Posts

प्लेन में मीडियाकर्मियों द्वारा तोड़े गए कई नियम, डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी से मांगी रिपोर्ट बुधवार को चंडीगढ़ से मुंबई आई इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E-264 में मीडियाकर्मियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनी से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसी फ्लाइट में अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी बहन रंगोली के साथ चंडीगढ़ से मुंबई आईं थीं। चंडीगढ़ के मोहाली एअरपोर्ट से दोपहर 12.20 पर रवाना हुई इस फ्लाइट में कई न्यूज चैनलों के रिपोर्टर और कैमरामैन भी सवार थे। सभी ने कंगना का वीडियो अपने कैमरों में कैद किया और फ्लाइट के उड़ने से पहले इन्हें सोशल प्लेटफार्म पर शेयर भी किया। डीजीसीए ने इसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बताया है। नियम के अनुसार प्लेन में किसी तरह की वीडियो शूटिंग प्रतिबंधित है। प्लेन में लगातार अपने मोबाइल फोन से एक्ट्रेस की तस्वीरें खींचते मीडियाकर्मी। जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं उसमें मीडियाकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए एक्ट्रेस कंगना के पास जाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ ने मास्क भी नहीं लगाया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि कइयों ने उनके पास जाने का प्रयास भी किया। इस वजह से कुछ देर एक लिए प्लेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। यही नहीं एक्ट्रेस के उतरने के वीडियो कैमरे में कैद करने के चक्कर में भी प्लेन में अफरातफरी बनी रही। इन सबको लेकर ही रिपोर्ट तलब की गई है। नियम उल्लंघन का आरोप अगर सही पाया जाता है तो मीडियाकर्मियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। कंगना का चंडीगढ़ से मुंबई तक का सफर बुधवार सुबह 10.30 बजे: कमांडो से घिरीं और सफेद साड़ी पहने कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मौजूद लोग उन्हें झांसी की रानी कहकर पुकारने लगे। इस पर एक्ट्रेस मुस्कुरा दीं और हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। सुबह 11.00 बजे: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकरार दिखी। भीड़ को देखते हुए उन्हें एयरपोर्ट में डिपार्चर की बजाए अराइवल गेट से अंदर ले जाया गया। इस दौरान मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की। सुबह 11.40 बजे: कंगना बहन रंगोली के साथ प्लेन में दाखिल हुईं। उनके प्लेन में पहुंचते ही वहां बैठे यात्रियों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। प्लेन में पूरा टाइम कंगना मोबाइल में वीडियो देखती रहीं। दोपहर 12.20 बजे: इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्लेन में सबसे आगे एक्ट्रेस कॉकपिट के करीब चेहरे पर मास्क और फेस शील्ड लगाकर बैठीं रहीं। एक्ट्रेस लगातार अपने फोन पर कुछ वीडियो देख रहीं थीं। रास्ते में कुछ मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की रिक्वेस्ट की, जिसे एक्ट्रेस की बहन की ओर से मना कर दिया गया। दोपहर 2.30 बजे: तकरीबन दो घंटे का सफर पूरा कर प्लेन ढाई बजे के आसपास मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट के बाहर भी भारी हलचल देखने को मिली। आरपीआई आठवले और करणी सेना के कार्यकर्ता एक्ट्रेस के सपोर्ट में एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर मौजूद थे। शिवसेना के 500 से ज्यादा समर्थक और कार्यकर्ता काले झंडे लेकर अभिनेत्री का विरोध कर रहे थे। एक्ट्रेस का वीडियो कैप्चर करने के दौरान कई मीडियाकर्मी धक्कामुक्की करते हुए नजर आये। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना पूरी फ्लाइट में मोबाइल पर वीडियो देखती रहीं और मीडियाकर्मी लगातार उनकी तस्वीरें अपने केमरे में कैद का प्रयास करते रहे। https://ift.tt/3hl1ctx

रिया चक्रवर्ती को सालों से जानती हैं अंकिता लोखंडे को भला-बुरा कहने वाली शिबानी दांडेकर, तलाकशुदा फरहान अख्तर की हैं गर्लफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती जेल में बंद हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। इनमें से एक शिबानी दांडेकर हैं जो रिया की करीबी दोस्त हैं और उन्हें तब से जानती हैं जब वह 16 साल की थीं। शिबानी सोशल मीडिया पर रिया के सपोर्ट में लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत के परिवार का सपोर्ट करने वाली अंकिता लोखंडे को काफी भला बुरा कहा है। यही वजह है कि शिबानी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। यहां तक कि उनके विकिपीडिया पेज को एडिट करके लोगों ने उन्हें फ्लॉप सिंगर, गोल्ड डिगर करार दिया है। विदेश में पली-बढ़ी हैं शिबानी शिबानी का जन्म 27 अगस्त 1980 को पुणे की एक मराठी-कोंकणी फैमिली में हुआ। उनकी फैमिली लंदन शिफ्ट हो गई थी जिसके बाद शिबानी पहले अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया में रहीं। शिबानी की परवरिश विदेश में ही हुई। बहनों अपेक्षा और अनुषा के साथ शिबानी। शिबानी की दो बहनें हैं। बड़ी बहन का नाम अनुषा दांडेकर है जो कि फेमस मॉडल और वीजे हैं। वहीं दूसरी बहन का नाम अपेक्षा दांडेकर है। तीनों ही बहनों को संगीत में रूचि थी जिसके चलते इन्होने डी-मेजर नाम का एक बैंड भी बनाया। एंकरिंग में बनाई पहचान करियर को आगे बढ़ाने के लिए शिबानी न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई थीं। यहां उन्होंने नमस्ते अमेरिका, वी-देसी और द एशियन वैरायटी शो को होस्ट किया। कुछ साल अमेरिका में काम करने के बाद शिबानी इंडिया लौट आईं। यहां उन्होंने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया। शिबानी 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में बतौर को-होस्ट नजर आई थीं। शिबानी ने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया है। शिबानी ने मराठी मूवी टाइमपास में हाय पोली साजुक और संघर्ष में 36 नखरेवाली जैसे आइटम नंबर भी किए हैं। शिबानी 2015 में आई बॉलीवुड मूवी रॉय में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें सलमान खान की सुल्तान, शाहिद कपूर की शानदार, नूर, नाम शबाना और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में भी देखा जा चुका है। 40 साल की शिबानी की अगली फिल्म फिरकी है जिसमें करण सिंह ग्रोवर, नील नितिन मुकेश और केके मेनन नजर आएंगे। फरहान अख्तर को कर रहीं डेट पिछले कुछ सालों से शिबानी बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दरअसल, इनकी मुलाकात 2015 में शो 'आई कैन डू दैट' के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं। शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना ने अप्रैल, 2017 में तलाक लिया। दोनों शादी के 17 साल बाद अलग हुए। इसके बाद फरहान शिबानी के साथ रिलेशन में आ गए। दोनों लॉकडाउन के दौरान लिव इन में थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Unknown facts and live updates about shibani dandekar who is supporting rhea chakraborty https://ift.tt/3jZVTl0

फराह के भाई साजिद खान पर मॉडल ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए, सोशल मीडिया पर लिखा- दो साल पहले परिवार की वजह से चुप रह गई थी फेमस फिल्म मेकर साजिद खान एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में है। मुंबई में रहने वाली डिंपल पॉल नाम की एक भारतीय मॉडल ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल का कहना है कि अपनी फिल्म 'हाउसफुल' में रोल देने के नाम पर साजिद ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और गंदी बातें की थीं। जबकि तब वो नाबालिग थीं। डिंपल पॉल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इससे पहले कि लोकतंत्र मर जाए और अभिव्यक्ति की आजादी ना रहे, मुझे लगा कि मुझे भी बोलना चाहिए।' साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान भी चार महिलाओं ने साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साजिद फेमस कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं। दो साल पहले चुप रहने की वजह बताई अपनी पोस्ट में डिंपल ने लिखा, 'जब #MeToo मूवमेंट शुरू हुआ था, बहुत से लोगों ने साजिद खान के बारे में बात की थी लेकिन मैं हिम्मत नहीं कर सकी। क्योंकि हर दूसरे कलाकार की तरह, जिनका कोई गॉडफादर नहीं होता और जिन्हें परिवार के लिए कमाना पड़ता है, मैं चुप रही थी।' 'अब मेरे साथ मेरे माता-पिता नहीं हैं। मैं खुद के लिए कमा रही हूं। अब मैं ये बताने की हिम्मत कर सकती हूं कि 17 साल की उम्र में साजिद खान ने मेरा उत्पीड़न किया था।' उसने मुझे छूने की कोशिश की थी 'उसने मेरे साथ गंदी बातें कीं। उसने मुझे छूने की कोशिश की। यहां तक कि उसकी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल में एक रोल देने के बदले उसने मुझे अपने सामने कपड़े उतारने के लिए भी कहा था।' किसी की दया के लिए सामने नहीं आई 'भगवान जाने उसने जाने कितनी लड़कियों के साथ ऐसा किया होगा। मैं किसी की दया या सहानुभूति पाने के लिए सामने नहीं आई हूं। ये सिर्फ इतना है कि अब मुझे अहसास हुआ है कि उसने मुझे कितनी बुरी तरह प्रभावित किया था, जब मैं बच्ची थी और मैंने नहीं बोलने का फैसला किया था। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है ना?' मैंने चुप रहकर गलती की थी आगे साजिद जैसे लोगों को गाली देते हुए डिंपल ने लिखा, 'इन कमीनों को ना केवल कास्टिंग काउच के लिए बल्कि जोड़-तोड़ और आपके सपनों को चुराने के लिए भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। लेकिन मैं रुकी नहीं। लेकिन मैंने जो गलती की वो ये कि उस बारे में मैंने कुछ कहा नहीं।' 2 साल पहले 4 महिलाओं ने लगाए थे ऐसे आरोप #Metoo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर उनकी पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाए थे। सलोनी के मुताबिक साजिद ने उनसे बिकिनी फोटोज मांगे थे, कई बार गलत जगह छुआ था और भद्दे कमेंट्स भी किए थे। इसके अलावा एक पत्रकार ने अपने आरोप में कहा था कि साजिद ने उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और जबरन किस किया था। मॉडल और एक्ट्रेस रेचेल व्हाइट ने साजिद पर आरोप लगाया था कि जब वो काम मांगने गईं तो साजिद ने कहा था- 'मुझे दिखाओ कि तुम बिकिनी में कैसी लगती हो, पांच मिनट में अगर सिड्यूस कर पाईं तो रोल मिलेगा।' एक अन्य आरोप एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने भी लगाया था। उन्होंने बताया था कि साजिद ने उन्हें ऑडिशन में कपड़े उतारने के लिए कहा था। ताजा आरोपों के बाद लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग डिंपल की पोस्ट वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग साजिद खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर #ArrestSajidKhan ट्रेंड कराने लगे। इस दौरान लोगों ने साजिद पर लगे पिछले आरोपों के इंटरव्यू और उससे जुड़ी खबरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मॉडल डिंपल पॉल का कहना है कि उस वक्त मुझ पर मेरे माता-पिता की जिम्मेदारी थी, इसलिए मैंने चुप रहना बेहतर समझा था। लेकिन वो मेरी एक गलती थी। https://ift.tt/3hrO0TS

मद्रास हाईकोर्ट ने कर चोरी के मामले में एआर रहमान को नोटिस जारी किया; मामला 8 साल पुराना, ट्रस्ट के खाते में मंगवाई थी रकम मद्रास हाई कोर्ट ने ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान को नोटिस जारी कर इनकम टैक्स से जुड़े मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। रहमान पर आरोप है कि उन्होंने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट एआर रहमान फाउंडेशन के जरिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनकम की थी। ताकि उन्हें इस रकम पर टैक्स न देना पड़े। यूके बेस्ड कंपनी ने किया था पेमेंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के वकील के अनुसार रहमान ने यूके बेस्ड टेलीकॉम कंपनी के साथ स्पेशल रिंगटोन बनाने के लिए 2011-12 में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जिसके लिए उन्हें 3.47 करोड़ रुपये की इनकम हुई थी। इस कॉन्ट्रैक्ट में रहमान ने कंपनी से कहा था कि वे अमाउंट सीधे उनके चैरिटेबल फाउंडेशन के नाम पर ट्रांसफर करे। ट्रस्ट को मिली इनकम पर नहीं देना पड़ता टैक्स रहमान के खिलाफ दायर की गई याचिका में इनकम टैक्स के काउंसिल ने कहा - जिस इनकम पर टैक्स है वह निश्चित रूप से रहमान को देना चाहिए। टैक्स की कटौती के बाद इसे ट्रस्ट को दिया जा सकता है। लेकिन जो रास्ता रहमान ने कमाई के लिए अपनाया वह सही नहीं है क्योंकि इनकम टैक्स एक्ट के तहत ट्रस्ट को मिली आय टैक्स फ्री होती है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक रहमान की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Madras High Court issued notice to AR Rahman in case of tax evasion for the income of more then rs 3 crore https://ift.tt/2Zssng2

हार्ट अटैक के 15 दिन बाद कॉमेडियन वदिवेल बालाजी ने सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस, परिवार की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स तमिल फिल्मों और टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन और अभिनेता वदिवेल बालाजी का निधन हो गया है। 45 साल के बालाजी को करीब 15 दिन पहले मेजर हार्ट अटैक आया था। फैमिली ने उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा था। आखिर में उन्हें चेन्नई के ओमांदूर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स वदिवेल बालाजी की मौत के बाद कई सेलेब्स उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। तमिल फिल्म अभिनेता और सिंगर शिवकार्तिकेयन ने बालाजी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है। इसे लेकर उन्होंने डायरेक्टर थॉमसन से बात की है, जो बालाजी के परिवार के करीबी हैं। विजय ने फाइनेंशियल हेल्प ऑफर की एक्टर विजय सेतुपति शुक्रवार को वदिवेल बालाजी को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेतुपति ने बालाजी के फैमिली मेंबर्स से कहा है कि जब भी किसी तरह की मदद की जरूरत हो, तब वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके अलावा एक्टर रोबो शंकर और एक्ट्रेस दिव्यदर्शिनी भी बालाजी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने भी उनकी पत्नी और बच्चों को आर्थिक मदद दी। दोनों हाथ हो गए थे पैरालाइज मीडिया से बातचीत में वदिवेल बालाजी के परिवार ने बताया कि स्ट्रोक के कारण बालाजी के दोनों हाथ पैरालाइज हो गए थे। उन्होंने अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई अस्पतालों ने उनसे पैसे ऐंठे हैं। बालाजी ने विजय टीवी पर 'कलाकापोवाधू यारू' और 'आधु इधु एधु' जैसे रियलिटी शो में काम किया है। 'आधु इधु एधु' से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कॉमेडियन वदिवेल बालाजी (बाएं) के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा शिवकार्तिकेयन (दाएं) किया है। https://ift.tt/2FbNtZb

एनसीबी के निष्कर्षों के आधार पर नया केस दर्ज करने की तैयारी में ईडी, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पहले से ही कर रहा मनी लॉन्डरिंग की जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फ्रेश केस फाइल करने की तैयारी में है, जो कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के निष्कर्षों के आधार पर होगा। रिपोर्ट्स में यह दावा ईडी के अधिकारियों के हवाले से किया गया है। इससे पहले ईडी ने 31 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में दर्ज कराई एफआईआर के आधार पर रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया था। एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया ईडी के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है, "पहले हमने केके सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए के गबन की जांच की गई। जबकि नया केस एनसीबी की फाइंडिंग पर बेस्ड होगा, जिसके तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" अधिकारी ने कहा कि अब वे ड्रग्स की तस्करी और खरीदी से बने पैसे के एंगल से जांच करेंगे। एक अन्य अधिकारी के हवाले से लिखा गया कि नए केस में ड्रग्स बेचने, खरीदने और इसकी तस्करी करने को अपराध के रूप में देखा जाएगा। अधिकारी ने कहा, "हम एनसीबी से जांच की कॉपी लेंगे और उसकी स्टडी करेंगे। डॉक्युमेंट्स को अच्छे से पढ़ने के बाद हम नया केस रजिस्टर्ड करने पर फैसला लेंगे।" 26 अगस्त को एनसीबी ने केस दर्ज किया था 26 अगस्त को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया। दरअसल, ईडी ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन को क्लोन करके उससे डिलीट डाटा रिकवर किया था। क्लोनिंग के बाद रिया के चैट के रिकॉर्ड सामने आए और उसमें ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ था। रिया समेत 10 लोग हो चुके गिरफ्तार एनसीबी ने ड्रग्स की खरीद-परोख्त के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत शामिल हैं। एनसीबी ने कैजाद इब्राहिम, जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार जैसे ड्रग पैडलर और इन तक ड्रग्स की सप्लाई करने वाले अनुज केसवानी को भी गिरफ्तार किया है। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। उन्होंने सेशन कोर्ट से जमानत मांगी थी, लेकिन उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत उनके मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे। उनकी मौत की जांच तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही हैं। https://ift.tt/3meePOH

टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं अंकिता लोखंडे, सुशांत के लिए दांव पर लगा दिया था करियर, संजय लीला भंसाली का ऑफर भी कर चुकीं रिजेक्ट सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे लगातार सुर्खियों में हैं। अंकिता सुशांत के परिवार के समर्थन में खड़ी हुई हैं और उनके साथ न्याय की मांग कर रही हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं अंकिता की लाइफ के चुनिंदा फैक्ट्स पर... उज्जैन में जन्मी हैं अंकिता अंकिता 36 साल की हैं। अंकिता का जन्म 19 दिसंबर, 1984 को उज्जैन, मध्यप्रदेश में हुआ था। उनका असली नाम तनुजा शशिकांत लोखंडे और निकनेम मिंटी है। अंकिता ने अपनी स्कूलिंग इंदौर, मध्य प्रदेश से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंदौर के प्राइवेट कॉलेज से ही ग्रेजुएशन किया। पिता शशिकांत लोखंडे बैंकर हैं जबकि मां वंदना लोखंडे टीचर हैं। अंकिता के दो छोटे भाई-बहन हैं जिनके नाम सूरज लोखंडे और ज्योति लोखंडे हैं। करियर अंकिता बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने 2004 में जी टीवी के रियलटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज में हिस्सा लिया। यहां वह विजेता तो नहीं बनीं लेकिन उनके टैलेंट की काफी तारीफ हुई। यही वजह है कि अंकिता को 2009 में जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में अर्चना का मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। मानव-अर्चना के किरदार में सुशांत-अंकिता। इस रोल ने अंकिता को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दी और वह घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गईं। यह शो 2009 से 2014 तक प्रसारित हुआ जिसके तकरीबन 1500 एपिसोड प्रसारित हुए। शो की पॉपुलैरिटी ने अंकिता को टेलीविजन इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक बना दिया था। उस दौरान वह प्रति एपिसोड 1.5 लाख रु. चार्ज करती थीं। इस शो के बाद अंकिता 2011 में झलक दिखला जा-4 में बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने मिनी सीरीज एक थी नायिका, कॉमेडी सर्कस और प्रज्ञा में भी काम किया। पर्सनल लाइफ अंकिता-सुशांत 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। पवित्र रिश्ता शो अंकिता के लिए प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी लकी साबित हुआ। इस शो में उनके लवर मानव का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत से उनकी बॉन्डिंग हो गई। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। तकरीबन 6 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों का 2016 में ब्रेक-अप हो गया। पद्मावत का ऑफर ठुकराया था रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने 2016 में अंकिता को पद्मावत में रोल ऑफर किया था लेकिन इसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। इस बात का अंकिता को आज भी अफसोस है। कहा जाता है कि इस दौरान अंकिता सुशांत के साथ अपने रिश्ते को वक्त देना चाहती थीं इसलिए उन्होंने कई ऑफर ठुकरा दिए थे। सुशांत-अंकिता के कॉमन फ्रेंड संदीप सिंह ने भी एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि अंकिता सुशांत के लिए अपना करियर दांव पर लगाने से नहीं हिचकिचाईं थीं। इसके बाद अंकिता ने हैप्पी न्यू ईयर और सुल्तान के लिए ऑडिशन दिए लेकिन वह इसमें सिलेक्ट नहीं हो पाईं। फिल्मों में अंकिता की शुरुआत 2019 में हुई। उन्होंने कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में झलकारी बाई का किरदार निभाया। इसके बाद अंकिता बागी-3 में भी नजर आईं। सुशांत के बाद जिंदगी में आए विकी अंकिता इन दिनों बिजनेसमैन विकी जैन को डेट कर रही हैं। विकी बिलासपुर के एक बिजनेसमैन हैं जो कि बॉक्स क्रिकेट लीग के को-ओनर भी हैं। पिछले दिनों खबरें थीं कि अंकिता-विकी ने सगाई कर ली है और इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। विकी जैन के साथ यह फोटो अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Some Lesser Known But Interesting Facts About Sushant Singh Rajput's ex-girlfriend Ankita Lokhande https://ift.tt/3ifJvga

अंकिता लोखंडे ने दिया शिबानी दांडेकर के '2 सेकंड की प्रसिद्धि' वाले कमेंट का जवाब, बोलीं- टीवी कलाकारों को हल्की निगाह से देखना बंद करो एक्टर और फरहार अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अंकिता 2 सेकंड की प्रसिद्धि पाने के लिए रिया पर आरोप लगा रही हैं। उनके आरोपों पर अंकिता ने एक बड़ी पोस्ट लिखते हुए उन्हें जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि टेलीविजन कलाकारों को हल्की नजर से देखना बंद कीजिए। अपनी पोस्ट में अंकिता ने पूछा कि कोई 2 सेकंड की प्रसिद्धि वाली बात कैसे सोच सकता है, क्या इसलिए कि मैंने ज्यादातर काम टीवी में किया। या इसलिए कि आप जिसके लिए आवाज उठा रहे हो उससे आपका 10 सालों का रिश्ता है। उन्होंने लिखा कि 'मुझे टेलीविजन कलाकार होने पर गर्व है'। अंकिता ने बताया- 2004 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था अपनी पोस्ट में अंकिता ने लिखा, '2 सेकंड की प्रसिद्धि, इस लाइन को पढ़कर आज मैंने सोचा, मैं एक छोटे से शहर से आती हूं और विनम्र पृष्ठभूमि से संबंध रखती हूं, मेरे पास खुद को दिखाने के लिए कोई फैंसी शिक्षा भी नहीं थी। मैंने साल 2004 में शो 'जी सिने स्टार्स की खोज' से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन मेरी असली यात्रा साल 2009 में शो 'पवित्र रिश्ता' के साथ शुरू हुई थी। जो कि साल 2014 तक जारी रहा।' 'मैं अन्याय करूंगी अगर मैं इस बात का उल्लेख नहीं करूं कि ये लगातार छह सालों तक टेलीविजन पर सबसे ज्यादा जीईसी टीआरपी के साथ सबसे अच्छे शो में से एक रहा है।' अबतक 'अर्चना' से जुड़ा महसूस करती हूं आगे उन्होंने लिखा, 'प्रसिद्धि तो प्रेम और गर्मजोशी का सिर्फ एक सह-उत्पाद है जो कि एक कलाकार को लोगों से मिलता है। सभी दर्शकों के साथ-साथ मैं भी आजतक खुद को 'अर्चना' के पात्र के साथ जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। मेरा भाग्य और लोग दोनों अबतक मुझ पर मेहरबान रहे हैं और अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते आए हैं।' 'एक अभिनेता की तमन्ना जितना संभव हो सके उतने और तरह-तरह के रोल करने की रहती है। जिससे वो खुद को एक्सप्लोर कर सके। सौभाग्य से, मुझे 'मणिकर्णिका' के साथ-साथ 'बागी 3' में भी काम करने का मौका मिला।' कोई 2 सेकंड वाली सोच कैसे रख सकता है इसके बाद उन्होंने लिखा, 'आखिरी बात, मैं पिछले 17 सालों से अबतक टेलीविजन और बॉलीवुड में एक्टर रही हूं, और जब मैं अपने दिवंगत दोस्त का समर्थन करने की कोशिश कर रही हूं, तो एक विचार व्यक्त किया जाता है कि मैं न्याय मांग रही हूं क्योंकि मुझे 2 सेकंड की प्रसिद्धि और सस्ते प्रचार की आवश्यकता है। मैं इस बात को नहीं समझ पा रही हूं कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की सोच कैसे रख सकता है।' 'क्या इसलिए क्योंकि मैंने ज्यादातर काम बॉलीवुड की बजाय टेलीविजन में किया है? क्या इस वजह से आप उस व्यक्ति के लिए आवाज उठा रहे हैं, क्योंकि उसके साथ लगभग एक दशक से आपका रिश्ता है? हम टेलीविजन कलाकारों को हल्की नजरों से देखना बंद करो, क्या यही वो वजह है जिसके चलते आपने मेरे शब्दों को 'विचित्र' बताया था। टेलीविजन इंडस्ट्री के कलाकारों भी उतनी ही मेहनत और समर्पण की आवश्यकता रहती है, जितना कि बॉलीवुड में रहती है।' बोलीं- मुझे टीवी कलाकार होने पर गर्व 'मुझे टेलीविजन कलाकार होने पर गर्व है।' 'और अगर किसी और चीज के लिए नहीं, तो उन लोगों के लिए मैं हमेशा अपनी आवाज उठाऊंगी जिन्हें मैं प्यार करती हूं और जिनकी मुझे परवाह है। इसके बाद उन्होंने हैशटैग लगाते हुए लिखा, टेलीविजन कलाकार होने पर गर्व है।' #proudtobeatelevisionactor #WarriorsRoar4SSR#justiceforsushant रिया चक्रवर्ती के बचाव में उतरीं शिबानी फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने बुधवार रात अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, 'पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने खुद सुशांत के साथ अपने रिश्ते की समस्याओं को तो स्पष्ट रूप से कभी नहीं निपटाया। वो 2 सेकंड की प्रसिद्धि चाहती है और रिया को निशाना बनाकर और विच-हंट में प्रमुख भूमिका निभाकर उसे वो मिल भी रही है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput's Ex Ankita Lokhade responds to Shibani Dandekar's 2 Minutes of Fame' comment, says 'stop looking down on TV actors' https://ift.tt/33lIz3J

कंगना बोलीं- बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी; सोनिया से पूछा- मेरे साथ जो हुआ, उससे आप दुखी नहीं हैं? एक्ट्रेस कंगना रनोट ने शुक्रवार को शिवसेना के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने सुबह 3 ट्वीट किए। उन्होंने कहा, 'अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में अपनी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए बर्ताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने की अपील अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं?' उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे को भी डर था कि शिवसेना एक दिन कांग्रेस बन जाएगी। उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'आप पश्चिम में पले बढ़े हैं और भारत में यहां रहते हैं। आप महिलाओं के संघर्ष को जानते हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है। ऐसे में इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता को तय करेगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले में दखल देंगी। मंत्री ने कहा- कंगना ने मुंबई का अपमान किया उधर, महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जयंत पाटील ने कंगना के बयानों को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अपशब्दों का प्रयोग करके मुंबई का अपमान किया है। शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें जयंत पाटिल ने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधा। कंगना ने कहा- बाला साहब को डर था कि शिवसेना, कांग्रेस बन जाएगी: एक टीवी इंटरव्यू को ट्वीट कर कंगना रनोट ने शुक्रवार को कहा, 'महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकन में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गुटबंधन करेगी और कांग्रेस बनेगी। मैं जानना चाहता हूं कि आज उनकी पार्टी की स्थिति को देखते हुए उनकी सजग भावना क्या है?' ## कंगना के समर्थन में आया हिमाचल महिला आयोग कंगना रनोट के ऑफिस को तोड़े जाने को हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले पर आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि एक्ट्रेस के साथ हुए कथित उत्पीड़न के मसले को आयोग कोई कदम उठाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut Shiv Sena Mumbai Update | Latest & Breaking News On Kangana Ranaut; jayant patil targets actress kangana slam sonia gandhi https://ift.tt/2Zp6s9u

मेरे पास इसे फिर से बनवाने के पैसे नहीं, इसी खंडहर को अपना ऑफिस बनाऊंगी और यहीं से काम करूंगी कंगना रनोट की मानें तो उनके पास अपने ऑफिस को दोबारा बनवाने के पैसे नहीं है। 33 साल की एक्ट्रेस ने एक ट्वीट में लिखा है, "मैंने 15 जनवरी को अपने ऑफिस की ओपनिंग की थी। इसके तुरंत बाद कोरोना का प्रहार हुआ। ज्यादातर लोगों की तरह तब से मैंने भी कोई काम नहीं किया है। मेरे पास इसे फिर से बनवाने के पैसे नहीं हैं। मैं इसी खंडहर से काम करूंगी और इसे एक महिला के ऐसे ऑफिस के रूप में रखूंगी, जिसे उसकी आवाज उठाने की वजह से तबाह कर दिया गया।" मुंबई पहुंचने के बाद मां का फोन नहीं उठाया कंगना ने एक अन्य ट्वीट में यह दावा किया कि उन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद मां का फोन नहीं उठाया, क्योंकि उन्हें बार-बार उनकी चेतावनी याद आ रही थी। उन्होंने लिखा है, "जब उन्होंने मेरा ऑफिस तोड़ा तो मेरी आंखों के सामने मां का चेतावनी भरा चेहरा आ गया, जैसे वो कह रही हों, 'कहा था मैंने।'तब से मैंने उनका कॉल रिसीव नहीं किया है।" ## आशा रनोट ने कहा- बेटी पर गर्व है इस ट्वीट के साथ कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी मां आशा रनोट उन पर गर्व जता रही हैं। इसमें वे कह रही हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जो सच्चाई के लिए लड़ रही है। आशा रनोट ने यह भी कहा कि वे बेटी को सुरक्षा देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करती हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आभारी हैं, जिन्होंने यह जानते हुए भी उनकी बेटी को सुरक्षा दी कि उनका परिवार लंबे समय तक कांग्रेस में रहा है। बुधवार को ऑफिस देखने पहुंची थीं कंगना बुधवार को कंगना अपना टूटा हुआ ऑफिस देखने पहुंची थीं। वे वहां 10 मिनट तक रुकीं। कभी भावुक दिखीं और कभी गुस्से में, लेकिन इस विजिट के दौरान उन्होंने अपनी सेहत को लेकर सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। कंगना ने दफ्तर पहुंचते वक्त कोरोना काल के लिए जरूरी किया गया मास्क नहीं लगा रखा था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी नहीं किया गया। कंगना को 2 करोड़ रुपए का नुकसान 9 सितंबर को करीब दो घंटे कंगना रनोट के ऑफिस में बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कंगना को करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कंगना ने इस तीन मंजिला ऑफिस को बनवाने करीब 48 करोड़ रुपए खर्च किए थे। दावा किया जा रहा है कि बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शिवसेना के इशारे पर की है। दरअसल, कंगना पिछले कुछ दिनों से लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमलावर हैं। बीएमसी की कार्रवाई के बाद भी उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लेकर उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा था- "आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।" कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिस पहुंचीं कंगना:गुस्से में भूलीं कोरोना काल के नियम; न मास्क लगाया और न सोशल डिस्टेंसिंग रखी, 4 दिन में मनाली लौट सकती हैं कंगना 2. कंगना का नया दावा:एक्ट्रेस बोलीं- जिस बिल्डिंग में रहती हूं, वो शरद पवार से ताल्लुक रखती है; एनसीपी चीफ ने कहा- मेरी भी इच्छा है कि कोई मेरे नाम इमारत लिख दे 3. कंगना VS महाराष्ट्र सरकार:जयंत पाटिल ने कहा-पब्लिसिटी के लिए एक्ट्रेस ने खड़ा किया विवाद, कंगना ने सोनिया गांधी से पूछा-बतौर महिला आपका दिल नहीं दुखा Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बीएमसी की कार्रवाई में कंगना रनोट को करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। https://ift.tt/3m9ur68

रिया रहेंगी जेल में या मिलेगी बेल आज होगा स्पष्ट, जमानत याचिका पर फैसला आज, नया केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी ईडी की टीम सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज फैसला आने वाला है। गुरुवार को मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आज के लिए फैसले को सुरक्षित रख लिया था। भायखला जेल में बंद रिया 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रिया ने जमानत के लिए दूसरी बार प्रयास किया है। विशेष न्यायाधीश जी बी गुराव की बेंच में रिया और शोविक के अलावा इस मामले में गिरफ्तार चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें सुशांत के मैंनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके निजी कर्मचारी दीपेश सावंत और मादक पदार्थों के संदिग्ध कारोबारी जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार शामिल हैं। रिया और शोविक की और से उनके वकील सतीश मानशिंदे द्वारा याचिका दायर की गई है। मानशिंदे के अलावा स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्युटर अतुल सरपांडे और एनसीबी के जांच अधिकारी किरन बाबू भी गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान मौजूद थे। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं। अदालत में रिया के वकील की 3 दलीलें 1. एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था। 2. रिया से पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। 3. रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उनकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई, उन्हें फंसाया जा रहा है। रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी की 4 दलीलें 1. रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। 2. रिया के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस हैं। 3. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है। 4.इस केस में जितनी ड्रग्स जब्त की गई है, उसकी मात्रा कम है मगर फिर भी इस ड्रग्स की कीमत 1 लाख 85 हजार 200 रुपए है। रिया और अन्य के खिलाफ नया मामला दर्ज करने की तैयारी में ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने वाली प्रवर्तन निदेशालय की टीम एनसीबी के निष्कर्षो पर नया मामला दर्ज कर सकती है। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा है कि नया मामला दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ले रही है, क्योंकि एनसीबी का मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, "पहले हमने के.के.सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था, जो सुशांत के बैंक खाते से पैसे निकालने से जुड़ा था। जबकि नया मामला एनसीबी के निष्कर्षो पर आधारित होगा, क्योंकि इसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।" उन्होंने आगे कहा कि ईडी ड्रग तस्करी और ड्रग खरीद के माध्यम से कमाए गए पैसे का एंगल भी देखेगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ड्रग की बिक्री, खरीद और तस्करी के माध्यम से आए पैसे को नए मामले में आपराधिक तरीके से की गई कमाई माना जाएगा। अधिकारी ने यह भी कहा, "हम एनसीबी से उसकी जांच की कॉपी लेंगे और फिर उसका अध्ययन करेंगे। इसके बाद हम एक नया मामला दर्ज करने का फैसला लेंगे।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका अदालत मंगलवार को खारिज कर चुका है। यह बेल लेने का उनका दूसरा प्रयास है। https://ift.tt/2ZqSTGw