगह पर पहुंचना था।’ यह तस्वीर अक्टूबर 2017 की मुंबई के कोको बार के बाहर की है, जो यह साबित करती है कि दीपिका अकसर यहां आया करती थीं। दीपिका ने अपनी चैट में इस बार का जिक्र किया है। इन गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो सकता है सेक्शन 8(c): जानबूझकर कोई ऐसी संपत्ति खरीदना या उसका इस्तेमाल करना,जो इस कानून का उल्लंघन हो। सेक्शन 20(b)(ii): अगर कोई कम मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बनाता, अपने पास रखता, बेचता, खरीदता या इस्तेमाल करते पाया जाता है। सेक्शन 29: साजिश रचने और किसी को ड्रग्स लेने के लिए उकसाने के दोषी पाए जाने पर भी सजा का प्रावधान है। सेक्शन 22: ड्रग्स की कम क्वांटिटी के लिए एक साल, ज्यादा क्वांटिटी के केस में 10 साल और कमर्शियल क्वांटिटी के लिए 20 साल तक की सजा दी जा सकती है। सेक्शन 27A: प्रतिबंधित ड्रग्स से जुड़ी एक्टिविटी को बढ़ावा देने या इसमें मदद करने के लिए कम से कम 10 साल की और अधिकतम 20 साल की सजा का प्रावधान। कोर्ट चाहे तो दो लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना भी वसूल सकती है। ऐसे करिश्मा से होते हुए दीपिका तक पहुंचा ड्रग्स का मामला दीपिका की मैनेजर के रूप में काम करने वाली करिश्मा प्रकाश ‘क्वान’ नाम की एक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी में काम करती हैं। यह कंपनी 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा भी इसी कंपनी के लिए काम करती हैं। जया, करिश्मा की सीनियर हैं। एनसीबी, सीबीआई और ईडी की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान एनसीबी को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। इसी के बाद मामला दीपिका तक पहुंचा। ऐसे एक्सट्रैक्ट हुई दीपिका की वॉट्सऐप चैट पुलिस विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर दैनिक भास्कर को बताया कि चैट के फॉर्मेट को देखकर कहा जा सकता है कि यह दीपिका के ओरिजनल चैट हो सकते हैं। इन चैट के नीचे लिखे सोर्स यह साबित करते हैं कि यह एक्ट्रेस या उनकी मैनेजर के मोबाइल फोन से नहीं, बल्कि एक सॉफ्टवेयर की मदद से एक्सट्रैक्ट किए गए हैं। आमतौर पर केंद्रीय जांच एजेंसियां इस तरह की चैट को इसी तरीके से एक्सट्रैक्ट कर सकती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जांच में सामने आया है कि यह ग्रुप 2017 में बना था और कुछ महीने पहले डिलीट कर दिया गया है। https://ift.tt/364FesD

एसपी के निधन की खबर से दुखी हुए सलमान खान बोले - मेरा दिल टूट गया, आप अपनी संगीत की निर्विवाद विरासत में हमेशा जिंदा हो सलमान की आवाज, एसपीबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर सुनकर सलमान खान बेहद दुखी हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- एसपी सर के बारे में सुनकर दिल टूट गया... आप हमेशा संगीत की अपनी निर्विवाद विरासत में रहेंगे। सलमान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों ने भी उन्हें सोाशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Salman Khan and others bollywood Celebs paid tribute on social media to SP Balasubramaniam https://ift.tt/2HwSmg4

एनसीबी के अधिकारी ने कहा- चैट लीक होने से कमजोर हो रहा सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस, ऐसा न होता तो बड़ा मामला बनता बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, नम्रता शिरोडकर और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा समेत कई सेलेब्स के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच जारी है। लेकिन एनसीबी की मानें तो सेलेब्स और उनके मैनेजर्स के बीच की चैट वायरल होने से उनका केस कमजोर हो रहा है। साथ ही वे इस बात से परेशान हैं कि आखिर जांच के बीच ये चैट वायरल कौन कर रहा है? 'चैट लीक होने से ड्रग सरगना अलर्ट हो गए होंगे' दैनिक भास्कर से बातचीत ने एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया, "जांच में ड्रग सरगनाओं के साथ बड़े नामों के संबंध की बात सामने आई है। एनसीबी उस दिशा में काफी करीब पहुंच गई थी। हम दबिश करने ही वाले थे कि स्क्रीनशॉट बाहर आ गए। इसके चलते ड्रग सरगना और बड़े नाम अलर्ट हो गए होंगे।" चैट बाहर न आते तो सेलेब्स पर बड़ा केस बनता अधिकारी ने आगे कहा, "अगर स्‍क्रीन शॉट्स बाहर नहीं आए होते तो सेलेब्स पर बड़ा केस बनाकर आगे की कार्रवाई होती। लेकिन अभी सिर्फ ड्रग्स कंज्‍यूम करने का केस बन पा रहा है। ऐसे में सेलेब्स कल को कोर्ट में माफीनामा देकर निकल गए तो उन्हें जेल नहीं हो पाएगी।" सेलेब्स कंजप्शन के साथ ट्रैफिकिंग का भी हिस्‍सा एनसीबी के अधिकारी ने बताया, "इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सेलेब्स न केवल ड्रग्स कंज्यूम कर रहे हैं। बल्कि ड्रग्स ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भी हिस्‍सा रहे हैं। सेलेब्स की मांग पर उनके मैनेजर उन्हें ड्रग्स मुहैया करवाते रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि कि मैनेजर्स ड्रग्स का इंतजाम कहां से करते थे? अब आलम यह है कि बाकी पैडलर्स अंडरग्राउंड हो चुके हैं।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एनसीबी दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से शनिवार को पूछताछ करेगी। रकुल प्रीत सिंह को शुक्रवार को सवाल-जवाब के लिए बुलाया गया। https://ift.tt/3j3eZqi

परिवार के वकील विकास सिंह का दावा- एम्स के डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उन्हें गला घोंटकर मारा गया है अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुए तीन महीने से ज्यादा वक्त गुजर चुका है, लेकिन इसके पीछे की वजह का खुलासा अबतक नहीं हो सका है। शुरुआत में मुंबई पुलिस द्वारा जांच किए जाने के बाद ये मामला सीबीआई के पास चला गया। हालांकि वो भी अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने अभिनेता की मौत को लेकर एक नया दावा किया है। विकास सिंह का कहना है कि एम्स के एक डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उन्हें गला घोंटकर मारा गया है। हालांकि एम्स की टीम के एक डॉक्टर ने उनके दावे का खंडन किया है। ट्वीट के जरिए किया नया दावा विकास सिंह ने शुक्रवार सुबह किए अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को सीबीआई हत्या के मामले में बदलने में देरी कर रही है, इससे निराशा बढ़ रही है। एम्स टीम का हिस्सा रहे एक डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे द्वारा भेजे गए फोटोज 200% इशारा कर रहे हैं कि ये मौत गला घोंटने से हुई है, ना कि आत्महत्या से।' एम्स की टीम ने किया दावे का खंडन उधर एम्स पैनल के प्रमुख ने सुशांत की मौत को लेकर किए विकास सिंह के दावे का खंडन किया है। न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि गर्दन के निशानों को या उनकी फोटोज देखकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम अब भी इस मामले की जांच कर रही है और अभी वो भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इसलिए लोगों को शांति और धैर्य बनाकर रखना चाहिए। ## फाउल प्ले के सबूत नहीं मिले इससे पहले हाल ही में सीएफएसएल (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब) के सूत्रों के हवाले से खबर आई थी, जिसमें कहा गया था कि सुशांत की मौत में किसी तरह का कोई फाउल प्ले नहीं मिला है। बांद्रा स्थित फ्लैट में क्राइम सीन के रिक्रिएशन के बाद सीएफएसएल ने पाया कि सुशांत की मौत फांसी लगाने से हुई थी। सीएफएसएल ने सीबीआई टीम को यह रिपोर्ट दे दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अबतक नहीं हुई है। सुशांत की मौत का मामला : एसआईटी ने सीबीआई के सीनियर अफसरों को अपनी रिपोर्ट सौंपी, एम्स के डॉक्टर आज सार्वजनिक कर सकते हैं अपनी फाइनल रिपोर्ट Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत के पिता केके सिंह की तरफ से विकास सिंह उनका केस लड़ रहे हैं। https://ift.tt/33X6xm5

74 साल के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन; 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव निकले थे, चेन्नई के हॉस्पिटल में 52 दिन से एडमिट थे 74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोनावायरस संक्रमण से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी उनके बेटे चरण एसपी और एमजीएम हॉस्पिटल ने दी। 5 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट हुए बालू की हालत पिछले 48 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई थी और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। सलमान की आवाज थे एसपीबी सलमान खान को अपनी आवाज से मशहूर करने वाले एसपी का पूरा नाम श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम है। बालू के उपनाम से मशहूर एसपी 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। 2011 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया था। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। इन गानों से है एसपी की खास पहचान गाना फिल्म आजा शाम होने आई मैंने प्यार किया हम तुम दोनों जब मिल जाएंगे एक दूजे के लिए हम बने तुम बने एक दूजे के लिए एक दूजे के लिए पहला पहला प्यार है हम आपके हैं कौन मेरे जीवनसाथी प्यार किए जा एक दूजे के लिए तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अंजाना एक दूजे के लिए बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम साजन सच मेरे यार है, बस यही प्यार है सागर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एसपी बालासुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज माना जाता था। 1989 में रिलीज हुई सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में एसपी ने ही गाने गाए थे। सभी गाने सुपरहिट रहे थे। -फाइल फोटो https://ift.tt/330EmTU

कभी एंटी ड्रग प्रोग्राम की ब्रांड एम्बेसडर बनाई गई थीं रकुल, अब खुद नशाखोरी के कनेक्शन में फंसी सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने जांच एजेंसी के सामने उनका नाम लिया था, जिसके बाद उन्हें समन भेजा गया। तेलंगाना बीजेपी के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव की मानें तो रकुल तेलंगाना राज्य के एंटी ड्रग प्रोग्राम की ब्रांड एम्बेसडर हैं। रकुल का नाम आते ही साधा था राव ने निशाना जब रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स केस में रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया है, तब कृष्ण सागर राव ने तेलंगाना की के. चंद्रशेखर राव सरकार पर सवाल उठाया था और राज्य में ड्रग नेक्सस के खिलाफ जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था, "विडंबना यह है कि सवालों में घिरी टॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह तेलंगाना की ब्रांड एंबेसडर है और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों में नशाखोरी के खिलाफ प्रचार कर रही हैं।" 2017 में बनाया गया था ब्रांड एम्बेसडर 2017 में हैदराबाद में एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद कई कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों के अलावा अभिनेता रवि तेजा, सुब्बाराजू, डायरेक्टर पुरी जगन और एक्टर-प्रोड्यूसर चार्मी कौर समेत कई टॉलीवुड पर्सनेलिटीज की जांच भी ड्रग्स मामले में की गई थी। बताया जाता है कि उस समय राज्य सरकार ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को प्रदेश के एंटी ड्रग प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। फंसी तो मीडिया ट्रायल के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं पिछले हफ्ते रकुल प्रीत सिंह अचानक से तब चर्चा में आ गईं, जब एनसीबी के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने मीडिया को लेकर यह उम्मीद जताई थी कि वह रिया चक्रवर्ती के केस में रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में संयम बरतेगा। फिर समन मिलने की बात से इनकार करती रहीं गुरुवार सुबह तक रकुल प्रीत सिंह कह रही थीं कि उन्हें एनसीबी की ओर से समन नहीं मिला है। हालांकि, बाद में NCB ने बताया कि रकुलप्रीत ने समन मिलने की बात मान ली है। उन्होंने अपना एड्रेस भी अपडेट करवा दिया है। इससे पहले समन नहीं मिलने की बात पर NCB ने कहा था कि एक्ट्रेस से कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्हें फोन भी किया गया, लेकिन रेस्पॉन्स नहीं मिला। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पूछताछ के लिए सुबह करीब 10:30 बजे रकुल प्रीत सिंह एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई थीं। https://ift.tt/3kLEOvp

40,000 से ज्यादा गाने गा चुके हैं मौत से लड़ रहे एसपी बालासुब्रमणयम, कभी 12 घंटे में रिकॉर्ड किए थे 21 गाने, सलमान के लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए 5 अगस्त से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत क्रिटिकल है। फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बाला बॉलीवुड में सलमान खान की आवाज के तौर पर जाने जाते थे। तकरीबन एक दशक तक उन्होंने सलमान के एक से बढ़कर एक गाने गाए। मैंने प्यार किया के गाने दिल दीवाना के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। वहीं, हम आपके हैं कौन में लता मंगेशकर के साथ उनका गाया गाना दीदी तेरा देवर दीवाना आज भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। जिस तरह किशोर कुमार को कभी राजेश खन्ना की आवाज माना जाता था, उसी तरह बाला ने बॉलीवुड में सलमान की आवाज बनकर खूब नाम कमाया। आइए जानते हैं बाला की लाइफ के कुछ फैक्ट्स… बालासुब्रमण्यम का जन्म 4 जून, 1946 को नेल्लौर,आंध्र प्रदेश में हुआ था। 15 दिसंबर, 1966 में उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर तेलुगू फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना से डेब्यू किया था। एसपी को 1980 में आई फिल्म संकराभारनाम से अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली। इस फिल्म में सिंगिंग के लिए उन्हें अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 50 साल के सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम ने तकरीबन 40,000 गाने गाए हैं। कन्नड़ कंपोजर उपेंद्र कुमार के लिए एसपी ने 12 घंटों में 21 गाने गाए थे। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। एक समय में एसपी कई भाषाओं में 16-17 गाने एक दिन में रिकॉर्ड करते थे। कई बार तो वह 17 घंटे तक लगातार गाने गाते थे। बालासुब्रमणयम ने 1992 में एआर रहमान के साथ रोजा में पहली बार काम किया था। इस फिल्म के तीनों वर्जन के लिए बाला ने गाने गाए थे। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ में काम किया। सिंगर होने के साथ-साथ बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया है। 90 के दशक में बाला जब सिल्वर स्क्रीन पर सलमान की आवाज बन चुके थे तब उन्होंने अपने सिंगिंग करियर से ब्रेक ले लिया क्योंकि वह फुल टाइम एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में तकरीबन 72 फिल्मों में काम किया 15 साल के सिंगिंग ब्रेक के बाद बाला ने 2013 में बतौर सिंगर चेन्नई एक्सप्रेस का टाइटल ट्रैक गाया जिसे शाहरुख खान पर फिल्माया गया था। 2011 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Facts about playback singer SP Balasubrahmanyam https://ift.tt/306vuue

रिया ने कोर्ट से कहा- मेरे ड्रग्स केस की जांच भी सीबीआई को ट्रांसफर कर दीजिए, ये एनसीबी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में जेल में बंद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने इस केस की जांच भी सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की है। एक्ट्रेस के वकील ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान इस बारे में अपील की। उन्होंने कहा कि ये केस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, इसलिए इसे सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए। रिया और उनके छोटे भाई शोविक के वकील सतीश मानशिंदे ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट से कहा कि 'केस (सुशांत मौत) को सीबीआई को ट्रांसफर करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर, इससे जुड़े भविष्य के सभी मामले भी सीबीआई के पास जाना चाहिए।' रिया पिछले 17 दिनों से जेल में हैं। लगी धाराएं ड्रग्स की बड़ी मात्रा के लिए हैं एनसीबी ने रिया और शोविक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसे लेकर सतीश मानशिंदे ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 27A के अंतर्गत ड्रग्स को लाना-ले जाना और उसके संग्रह को वित्त पोषण करना अवैध है। लेकिन ये कानून ड्रग्स के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर है ना कि छोटी मात्रा के लिए है। एनसीबी की अबतक हुई जांच को अवैध कहा जमानत याचिका में रिया और शोविक की ओर से उनके वकील ने बताया कि अधिकार क्षेत्र के बाहर होने की वजह से ये जांच अवैध है। उन्होंने कहा, '1988 के गजट के अंतर्गत सीबीआई के पास NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स से जुड़े मामलों की जांच करने का अधिकार भी है और इसलिए अबतक जो भी जांच की गई है वो अवैध है।' मानसिक हालत बिगड़ने का डर बताया साथ ही जमानत याचिका में रिया ने ये भी लिखा है कि कस्टडी आगे बढ़ने से मेरी मानसिक हालत और बिगड़ सकती है। बेल एप्लिकेशन उनके वकील सतीश मानशिंदे ने फाइल की है। उन्होंने लिखा है कि उनकी मुवक्किल निर्दोष है और एनसीबी जानबूझकर उनके ऊपर कड़े आरोप लगा रही है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों (एनसीबी, सीबीआई और ईडी) की जांच को रिया के खिलाफ विच हंट भी बताया। 29 तक के लिए टली सुनवाई इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई 29 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दी है और तब तक रिया चक्रवर्ती को जेल में ही रहना पड़ेगा। इस मामले में एनसीबी ने एक्ट्रेस और उनके भाई समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 8 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद से ही रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद हैं। जमानत याचिका में रिया के आरोप:केंद्रीय एजेंसियों की जांच को बताया उनके खिलाफ विच हंट, सुशांत की बहनों को लेकर कहा- एक्टर को उनके इरादों पर शक था Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rhea Chakraborty NCB Interrogation | Sushant Singh Rajput Case Latest News Update: Rhea Chakraborty Says Transfer drug probe to CBI https://ift.tt/2GcIo2z