Posts
कुछ देर में एक्ट्रेस पायल घोष मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा सकती हैं केस, रवि किशन ने 'दरिंदा' कह संसद में उठाया मुद्दा कुछ देर में अभिनेत्री पायल घोष के वकील नितिन सतपुते मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज करवा सकते हैं। अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि वह उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी। संसद में गूंजा पायल घोष का मामला बीती रात 1 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन द्वारा अनुराग कश्यप का मामला संसद में उठाया गया। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहकर अनुराग कश्यप को संबोधित किया। उन्होंने कहा देश में हमारी बेटियां देवी दुर्गा की तरह पूजनीय है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर उनके साथ सौदेबाजी पर उतारू हैं। बीजेपी सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसा करने वालों कानून का डर पैदा हो। 2 दिन पहले अनुराग कश्यप ने सांसद रवि किशन पर गांजा पीने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस के आरोप पर अनुराग कश्यप के वकील ने सफाई दी अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने इन आरोपों के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए आरोप को झूठे और दुर्भावनापूर्ण करार दिया गया है। वकील की और से फिल्म निर्माता को पीड़ित बताय गया है। इसमें आगे कहा गया है कि अब #MeToo जैसे सामाजिक आंदोलन को चरित्र हनन के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया गया है। एक्ट्रेस का आरोप आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने 2014 में हुई घटना के बारे में खुलासा किया। पायल ने बताया, "अनुराग कश्यप ने 2014 में मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। निर्देशक ने मुझे बताया कि जो लड़कियों उनके साथ काम करती हैं वे उनके साथ 'गाला टाइम' बिताते हैं।" पायल ने कहा, "अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई। इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।" उन्होंने आगे कहा, "अनुराग ने कहा कि मैंने जिन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, वे मेरे सिर्फ एक कॉल पर मेरे पास आने के लिए तैयार हैं। तब मैंने फिर से कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं। किसी तरह मैं वहां से भागी। इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली। उसने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा। मैं आज तक वो घटना नहीं भूल पाई और वो मुझे बहुत परेशान करती है।" इसलिए इतने साल बाद तोड़ी चुप्पी इतनी देर से चुप्पी तोड़ने को लेकर पायल ने कहा, "मैंने कई बार इस बारे में बोलना चाहा लेकिन मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने मुझे चुप रहने के लिए कहा ताकि भविष्य में मुझे किसी तरह की समस्या न हो। लेकिन हमें ऐसे लोगों की बात करनी चाहिए तो अपनी पोजीशन का दुरुपयोग करते हैं।" अनुराग कश्यप ने आरोप किए खारिज अनुराग कश्यप ने पायल घोष के लगाए आरोपों को किया खारिज किया है। कश्यप ने ट्वीट किया, "क्या बात है, मुझे चुप करने की कोशिश में इतना समय ले लिया। चलो, कोई बात नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए भी दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए, मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं, वे सब बेबुनियाद हैं।" साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं पायल पायल घोष ने 2009 की तेलुगु फिल्म 'प्रायनम' से करियर शुरू किया और फिर 2011 में कन्नड़ फिल्म 'वर्षाधारे' में नजर आईं। उन्होंने 2008 में ब्रिटिश टीवी फिल्म 'शार्प्स पेरिल' में भी भूमिका निभाई, इसमें सीन बीन ने अभिनय किया था। बॉलीवुड में उन्होंने केवल एक फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' की है, जिसमें ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास, प्रेम चोपड़ा और शिल्पा शिंदे थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today साउथ की एक्ट्रेस पायल(बाएं) ने साल 2014 की एक घटना का जिक्र कर निर्माता अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है। https://ift.tt/2FDqdDC
- Get link
- X
- Other Apps
फिल्ममेकर के साथ काम कर चुकीं कणिका ढिल्लन बोलीं- उनके साथ मैं हमेशा कंफर्टेबल रही, तापसी और मेरी तस्वीरें तब आईं जब दो लोग कंफर्टेबल थे एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर #MeeToo के संगीन आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अरेस्ट अनुराग कैंपेन भी चलाया जा रहा है। अनुराग के साथ कणिका ढिल्लन और तापसी पन्नू की इन्फॉर्मल फोटोज भी वायरल हो रही है। जिसमें अनुराग उनकी गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। ये फोटो फिल्म 'मनमर्जियां' के वक्त की है, जिसकी राइटर कणिका ही थीं। अनुराग पर लगे आरोपों से जुड़े कई सवालों के जवाब कणिका ने दिए। - मीटू कैंपेन इतना लंबा चलता रहा, तब अनुराग पर संगीन आरोप नहीं लगे। अब लग रहे हैं। क्या कहना चाहेंगी? कणिका- 'सभी पक्षों और मीटू के संदर्भ में देखा जाए तो यह मूवमेंट मर्दों के लिए भी है। इस अभियान का सही मतलब यह नहीं है कि आप 'विच हंट' में चली जाएं। सिर्फ आरोपों के बेसिस पर किसी को अरेस्ट करने की बात चल पड़े, तो वो ना तो मूवमेंट के लिए और ना ही सभ्य समाज के लिए सही है।' आगे उन्होंने कहा, 'किसी को उसके किए की सजा मिलनी चाहिए, ना कि किसी के कहे पर सजा मुकर्रर कर देनी चाहिए। किसी के कहे पर किसी को अरेस्ट कर जेल में डालना सही नहीं होगा। जो आरोप लगे हैं, उन पर ड्यू इनवेस्टिगेशन बनती है। उसके बाद अरेस्ट करने की प्रक्रिया होनी चाहिए। यह औरत और मर्द दोनों के लिए है।' - अनुराग चूंकि एंटी इस्टेबलिशमेंट रहे हैं, कहीं उसके चलते भी तो उन्हें इस तरह के आरोपों के घेरे में लिया जा रहा है? कणिका-'मैं अनुमान व्यक्त नहीं करना चाहूंगी। बड़ा बेसिक स्टैंड लेते हुए कहना चाहूंगी कि सिर्फ आरोपों के बेसिस पर मीडिया या सोशल मीडिया आपको गुनहगार बोल दे या दोषी करार दे, उससे पहले जांच होनी चाहिए।' अनुराग की फिल्म 'मनमर्जियां' की राइटर और डायलॉग राइटर कणिका ही थीं। - तापसी और आपके साथ अनुराग की जो फोटोज वायरल हो रही हैं, उन पर क्या कहना चाहेंगी? कणिका-'हम अनुराग के साथ काम कर चुके हैं। सबका एक कंफर्ट जोन होता है। ऐसे में कोई उन फोटोज पर कैसे जजमेंट दे सकता है, कि फलाने ने ढिमकाने पर ऐसे हाथ कैसे रखा है। दो लोगों ने तस्वीर खिंचवाई है। दोनों कंफर्टेबल हैं, तब वह तस्वीर आई है। मुझे समझ ही नहीं आ रहा, इसमें क्या एंगल है। जब लोग लॉजिक भूल जाते हैं तो इस तरह की चीजों को वायरल किया जाता रहा है।' - अनुराग आप के साथ किस तरह से पेश आते रहे हैं। वो खाका हम देना चाहते हैं? कणिका-'मैं बाकी लोगों के अनुभवों को बयान नहीं कर सकती। अपनी बात करूं तो अनुराग के साथ मेरा अनुभव बहुत ही कंफर्टेबल और अच्छा रहा। मैंने कभी भी अनुराग के साथ अनकम्फर्टेबल फील नहीं किया। बहुत ही अच्छा प्रोफेशनल रिलेशन रहा हमारा।' - ये विच हंट कितना दुर्भाग्यपूर्ण है? कणिका-'जैसा मैंने कहा, ‘मीटू’ सिर्फ औरतों के लिए नहीं है, दोनों लपेटे में आते हैं। साथ ही अगर बतौर समाज हमने तय कर लिया कि बिना तथ्यों और जांच के किसी को दोषी करार दे दें और आरोप लगाने लगें तो कोई नहीं बचेगा। इसकी निंदा करनी चाहिए।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today तापसी और कणिका के साथ अनुराग की वायरल फोटो। https://ift.tt/2ZS2gzi
- Get link
- X
- Other Apps
मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर 'फुट फेरी’ में नजर आएंगे गुलशन देवैया और सागरिका घाटगे की जोड़ी, सीधे टीवी पर रिलीज होगी फिल्म एंड पिक्चर्स भी अब ओरिजिनल सिनेमा प्रोड्यूस करने की फील्ड में आ चुका है। इसके तहत उनकी पहली सायकोलॉजिकल फिल्म ‘फुट फेरी’ आ रही है। इसके जरिए ‘चक दे इंडिया’ फेम सागरिका घाटगे की वापसी हो रही है और उनके अपोजिट गुलशन देवैया नजर आएंगे। यह फिल्म न तो सिनेमाघरों और न डिजिटल, बल्कि सीधे सैटेलाइट यानी टीवी पर रिलीज हो रही है। फिल्म का प्लॉट सीबीआई अफसर और अंधविश्वासी सीरियल किलर के बीच ‘कैट एंड माउस चेस’ पर बेस्ड है। गुलशन इसमें सीबीआई अफसर के रोल में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए सागरिका घाटगे ने बताया, 'साइक्लॉजिकल थ्रिलर्स ने मुझे हमेशा अपने इमर्सिव एक्सपीरियंस के कारण अट्रेक्ट किया। यह आपका इंट्रेस्ट बनाए रखता है। साथ ही आपकी जिज्ञासा को जगाता है कि अब क्या होगा। आप मन ही मन अपने अंदर इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं जो आपको इस तरह की कहानी से जोड़ता है और इसका हिस्सा बनाता है। गुलशन देवैया ने बात करते हुए बताया, 'हमने अपनी भूमिकाओं की तैयारी में दो महीने का वक्त दिया। ताकि अपने किरदारों में उतर सकें। मैं सीबीआई अफसर के रोल में हूं। डायरेक्ट टीवी रिलीज और सीबीआई को लेकर मौजूदा हालातों के चलते हम ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकेंगे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Gulshan Devaiah and Sagarika Ghatge will be seen in the psychological crime thriller 'Foot Ferry', the film will be released directly on TV https://ift.tt/32OjIGx
- Get link
- X
- Other Apps
शॉर्ट फिल्म 'हिचकी' की सफलता से बेहद खुश हैं मनीष पॉल, बोले- बहुत बड़ी बात होती है जब खुद बच्चन साहब फिल्म की सराहना करें कोरोना काल में सेलेब्रिटीज का मानवीय चेहरा सामने आया। जरूरतमंदों को आर्थिक मदद पहुंचाने के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज उनकी आवाज भी बने। मनीष पॉल ने हाल ही में रघुवेंद्र सिंह के संग को-प्रोडक्शन में शॉर्ट फिल्म ‘हिचकी’ बनाई। जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप के असिस्टेंट रहे कुलीष कांत ठाकुर ने किया है। फिल्म की थीम के जरूरतमंदों से जुड़े नाते को मनीष पॉल ने बेहद उत्साह के साथ दैनिक भास्कर के साथ साझा किया है। वे बहुत खुश हैं कि इस शॉर्ट फिल्म को अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत अन्य कई सेलेब्स से तारीफें भी मिली हैं। इस शॉर्ट फिल्म को मिले बड़े रिस्पॉन्स पर क्या कहना है? खासकर अमिताभ बच्चन ने सराहना की हो तो? मनीष- 'बहुत बड़ी बात होती है, जब बच्चन साहब फिल्म की सराहना करें तो। उन्होंने इसे शेयर भी किया। वो हम सब के आदर्श हैं। उनकी सराहना से उत्साह बढ़ता है। बाकी मिले रिस्पॉन्सेज से भी बहुत खुश हूं। कोरोना काल में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से बहुत सारे जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच पाई। उनकी जरूरतों का भी ख्याल हर हाल में रखना सबका नैतिक कर्तव्य है। वो मैसेज हम पहुंचाने में सफल रहे। हम काफी संतुष्ट हैं।' इसमें स्पून फीडिंग नहीं की गई है। वजह टाइम कंस्ट्रेन थी? मनीष- 'जी हां। हमने काफी ड्रामा क्रिएट नहीं किया। मेरे ख्याल से मैसेज स्मूद तरीके से पहुंचे तो उसमें मजा है। खुशी है कि लोगों को मैसेज समझ आया। बहुत लोगों ने यह शॉर्ट फिल्म देख मैसेज किया कि हां लॉकडाउन आदि के चलते वे भी उन जरूरतमंदों के पास नहीं पहुंच पाए। पर इस फिल्म में मेरे किरदार ने उन्हें फिर से जगाया। अब फिर से उनके पास जाकर वो मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।' अपने किरदार को आपने कैसे सजाया और संवारा है? मनीष- 'सच कहूं तो इस किरदार की स्किन में जाने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा। वह इसलिए क्योंकि वह किरदार खुद मैं ही हूं। कहीं ना कहीं मैं भी उन जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा था। ऐसे में बड़ा नैचुरल प्ले किया। हिचकी लेने की तैयारी जरूर करनी पड़ी। इतनी हिचकियां बार-बार आती नहीं हैं।' फिल्म आई कैसे थी आपके पास? मनीष- 'रघुवेंद्र मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं। उन्होंने इस स्क्रिप्ट के बारे में बताया था। उन्होंने पूछा भी कि क्या मैं इसे करना चाहूंगा। वहीं पर हम दोनों मिलकर सोचा कि इसे प्रोड्यूस किया जाए। कोविड का टाइम है। इस फिल्म के मैसेज से हौंसला देने वाली बात होगी। काम करते रहें। आगे बढ़ते रहें।' कहने को यह 3 मिनट की फिल्म है, लेकिन कितनी लोकेशन पर इसे शूट किया? मनीष- 'हमने सिर्फ एक घर के भीतर इसे शूट किया था। घर के नीचे एक गाड़ी में ही शूट किया। वो इसलिए कि उस समय बाहर निकलने पर थोड़ी रिस्ट्रिक्शन थी। हमने सेफ्टी और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसे शूट किया। महज पांच लोगों के साथ मिलकर इसे शूट कर लिया। हम नहीं चाहते थे कि किसी को प्रॉब्लम हो। हेल्थ का हमने पूरा ध्यान रखा।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maniesh Paul is very happy with the success of the short film 'Hichki', said - It is a big thing when Bachchan saheb himself appreciates the film https://ift.tt/2ZVhhQL
- Get link
- X
- Other Apps
एकेडमी अवॉर्ड्स 2021 में प्रियंका चोपड़ा के नाम हो सकता है बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर, दावेदारों की लिस्ट में टॉप पर हैं पीसी बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के नाम ऑस्कर 2021 का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड हो सकता है। ऐसा हम नहीं हॉलीवुड की लीडिंग वेबसाइट का मानना है। प्रियंका को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के लिए मिल सकता है। यह वेबसाइट हर साल ऑस्कर के पहले यह सर्वे करती है, जिसमें इस बार प्रियंका को यह अवॉर्ड मिलने की संभावना ज्यादा है। इनसे होगा प्रियंका का मुकाबला प्रियंका को जिस फिल्म के लिए यह अवॉर्ड मिल सकता है, वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन रामिन बहरानी ने किया है। यह फिल्म अरविंद अडिगा के इसी नॉवेल द व्हाइट टाइगर पर ही आधारित है। दावा किया जा रहा है इस फिल्म में प्रियंका के कभी न देखे गए अवतार से लोग रूबरू होंगे। प्रियंका को मैरिल स्ट्रीप, हान येनरी, क्रिस्टीन स्कॉट थॉमस और ऑलिविया कॉलमेन जैसी नामी एक्टर्स के साथ रखा गया है। रिलीज डेट नहीं आई सामने वैरायटी की इस प्रिडिक्शन लिस्ट में प्रियंका टॉप पर हैं। द व्हाइट टाइगर का प्रोडक्शन नेटफ्लिक्स के साथ मुकुल देवड़ा कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। प्रियंका के साथ इस फिल्म में राजकुमार राव भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2019 में कम्पलीट हो गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Priyanka Chopra could be win the Best Supporting Actress Oscar at the Academy Awards 2021 https://ift.tt/32NFLx3
- Get link
- X
- Other Apps
अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज ने पायल पर किया पलटवार- लगता है ईमानदारी पूरी तरह खत्म हो गई है, ये अब तक का सबसे सस्ता स्टंट अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज अपने पति के सपोर्ट में आ गई हैं। पायल के सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर आरती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी। आरती ने अनुराग के ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में कहा कि पहले तो उन्हें इन आरोपों पर गुस्सा आया लेकिन बाद में बहुत हंसी आई। क्योंकि इससे ज्यादा किसी को फंसाने का कोई और तरीका नहीं है। आरती ने अनुराग को कहा हाई वैल्यू मैन आरती लिखती हैं- पहली पत्नी हूं, अनुराग तुम रॉकस्टार हो। औरतों को सशक्त बनाते रहो जैसा हमेशा किया है। और उन सभी के लिए सेफ जगह भी बनाते रहो। मैं पहली बार इसे हमारी बेटी के लिहाज से देख रही हूं। लगता है ईमानदारी पूरी तरह खत्म हो गई है। अब कोई सच्चाई नहीं बची और दुनिया हारे हुए लोगों से भरी है, दिमाग नहीं बचे हैं, और लोग आवाज उठाने वाले के खून के प्यासे हैं। अगर हर कोई अपनी ऊर्जा नफरत करने वालों की जगह कुछ रचना करने में खर्च करे तो दुनिया बेहतर जगह पर होगी। मैंने अब तक का सबसे सस्ता स्टंट देखा है। पहले तो इससे मुझे गुस्सा आया। फिर मैं बहुत जोर से हंसी क्योंकि इससे ज्यादा किसी को नहीं फंसाया जा सकता। मैं माफी चाहती हूं कि तुम्हें इन सबसे गुजरना पड़ रहा है। ये उनका स्तर है। तुम ऊंचे रहो और अपनी आवाज बुलंद करते रहो। वी लव यू। 11 साल पहले अलग हुए थे आरती और अनुराग आरती बजाज अनुराग कश्यप की पहली पत्नी होने के साथ-साथ फिल्म एडिटर भी हैं। 47 साल की आरती की अनुराग से शादी 1997 में हुई थी। दोनों का रिश्ता 12 साल ही चला। 2009 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों की 19 साल की बेटी आलिया है। आरती के खाते में जब वी मेट, नो स्मोकिंग जैसी फिल्मों की एडिटिंग रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anurag Kashyap's first wife Aarti Bajaj came in to support his husband and said There is no integrity left https://ift.tt/2FED1JU
- Get link
- X
- Other Apps
विवेक ओबेरॉय की फिल्म से डेब्यू कर रही हैं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, फिल्म का फर्स्ट पोस्टर देख ट्विटर पर लोगों ने फिर उठाया नेपोटिज्म का मुद्दा पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। पलक जल्द ही विवेक ओबेरॉय की फिल्म रोजी- द सैफरन चैप्टर में अहम किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रविवार को जारी कर दिया गया है। जहां एक तरफ श्वेता तिवारी और पलक के फैंस काफी खुश हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की बेटी के डेब्यू से नेपोटिज्म का मुद्दा उठा दिया है। अपकमिंग फिल्म रोजी- द सैफरन चैप्टर को मंदिरा एंटरटेनमेंट और ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में एक्टर होने के साथ को- प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी जिसे विशाल रंजन मिश्रा डायरेक्टर करने वाले हैं। फिल्म की कहानी गुरुग्राम की एक असल भूतिया घटना पर आधारित होने वाली है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'घोषणा- विवेक ओबेरॉय रोजी के लीड हैं। पलक तिवारी- श्वेता तिवारी की बेटी अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी। फिल्म विशाल रंजन मिश्रा द्वारा डायरेक्ट की जा रही है। मंदिरा एंटरटेनमेंट और ओबेरॉय मेगा एंट. प्रेरणा वी अरोड़ा के एसोसिएशन में फिल्म बना रहे हैं'। इस घोषणा के बाद से ही ट्विटर पर लोगों ने विवेक पर नेपोटिज्म करने के आरोप लगाए हैं। भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा, 'श्वेता तिवारी की बेटी। मुझे लगा अब नेपोटिज्म खत्म हो चुका है। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय उस टीम में से रहे हैं जो खुद स्टार किड्स को बाहर निकाल रहे थे। तो अब उनको क्या हुआ'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये नेपोटिज्म वाले अंकल (तरण आदर्श) ये मेंशन करना नहीं भूलते कि किसका बेटा है किसकी बेटी है'। वहीं कुछ का कहना है कि 'इंडस्ट्री से नेपोटिज्म कभी खत्म नहीं हो सकता'। ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shweta Tiwari's daughter Palak is debuting with Vivek Oberoi's film rosie the saffron chapter, after seeing the first poster of t film, people again raised the issue of nepotism on Twitter https://ift.tt/3mEPqhh
- Get link
- X
- Other Apps
कंगना ने पीएम मोदी से कहा- जो सोने की एक्टिंग करे, ना समझने की एक्टिंग करे उसे आपके समझाने से क्या फर्क पड़ेगा? कंगना लगातार हमलावर हैं। कभी बॉलीवुड पर, कभी सुशांत के हत्यारों पर, कभी शिवसेना पर कभी सरकार के विरोधियों पर। एक बार फिर कंगना ने सरकार के समर्थन में ट्वीट किया है। यह ट्वीट एग्रीकल्चर बिल के सपोर्ट में है। कंगना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्वीट को री-ट्वीट किया है और इस बिल का विरोध करने वालों को आतंकी बताया है। कंगना को कोसा भी और सराहा भी हालांकि कंगना के सपोर्ट पर भी एग्रीकल्चर बिल को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। एक यूजर ने लिखा- अरे मिल जाएगा टिकट, इलेक्शन तो आने दो झांसी की रानी, इतना जोर मत लगा, अच्छी एक्टिंग की तूने। तुझसे गया गुजरा कोई नहीं हो सकता जिसने किसानों को आतंकी बोल दिया। शर्म कर। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana ranaut said to PM Modi in a tweet- one Who will acting to sleep, acting of mindlessness, what can be understand to him https://ift.tt/2FO44SR
- Get link
- X
- Other Apps
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर भड़कीं कंगना रनोट, कहा- बुलिवुड में स्ट्रगलिंग आउटसाइडर लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव होना आम बात एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद कंगना रनोट घोष के समर्थन में उतर आई हैं। रविवार को कई ट्वीट करते हुए कंगना ने कहा कि अनुराग ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि वे कभी एक स्त्री के प्रति वफादार नहीं रहे हैं और उनके पूर्व प्रोडक्शन हाऊस 'फैंटम' में भी व्यभिचारी मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं। कंगना के मुताबिक बुलिवुड ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो चाहते हैं कि हर रोज नई और युवा लड़कियां उन्हें खुश करें। साथ ही उन्होंने कहा कि संघर्षरत बाहरी लड़कियों के साथ यहां सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव होना बिल्कुल सामान्य है। अनुराग खुद मानते हैं कि वे कभी मोनोगेमस नहीं रहे अपने पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'पायल घोष जो कुछ बता रही है वो सब करने में अनुराग कश्यप बहुत ज्यादा सक्षम हैं। उन्होंने अपनी सभी पार्टनर्स को धोखा दिया, वे स्वयं भी स्वीकार करते हैं कि वे एक महिला के प्रति वफादार नहीं रहे हैं। 'फैंटम' में व्यभिचारी मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं। मैंने पहले भी उन पीड़ितों का समर्थन किया था और लिबरल्स ने मेरे खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया था।' बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव आम बात दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा 'जहां तक मुझे पता है अनुराग ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि कई शादियों के बाद भी वे कभी मोनोगेमस नहीं रहे। अनुराग ने पायल के साथ जो कुछ भी किया वो बुलिवुड में एक आम बात है। संघर्षरत बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव करना उनके लिए बिल्कुल सामान्य है। #अनुराग कश्यप #पायल घोष' मुझे #MeToo जरूरत नहीं, मैंने अपने तरीके से बदला लिया तीसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'बुलिवुड ऐसे यौन शिकारियों से भरा पड़ा है, जिन्होंने नकली और डमी शादियां कर रखी हैं और वो उम्मीद करते हैं कि एक नई और हॉट युवा लड़की हर रोज उन्हें खुश करे। वे युवा कमजोर पुरुषों के साथ भी ऐसा ही करते हैं। मैंने अपना बदला अपने तरीके से लिया है और मुझे #MeToo की जरूरत नहीं है, लेकिन ज्यादातर लड़कियां ऐसा करती हैं। #पायल घोष #अनुराग कश्यप' पायल के साथ जो हुआ कई बड़े हीरोज ने भी मेरे साथ वैसा किया अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'पायल घोष ने जो कुछ भी कहा है, कई बड़े हीरोज ने मेरे साथ भी वैसा किया था, अचानक वैन या कमरे का दरवाजा बंद करके अपना गुप्तांग को दिखा देना या पार्टी में डांस फ्लोर पर दोस्ताना डांस के दौरान उनकी जीभ को आपके मुंह से लगा देना, काम के लिए अपॉइंटमेंट लेना और घर आकर तुम्हारे साथ जोर-जबरदस्ती करना।' ## मेरा दिल पायल के लिए बाहर आ रहा है पांचवें ट्वीट में एक यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, #MeToo बुलिवुड की एक बड़ी असफलता रही है, क्योंकि ज्यादातर बलात्कारी और उत्पीड़न करने वाले सिर्फ लिबरल्स थे, इसलिए उन्होंने आंदोलन को मार दिया। निश्चित रूप से अन्य पीड़ितों की तरह #पायल घोष भी अपमानित होगी और उसे भी चुप किया जाएगा। लेकिन मेरा दिल उसके लिए बाहर आ रहा है। हम एक बेहतर समाज की उम्मीद करते हैं। #अनुराग कश्यप ## एक दिन पहले लिखा था- हर आवाज का महत्व है इससे एक दिन पहले भी जब पायल ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था तो कंगना ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, 'हर आवाज मायने रखती है'#MeToo #ArrestAnuragKashyap। ## पायल ने पीएमओ से लगाई थी गुहार इससे पहले शनिवार शाम को पायल ने अपना इंटरव्यू ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, 'अनुराग कश्यप ने खुद को बहुत बुरी तरह मुझ पर फोर्स किया था, बिल्कुल बुरी तरह से। पीएमओ इंडिया, नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे छिपे हुए राक्षस को दिखाइए। मैं जानती हूं कि इससे मुझे नुकसान हो सकता है और मेरे सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। प्लीज मदद करें'। ## कौन है पायल घोष? पायल घोष बांग्ला मूल की एक्ट्रेस हैं और ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। बॉलीवुड में पायल ने ऋषि कपूर और परेश रावल अभिनीत 2017 की कॉमेडी फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस फिलहाल हिंदी फिल्म 'कोई जाने ना' का हिस्सा हैं। फिल्मों के अलावा पायल स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इस शो में साल 2016 में राधिका का किरदार निभाया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। https://ift.tt/3iOipx3
- Get link
- X
- Other Apps
मलाइका अरोड़ा को 13 में मिली कोरोना संक्रमण से मुक्ति, इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे कम दर्द और परेशानी हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कोरोना संक्रमण से ठीक हो गई हैं। यह बात उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की। मलाइका और अर्जुन कपूर, दोनों के 7 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर ही यह जानकारी शेयर करते हुए खुद को घर पर ही क्वारैंटाइन कर लिया था। खुशकिस्मत हूं कम परेशानी और दर्द हुआ कई दिनों के बाद अब मैं पूरी तरह से अपने कमरे से बाहर हूं। यह अपने आप में आउटिंग की तरह है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस वायरस के रहते बहुत ही कम दर्द और परेशानी हुई। मेरे डॉक्टर्स को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे मेडिकल गाइडेंस दिया। बीएमसी को धन्यवाद कि उन्होंने क्वारैंटाइन पीरियड को आसान बना दिया। मेरे परिवार का धन्यवाद जिसने मुझे सपोर्ट किया। और मेरे सभी दोस्तों, पड़ोसियों और फैन्स का भी शुक्रिया, जिनकी दुआएं मेरे साथ रहीं। मेरे पास शब्द नहीं हैं जिनसे मैं आप सबको थैंक्स कह सकूं। आप सबने इस मुश्किल वक्त में मेरा हौसला बनाए रखा। आप सभी सुरक्षित रहिए और अपना ध्यान रखिए। मलाइका से पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, कनिका कपूर, करीम मोरानी, राजू खेर, जेनेलिया डिसूजा, पूरब कोहली सहित कई टीवी एक्टर्स भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Malaika Arora tested negative from corona virus infection after 13 days https://ift.tt/2FNWEit
- Get link
- X
- Other Apps
एनसीबी अधिकारियों के 55वें सवाल पर रिया चक्रवर्ती के हौसले हुए पस्त, उगल दिया सच- हां मैं ड्रग्स लेती थी आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के 55वें सवाल पर यह स्वीकार कर ही बैठी कि वह वास्तव में ड्रग्स ले रही थी।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। रिया से अधिकारियों ने 36 घंटों तक सवाल पूछे। 55वां सवाल था कि आप कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं। रिया बोलीं- मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं रिपब्लिक टीवी के अनुसार रिया ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा - मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं। तब अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके लिए अभी एक्टिंग करने का सही समय नहीं है। इसके अलावा अधिकारियों ने रिया से यह भी कहा कि ठीक है, अगर आप खुद ड्रग्स नहीं लेतीं तो फिर आप ड्रग पैडलर हैं यानी यह और भी ज्यादा गंभीर अपराध है। इसी सवाल के बाद रिया टूट गईं और यह कुबूल कर लिया कि वे ड्रग्स लेती थीं। जमानत पर सुनवाई 29 सितंबर को होगी रिया 22 सितंबर तक भायखला जेल में ही रहेंगी। एनसीबी ने रिया को ड्रग केस में संलिप्त पाए जाने के कारण गिरफ्तार किया था। रिया के अलावा उनका भाई शोविक, सुशांत का स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत भी एनसीबी की कस्टडी में हैं। इन सभी की जमानत याचिका पर 29 सितंबर को सुनवाई होनी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Finally Rhea Chakraborty Admitted to NCB that To she was Consuming Drugs https://ift.tt/35Oq1vP
- Get link
- X
- Other Apps