Posts
बॉलीवुड पर भी जमकर टूटा कोरोना का कहर, दिलीप कुमार के छोटे भाइयों की हुई मौत तो गौरव चोपड़ा ने 10 दिन के अंदर खोए मां-बाप कोरोना का कहर बॉलीवुड पर भी जमकर टूटा। इस वायरस ने कई सेलेब्स को तो अपनी चपेट में लिया ही साथ ही इनके परिवार को भी लपेटे में ले लिया। ऐसे में नजर डालते हैं उन सेलेब्स पर जिनके परिवार पर कोरोना कहर बनकर टूटा और फैमिली मेंबर्स की जान चली गई। दिलीप कुमार इस लिस्ट में वेटरन एक्टर दिलीप कुमार का नाम सबसे ऊपर है। कोरोना के कारण ही उनके दो छोटे भाइयों अहसान खान और असलम खान की मौत हो गई। 21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। अहसान 13 दिन तक वेंटीलेटर पर रहे। इसके बाद 2 अगस्त को अहसान खान की भी जान चली गई। वे 90 साल के थे। दिलीप कुमार का अपने इन दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा था। 97 साल के दिलीप कुमार को अपने दोनों भाइयों के इंतकाल के बारे में नहीं बताया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी सायरा बानो ने कहा, सच कहूं तो दिलीप साहब को नहीं बताया गया है कि असलम भाई और अहसान भाई नहीं रहे। हम परेशान करने वाली खबरें उनसे दूर रखते हैं। गौरव चोपड़ा एक्टर गौरव चोपड़ा के लिए 2020 बेहद दर्दनाक साबित हुआ। कुछ दिनों पहले गौरव के माता-पिता का कोरोना से निधन हो गया। 19 अगस्त को गौरव की मम्मी का निधन हो गया था। गौरव की मां पिछले तीन सालों से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रही थीं। गौरव की मां का 19 अगस्त तो पिता का 29 अगस्त को निधन हुआ। कुछ समय पहले ही वो कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं। लेकिन वो रिकवर नहीं कर पाईं और उनकी मौत हो गई। इसके 10 दिन बाद 29 अगस्त को गौरव के पिता भी कोरोना से जंग हार गए और उनकी मौत हो गई। 10 दिनों के अंदर ही माता-पिता की मृत्यु से गौरव बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दर्द को कोई नहीं भर पाएगा। अमल शेरावत यह रिश्ता क्या कहलाता है और छोटी सरदारनी जैसी टेलीविजन शो में काम कर चुके एक्टर अमल सहरावत के ऊपर कोरोना महामारी कहर बनकर टूटी। इसी साल जुलाई में उनके पिता की कोरोना के चलते मौत हो गई थी और उनकी मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। एक इंटरव्यू में अमल ने कहा था, मेरे पिता में कोरोना के कोई लक्षण देखने को नहीं मिले थे। एक इंटरव्यू में अमल ने कहा था, मेरे पिता में कोरोना के कोई लक्षण देखने को नहीं मिले थे। हम तो उन्हें किसी और समस्या के कारण अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन जब वहां कोरोना टेस्ट हुआ तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद, मैंने केवल एक बार ही उन्हें चंद पलों के लिए देखा। इस दौरान वह आईसीयू में थे और फिर पिछले महीने कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी जान चली गई। उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। यह एक ऐसा वायरस है जिसे कोई समझ नहीं सकता, मेरे पिता सरवाइव नहीं कर पाए लेकिन डायबिटीज से पीड़ित होने के बावजूद मेरी मां ने कोरोना को मात दे दी। वह बिलकुल ठीक हैं। मेरे पिता उन्हें घर की आयरन लेडी कहते थे और यह बात सच साबित हुई। बच्चन परिवार ने कोरोना को दी मात बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक बच्चन परिवार भी कोरोना के कहर से नहीं बच पाया था। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे। पहले बिग और अभिषेक फिर ऐश्वर्या-आराध्या कोरोना के चपेट में आईं। इसके 6 दिन बाद 17 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को भी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि, सभी ने कोरोना को मात दी और सकुशल घर लौट आए। सेलेब्स जिन्हें हुआ कोरोना बॉलीवुड के कई सेलेब्स जो कोरोना से जूझने के बाद ठीक हो गए उनमें जेनेलिया डिसूजा, अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, भाई राजू खेर, एस.एस राजामौली, किरन कुमार, श्रेनू पारिख, कनिका कपूर के नाम शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today bollywood celebs who lost their loved ones due to corona https://ift.tt/3jOmm4G
- Get link
- X
- Other Apps
मामले में फंसी एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी, समन मिलते ही बदला मोबाइल नंबर तो क्राइम ब्रांच ने घर में छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया बॉलीवुड की तरह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इसी सिलसिले में शुक्रवार सुबह कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी के बेंगलुरु स्थित घर पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। सुबह करीब 6:30 छापेमारी करने वाली टीम में 6 पुरुष और महिला कॉप शामिल थे। पूछताछ के लिए एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल, सीसीबी को जानकारी मिली थी कि समन मिलने के बाद रागिनी ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है। इसलिए सीसीबी के अधिकारियों ने सर्च वारंट के लिए कोर्ट को अप्रोच किया और वारंट मिलते ही रागिनी के घर पर पर रेड डाल दी। 21 अगस्त को सामने आया मामला 21 अगस्त को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कई ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था। जांच जब आगे बढ़ी तो सैंडलवुड से जुड़ी 15 हस्तियों के नाम सामने आए। इस दौरान एजेंसी ने जब रागिनी के दोस्त रवि को अरेस्ट किया तो पता चला कि इस मामले से एक्ट्रेस का भी कनेक्शन है। सीसीबी के सामने पेश नहीं हुई थीं रागिनी 3 सितंबर को रागिनी को सीसीबी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन उन्होंने अपने वकील को भेज दिया और खुद गैरहाजिर रहीं। रागिनी ने सोशल मीडिया पर गैरहाजिर होने का कारण शॉर्ट नोटिस पर समन का मिलना बताया था। रागिनी की इंस्टाग्राम स्टोरी का प्रिंट स्क्रीन। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करती हैं। इसलिए उन्होंने अपने वकील को वहां अपनी परेशानी बताने के लिए भेजा था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि वे सोमवार सुबह पुलिस के सामने हाजिर होंगी। उनकी मानें तो उनके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है और न ही ऐसी किसी गैरकानूनी गतिविधि से उनका कनेक्शन है, जिसकी जांच सीसीबी के द्वारा की जा रही है। 'आर...राजकुमार' में नजर आई थीं रागिनी रागिनी ने कन्नड़ में 'वीर मदाकरी', 'शकर आईपीएस', 'विलेन', 'विक्ट्री' और 'शिवा' जैसी फिल्मों में काम किया है। वे शाहिद कपूर स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'आर...राजकुमार' में स्पेशल अपीयरेंस दे चुकी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रागिनी द्विवेदी ने किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया है। https://ift.tt/3jHQw9Z
- Get link
- X
- Other Apps
अगले प्रोजेक्ट में डायरेक्टर सुधीर मिश्रा के साथ काम करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 20 साल पुराना किस्सा शेयर कर बताया- अब मिटेगी मेरी वो खुजली नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही फेमस फिल्म डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी अभिनेता ने बेहद खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने 20 साल पुराना अपने स्ट्रगल के दिनों का एक किस्सा शेयर किया, जब सुधीर मिश्रा से मिलने के लिए उन्होंने एक असिस्टेंट डायरेक्टर से बहुत मिन्नतें की थीं। फिर भी नहीं मिल सके थे। नवाज ने लिखा कि मेरी 20 साल पुरानी वो खुजली अब जाकर मिटेगी। सुधीर मिश्रा के साथ नवाज अपकमिंग फिल्म #सीरियस मैन में काम करते नजर आएंगे। जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा श्वेता बासु प्रसाद, आकष्ट दास और नासर भी नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा को 'कलकत्ता मेल', 'चमेली', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'खोया खोया चांद', 'तेरा क्या होगा जॉनी', 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। असिस्टेंट डायरेक्टर ने वादा किया था नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'सन् 2000 में फिल्म 'कलकत्ता मेल' की शूटिंग के दौरान, आखिरकार एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने वादा किया कि वो मुझे उस फिल्म के डायरेक्टर सुधीर मिश्रा से मिलवा देगा, उसने मुझसे कहा था कि 'सेट पर आ जाना लेकिन पास में तभी आना जब मैं हाथ उठाऊंगा', वादे के मुताबिक मैं सेट पर पहुंच गया, और दूर भीड़ में खड़ा रहा। इस इंतजार में कि कब वो असिस्टेंट हाथ उठाए और मैं धमक पड़ूं, मिश्रा जी से मिलने।' वो बोला- अबे वापस जा और जब बुलाऊं तब आना 'करीब एक घंटे के बाद उसने हाथ उठाया और मैं भीड़ को चीरता हुआ असिस्टेंट की कुर्सी तक जा पहुंचा, पास में मिश्रा जी भी बैठे थे। असिस्टेंट की नजर मुझ पे पड़ी, उसने पूछा, 'क्या है?', मैंने कहा 'हाथ उठाया था आपने तो मैं आ गया', उसने कहा 'अबे मैंने खुजलाने के लिए हाथ उठाया था, जा वापस जा और जब मैं हाथ उठाऊंगा तभी आना'। मैं फिर भीड़ में चला गया। लेकिन इस बार मैं पैनी नजरें गढ़ाए हुए था कि हाथ खुजाने के लिए उठाएगा या बुलाने के लिए।' मैंने सोचा था पता नहीं कब ये खुजली मिटेगी 'काफी देर इंतजार किया लेकिन ना तो उसका हाथ उठा ना ही उसको खुजली हुई। खैर वो सब शूटिंग में व्यस्त हो गए और मैं हर रोज की तरह मुंबई की भीड़ में, इस सपने के साथ कि असिस्टेंट ने तो हाथ उठाकर अपनी खुजली मिटा ली लेकिन मेरी सुधीर मिश्रा के साथ काम करने की खुजली कब मिटेगी।' 'वो मिटी 20 साल बाद.... #सीरियस मैन' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nawazuddin Siddiqui reveals 20-year-old dream to work with Sudhir Mishra, recalls unfulfilled promise made by assistant director will work with Sudhir Mishra in movie Serious Man https://ift.tt/3lLaF0N
- Get link
- X
- Other Apps
97 साल के दिलीप कुमार जानते ही नहीं भाई दुनिया छोड़ गए, पत्नी सायरा बोलीं- उन्हें परेशान करने वाली खबरों से दूर रखा है 13 दिन के अंदर दिलीप कुमार के दो छोटे भाई कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गए। त्रासदी देखिए, इस बात से दिलीप कुमार अनजान हैं। वजह भी सही है- 97 साल की उम्र वाले दिलीप साहब को इस तरह की खबरें देकर उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता। यह बात खुद सायरा बानो ने कुबूल की है। इतना ही नहीं सायरा ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में थे, तब भी दिलीप साहब को नहीं बताया था, क्योंकि बिग बी को वे बहुत पसंद करते हैं। भतीजों ने किया सुपुर्दे खाक एहसान खान के फ्यूनरल के बारे में सायरा बानो ने बताया कि साहब के भतीजे इमरान और अयूब ने उन्हें सुपुर्दे-खाक किया। सायरा कहती हैं कि हमने सोचा था कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे क्योंकि 15 अगस्त के बाद से वे 2 हफ्ते से ज्यादा समय से हॉस्पिटल में ही थे। उनका ऑक्सीजन लेवल भी स्थिर हो गया था, लेकिन निधन से एक दिन पहले रात में उनकी हालत बेहद बिगड़ गई। 21 अगस्त को असलम का हुआ था निधन 21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने उनके इंतकाल की पुष्टि की। एहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। इसलिए दिलीप कुमार और सायरा को कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 97-year-old Dilip Kumar dont know his two brothers left the world, wife Saira said - kept him away from the disturbing news https://ift.tt/31X7KKn
- Get link
- X
- Other Apps
पुरानी फोटो साझा कर मान्यता ने लिखा- कभी-कभी चुप रहना बेहतर, क्योंकि शब्द नहीं बता सकते कि आपके दिमाग और दिल में क्या चल रहा है संजय दत्त को लंग कैंसर से जूझते हुए लगभग एक महीना हो गया है। फिलहाल, वे मुंबई में ही ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इस बीच अभिनेता की पत्नी मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा की है। मान्यता ने अपनी एक पुरानी फोटो साझा करते हुए लिखा है, "कभी-कभी आपका चुप रहना ही बेहतर होता है। क्योंकि कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकते कि आपके दिमाग और दिल में क्या चल रहा है।" फोटो में मान्यता काफी उदास नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा- संजय दत्त कैसे हैं? मान्यता की पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। कुछ उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ संजू बाबा का हालचाल पूछ रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "हाय मैम। संजय सर के क्या हालचाल हैं? वे कैसे हैं? प्लीज हमें बताओ।" एक यूजर का कमेंट है, "हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग रहो।" एक यूजर ने लिखा है, "भगवान पर भरोसा रखो। सब कुछ ठीक होगा।" एक यूजर का कमेंट है, "हम सभी परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं। खुश रहो और हमेशा मुस्कराओ। भगवान आप सब के साथ है।" संजय अपने 10 साल के ट्विंस के लिए चिंतित पिछले दिनों एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया था कि जब संजय दत्त को पता चला कि उन्हें चौथी स्टेज का कैंसर है तो वे पूरी तरह हिल गए। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया और यह सोचने लगे कि इस बीमारी से कैसे उबरा जाए? उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने ट्विंस (शाहरान और इकरा) की हो रही है, जो अभी सिर्फ 10 साल के हैं। 8 अगस्त के बाद कैंसर की बात सामने आई 8 अगस्त को संजय दत्त सांस लेने में तकलीफ के चलते लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। दो दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद जब उनकी टेस्ट रिपोर्ट सामने आईं तो उन्हें चौथी स्टेज के कैंसर का खुलासा हुआ। खबर सुनते ही मान्यता बच्चों के साथ दुबई से लौट आई थीं, जहां वे पांच महीने से रुकी हुई थीं। भारत लौटते ही मान्यता ने संजय दत्त के फैन्स से अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील की थी। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में लिखा था- मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। हमारी मदद करें और अपना प्यार और सहारा इसी तरह बनाए रखें। संजू हमेशा से ही फाइटर रहे हैं और इसलिए हमारा परिवार भी लड़ता रहा है। भगवान ने इस चैलेंज को देकर एक बार फिर हमारी परीक्षा ली है। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। हम जानते हैं हमेशा की तरह इस बार भी हम ही विजेता होंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt Writes Emotional Post On Social Media https://ift.tt/3hYQqdD
- Get link
- X
- Other Apps
पिता ऋषि को परफेक्ट हसबैंड मानते थे रणबीर कपूर, क्योंकि पत्नी नीतू के साथ कई लड़ाइयों के बावजूद उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ ऋषि कपूर की 4 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। 68वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनके बेटे रणबीर कपूर द्वारा लिखे एक इमोशनल नोट पर नजर डालते हैं जो उन्होंने ऋषि कपूर की बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड में लिखा था जो कि 2017 में पब्लिश हुई थी। रणबीर ने इस नोट में पिता से मिले सबसे अहम तोहफे का जिक्र किया था। रणबीर ने लिखा था, मैं शांति से बैठकर जब पिता के साथ अपने रिलेशनशिप पर नजर डालता हूं तो कह सकता हूं कि उन्होंने मुझे जिंदगी में दो सबसे बेहतरीन चीजें दी हैं। एक है मेरी बहन रिद्धिमा तो दूसरी हैं मेरी मां। पापा ने हमारे सामने उदाहरण पेश किया कि मेरी मां नीतू हमारी जिंदगियों का केंद्र बिंदु हैं। उनके रहते हुए हमें जिंदगी का कोई भी उतार-चढ़ाव छू भी नहीं पाएगा। बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर के साथ ऋषि। पिता को कहा था बेहतरीन हसबैंड इसके अलावा रणबीर ने इस नोट में ऋषि को बेहतरीन हसबैंड बताया था। कई आपसी मतभेदों और लड़ाइयों के बावजूद वह और नीतू साथ बने रहे। रणबीर ने कहा कि उन्होंने ऋषि का नीतू के प्रति प्यार और सम्मान कभी कम होते नहीं देखा। दोनों का प्यार उनके और रिद्धिमा के लिए एक मिसाल है और रहेगा। ऋषि कपूर ने नीतू से 1980 में शादी की थी। पिता के साथ पर्सनल रिलेशनशिप पर बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि उन्हें लगता था कि एक पिता के तौर पर ऋषि उनसे वैसे ही पेश आते थे जैसे कि उनके पिता (राज कपूर) उनसे पेश आते थे। एक बेटे होने के नाते रणबीर ने कभी अपनी लाइन क्रॉस नहीं की लेकिन दोनों के बीच गैप था जिसे वो ठीक नहीं मानते थे। यही वजह है कि रणबीर अपने बच्चों के साथ रिलैक्स इक्वेशन चाहते हैं क्योंकि ऋषि ने उनके साथ कभी दोस्त जैसा व्यवहार नहीं किया। ‘एक्टिंग में कोई उनकी टक्कर का नहीं’ ऋषि कपूर के करियर पर रणबीर ने कहा था कि कोई भी अभिनेता उनके पिता की टक्कर का नहीं था। वह पर्दे पर नैचुरल और एफर्टलेस लगते थे। ओवरवेट होने के बावजूद उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हमेशा बांधे रखा। यहां तक कि दूसरी पारी में अग्निपथ, दो दुनी चार, कपूर एंड संस जैसी फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने यह बात साबित कर दी थी कि 44 साल फिल्म इंडस्ट्री में काटने के बाद भी उनके अंदर काफी कुछ स्पेशल बाकी था। कैंसर से हुआ था निधन ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को ल्यूकेमिया के चलते निधन हो गया था जो कि एक प्रकार का कैंसर होता है। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। फरवरी 2020 में उनकी तबियत फिर खराब होनी शुरू हुई और फिर अप्रैल में वह दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर की तेरहवीं पर नीतू-रणबीर। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ranbir Kapoor considered father Rishi a perfect husband, because despite his many battles with wife Neetu, his love never faded https://ift.tt/2QSVKTV
- Get link
- X
- Other Apps
पीओके से मुंबई की तुलना पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स; रेणुका शहाणे ने बताया बेहद घटिया, उर्मिला बोलीं- सिर्फ अहसानफरामोश ही ऐसा कर सकते हैं सनसनीखेज बयान देकर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। जिसके बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों उनके इस बयान पर आपत्ति जताते हुए अपने-अपने तरीके से विरोध किया है। रेणुका शहाणे ने कंगना से पूछा कि आपने इतनी घटिया तुलना कैसे कर दी? रेणुका शहाणे ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय टीम कंगना मुंबई वो शहर है जहां बॉलीवुड स्टार बनने का आपका सपना पूरा हुआ है, आपसे इस शानदार शहर के प्रति कुछ सम्मान दिखाने की उम्मीद की जाती है। ये घटिया है कि आपने पीओके के साथ मुंबई की तुलना कैसे कर दी।' इसके बाद उन्होंने गुस्से मे लाल इमोजी के साथ मराठी में लिखा, 'उछलती हुई जीभ और वाहवाही...' कंगना बोलीं- आप भी मेरे मांस का इंतजार कर रही थीं रेणुका के ट्वीट के बाद कंगना ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'प्रिय रेणुका जी जब किसी सरकार के खराब प्रशासन की आलोचना की जाती है, तो वो प्रशासित होने वाली जगह भी उसी के बराबर होती है। मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि आप इतनी भोली हैं, क्या आप भी खून के प्यासे गिद्धों की तरह इंतजार कर रही थीं कि मेरे मांस का एक टुकड़ा मिल जाए? आपसे बेहतर की उम्मीद थी।' ## रेणुका बोलीं- आपकी तुलना बिल्कुल गलत थी इसके बाद रेणुका ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'प्रिय टीम कंगना मैं भी सरकार की आलोचना के लिए तैयार हूं। लेकिन 'मुंबई में पीओके की तरह महसूस हो रहा है' ये मुझे मुंबई और पीओके के बीच सीधी तुलना की तरह लगा। आपकी ये तुलना वास्तव में एक खराब अंदाज में थी। एक मुंबईकर होने के नाते मुझे ये पसंद नहीं आया। शायद ये मेरा भोलापन ही हो कि मैंने आपसे कुछ बेहतर की उम्मीद की थी।' इसके बाद कंगना ने लिखा, पीओके भी हिंदुस्तान है, केवल सरकार ही अलग है और इससे ही सारा फर्क पड़ता है।' ## उर्मिला ने बताया अहसानफरामोश कंगना के बयान को लेकर भड़कीं उर्मिला ने लिखा, 'महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है... ये महान शिवाजी महाराज की भूमि है। मुंबई ने लाखों भारतीयों का पेट भरा है और उन्हें नाम, पैसा और शोहरत दी है। सिर्फ अहसानफरामोश ही इसकी तुलना पीओके से कर सकते हैं। हैरान और गुस्से में हूं। #अब बस बहुत हुआ #आमची मुंबई #मुंबई मेरी जान #जय महाराष्ट्र' ## दीया मिर्जा ## रितेश देशमुख ## मीरा चोपड़ा ## कंगना ने पीओके से की थी मुंबई की तुलना कंगना ने गुरुवार को किए अपने ट्वीट में शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है?' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रेणुका शहाणे ने कंगना के बयान का विरोध किया तो कंगना बोलीं शायद आप भी खून के प्यासे गिद्धों की तरह मेरे मांस के टुकड़े का इंतजार कर रही थीं। https://ift.tt/2DrC8Da
- Get link
- X
- Other Apps
डॉ. सुजैन वॉकर ने कहा- सुशांत को यकीन होने लगा था कि वे अब ठीक नहीं हो सकते, वे अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह थे सुशांत सिंह राजपूत की साइकोथेरेपिस्ट रहीं डॉ. सुजैन वॉकर की मानें तो वे अपनी मां के बेहद करीब थे। हालांकि, मां के निधन के बाद भी वे पिता केके सिंह के क्लोज नहीं हो सके। मुंबई पुलिस को दिया सुजैन का बयान मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने यह दावा भी किया कि सुशांत को यह यकीन होने लगा था कि वे अब ठीक नहीं हो सकते। डॉक्टर के मुताबिक, सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। 2013-14 में बिगड़ गई थी हालत सुजैन ने अपने बयान में कहा, "सुशांत की एंग्जाइटी 2013-14 में काफी बढ़ गई थी। अटेंशन डेफिसिट हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर (एडीएचडी) के ट्रीटमेंट के दौरान कंसंट्रेशन बढ़ाने के लिए वे सप्ताह में दो बार एडरॉल दवा लेते थे। वे बहुत शर्मीले थे। इसके चलते उनके साथी उन्हें चिढ़ाते थे। जब वे 15-16 साल के थे, तब पैनिक अटैक से उनकी मां का निधन हो गया था। उनके बताए अनुसार वे अपनी मां के बहुत करीब थे। मां के निधन के बाद वे अपनी बहनों के करीब आए। लेकिन मुझे वे पिता के करीब नहीं दिखे। सुशांत स्पेस, एस्ट्रोनॉमी और फिजिक्स के बारे में डिस्कशन करते थे।" 'पहली मुलाकात पर घबराए हुए थे' सुजैन के मुताबिक, जब सुशांत से उनकी पहली मुलाकात हुई थी, तब वे बहुत घबराए हुए थे। वे कहती हैं, "एंग्जाइटी को 1 से 10 के स्केल पर मापा जाए तो उनकी मेंटल कंडीशन 9 पर पहुंच गई थी।" 'रिया अच्छे से ध्यान रख रही थीं' सुजैन ने रिया से बातचीत के आधार पर कहा कि उन्हें लगता था कि रिया अभिनेता का बहुत अच्छे से ध्यान रख रही थीं। लेकिन सुशांत खुद अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह थे। उनके मुताबिक, जून में रिया ने उनसे बात की थी और बताया था कि सुशांत ने दवाएं लेना बंद कर दिया था और उनकी मानसिक हालत बिगड़ती जा रही है। 2013 की बात रिया ने भी कही थी कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि सुशांत की तबियत 2013 में काफी बिगड़ गई थी। उनके मुताबिक, अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के दौरान खुद सुशांत ने उन्हें यह बात बताई थी। रिया ने कहा था, "उसने बताया था कि 2013 में उसे डिप्रेशन हुआ था और तब उसने हरीश शेट्टी नाम के साइकैट्रिस्ट से मुलाकात की थी। उसके मुताबिक, तब से वह एकदम ठीक था। स्विट्ज़रलैंड में उसकी हालत और बिगड़ने लगी और हम ट्रिप बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए थे।" परिवार अब भी मानने को तैयार नहीं बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि परिवार सुशांत के एंग्जाइटी अटैक के बारे में जानता था। लेकिन उन्हें यह यकीन नहीं कि वे डिप्रेशन में थे। परिवार अब भी यह स्वीकार करने में झिझक महसूस कर रहा है कि सुशांत किसी तरह की मेंटल हेल्थ से गुजर रहे थे। उनका अब भी यही आरोप है कि रिया ने उन्हें ड्रग्स देकर, उन्हें अलग-थलग कर और उनके पैसे चुराकर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाया। सुशांत 14 जून को मुंबई स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए थे। मामले की जांच सीबीआई के पास है। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1.360 डिग्री घूमा सुशांत डेथ केस:खुदकुशी की थ्योरी से शुरू हुआ मामला अब फिर वहीं पहुंचा, लेकिन एक अभिनेता की मौत बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त कराने का अभियान बन गई 2.सुशांत सुसाइड मामला:कुछ चैनल्स पर चल रहे 'मीडिया ट्रायल' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी, पक्षपातपूर्ण और झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत अपनी हालत के बारे में जानते थे, क्योंकि वे काफी छोटी उम्र से एंग्जाइटी का इलाज करा रहे थे : डॉ. सुजैन वॉकर https://ift.tt/3hX6QDn
- Get link
- X
- Other Apps
‘Tenet’ Is a Riddle Wrapped in a Mystery Blurred by Hubris https://ift.tt/3h2l4Bj
- Get link
- X
- Other Apps
‘Tenet’ Is a Riddle Wrapped in a Mystery Blurred by Hubris ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps