Posts

Why ‘The Comfort of Strangers’ Richly Deserved a Criterion Collection Face Lift https://ift.tt/2Zy7RdD

ckpatel1982.blogspot.com

Why ‘The Comfort of Strangers’ Richly Deserved a Criterion Collection Face Lift ketu1982.blogspot.com

कंगना रनोट के समर्थन में आए सूरत के कपड़ा व्यापारी, 'मणिकर्णिका' प्रिंट के साथ बनाई साड़ी महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना के साथ चल रहा एक्ट्रेस कंगना रनोट का विवाद इन दिनों काफी चर्चा में है। जिसके बाद बीएमसी ने हाल ही में एक्ट्रेस के मुंबई स्थित ऑफिस में काफी तोड़फोड़ भी कर दी थी। अब एक्ट्रेस को देशभर के लोगों का समर्थन मिल रहा है, खासकर सूरत के कपड़ा व्यापारी तो अलग तरह से ये काम कर रहे हैं। सूरत को कपड़े के शहर के रूप में जाना जाता है। इसी वजह से वहां के व्यापारियों ने तो कंगना के समर्थन में 'मणिकर्णिका' प्रिंट वाली साड़ी मार्केट में उतार दी है। इस बारे में दैनिक भास्कर ने साड़ी बनाने वाले व्यापारी से खास बातचीत की। यूं आया साड़ी बनाने का विचार इस बारे में बताते हुए आलिया फैब्रिक्स प्रीमियम के छोटूभाई और रजत डावर ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार जिस तरह से एक महिला के खिलाफ लड़ रही है वो गलत है। उनकी अनुपस्थिति में उनकी संपत्ति पर बर्बरता की गई। उन्हें मुंबई में पैर न रखने की धमकी दी गई थी। जो कि एक अन्याय है, लेकिन हम उस साहस से प्रेरित हैं जिसके साथ कंगना प्रशासन से लड़ रही हैं। जब हमने सोचा कि हमें कंगना के लिए अपना समर्थन कैसे व्यक्त करना चाहिए, इस भावना को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, तो हमें एक प्रिंटेड साड़ी बनाने का विचार आया और हमने यह साड़ी बनाई।' साड़ी दिखाता दुकानदार सोशल मीडिया के जरिए ले रहे ऑर्डर छोटूभाई ने आगे बताया, 'हमने मणिकर्णिका फिल्म के कंगना रनोट प्रिंट के साथ यह साड़ी बनाई है। ग्राहक भी हमारे उत्पाद की सराहना कर रहे हैं। अब जबकि कोरोना काल में व्यापार ऑनलाइन पर शिफ्ट हो रहा है, तो हमने सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। जिससे पता चल रहा है कि कंगना रनोट का समर्थन करने वाली महिलाओं की तादाद कितनी ज्यादा है। पहले भी बना चुके नेता-अभिनेताओं पर साड़ी सूरत के कपड़ा उद्योग में विवादास्पद प्रमुख अभिनेताओं के प्रिंट वाली साड़ी भी पहले बनाई जा चुकी है। इसके अलावा साल 2014 के चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी, फिल्म बाहुबली के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की प्रिंट में भी साड़ी दिखाई दी थी। फिर अब कंगना रनोट की साड़ी बन गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दुकानदार के मुताबिक ऑर्डरों की संख्या को देखकर लग रहा है कि बड़ी संख्या में महिलाएं कंगना का समर्थन कर रही हैं। https://ift.tt/3mbOOzL

हाथ में कमल का फूल लेकर राज्यपाल से मिलने गई कंगना, बोलीं- मैं कोई पॉलिटिशयन नहीं हूं, मेरा पॉलिटिक्स से लेना-देना नहीं कंगना रनोट रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के लिए पहुंचीं। जहां से निकलने के बाद उनके हाथ में कमल के फूल नजर आए। कंगना के हाथ में कमल देखकर लोगों को लगा कि वे अब भाजपा की ओर से अगले किसी चुनाव में नजर आ सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, उन्होंने इस बात का सिरे से खारिज कर दिया कि वे राजनीति में नहीं आने वाली हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana went to meet the Governor Koshyari with lotus flowersbut she said - I am not a politician, I have nothing to do with politics https://ift.tt/3mdxpGZ

भूमि ने बताई क्या है उनका सरनेम पेडणेकर होने की वजह, 400 साल पुराने कुल देवी के मंदिर के दर्शन करने गोवा के 'पेडणे गांव' पहुंचीं फिल्म इंडस्ट्री में अभी बहुत कुछ नॉर्मल होना बाकी है। कई स्टार्स इन दिनों शूटिंग से दूर हैं। ऐसे में वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। भूमि पेडणेकर भी अपने परिवार के साथ कुलदेवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। भूमि का यह गांव 'पेडणे' गोवा में है। भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए और बताया कि इस मंदिर परिसर के पास ही उनका पुश्तैनी घर है। मंदिर के पास है पुश्तैनी घर फोटोज के साथ भूमि ने लिखा- हमारे गांव में तीर्थस्थल को पेडणे कहते हैं। यह तीर्थ स्थान तीन मंदिरों को मिलाकर बना है। मौलि देवी मंदिर, भगवती देवी मंदिर और रावल नाथ मंदिर। ये मंदिर 300 से 400 साल पुराने हैं। रावल नाथ मंदिर की किताबों में पेडणेकरों का जो सबसे पुराना जिक्र मिलता है, वह 1902 का है। मंदिर कहानियों से भरा हुआ है। यहां पानी की औषधीय धाराएं हैं और स्वस्थ करने वाली और ऊर्जा देने वाली हैं। यहां पर जब भी आते हैं तो कुछ सीखने को मिलता है। सांस्कृतिक नजरिए से भरी-पूरी अपनी वंशावली के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhumi told what is the reason for his surname Pednekar https://ift.tt/3bUiM6H

एक्ट्रेस ने लिखा- बीजेपी को मेरा सपोर्ट करने की बजाय मेरा रेप और लिंचिंग करने में शिवसेना के गुंडों का साथ देना चाहिए कंगना रनोट ने शिवसेना नेता संजय राउत के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें सपोर्ट कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा है, "वाह! दुर्भाग्य से बीजेपी ड्रग्स और माफिया रैकेट का भंडाफोड़ करने वाली को सपोर्ट कर रही है। इसके बजाय उन्हें शिवसेना के गुंडों का मेरा चेहरा तोड़ने, रेप करने और मेरी लिंचिंग में साथ देना चाहिए था। नहीं संजय जी? उनकी हिम्मत कैसे हुई एक ऐसी महिला को सुरक्षा देने की, जो माफिया के खिलाफ खड़ी है।" राउत ने कहा था- भाजपा को बिहार चुनाव जीतना है संजय राउत ने शिवसेना के मुख्य पत्र सामना में लिखा था- यह कठिन समय है। महाराष्ट्र में सभी मराठाओं को एकजुट हो जाना चाहिए। कंगना रनोट को सपोर्ट और सुशांत सिंह राजपूत केस के लिए खड़े होकर वे (भाजपा) राजपूत और क्षत्रिय जाति के वोटों से बिहार चुनाव जीतना चाहते हैं। इस दौरान उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ रहा है कि महाराष्ट्र की बेइज्जती हो रही है। 'राज्य के अपमान से भाजपा को दुख नहीं हुआ' बकौल राउत- राज्य को जिस तरह से अपमानित किया गया, उससे महाराष्ट्र बीजेपी के एक भी नेता को दुख नहीं हुआ। एक नटी (एक्ट्रेस) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अपमान किया और राज्य की जनता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह कैसी एकतरफा आजादी है? जब उस शहर में उनका अवैध निर्माण तोड़ा गया, जिसे वह पाकिस्तान कहती है तो वह टूटे हुए स्ट्रक्चर को राम मंदिर कहने लगी। जब अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो वह रो रही है। यह किस तरह का खेल है?" 'मुंबई को पाकिस्तानी कहने वाली के साथ भाजपा' राउत ने इसके आगे कहा था- दुर्भाग्य से यह कहना होगा कि मुंबई को पाकिस्तान और बाबर कहने वालों के पीछे महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी खड़ी हुई है। गौरतलब है कि जब बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर तोड़फोड़ की थी, तब भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि कंगना रनोट के बदले महाराष्ट्र सरकार को कोरोनावायरस से फाइट पर फोकस करना चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुंबई की तुलना पाकिस्तान से करने के बाद से कंगना रनोट लगातार शिवसेना नेताओं के निशाने पर हैं। https://ift.tt/33nUnm7

सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा करते हुए कहा, ऐसे कई सबूत सामने आ चुके जिनसे ये साबित किया जा सकता है कि ये साजिशन हत्या का मामला है भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही तीनों प्रमुख एजेंसियों ने उन बड़े सबूतों को खोज लिया है, जिनसे अदालत में ये साबित किया जा सकता है कि सुशांत की हत्या हुई थी और इसे साजिश के तहत अंजाम दिया गया। ये बात उन्होंने सीबीआई, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) द्वारा अबतक की गई जांच के निष्कर्षों के आधार पर कही। शनिवार को किए अपने दो ट्वीट में ना केवल उन्होंने इस बात पर भरोसा जताया कि सुशांत को न्याय मिल जाएगा, बल्कि ये भी कहा कि बॉलीवुड में चल रही सफाई प्रक्रिया के चलते वे सही भी साबित हो जाएंगे। सीबीआई ले सकती है फैसला अपने पहले ट्वीट में स्वामी ने लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत के भक्त पूछते हैं कि SSR केस की सुनवाई कब शुरू होगी। मैं नहीं बता सकता, क्योंकि बॉडी नहीं होने की वजह से एम्स की टीम स्वतंत्र जांच नहीं कर सकती। इसलिए अस्पताल के रिकॉर्ड्स पर भरोसा करते हुए उसने बताया कि 'हत्या तो नहीं हुई है, लेकिन सीबीआई परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर फैसला ले सकती है।' इसलिए सीबीआई, ईडी, एनसीबी ने इतना जोश दिखाया।" सुशांत को न्याय मिलेगा अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अब जब त्रिमूर्ति एजेंसियां बड़े सबूतों का खुलासा कर चुकी हैं, जिससे मुझे पूरा विश्वास है कि सीबीआई के लिए अदालत में ये साबित करना आसान हो जाएगा कि निश्चित रूप से ये साजिश के तहत की गई हत्या का मामला है। ना केवल सुशांत को न्याय मिलेगा, बल्कि वे बॉलीवुड में चल रही सफाई प्रक्रिया में वे सही भी साबित हो जाएंगे।' ## सलीके से सबूतों को नष्ट किया गया 3 सितंबर को किए एक ट्वीट में स्वामी ने दावा किया था कि सुशांत केस में सबूतों को व्यवस्थित तरीके से नष्ट किया गया है। उन्होंने लिखा था, 'सबूतों को सलीके से नष्ट किया गया था। इसलिए इस केस में बहुत सावधानी से रिकंस्ट्रक्शन करने की जरूरत होगी। अगले ही दिन सुशांत का अंतिम संस्कार कर दिया गया था, इसलिए कूपर अस्पताल की ऑटोप्सी रिपोर्ट का निर्धारण करना सबसे कठिन काम होगा। इसलिए सीबीआई द्वारा प्राप्त परिस्थिजन्य साक्ष्यों और स्वीकारोक्ति के जरिए इस अंतर को भरा जा सकता है।' ## ऑटोप्सी में भी देरी का आरोप लगाया था इससे पहले 25 अगस्त को किए अपने ट्वीट में स्वामी ने सुशांत को जहर देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि 'हत्यारों और उनकी पहुंच की शैतानी मानसिकता धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटोप्सी को जानबूझकर जबरन लेट किया गया, ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए। जो लोग इसके जिम्मेदार हैं, उन पर नकेल कसने की जरूरत है।' ## सुशांत की मौत से जोड़ा था दुबई कनेक्शन 24 अगस्त को किए अपने ट्वीट में स्वामी ने सुशांत की मौत का दुबई कनेक्शन बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'जैसे एम्स के डाक्टर्स को सुनंदा पुष्कर के पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी और सुशांत के केस में नहीं हुआ। सुशांत की मौत वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?' ## रिया और महेश भट्ट पर उठाया था सवाल इससे पहले स्वामी ने एक अन्य ट्वीट करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, 'अगर रिया चक्रवर्ती ऐसे सबूत देना जारी रखती हैं जो महेश भट्ट से हुई उनकी बातचीत से विरोधाभासी हैं, तो सच्चाई तक पहुंचने के लिए सीबीआई के सामने उन्हें गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुब्रमण्यम स्वामी के मुताबिक तीनों प्रमुख एजेंसियां ऐसे कई सबूतों का खुलासा कर चुकी हैं, जिनसे सुशांत की मौत को हत्या साबित किया जा सकता है। https://ift.tt/3hstuT1

'खाली पीली' फिल्म के' बियॉन्से शरमा जाएगी' गाने के विवादों में आने के बाद मेकर्स ने लिरिक्स के बदले स्पेलिंग में किया बदलाव, ‘Beyonce’ को बना दिया 'Beyonse' अनन्या पांडे और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म खाली-पीली का पहला गाना बियॉन्से शरमा जाएगी रिलीज होते ही विवादों में घिर चुका है। गाने में पॉप सिंगर बियॉन्से का नाम और उनकी एक गोरी लड़की से तुलना होने पर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस गाने में बियॉन्से का नाम बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है। क्योंकि पॉप स्टार पहले ही अपना नाम ट्रेडमार्क करवा चुकी हैं ऐसे में मेकर्स को लीगल एक्शन का खतरा था। विवादों के बाद मेकर्स गाने की लिरिक्स में बदलाव करने वाले थे मगर उन्होंने महज स्पेलिंग बदलकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। इस गाने की मुख्य लाइन- 'हो तुझे देख के गोरिए, बियॉन्से शरमा जाएगी' के कारण हर कोई मेकर्स पर रंग भेद करने का आरोप लगा रहा है। पॉप सिंगर एक ब्लैक वुमन हैं और उनकी तुलना गोरिए (गोरी लड़की) से करना अपमानजनक माना जा रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए मेकर्स ने खुद बियॉन्से की स्पेलिंग में बदलाव कर दिया है। गाने के टाइटल में अब ‘Beyonce’ की जगह Beyonse शब्द का इस्तेमाल हुआ है साथ ही इसका थंबनेल भी बदल चुका है। डायरेक्टर मकबूल खान ने मांगी माफी खाली-पीली डायरेक्टर मकबूल खान ने विवादों पर सफाई देते हुए कहा है कि गाना तैयार करते हुए उनके जहन में रंगभेद को बढ़ावा देना नहीं था। स्पॉटब्वॉय से बातचीत में उन्होंने बताया, 'भारतीय गानों में गोरिए शब्द का इस्तेमाल लड़की के लिए किया जाता है। इससे मेकर्स किसी भी तरह से रंगभेद को बढ़ावा नहीं देना चाहते थे। गाने में दिखाया गया है कि एक लड़का, लड़की को इम्प्रेस करने के लिए उसकी तारीफ करता है। लिरिक्स के मायने थे कि लड़की का डांस और उसकी परफॉर्मेंस बियॉन्से से तुलना करने लायक है। इस लिरिक्स के जरिए वो किसी भी तरह से बियॉन्से का अपमान नहीं करना चाहते थे। साथ ही डायरेक्टर मकबूल खान ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी मांगी है। खाली पीली फिल्म 2 अक्टूबर को जी प्लेक्स पर रिलीज होने को तैयार है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म का मुद्दा गर्म है ऐसे में गुंजन सक्सेना, सड़क 2 के बाद अब इस फिल्म के ट्रेलर और गाने को भी यूट्यूब पर लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक मिल रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After the controversy of song 'Beyonce Sharma Jayegi' from 'Khaali peeli', the makers made a change in spelling instead of Lyrics, replaced 'Beyonce' to 'Beyonse' https://ift.tt/3bUaonJ

ट्वीट में दिखी कंगना रनोट की मायूसी, लिखा- अराजकता के बीच खुद को फंसा महसूस कर रही हूं, पहचान नहीं पा रही हूं कि मैं कहां हूं? शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के विवाद के बीच कंगना रनोट ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसमें उनकी मायूसी दिखाई दे रही है। उन्होंने लिखा है, "इस अराजकता के बीच कई बार ऐसा महसूस होता है कि मैं काफी प्रभावित हो रही हूं। मैं कहां हूं? मैं पहचान नहीं पा रही हूं। जिंदगी मेरे सामने चुनौतियां लाती है और मैं उनका सामना करने की कोशिश करती हूं। लेकिन चुनौतियां आती ही रहती हैं। मैं पूरी जान लगा देती हूं। लेकिन अराजकता मुझे दोबारा घेर लेती है।" क्या ताजा विवादों की वजह से परेशान हैं कंगना कंगना की इस पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे अपने ताजा विवादों की वजह से परेशान हैं। दरअसल, पिछले दिनों उन्होंने अपने एक बयान में मुंबई की तुलना पाकिस्तान से की थी। इसके बाद शिवसेना के इशारे पर बीएमसी ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। हालांकि, उन्होंने हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन उनका ताजा ट्वीट इशारा कर रहा है कि वे अब खुद को उलझी हुई महसूस कर रही हैं। उद्धव ठाकरे की तुलना रावण से की कंगना ने इससे पहले एक अन्य ट्वीट किया था, जिसमें वे रानी लक्ष्मीबाई के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नजर आ रही हैं। इसके बैकग्राउंड में उद्धव ठाकरे को रावण के रूप में दिखाया गया है। कंगना ने कैप्शन में लिखा है, "कई तरह की मीम्स मिलीं। मेरे दोस्त विवेक अग्निहोत्री जी द्वारा भेजी गई इस मीम ने मुझे इमोशनल कर दिया।" ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई में उन्हें करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। https://ift.tt/33qTJ7c

#Plant4SSR कैम्पेन के लिए अंकिता लोखंडे ने रोपा पौधा, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कमेंट में लुटाया प्यार सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे ने उस सपने को पूरा करने में हिस्सा लिया, जिसमें वे 1000 पौधे लगाना चाहते थे। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने अपील की थी कि 13 सितंबर को उनके फैन्स से पौधे लगाएं। इसके बाद अंकिता ने पौधे लगाते हुए फोटो शेयर किया है। अंकिता की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए श्वेता सिंह ने ढेर सारा प्यार लुटाया। अंकिता ने कहा हम उसे ऐसे याद रखेंगे किता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैची और मम्मा, हर चीज में मेरा पार्टनर। पौधे रोप रहे हैं। ये हमारा तरीका है, उसे उसके सपनों को पूरा करते हुए याद करने का। इन फोटो पर श्वेता सिंह ने कमेंट में हार्ट इमोजी शेयर पोस्ट की। यह सुशांत के 50 में से 11वें नंबर का सपना था, जिसे नाम दिया है #PLANT4SSR। इसके लिए 13 सितंबर को सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक पौधे लगाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करना है, सुशांत के परिवार को टैग करते हुए। सुशांत ने साल भर पहले लिखे 50 सपने 14 सितंबर 2019 को शेयर की एक पोस्ट में सुशांत ने अपने 50 सपनों की विश लिस्ट के बारे में बताया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- 'मेरे 50 सपने और गिनती जारी है...' इस दौरान उन्होंने अपना सबसे पहला सपना प्लेन उड़ाना सीखना बताया था, वहीं आखिरी सपने के तौर पर ट्रेन से यूरोप घूमने के बारे में लिखा था। इन्हीं में से 11वें नंबर का सपना हजार पौधे रोपना था। इन खास सपनों को पूरे किए बिना चले गए सुशांत प्लेन को उड़ाना सीखना आयरनमैन ट्रायथलोन (स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग) की ट्रेनिंग लेना बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना मोर्स कोड (टेलीकम्युनिकेशन की भाषा) सीखना स्पेस के बारे में सीखने में बच्चों की मदद करना चार तालियों वाला पुशअप करना एक हजार पेड़ लगाना दिल्ली कॉलेज के होस्टल में एक शाम गुजारना कैलाश पर्वत पर ध्यान लगाना एक किताब लिखना छह महीने में सिक्स पैक एब्स बनाना जंगल में एक सप्ताह बिताना वैदिक ज्योतिष को समझना कम से कम 10 डांस फॉर्म सीखना खेती करना सीखना 50 पसंदीदा गानों को गिटार पर सीखना एक लैम्बोर्गिनी का मालिक बनना स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना विएना के सेंट स्टीफेंस कैथेड्रल में जाना कैपोइरा सीखना (अफ्रो-ब्राजीलियन मार्शल आर्ट) ट्रेन के जरिए यूरोप की यात्रा करना Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ankita Lokhande planted sapling to fulfil dream of sushsant singh rajput with #Plant4SSR https://ift.tt/2RnTwvS