Posts
रिया चक्रवर्ती पर बन रही फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की शूटिंग शुरू, सुशांत की मैनेजर श्रुति के वकील की डायरी से तैयार की स्क्रिप्ट सोशल मीडिया और मीडिया की खबरों में पिछले ढाई महीनों से सुशांत डेथ मिस्ट्री पर कई राज खुल रहे हैं। पांच-पांच जांच एजेंसियों की जांच के चलते हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच केस के दो अहम लोगों के जीवन पर फिल्में बनना शुरू हो गई हैं। सुशांत के बाद रिया चक्रवर्ती पर फिल्म बनना शुरू हो चुकी है। रिया पर बन रही इस फिल्म का टाईटल रखा गया है- न्याय द जस्टिस। ये है फिल्म की कास्ट से जुड़ी बातें फिल्म में टीवी अभिनेता जुबेर के खान, सुशांत सिंह राजपूत की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस श्रेया शुक्ला को रिया चक्रवर्ती के किरदार निभाते देखा जाएगा। फिल्म का मुहूर्त 1 सितंबर को था, और शूटिंग 2 सितंबर से शुरू कर दी गई। ये फिल्म मुंबई के मड आईलैंड में शूट की जा रही है। न्याय का डायरेक्शन दिलीप गुलाटी कर रहे हैं। सुशांत का रोल निभा रहे एक्टर जुबेर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर कीं। सुशांत पर फिल्म बनाने परिवार की मंजूरी जरूरी सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा था कि सुशांत पर कोई भी फिल्म, टीवी शो, वेब सीरीज या बुक बिना परिवार की अनुमति के नहीं बनाई जाएगी। सुशांत के परिवार से एनओसी लेने की बात पर मेकर्स ने कहा - मेरी फिल्म का मतलब यह नहीं है कि हम सुशांत केस को भुना रहे हैं। हर फिल्म असली घटना से प्रेरित होती है। जब मामला लीगल होगा तो हम कह सकते हैं कि फिल्म रिया-सुशांत केस से इंसपायर्ड है। ऐसा कहकर कोई भी फिल्म बना सकता है। गौरतलब है कि अशोक सरावगी की वाइफ सरला सरावगी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। सुशांत की कहानी पर बन रहीं दो फिल्में पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत की कहानी पर दो और प्रोड्यूसर्स फिल्म बना रहे हैं। जिनमें से एक सनोज मिश्रा की शशांक है। पहले इस फिल्म में सुशांत की तरह दिखने वाले एक टिकटॉक स्टार सचिन तिवारी लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन उनके बिना वजह बताए फिल्म छोड़ने का विवाद भी सुर्खियों में रहा। अब, जबकि सुशांत के परिवार ने ये साफ कर दिया है कि उनकी परमिशन के बिना कोई फिल्म शूट नहीं की जा सकती, ऐसे में इन सारी फिल्मों पर विवाद खड़ा हो सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Lawyer Ashok Sarovgi’s wife sarla starts shooting for ‘Nyaay the Justice’ based on Sushant singh rajput and rhea chakraborty life https://ift.tt/2Z38ThE
- Get link
- X
- Other Apps
कम दिलचस्प नहीं शक्ति कपूर की लव स्टोरी, पत्नी शिवांगी से 18 साल की उम्र में घर से भागकर की थी शादी कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का रोल प्ले करने वाले शक्ति कपूर 3 सितंबर को 68 साल के हो गए। तकरीबन 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति का एक्टिंग करियर तो बेहद सफल रहा लेकिन पर्सनल लाइफ में इन्हें भी शादी के लिए कम पापड़ नहीं बेलने पड़े थे। शक्ति ने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। दोनों की शादी को अब 37 साल बीत चुके हैं। जानते हैं दोनों की लव स्टोरी से जुड़े कुछ फैक्ट्स... एक्ट्रेस थीं शक्ति की वाइफ शक्ति की वाइफ शिवांगी कोल्हापुरे 80 के दशक में एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'किस्मत' से की थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता लीड रोल में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। आखिर में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। भागकर की थी शादी शिवांगी के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। शक्ति से रिश्ते की बात सुनकर शिवांगी के पेरेंट्स ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। शिवांगी बचते-बचाते घर से निकलीं और आखिर में दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। दोनों ने 1982 में भागकर शादी कर ली। जब शिवांगी ने शादी की उस वक्त उनकी उम्र 18 साल थी। इस शादी के बाद शिवांगी के माता-पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने उनसे बातचीत भी बंद कर दी। शादी के बाद शिवांगी ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। फिर जब 19 साल की उम्र में शिवांगी बेटे सिद्धांत की मां बनीं तो उनकी मां उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखने आईं और फिर रिश्तों में कुछ सुधार हुआ। प्लेबैक सिंगर भी रही है शिवांगी शिवांगी का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम पंढरीनाथ कोल्हापुरे और माता अनुपमा कोल्हापुरे हैं। शिवांगी ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी दो बहनें पद्मनी कोल्हापुरे और तेजस्वी कोल्हापुरे हैं। शक्ति को मिला था सरप्राइज दैनिकभास्कर को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने पिछले साल बताया था, 'मेरा बर्थडे मनाने को लेकर मुझसे ज्यादा मेरी बीवी उत्सुक रहती है। उसने एक बार मुझे बड़े ही अनोखे तरीके से सरप्राइज दिया। वह किसी ज्योतिषी से पूछकर मेरे ग्रहों को अनुकूल बनाने वाला काफी कीमती एक रत्न लाई। उसे अंगूठी में लगवाकर उसे मेरे बेड पर तकिए के नीचे छुपा दिया और कहने लगी कि आज अपना बैड खुद ही साफ कर लो। मैंने चादर उठाया, तो अंगूठी निकली। मैंने कहा कि ये क्या है? इसे किसने रखा है? क्या इसे भगवान ने मेरे लिए भेजा है? कहां से आई? मैंने बीवी से तमाम सवाल किए, तब वह मुस्कराते हुए बोली हैप्पी बर्थडे... यह तरीका देख मैं बहुत खुश हुआ।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Happy birthday Shakti Kapoor: he eloped to marry Shivangi Kolhapure when she was 18 https://ift.tt/351e19R
- Get link
- X
- Other Apps
अपनी महंगी फीस को लेकर बोले रिया के वकील सतीश मानशिंदे- मैं कितना पैसा चार्ज कर रहा हूं इससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का केस देश के जाने-माने वकील सतीश मानशिंदे देख रहे हैं। जो कि इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं। बताया जा रहा था कि उनकी फीस 10 लाख रुपए प्रति हियरिंग है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे थे कि इतने महंगे वकील को देने के लिए रिया पैसे कहां से ला रही हैं। अब अपनी फीस को लेकर सतीश मानशिंदे ने खुद एक मीडिया हाउस से बात की है। जूम टीवी से बात करते हुए सतीश मानशिंदे ने कहा, '10 साल पहले प्रकाशित एक लेख के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मेरी फीस 10 लाख रुपए है। लेकिन, हम 10 साल पुराना आर्टिकल क्यों देख रहे हैं? इस तरह से देखेंगे तो मेरी वर्तमान फीस कहीं ज्यादा होगी।' आगे उन्होंने कहा, 'मैं अपने क्लाइंट्स से जो भी फीस लेता हूं, उससे किसी को मतलब नहीं होना चाहिए। अगर इनकम टैक्स वाले मेरी फीस जानना चाहेंगे तो मैं उन्हें बिल्कुल अच्छे से बताऊंगा। मैं ऐसी कोई चर्चा नहीं करना चाहता जो कि मेरे और मेरे ग्राहक के बीच बेहद पर्सनल हो।' सुशांत की बहन ने भी फीस के बारे में पूछा था इससे पहले इंडिया टुडे के साथ रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी एक ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस को निशाने पर लिया था। उन्होंने पूछा था, 'तुम इस बात के लिए परेशान हो कि तुम 17000 रुपए महीने की मकान की किश्त कैसे भरोगी, कृपया मुझे ये बताओ कि भारत के सबसे महंगे वकील को हायर करने के बाद तुम उन्हें पैसे कहां से दे रही हो। #RheaTheLiar' इस वजह से रिया ने दिया था इंटरव्यू रिया के टीवी इंटरव्यू को लेकर मानशिंदे बोले, 'रिया परेशान थी, क्योंकि उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा था। वे कह रहे थे कि वो वीआईपी आरोपी है, जिसे सुरक्षा और अन्य सुविधाएं मिल रही है, लेकिन मामला ये नहीं है। हमें इसके लिए बोलना ही था। हम सब लंबे समय से चुप थे, क्योंकि हम एजेंसियों को उनका काम करने दे रहे थे। लेकिन उनके वकील लगातार मर्डर/आत्महत्या की अटकलें लगाते रहे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सतीश मानशिंदे भारत के जाने-माने वकीलों में से एक हैं और पूर्व में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और संजय दत्त के लिए भी केस लड़ चुके हैं। https://ift.tt/2QQU11j
- Get link
- X
- Other Apps
पैनोरामा स्टूडियोज ने की खुदा हाफिज चैप्टर-II की घोषणा, 2021 के शुरुआती महीनों में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय शुरू करेंगे शूटिंग पैनोरामा स्टूडियोज द्वारा निर्मित और फारूक कबीर द्वारा निर्देशित खुदा हाफिज फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत ही बड़ी संख्या में दर्शकों ने देखा है। जहां एक तरफ इस फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पैनोरामा स्टूडियोज ने इस फिल्म के नए वेंचर कि अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका नाम होगा खुदा हाफिज चैप्टर-II l इस फिल्म के निर्माण के लिए समय निर्धारित किया गया है। फिल्म के दूसरे चेप्टर में लीड कैरेक्टर्स ( विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय द्वारा निभाए गए किरदार) की लव स्टोरी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस फिल्म को बड़े पर्दे के लिए प्रोड्यूस करने के पीछे खास वजह यह है कि इसमें एक्शन सीन्स के साथ लवस्टोरी भी देखने को मिलेगी। विद्युत जामवाल का मानना है कि "कहानी वहां नहीं खत्म होती जहां समीर को (विद्युत द्वारा निभाया गया किरदार समीर) उसकी पत्नी मिल जाती है, बल्कि कई मुश्किलों से गुजरने के बाद उस महिला का (शिवालिका ओबेरॉय द्वारा निभाया गया किरदार नर्गिस) एडजस्ट करना और समाज में सफलतापूर्वक रह पाना, यह प्रेम कहानी की वास्तविक शुरुआत है। हम दूसरे चैप्टर में यही दर्शाने की तैयारी कर रहे हैं।" ## पैनोरामा स्टूडियोज के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर अभिषेक पाठक का मानना है कि " हमें बेहद खुशी है कि हम बड़े पर्दे पर फिल्म की कहानियों के समर्थन और प्रचार के लिए अग्रदूत हैं। फिल्म खुदा हाफिज के लिए मिलीं प्रतिक्रियाएं उल्लेखनीय हैं और हमें उम्मीद है कि खुदा हाफिज के दूसरे चैप्टर पर भी दर्शक इतना ही प्यार बरसाएंगे। यह फिल्म सरप्राइज से भरपूर होगी, और निश्चित रूप से लोगों को थियेटर में बनाए रखेगी। हमें गर्व है कि हम ऐसी फिल्में बना रहें हैं जो दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, और हम आगे भी ऐसी ही सिनेमा बनाएंगे। हमारा एकमात्र प्रयत्न है कि हम फ्रेश कंटेंट की खोज करें और दर्शकों की पसंद के साथ एक्सपेरिमेंट करें। हम खुदा हाफिज चैप्टर 2 के जरिए ऐसा करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।" डायरेक्टर राइटर फारूक कबीर का मानना है कि "मैं हमेशा से फिल्म की कहानी को और आगे ले जाना चाहता था, लेकिन मुझे फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार था । खुदा हाफिज चैप्टर 2 बहुत ही प्रबल और दिल को छूने वाली प्रेम कहानी होगी जहां मुख्य किरदार उनके साथ घटी घटना को स्वीकार करते हैं। ये अब दोनों किरदारों के लिए अग्नि परीक्षा के समान है और बतौर कहानीकार मुझे अपनी उम्मीदों पर खरा उतरना है, क्यूंकि दर्शको ने खुदा हाफिज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। मुझे इस बात की खुशी है कि कुमार जी, अभिषेक और विद्युत् इस सफर के बारे में वैसे ही महसूस कर रहे हैं जैसे हम। ये फ्रैंचाइज फिल्म नहीं है बल्कि यह अंतिम घातक चैप्टर है। इस फिल्म से लोग बड़े पर्दे पर भरपूर प्यार और एक्शन कि उम्मीद कर सकते हैं।" कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक (पैनोरामा स्टूडियोज) द्वारा निर्मित और संजीव जोशी और आदित्य चौकसी द्वारा सह-निर्मित, फारूक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित और विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय अभिनीत, खुदा हाफिज चैप्टर II की शूटिंग 2021 की पहली तिमाही में शुरू की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Panorama Studios announces Khuda Hafiz Chapter-II, Vidyut Jamwal and Shivalika Oberoi will begin shooting in the early months of 2021 https://ift.tt/2Gqd14W
- Get link
- X
- Other Apps
Coronavirus: कोविड-19 से रिकवर हुए 'द रॉक', बोले - यह मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त था https://ift.tt/2F4LbdW
- Get link
- X
- Other Apps
Coronavirus: कोविड-19 से रिकवर हुए 'द रॉक', बोले - यह मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त था Coronavirus: कोविड-19 से रिकवर हुए 'द रॉक', बोले - यह मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त था
- Get link
- X
- Other Apps
जिस मंगेतर से जल्द होने वाली थी शादी, उसी के घर में 8 जून को मृत मिली थीं सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी सीबीआई कर रही है। 3 सितंबर को बंटी सजदेह को सीबीआई ने समन जारी कर मुंबई के डीआरडीओ गेस्टहाउस बुलाया है जहां उनसे सवाल किए जाएंगे। 8 जून को 28 साल की दिशा मुंबई में रहस्यमई हालत में मृत मिली थीं। मौत से पहले दिशा बंटी की ही टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नर-स्टोन में काम करती थीं। 8 जून को 28 साल की दिशा मुंबई में रहस्यमई हालत में मृत मिली थीं। इसके एक हफ्ते बाद 14 जून को सुशांत की मौत की खबर ने हड़कंप मचा दिया था। ऐसे में सीबीआई यह जांचने में जुटी है कि क्या दोनों मौतों में कोई कनेक्शन है? इस बीच हम आपको बताते हैं दिशा से जुड़े कुछ फैक्ट्स... दिशा पेशे से सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। उनका जन्म 26 मई 1992 को उडुपी, कर्नाटक में हुआ था। दिशा की स्कूलिंग मुंबई के दादर पारसी यूथ असेंबली हाई स्कूल में हुई थी। वहीं मुंबई के आर. डी. नेशनल कॉलेज और डब्ल्यू. ए.साइंस कॉलेज से उन्होंने मास मीडिया में अपना ग्रेजुएशन किया था। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद दिशा ने विंकबॉल कंपनी के साथ बतौर फ्रीलांस रिपोर्टर काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने एक मीडिया हाउस में बतौर रिसर्चर काम किया। एक्टर वरुण शर्मा के साथ दिशा। इसके बाद दिशा ने टैलेंट मैनेजर के तौर पर मीडिया वांटेज, इमेजस्मिथस, CAA क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी में काम किया। मौत से पहले तक वह बतौर सेलिब्रिटी मैनेजर कॉर्नर-स्टोन कंपनी से जुड़ी हुई थीं। भारती सिंह, वरुण शर्मा, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत दिशा के क्लाइंट थे। मंगेतर रोहन राय के साथ दिशा। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। दिशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी टीवी एक्टर रोहन राय से इंगेजमेंट हो चुकी थी। कोरोना लॉकडाउन के दौरान दिशा अपने मंगेतर के घर में शिफ्ट हो गई थीं। यहीं से 8 जून को उन्हें मृत पाया गया था। दिशा 2020 के अंत तक शादी करने वाली थीं। उनके पिता सतीश सालियान ने बताया था कि वह शादी को लेकर बेहद उत्साहित थी। दिसंबर 2020 या जनवरी 2021 में दिशा का वेडिंग रिसेप्शन प्लान किया जा रहा था। दिशा-रोहन कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। संदिग्ध रही दिशा की मौत दिशा की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। शुरुआत में कहा गया था कि उन्होंने 14वीं मंजिल पर स्थित अपने मंगेतर के घर से कूदकर आत्महत्या कर ली। कहा गया कि मौत से कुछ समय पहले उनके और मंगेतर के बीच झगड़ा हुआ था। दिशा ने शराब पी रखी थी, नशे में उनका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गईं। लेकिन इसके बाद भी दिशा की मौत को लेकर कई थ्योरी सामने आईं। यहां तक कि मर्डर की भी आशंका से इनकार नहीं किया गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूरज पंचोली ने उनकी हत्या की क्योंकि वह उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं। हालांकि, सूरज ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह दिशा से कभी नहीं मिले। यह तक नहीं जानते कि वह दिखती कैसी थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिशा के मंगेतर रोहन एक्टर हैं। वो वेबसीरीज 'बॉम्बर्स' में नजर आए थे। https://ift.tt/3lJ98YV
- Get link
- X
- Other Apps
ब्रांड शूट के लिए पहुंची थीं जैकलीन फर्नांडीज, टीम ने करवाया ऐहतियातन कोरोना टेस्ट तो दो लोग मिले पॉजिटिव बॉलीवुड के न्यू नॉर्मल को अपनाने के साथ ही सेलेब्स ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित हैं। पिछले दिनों वे एक ब्रांड की शूटिंग शुरू करने वाली थीं लेकिन इस बीच उनके क्रू के दो मेम्बर्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। टीम ने ऐहतियात के तौर पर सभी का कोरोना टेस्ट करवाया था। बाकी क्रू मेम्बर्स को नहीं मिले लक्षण जैकलीन ने लिखा- हम नए माहौल के साथ खुद को तैयार कर वापस काम पर लौट रहे थे। हमने ब्रांड शूट के पहले ऐहतियातन पूरे क्रू का कोरोना टेस्ट करवाया। मैं आपको बताना चाहूंगी कि दुर्भाग्य से हमारे शूटिंग क्रू के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले। हमने सुरक्षा की दृष्टि से शूटिंग को डिले कर दिया है। दोनों ही सदस्य सेल्फ आइसोलेशन में हैं और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। बाकी क्रू और मैं खुद निगेटिव हूं लेकिन हम सभी जरूरी नियमों का पालन कर रहे हैं। मैं बीमएसी के अधिकारियों की मदद के लिए शुक्रगुजार हूं। भूत पुलिस में नजर आएंगी जैकलीन बात जैकलीन के वर्क फ्रंट की करें तो वे यामी गौतम के साथ भूत पुलिस में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। जबकि फिल्म भूत पुलिस का डायरेक्शन पवन कृपलानी करने वाले हैं। प्रोडक्शन रमेश तौरानी और अक्षय पुरी द्वारा निर्मित का है। भूत पुलिस की शूटिंग 2020 के आखिर में उत्तरी पहाड़ी शहरों धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शुरू होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jacqueline Fernandez shared on her Instagram story that two crew members from brand shoot tested positive for coronavirus thus actress is safe https://ift.tt/31SkVft
- Get link
- X
- Other Apps
कंगना रनोट ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया, बोलीं- मुंबई में क्यों पीओके जैसा महसूस हो रहा है? एक्ट्रेस कंगना रनोट ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने ये बात गुरुवार को ट्वीट करते हुए कही। जिसमें उन्होंने लिखा, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी गैंग के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह लग रही है?' अपने ट्वीट के साथ कंगना ने उस खबर की लिंक को भी शेयर किया। जिसमें संजय राउत के उस बयान को बताया गया है, जिसमें उन्होंने कंगना से कहा था कि अगर आप मुंबई पुलिस से डरती हैं, तो हम आपसे मुंबई लौटकर नहीं आने का अनुरोध करते हैं। राउत ने कंगना के बयान पर दी प्रतिक्रिया शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में कंगना पर निशाना साधते हुए उनसे वापस नहीं आने के लिए कहा था। उन्होंने ये बात कंगना ने उस बयान को लेकर लिखी थी, जिसमें एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस पर अविश्वास जताते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस या केंद्र सरकार से सुरक्षा लेने की बात कही थी। कंगना ने कहा था मुंबई पुलिस से डर लगता है कंगना ने 30 अगस्त को किए अपने ट्वीट में महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम को धन्यवाद देते हुए लिखा था, 'आपकी चिंता के लिए धन्यवाद सर, वास्तव में अब मुझे मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, साथ ही मुंबई में अब मुझे हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगनी पड़ेगी। मुंबई पुलिस से बिल्कुल नहीं।' ## राउत बोले- अभिनेत्री का विश्वासघात शर्मनाक कंगना के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने 'सामना' में लिखा था कि 'अभिनेत्री का विश्वासघात शर्मनाक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि मुंबई में रहने के बावजूद वो शहर की पुलिस की आलोचना करती है, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे मुंबई वापस ना लौटें। ये कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ मुंबई पुलिस का अपमान है। गृह मंत्रालय को इस बारे में जरूर कार्रवाई करना चाहिए।' कंगना ने बॉलीवुड स्टार्स से ब्लड सैंपल देने के लिए कहा एक दिन पहले बुधवार को कंगना ने ट्वीट करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार्स से ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने का अनुरोध किया था। उन्होंने लिखा था, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल दें। ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन एडिक्टेड हैं। मैं चाहती हूं कि वे अफवाहों पर अपना रुख साफ करें। अगर सैंपल क्लियर पाए जाते हैं तो वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today संजय राउत ने सामना में लिखा था कि अगर आपको मुंबई पुलिस से डर लगता है तो आप मुंबई ना आएं। https://ift.tt/351eloY
- Get link
- X
- Other Apps
अस्पताल में निमोनिया के इलाज के लिए पहुंचे थे 'आंखें' फेम रागेश्वरी लूम्बा के पिता, डिस्चार्ज होते वक्त कोविड-19 से संक्रमित हो गए सिंगर और एक्ट्रेस रागेश्वरी लूम्बा के पिता और नेशनल अवॉर्ड विनर संगीतकार त्रिलोक सिंह लूम्बा पिछले एक महीने से वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें निमोनिया हुआ था। इससे ठीक होकर जब वे अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले थे, तब उनका कोविड-19 टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया। इसके चलते अस्पताल ने उन्हें डिस्चार्ज करने की ब्याज कोविड आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कर लिया। दो सप्ताह पहले लंदन से भारत पहुंचीं रागेश्वरी ने एक बातचीत में अपने 81 वर्षीय पिता की सेहत को लेकर बात की। निमोनिया ठीक हुआ तो कोविड हो गया 'आंखें' (1993), 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' (1994) और 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' (2003) जैसी फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आईं रागेश्वरी ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा - मेरे पापा को कुछ महीने पहले निमोनिया हुआ था और उन्हें महिम (मुंबई का एक इलाका) के पीडी हिंदुजा नेशनल हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कोविड-19 का टेस्ट किया था, जो निगेटिव आया था। वे निमोनिया से रिकवर हो रहे थे और जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी, तब उनका एक बार फिर कोविड-19 का टेस्ट किया गया, जो पॉजिटिव आया। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कोविड आईसीयू में भर्ती कर लिया। यह दिल तोड़ने वाला है। लेकिन मेरे पापा बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। उन्होंने इस खबर को पॉजिटिव तरीके से लिया। 'डॉक्टर कहते हैं यह चमत्कार है' रागेश्वरी ने आगे कहा- सबसे अच्छी बात यह है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर्स डॉ. ऋषि कुमार और डॉ. जरीर एफ. उदवाडिया ने पहले ही कह दिया है कि अब तक उनके साथ चमत्कार है। जिस तरह से डॉक्टर्स मदद कर रहे हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं और उनके प्रति आभारी हूं। दुखद बात यह है कि यह अन्य बीमारी की तरह नहीं है। इसमें मरीज को पूरी तरह आइसोलेशन में रखा जाता है। रागेश्वरी की 4 साल की बेटी को लंदन में रागेश्वरी की मानें तो वे अपनी चार साल की बेटी सौम्या को पति सुधांशु स्वरूप के साथ लंदन में ही छोड़कर आई हैं। वे कहती हैं- सौम्या बहुत बहादुर है। जब मैं मुंबई आ रही थी, तब वह बिल्कुल भी नहीं रोई। उसने कहा था कि मम्मा नानाजी को वापस लेकर आना। मेरा पूरा पेपर वर्क मेरे राखी भाई अमीश त्रिपाठी ने किया। मेरे पापा बहुत स्ट्रॉन्ग और पॉजिटिव हैं। यह डॉक्टर्स भी कहते हैं। हम प्रार्थना, प्यार और शुभकामनाएं चाहते हैं और उनके जल्दी ही ठीक होने की आशा करते हैं। 1972 में मिला नेशनल अवॉर्ड 24 मई 2019 को त्रिलोक सिंह लूम्बा ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था, "मैं मुंबई बेस्ड म्यूजिक कम्पोजर/सिंगर/गीतकार हूं। फ्रीडम पर मेरी थीम को 1972 में नेशनल अवॉर्ड मिला था। अपनी एक्ट्रेस/सिंगर/ मोटिवेशनल स्पीकर बेटी के साथ मैं कई म्यूजिक एल्बम और म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुका हूं।" उन्होंने यह भी लिखा था कि वे अपना एक्सक्लूसिव फेसबुक चैनल बनाना चाहते हैं, ताकि अच्छे म्यूजिक लवर्स तक पहुंच सकें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रागेश्वरी के मुताबिक, उनके पिता को कुछ महीने पहले निमोनिया हुआ था और उन्हें महीम (मुंबई का एक इलाका) के पीडी हिंदुजा नेशनल हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। https://ift.tt/350yYlp
- Get link
- X
- Other Apps
बच्चन परिवार की तरह फिल्मों में नहीं बल्कि पिता के नक्शेकदम पर चलकर बिजनेस में राह बना रही बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा, 23 साल की उम्र में ही बनी बिजनेसवुमन अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इसी साल मई में ग्रेजुएशन करने के बाद बिना देर किए अपना बिजनेस वेंचर भी शुरू कर दिया है। नव्या ने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अपना ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ लॉन्च किया है। 4 यंग महिलाओं द्वारा यह शुरू हुआ यह पोर्टल महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करता है। इसका उद्देश्य हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं को आ रही परेशानियों को दूर करना है। वह यहां खुलकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर बात कर सकती हैं। खासकर मेंटल हेल्थ जैसे विषय जो समाज में वर्जित माने जाते हैं, उनके लिए यहां महिलाओं को मंच प्रदान किया गया है ताकि वह बेझिझक अपनी बात कह सकें। इसकी फाउंडर में नव्या नवेली नंदा, प्रज्ञा साबू, अहिल्या मेहता, मल्लिका साहनी का नाम शामिल है। न्यूयॉर्क में पढ़ी हैं नव्या 23 साल की नव्या श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा की बेटी हैं। नव्या ने न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही नव्या प्रोडक्ट मार्केटिंग और स्ट्रेटेजिक ग्रोथ में एक्सपर्ट हैं। उन्होंने स्टेनफोर्ड बिजनेस स्कूल से यूएक्स और डिजाइन थिंकिंग में सर्टिफिकेट हासिल किया हुआ है। नव्या की ग्रेजुएशन सेरेमनी उनके घर पर हुई क्योंकि वह लॉकडाउन के चलते न्यूयॉर्क नहीं जा पाई थीं। फिल्मों में नहीं आना चाहतीं नव्या बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद नव्या की फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है। यही वजह है कि वह अपने पिता की तरह बिजनेस में रूचि रखती हैं। जो कि इंजीनियरिंग कंपनी एस्कॉर्ट्स के मैनेजिंग एडिटर हैं। बिग बी अक्सर नातिन नव्या के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कुछ समय पहले जब नव्या के फिल्मों में आने की अफवाह उड़ी थी तो एक पॉपुलर मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था। नव्या ने कहा था कि मेरा फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। नव्या उस वक्त मैनहटन की एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में इंटर्नशिप कर रही थीं। नव्या की मां श्वेता भी बॉलीवुड में नहीं आईं। उन्होंने बतौर लेखक अपनी पहचान बनाई है। नव्या की मां श्वेता ने भी कहा था कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री के बुरे पक्ष से प्रभावित नहीं होना चाहती, वह इसके खिलाफ नहीं है लेकिन उसे लगता है कि इस इंडस्ट्री में जीना मुश्किल है। एंजाइटी से जूझ चुकीं नव्या हाल ही में आरा हेल्थ फाउंडेशन को लेकर नव्या एक वीडियो में नजर आई थीं। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया था कि वह एंजाइटी से जूझ चुकी हैं और इससे उबरने के लिए वह थेरेपी का सहारा भी ले चुकी हैं। नव्या ने एंजाइटी से जूझने के दौरान नेटफ्लिक्स की सीरीज इंडियन मैचमेकिंग देखकर अपना स्ट्रेस कम किया। नव्या ने कहा था, 'मेरी जिंदगी में एक समय था जब मैं सकारात्मक लोगों से नहीं घिरी थी। मैंने देखा कि कैसे जो मैं सोचती हूं नकारात्मकता उसे प्रभावित करती है। केवल अपने बारे में ही नहीं, बल्कि दुनिया के बारे में भी। मैंने उन लोगों से सीखा, जो मेरे आसपास थे और जिन्होंने मुझे खुश रहने में मदद की। अब मुझे पता है कि क्या चीज है जो बार-बार परेशान कर रही थी और मैं बेहतर हूं।' विवादों में फंस चुकी हैं नव्या नव्या भी एमएमएस कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुकी हैं। 2016 में कुछ सालों पहले एक क्लिप रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन और नव्या के हमशक्ल दिखे थे। इस फेक वीडियो को नव्या और आर्यन के नाम पर वायरल कर दिया गया था। नव्या और आर्यन बहुत अच्छे दोस्त हैं। आर्यन और नव्या इंग्लैंड के सेवनओक्स स्कूल में साथ पढ़े हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 2016 में बिग बी ने एक लेटर में नातिन के लिए लिखा था ''नव्या- तुम्हारा नाम, तुम्हारा सरनेम तुम्हें उन मुश्किलों से कभी नहीं बचा पाएगा, जो एक महिला होने की वजह से अक्सर तुम्हारे सामने आएंगी।'' https://ift.tt/2QMiEfA
- Get link
- X
- Other Apps